logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

क्या वारासिवनी विधायक विक्की पटेल को जूते मारेंगे रामकुमार नगपुरे कांग्रेस के नेता रामकुमार नगपुरे कार्यक्रम के दौरान विधायक विक्की पटेल पर साधा निशान

3 hrs ago
user_ASHISH NEWARE Journalist
ASHISH NEWARE Journalist
बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

क्या वारासिवनी विधायक विक्की पटेल को जूते मारेंगे रामकुमार नगपुरे कांग्रेस के नेता रामकुमार नगपुरे कार्यक्रम के दौरान विधायक विक्की पटेल पर साधा निशान

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • क्या वारासिवनी विधायक विक्की पटेल को जूते मारेंगे रामकुमार नगपुरे कांग्रेस के नेता रामकुमार नगपुरे कार्यक्रम के दौरान विधायक विक्की पटेल पर साधा निशान
    1
    क्या वारासिवनी विधायक विक्की पटेल को  जूते मारेंगे रामकुमार नगपुरे 
कांग्रेस के नेता रामकुमार नगपुरे  कार्यक्रम के दौरान  विधायक विक्की पटेल पर साधा निशान
    user_ASHISH NEWARE Journalist
    ASHISH NEWARE Journalist
    बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अर्नब पुरे है अपने सबाब पर, कितना असर करेगा बालाघाट जिले पर...... देखिये मेरे साथ लाइव अनादि टीवी पर बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है...इसकी वजह से अगले दो दिनों तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है...बता दें, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ कल आंध्र प्रदेश के तट से टकराया...तूफान के दौरान 125 से 135 kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं...इसके असर से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाड़ा और कोनसीमा में भारी बारिश हो रही है...निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है...तूफान का असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तक सीमित नहीं रहेगा... मौसम विभाग ने तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है....मौसम केंद्र ने भोपाल में अगले 4 दिन तक प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं आंधी, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है...आज 31 जिलों में असर दिखेगा...अगले 24 घंटे के दौरान सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है...वहीं कुछ अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी का दौर रहने का अनुमान है...इसी के साथ रायपुर-रायगढ़ में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है, वहीं गरियाबंद में देर रात से लगातार बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं...मौसम विभाग ने दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है...तूफान का असर दक्षिण छत्तीसगढ़ में ज्यादा दिख सकता है...29 अक्टूबर को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है...यूपी में भी आज से मौसम बदल सकता है... पूर्वांचल के 10 जिलों में आंधी के साथ बारिश के आसार हैं... जबकि कल 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी है...मौसम विभाग के मुताबिक- 29, 30 और 31 अक्टूबर को भारी बारिश, 140 की रफ्तार में आंधी, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है...29 अक्टूबर को सोनभद्र, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर समेत 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है... वहीं, 38 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और गरज-चमक का खतरा है...चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का रौद्र रूप कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट चक्रवात 'अर्नब' का MP में असर एमपी के 31 जिलों में अलर्ट जारी 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी रायपुर-गरियाबंद-रायगढ़ में बारिश स्कूलों में छुट्टी..5 जिलों में रेड अलर्ट 80 किमी रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं यूपी में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी अर्नब तूफान से बदलेगा मौसम पूर्वांचल के कई जिलों में होगी बारिश
    1
    बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अर्नब पुरे है अपने सबाब पर, कितना असर करेगा बालाघाट जिले पर......
