logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर सांसद एवं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आत्मीय स्वागत किया गया। वे कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने पधारे थे।

5 hrs ago
user_Dwarika prasad Yadaw
Dwarika prasad Yadaw
हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
5 hrs ago
e85df06f-f27a-400c-8e2c-495fe88b5a8d
7bfe2a0a-0469-4573-a37e-f68bb37650b3
47ffe04c-2bb6-41ff-a395-61ad01b13709

छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर सांसद एवं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आत्मीय स्वागत किया गया। वे कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने पधारे थे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • ज़िले के डबरा में आयोजित की गई जिला स्तरीय जैविक खेती कार्यशाला अब सवालों के घेरे में आ गई है।
    1
    ज़िले के डबरा में आयोजित की गई जिला स्तरीय जैविक खेती कार्यशाला अब सवालों के घेरे में आ गई है।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा की अशोक वाटिका में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में नागरिकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। यह शिविर मॉर्निंग वॉक ग्रुप, सीए एसोसिएशन, प्रांतीय अग्रवाल सभा, भारत विकास परिषद शक्ति स्वरूपा और रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। योग विशेषज्ञ डॉ. आकृति तिवारी ने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग से प्राप्त होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति अनेक रोगों से दूर रह सकता है और उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
    1
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा की अशोक वाटिका में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में नागरिकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। यह शिविर मॉर्निंग वॉक ग्रुप, सीए एसोसिएशन, प्रांतीय अग्रवाल सभा, भारत विकास परिषद शक्ति स्वरूपा और रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

योग विशेषज्ञ डॉ. आकृति तिवारी ने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग से प्राप्त होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति अनेक रोगों से दूर रह सकता है और उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
    user_Kaniya Soni
    Kaniya Soni
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन हॉल में एक जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री श्री खुशवंत साहेब ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों के साथ विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। उन्होंने योग के महत्व और उससे मिलने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। अपने संबोधन में मंत्री श्री खुशवंत साहेब ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है, जिसने आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति का मार्ग दिखाया है। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। मंत्री श्री साहेब ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है और आज करोड़ों लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और युवाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने स्वस्थ जीवन के लिए योग को बहुत जरूरी बताया और कहा कि यह भागदौड़ भरी जिंदगी में बीमारियों से बचे रहने के लिए बहुत फायदेमंद है, जिससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशन में पूरे देश सहित राज्य में योग दिवस मनाए जाने का उल्लेख किया। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में योग का विशेष महत्व है और यह शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा माध्यम है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग के लिए समय निकालने और निरोग बनने की अपील की। कार्यक्रम में योग शिक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद पांडे ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे नियमित रूप से जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। मंत्री श्री खुशवंत साहेब ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि प्रतिदिन योग कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं तथा परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण तथा विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लेने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर मंत्री श्री खुशवंत साहेब सहित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और नगरवासियों ने ताड़ासन, पवन मुक्तासन, हलासन, शवासन, कपाल भारती, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और प्राणायाम जैसे विभिन्न आसनों का सामूहिक योगाभ्यास किया। इस सामूहिक अभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवन, नियमित योग और जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। अंत में, सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग करने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनने की शपथ भी दिलाई गई।
    4
    बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन हॉल में एक जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री श्री खुशवंत साहेब ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों के साथ विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। उन्होंने योग के महत्व और उससे मिलने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

