Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेलहर विधानसभा के लोग किनको विधायक चुन रहे हैं? राजद कार्यालय से कार्यकर्ता के विचार। चलिये जानते हैं? #BelharVidhansabha #ManojYadav #तेजस्वी_सरकार #RjdBihar #mungerbihar #BankaBihar #VoterAdhikarYatra #biharelection2025 #viralsadvideo #VoteChori #belharbanka #बेलहर
THE LIVE
बेलहर विधानसभा के लोग किनको विधायक चुन रहे हैं? राजद कार्यालय से कार्यकर्ता के विचार। चलिये जानते हैं? #BelharVidhansabha #ManojYadav #तेजस्वी_सरकार #RjdBihar #mungerbihar #BankaBihar #VoterAdhikarYatra #biharelection2025 #viralsadvideo #VoteChori #belharbanka #बेलहर
- User3924Bihar👏on 13 November
- User3924Bihar👏on 13 November
- ByIslamnagar Aliganj, Jamui😂on 12 November
- ByIslamnagar Aliganj, Jamui💣on 12 November
- ByIslamnagar Aliganj, Jamui🙏on 12 November
- ByIslamnagar Aliganj, Jamui🤝on 12 November
- ByIslamnagar Aliganj, Jamui😤on 12 November
More news from बिहार and nearby areas
- Post by THE LIVE1
- तारापुर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी से 21 मार्च को लापता हुई स्नेहलता ठाकुर सोमवार को खुद ही थाना पहुंच गई, जिससे मामले में नया मोड़ आ गया। एसआई राज कुमार ने बताया कि महिला के सकुशल मिलने के बाद उसे न्यायालय में बयान दर्ज कराने भेजा गया है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। महिला के ससुर उदय शंकर झा ने बहू के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके पुत्र अविनाश चन्द्र झा की पत्नी स्नेहलता, जिनकी शादी 27 नवंबर 2025 को लखनऊ निवासी नंद किशोर ठाकुर की पुत्री से हुई थी, अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- Post by Santoshkumar Santoshkumar1
- शादी की खुशियां बनीं मातम: बिस्कुट लेने निकला मासूम, तेज रफ्तार बस ने छीनी जिंदगी जहां घर में शादी की खुशियां और जश्न का माहौल था, वहीं एक पल में सब कुछ मातम में बदल गया। कुल्हाड़िया हाट के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय मासूम प्रिंस कुमार की मौत हो गई। प्रिंस अपने माता-पिता के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था। मंगलवार सुबह वह पास की दुकान पर बिस्कुट लेने निकला, लेकिन उसी दौरान तेज रफ्तार स्टार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। परिजन घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए भागलपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। मां कंचन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। लोगों ने मांग की है कि दोषी बस चालक की जल्द गिरफ्तारी हो और इस मार्ग पर सख्त स्पीड कंट्रोल की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी और घर की खुशियां यूं मातम में न बदलें। #अमरपुर_हादसा #तेज_रफ्तार_कहर #मासूम_की_मौत #सड़क_सुरक्षा #बांका_न्यूज1
- अनुमंडल कार्यालय के सामने दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली पोल से टकराई, चालक की मौत1
- राजकीय चैती दुर्गा महद्दीपुर मेला देखने जा रहे एक युवक पसराहा स्टेशन के समीप एक्सप्रेस ट्रेन से चलती ट्रेन से कूद गया। इस घटना में युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। घटना मंगलवार की रात 11 बजे के करीब की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी युवराज सिंह का पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ा था। उस एक्सप्रेस ट्रेन का पसराहा स्टेशन पर ठहराव नहीं है। इसी बीच हल्की स्लो होने पर युवक ट्रेन से कूद गया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। पसराहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार के निर्देश पर घायलावस्था में पसराहा थाने के 112 पुलिस टीम ने घायल युवक को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद बुधवार की सुबह छह बजे उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।1
- Post by Amit Kumar Mandal1
- Post by THE LIVE1