देखिये मेरे साथ लाइव अनादि टीवी पर
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है...इसकी वजह से अगले दो दिनों तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है...बता दें, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ कल आंध्र प्रदेश के तट से टकराया...तूफान के दौरान 125 से 135 kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं...इसके असर से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाड़ा और कोनसीमा में भारी बारिश हो रही है...निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है...तूफान का असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तक सीमित नहीं रहेगा... मौसम विभाग ने तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है....मौसम केंद्र ने भोपाल में अगले 4 दिन तक प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं आंधी, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है...आज 31 जिलों में असर दिखेगा...अगले 24 घंटे के दौरान सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है...वहीं कुछ अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी का दौर रहने का अनुमान है...इसी के साथ रायपुर-रायगढ़ में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है, वहीं गरियाबंद में देर रात से लगातार बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं...मौसम विभाग ने दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है...तूफान का असर दक्षिण छत्तीसगढ़ में ज्यादा दिख सकता है...29 अक्टूबर को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है...यूपी में भी आज से मौसम बदल सकता है... पूर्वांचल के 10 जिलों में आंधी के साथ बारिश के आसार हैं... जबकि कल 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी है...मौसम विभाग के मुताबिक- 29, 30 और 31 अक्टूबर को भारी बारिश, 140 की रफ्तार में आंधी, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है...29 अक्टूबर को सोनभद्र, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर समेत 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है... वहीं, 38 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और गरज-चमक का खतरा है...चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का रौद्र रूप
कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
चक्रवात 'अर्नब' का MP में असर
एमपी के 31 जिलों में अलर्ट जारी
5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
रायपुर-गरियाबंद-रायगढ़ में बारिश
स्कूलों में छुट्टी..5 जिलों में रेड अलर्ट
80 किमी रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं 
यूपी में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट
3 दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी
अर्नब तूफान से बदलेगा मौसम
पूर्वांचल के कई जिलों में होगी बारिश
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कांग्रेस की अंतर्कलह मंच पर उजागर! अपने ही विधायक को बोले—तीन जूते मारूंगा, विवादित बयान से मचा बवाल कांग्रेस की अंतर्कलह मंच पर उजागर! अपने ही विधायक को बोले—तीन जूते मारूंगा, विवादित बयान से मचा बवाल नवभारत, खैरलाँजी। खैरलांजी में शरद पूर्णिमा के पूर्व आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच उस समय राजनीतिक अखाड़े में तब्दील होता नजर आया, जब कांग्रेस नेता, किसान गर्जना के जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार नगपुरे ने अपनी ही पार्टी के विधायक विवेक विक्की पटेल के खिलाफ तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। रामकुमार नगपुरे ने विधायक पर विकास कार्य नहीं कराने के आरोप लगाए और भाजपा के पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल के कार्यकाल की जमकर सराहना की। उनके विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस घटनाक्रम ने जिले में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। कांग्रेस नेता रामकुमार नगपुरे ने अपने संबोधन में विधायक विवेक विक्की पटेल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि जनता को विधायक नहीं, काम चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने सडक़ निर्माण का भूमिपूजन कराया, लेकिन अब तक सडक़ नहीं बनी। उन्होंने पूर्व मंत्री व भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल की तारीफ करते हुए कहा कि वे जो कहते थे, उसे पूरा करते थे। रामकुमार नगपुरे ने खैरलांजी क्षेत्र की करीब 30 पंचायतों में विकास कार्य नहीं होने और ठेकेदारी अपने लोगों को दिए जाने के आरोप भी लगाए। यहीं नहीं रूके रामकुमार नगपुरे उन्होने तो विधायक के लिए तीन जूते मारूंगा जैसे विवादित शब्दों का भी इस्तेमाल कर दिया... जिसके बाद इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। आगामी पंचायत चुनावों से पहले सार्वजनिक मंच से अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी ने कांग्रेस की गुटबाजी और स्थानीय नेतृत्व के बीच तालमेल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि विधायक विवेक विक्की पटेल और जिला कांग्रेस नेतृत्व इस विवादित बयान पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