इस कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। अपने संबोधन में मंत्री श्री खुशवंत साहेब ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है, जिसने आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति का मार्ग दिखाया है। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। मंत्री श्री साहेब ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है और आज करोड़ों लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और युवाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जा रही है।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने स्वस्थ जीवन के लिए योग को बहुत जरूरी बताया और कहा कि यह भागदौड़ भरी जिंदगी में बीमारियों से बचे रहने के लिए बहुत फायदेमंद है, जिससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशन में पूरे देश सहित राज्य में योग दिवस मनाए जाने का उल्लेख किया। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में योग का विशेष महत्व है और यह शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा माध्यम है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग के लिए समय निकालने और निरोग बनने की अपील की। कार्यक्रम में योग शिक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद पांडे ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे नियमित रूप से जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। मंत्री श्री खुशवंत साहेब ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि प्रतिदिन योग कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं तथा परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण तथा विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री खुशवंत साहेब सहित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और नगरवासियों ने ताड़ासन, पवन मुक्तासन, हलासन, शवासन, कपाल भारती, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और प्राणायाम जैसे विभिन्न आसनों का सामूहिक योगाभ्यास किया। इस सामूहिक अभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवन, नियमित योग और जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। अंत में, सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग करने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनने की शपथ भी दिलाई गई।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    Korba, Chhattisgarh•
    13 hrs ago
  • कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ पुलिस ने एक नाबालिग को ब्लैकमेल कर उससे संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    1
    कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ पुलिस ने एक नाबालिग को ब्लैकमेल कर उससे संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • जांजगीर-चांपा में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। इस मामले में जांच पूरी होने के बाद रोजगार सहायक रिया यादव को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
    1
    जांजगीर-चांपा में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। इस मामले में जांच पूरी होने के बाद रोजगार सहायक रिया यादव को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
    user_Bhupendra Dewangan
    Bhupendra Dewangan
    Local News Reporter चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • बिलासपुर पुलिस ने सोने की चेन स्नेचिंग करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इन आरोपियों ने सकरी और सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों सहित कई अन्य स्थानों पर वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस की जांच के दौरान, तोरवा निवासी नवीन साहू की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। जानकारी के अनुसार, इस गिरोह के सदस्य उड़ीसा और बिलासपुर से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है।
    1
    बिलासपुर पुलिस ने सोने की चेन स्नेचिंग करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इन आरोपियों ने सकरी और सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों सहित कई अन्य स्थानों पर वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस की जांच के दौरान, तोरवा निवासी नवीन साहू की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। जानकारी के अनुसार, इस गिरोह के सदस्य उड़ीसा और बिलासपुर से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • बिलासपुर शहर के ओल्ड बस स्टैंड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर संचालित होटल हेवन पार्क का LIT (Life In Trance) क्लब एक बार फिर नियमों और प्रशासनिक निर्देशों को खुलेआम चुनौती देने के आरोपों के चलते सुर्खियों में है। यह क्लब शहर के व्यस्त व्यावसायिक और घनी आबादी वाले क्षेत्र में कथित तौर पर निर्धारित समय सीमा के बाद भी देर रात तक चलता रहता है। शनिवार रात भी क्लब के भीतर देर रात करीब 1 बजे तक पार्टी, संगीत और जाम का दौर जारी रहने की बात सामने आई है, जिससे क्षेत्रवासियों में अत्यधिक नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्लब प्रबंधन को न तो नियमों की परवाह है और न ही आसपास रहने वाले परिवारों की परेशानियों की चिंता। नागरिकों के अनुसार, क्लब अक्सर देर रात 2 बजे तक संचालित होता है, जिससे तेज संगीत, वाहनों की आवाजाही और नशे में धुत लोगों की मौजूदगी से पूरे इलाके का माहौल प्रभावित होता है। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में असुरक्षा की भावना बढ़ती है और उनकी नींद हराम हो जाती है। लोगों ने सवाल उठाया है कि रिहायशी क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं, और प्रशासन की नाक के नीचे नियमों की यह अनदेखी कैसे हो रही है। जानकारों का कहना है कि होटल हेवन पार्क और उसके क्लब को लेकर यह पहली शिकायत नहीं है। इससे पहले भी देर रात तक संचालन, नियमों के उल्लंघन और प्रबंधन की कथित मनमानी को लेकर कई शिकायतें प्रशासन तक पहुंच चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। स्थानीय नागरिकों का दावा है कि आबकारी विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी गईं, पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में यह धारणा बन रही है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को कार्रवाई के बजाय संरक्षण मिल रहा है। बढ़ते जनआक्रोश के बीच सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आबकारी विभाग से मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने क्लब परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की अपील की है ताकि संचालन का वास्तविक समय और गतिविधियां स्पष्ट हो सकें। लोगों का कहना है कि यदि जांच में निर्धारित समय सीमा के बाद क्लब संचालन की पुष्टि होती है, तो LIT क्लब का लाइसेंस तत्काल निरस्त कर संचालकों के खिलाफ कड़ी वैधानिक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। अब पूरा शहर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है, यह सवाल उठ रहा है कि क्या नियमों को चुनौती देने के आरोपों से घिरे इस क्लब पर कानून का शिकंजा कस पाएगा।
    1
    बिलासपुर शहर के ओल्ड बस स्टैंड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर संचालित होटल हेवन पार्क का LIT (Life In Trance) क्लब एक बार फिर नियमों और प्रशासनिक निर्देशों को खुलेआम चुनौती देने के आरोपों के चलते सुर्खियों में है। यह क्लब शहर के व्यस्त व्यावसायिक और घनी आबादी वाले क्षेत्र में कथित तौर पर निर्धारित समय सीमा के बाद भी देर रात तक चलता रहता है। शनिवार रात भी क्लब के भीतर देर रात करीब 1 बजे तक पार्टी, संगीत और जाम का दौर जारी रहने की बात सामने आई है, जिससे क्षेत्रवासियों में अत्यधिक नाराजगी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्लब प्रबंधन को न तो नियमों की परवाह है और न ही आसपास रहने वाले परिवारों की परेशानियों की चिंता। नागरिकों के अनुसार, क्लब अक्सर देर रात 2 बजे तक संचालित होता है, जिससे तेज संगीत, वाहनों की आवाजाही और नशे में धुत लोगों की मौजूदगी से पूरे इलाके का माहौल प्रभावित होता है। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में असुरक्षा की भावना बढ़ती है और उनकी नींद हराम हो जाती है। लोगों ने सवाल उठाया है कि रिहायशी क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं, और प्रशासन की नाक के नीचे नियमों की यह अनदेखी कैसे हो रही है।