    4
    कांग्रेस की अंतर्कलह मंच पर उजागर! अपने ही विधायक को बोले—तीन जूते मारूंगा, विवादित बयान से मचा बवाल

कांग्रेस की अंतर्कलह मंच पर उजागर! अपने ही विधायक को बोले—तीन जूते मारूंगा, विवादित बयान से मचा बवाल
नवभारत, खैरलाँजी। खैरलांजी में शरद पूर्णिमा के पूर्व आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच उस समय राजनीतिक अखाड़े में तब्दील होता नजर आया, जब कांग्रेस नेता, किसान गर्जना के जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार नगपुरे ने अपनी ही पार्टी के विधायक विवेक विक्की पटेल के खिलाफ तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। रामकुमार नगपुरे ने विधायक पर विकास कार्य नहीं कराने के आरोप लगाए और भाजपा के पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल के कार्यकाल की जमकर सराहना की। उनके विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस घटनाक्रम ने जिले में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।
कांग्रेस नेता रामकुमार नगपुरे ने अपने संबोधन में विधायक विवेक विक्की पटेल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि जनता को विधायक नहीं, काम चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने सडक़ निर्माण का भूमिपूजन कराया, लेकिन अब तक सडक़ नहीं बनी। उन्होंने पूर्व मंत्री व भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल की तारीफ करते हुए कहा कि वे जो कहते थे, उसे पूरा करते थे। रामकुमार नगपुरे ने खैरलांजी क्षेत्र की करीब 30 पंचायतों में विकास कार्य नहीं होने और ठेकेदारी अपने लोगों को दिए जाने के आरोप भी लगाए। यहीं नहीं रूके रामकुमार नगपुरे उन्होने तो विधायक के लिए तीन जूते मारूंगा जैसे विवादित शब्दों का भी इस्तेमाल कर दिया... जिसके बाद इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
आगामी पंचायत चुनावों से पहले सार्वजनिक मंच से अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी ने कांग्रेस की गुटबाजी और स्थानीय नेतृत्व के बीच तालमेल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि विधायक विवेक विक्की पटेल और जिला कांग्रेस नेतृत्व इस विवादित बयान पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
    user_Anil Katre
    Anil Katre
    Court reporter खैरलांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दंत चिकित्सक की नियुक्ति, जरूरी संसाधन नदारद, निजी अस्पतालों और दूसरे शहरों का करना पड़ रहा रुख सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर करने के दावों के साथ मध्यप्रदेश में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एमपीपीएससी के माध्यम से चयनित 233 डेंटल सर्जनों की नियुक्ति की है। चयनित चिकित्सकों को प्रदेश के विभिन्न जिला अस्पतालों, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पदों के आधार पर पदस्थ किया गया है। इस नियुक्ति प्रक्रिया के तहत बालाघाट जिले के कटंगी तहसील मुख्यालय स्थित वीर शिरोमणि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी दंत चिकित्सक डॉ. रवि चौधरी की पदस्थापना हुई है।
    1
    दंत चिकित्सक की नियुक्ति, जरूरी संसाधन नदारद, निजी अस्पतालों और दूसरे शहरों का करना पड़ रहा रुख
सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर करने के दावों के साथ मध्यप्रदेश में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एमपीपीएससी के माध्यम से चयनित 233 डेंटल सर्जनों की नियुक्ति की है। चयनित चिकित्सकों को प्रदेश के विभिन्न जिला अस्पतालों, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पदों के आधार पर पदस्थ किया गया है। इस नियुक्ति प्रक्रिया के तहत बालाघाट जिले के कटंगी तहसील मुख्यालय स्थित वीर शिरोमणि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी दंत चिकित्सक डॉ. रवि चौधरी की पदस्थापना हुई है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नक्सल प्रभावित रहें 100 गांवों के विकास के लिए सक्रिय हुआ बालाघाट जिला प्रशासन नक्सल प्रभावित रहें 100 गांवों के विकास के लिए सक्रिय हुआ बालाघाट जिला प्रशासन कलेक्टर आदित्य सिंह ने देवरबेली पंचायत के चार गांवों का किया भ्रमण, नक्सल प्रभावित रहे 100 चिन्हित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, अधोसंरचना विकास तथा रोजगारमूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने तत्परता से प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस दिशा में बालाघाट जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को 14 दिनों के भीतर चिन्हित 100 गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद करने तथा उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर आदित्य सिंह ने 28 अक्टूबर को लांजी विकासखंड की देवरबेली ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरगुड़-(सतोना), केराडीह, संदूका एवं सायर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही इन गांवों के आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्कूल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का जायजा भी लिया।
    1
    नक्सल प्रभावित रहें 100 गांवों के विकास के लिए सक्रिय हुआ बालाघाट जिला प्रशासन
नक्सल प्रभावित रहें 100 गांवों के विकास के लिए सक्रिय हुआ बालाघाट जिला प्रशासन
कलेक्टर आदित्य सिंह ने देवरबेली पंचायत के चार गांवों का किया भ्रमण, नक्सल प्रभावित रहे 100 चिन्हित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, अधोसंरचना विकास तथा रोजगारमूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने तत्परता से प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस दिशा में बालाघाट जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को 14 दिनों के भीतर चिन्हित 100 गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद करने तथा उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर आदित्य सिंह ने 28 अक्टूबर को लांजी विकासखंड की देवरबेली ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरगुड़-(सतोना), केराडीह, संदूका एवं सायर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही इन गांवों के आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्कूल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का जायजा भी लिया।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    56 min ago
  • Seoni News: दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल, लखनादौन शिविर में उमड़े हितग्राही
    1
    Seoni News: दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल, लखनादौन शिविर में उमड़े हितग्राही
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शंकराचार्य चौक करवा चौथ पर श्री गणेश मंदिर में होंगे धार्मिक आयोजन सुबह पूजन-अर्चन, शाम को सामूहिक दीपदान और चंद्र दर्शन के बाद होगा व्रत पारण सिवनी : नगर के शंकराचार्य चौक स्थित श्री गणेश मंदिर में करवा चौथ व्रत के अवसर पर 29 अक्टूबर गुरुवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर के पुजारी पं. हरिकुमार तिवारी के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन और व्रत संकल्प के साथ होगी। दोपहर 3 बजे से हवन किया जाएगा। शाम 8 बजे संध्या आरती, रात 8:30 बजे सामूहिक दीपदान तथा रात 9 बजे चंद्र दर्शन और 9:30 बजे सौभाग्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। मंदिर समिति ने माताओं एवं बहनों से निर्धारित समय पर आवश्यक पूजन सामग्री के साथ उपस्थित होकर व्रत एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करने की अपील की है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखती हैं।
    3
    शंकराचार्य चौक करवा चौथ पर श्री गणेश मंदिर में होंगे धार्मिक आयोजन
सुबह पूजन-अर्चन, शाम को सामूहिक दीपदान और चंद्र दर्शन के बाद होगा व्रत पारण
सिवनी :  नगर के शंकराचार्य चौक स्थित श्री गणेश मंदिर में करवा चौथ व्रत के अवसर पर 29 अक्टूबर गुरुवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर के पुजारी पं. हरिकुमार तिवारी के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन और व्रत संकल्प के साथ होगी। दोपहर 3 बजे से हवन किया जाएगा।
शाम 8 बजे संध्या आरती, रात 8:30 बजे सामूहिक दीपदान तथा रात 9 बजे चंद्र दर्शन और 9:30 बजे सौभाग्य सामग्री का वितरण किया जाएगा।
मंदिर समिति ने माताओं एवं बहनों से निर्धारित समय पर आवश्यक पूजन सामग्री के साथ उपस्थित होकर व्रत एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करने की अपील की है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखती हैं।
    user_Yogesh suryawanshi
    Yogesh suryawanshi
    Court reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नक्सल प्रभावित 100 गांवों के विकास का मेगा प्लान! कलेक्टर आदित्य सिंह पहुंचे दुर्गम गांवों में, कलेक्टर आदित्य सिंह पहुंचे दुर्गम गांवों में, ग्रामीणों से रूबरू होकर जानीं समस्याएं, कहीं स्कूल नहीं, कहीं बिजली-पानी का संकट! सड़क से रोजगार तक, विकास को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश।
    1
    नक्सल प्रभावित 100 गांवों के विकास का मेगा प्लान!
कलेक्टर आदित्य सिंह पहुंचे दुर्गम गांवों में,
कलेक्टर आदित्य सिंह पहुंचे दुर्गम गांवों में,
ग्रामीणों से रूबरू होकर जानीं समस्याएं,
कहीं स्कूल नहीं, कहीं बिजली-पानी का संकट!
सड़क से रोजगार तक, विकास को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश।
    user_ASHISH NEWARE Journalist
    ASHISH NEWARE Journalist
    बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.