जानकारों का कहना है कि होटल हेवन पार्क और उसके क्लब को लेकर यह पहली शिकायत नहीं है। इससे पहले भी देर रात तक संचालन, नियमों के उल्लंघन और प्रबंधन की कथित मनमानी को लेकर कई शिकायतें प्रशासन तक पहुंच चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। स्थानीय नागरिकों का दावा है कि आबकारी विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी गईं, पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में यह धारणा बन रही है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को कार्रवाई के बजाय संरक्षण मिल रहा है।

बढ़ते जनआक्रोश के बीच सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आबकारी विभाग से मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने क्लब परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की अपील की है ताकि संचालन का वास्तविक समय और गतिविधियां स्पष्ट हो सकें। लोगों का कहना है कि यदि जांच में निर्धारित समय सीमा के बाद क्लब संचालन की पुष्टि होती है, तो LIT क्लब का लाइसेंस तत्काल निरस्त कर संचालकों के खिलाफ कड़ी वैधानिक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। अब पूरा शहर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है, यह सवाल उठ रहा है कि क्या नियमों को चुनौती देने के आरोपों से घिरे इस क्लब पर कानून का शिकंजा कस पाएगा।
    user_Kumar Poptani National Crime N
    Kumar Poptani National Crime N
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • पूरे क्षेत्र में पीने के पानी को लेकर भारी त्राहिमाम मचा हुआ है। इसके परिणामस्वरूप, नगरवासी गंभीर जल संकट से लगातार जूझ रहे हैं और अत्यधिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
    1
    पूरे क्षेत्र में पीने के पानी को लेकर भारी त्राहिमाम मचा हुआ है। इसके परिणामस्वरूप, नगरवासी गंभीर जल संकट से लगातार जूझ रहे हैं और अत्यधिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.