logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लापता महिला स्नेहलता ठाकुर खुद पहुंची थाना, मामले में आया नया मोड़ तारापुर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी से 21 मार्च को लापता हुई स्नेहलता ठाकुर सोमवार को खुद ही थाना पहुंच गई, जिससे मामले में नया मोड़ आ गया। एसआई राज कुमार ने बताया कि महिला के सकुशल मिलने के बाद उसे न्यायालय में बयान दर्ज कराने भेजा गया है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। महिला के ससुर उदय शंकर झा ने बहू के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके पुत्र अविनाश चन्द्र झा की पत्नी स्नेहलता, जिनकी शादी 27 नवंबर 2025 को लखनऊ निवासी नंद किशोर ठाकुर की पुत्री से हुई थी, अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

7 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
7 hrs ago

लापता महिला स्नेहलता ठाकुर खुद पहुंची थाना, मामले में आया नया मोड़ तारापुर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी से 21 मार्च को लापता हुई स्नेहलता ठाकुर सोमवार को खुद ही थाना पहुंच गई, जिससे मामले में नया मोड़ आ गया। एसआई राज कुमार ने बताया कि महिला के सकुशल मिलने के बाद उसे न्यायालय में बयान दर्ज कराने भेजा गया है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। महिला के ससुर उदय शंकर झा ने बहू के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके पुत्र अविनाश चन्द्र झा की पत्नी स्नेहलता, जिनकी शादी 27 नवंबर 2025 को लखनऊ निवासी नंद किशोर ठाकुर की पुत्री से हुई थी, अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • तारापुर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी से 21 मार्च को लापता हुई स्नेहलता ठाकुर सोमवार को खुद ही थाना पहुंच गई, जिससे मामले में नया मोड़ आ गया। एसआई राज कुमार ने बताया कि महिला के सकुशल मिलने के बाद उसे न्यायालय में बयान दर्ज कराने भेजा गया है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। महिला के ससुर उदय शंकर झा ने बहू के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके पुत्र अविनाश चन्द्र झा की पत्नी स्नेहलता, जिनकी शादी 27 नवंबर 2025 को लखनऊ निवासी नंद किशोर ठाकुर की पुत्री से हुई थी, अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    1
    तारापुर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी से 21 मार्च को लापता हुई स्नेहलता ठाकुर सोमवार को खुद ही थाना पहुंच गई, जिससे मामले में नया मोड़ आ गया। एसआई राज कुमार ने बताया कि महिला के सकुशल मिलने के बाद उसे न्यायालय में बयान दर्ज कराने भेजा गया है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
महिला के ससुर उदय शंकर झा ने बहू के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके पुत्र अविनाश चन्द्र झा की पत्नी स्नेहलता, जिनकी शादी 27 नवंबर 2025 को लखनऊ निवासी नंद किशोर ठाकुर की पुत्री से हुई थी, अचानक घर से गायब हो गई थी।
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by Santoshkumar Santoshkumar
    1
    Post by Santoshkumar Santoshkumar
    user_Santoshkumar Santoshkumar
    Santoshkumar Santoshkumar
    Video Creator सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • शादी की खुशियां बनीं मातम: बिस्कुट लेने निकला मासूम, तेज रफ्तार बस ने छीनी जिंदगी जहां घर में शादी की खुशियां और जश्न का माहौल था, वहीं एक पल में सब कुछ मातम में बदल गया। कुल्हाड़िया हाट के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय मासूम प्रिंस कुमार की मौत हो गई। प्रिंस अपने माता-पिता के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था। मंगलवार सुबह वह पास की दुकान पर बिस्कुट लेने निकला, लेकिन उसी दौरान तेज रफ्तार स्टार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। परिजन घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए भागलपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। मां कंचन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। लोगों ने मांग की है कि दोषी बस चालक की जल्द गिरफ्तारी हो और इस मार्ग पर सख्त स्पीड कंट्रोल की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी और घर की खुशियां यूं मातम में न बदलें। #अमरपुर_हादसा #तेज_रफ्तार_कहर #मासूम_की_मौत #सड़क_सुरक्षा #बांका_न्यूज
    1
    शादी की खुशियां बनीं मातम: बिस्कुट लेने निकला मासूम, तेज रफ्तार बस ने छीनी जिंदगी
जहां घर में शादी की खुशियां और जश्न का माहौल था, वहीं एक पल में सब कुछ मातम में बदल गया। कुल्हाड़िया हाट के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय मासूम प्रिंस कुमार की मौत हो गई।
प्रिंस अपने माता-पिता के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था। मंगलवार सुबह वह पास की दुकान पर बिस्कुट लेने निकला, लेकिन उसी दौरान तेज रफ्तार स्टार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।
परिजन घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए भागलपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। मां कंचन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।
लोगों ने मांग की है कि दोषी बस चालक की जल्द गिरफ्तारी हो और इस मार्ग पर सख्त स्पीड कंट्रोल की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी और घर की खुशियां यूं मातम में न बदलें।
#अमरपुर_हादसा
#तेज_रफ्तार_कहर
#मासूम_की_मौत
#सड़क_सुरक्षा
#बांका_न्यूज
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर अमरपुर, बांका, बिहार•
    11 hrs ago
  • चलती बाइक में भड़की आग, सेकंडों में राख—कूदकर बची जान
    1
    चलती बाइक में भड़की आग, सेकंडों में राख—कूदकर बची जान
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    46 min ago
  • बिहार बांका जिले के अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। कुलहरिया हाट के पास तेज रफ्तार स्टार बस ने 7 वर्षीय मासूम प्रिंस कुमार को कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। प्रिंस अपने मामा की शादी में शामिल होने आया था, लेकिन खुशियों के बीच यह हादसा पूरे परिवार के लिए जिंदगीभर का गम बन गया। बताया जा रहा है कि बच्चा दुकान से बिस्कुट लेने गया था, तभी बस ने उसे टक्कर मार दी। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
    1
    बिहार बांका जिले के अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। कुलहरिया हाट के पास तेज रफ्तार स्टार बस ने 7 वर्षीय मासूम प्रिंस कुमार को कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। प्रिंस अपने मामा की शादी में शामिल होने आया था, लेकिन खुशियों के बीच यह हादसा पूरे परिवार के लिए जिंदगीभर का गम बन गया।
बताया जा रहा है कि बच्चा दुकान से बिस्कुट लेने गया था, तभी बस ने उसे टक्कर मार दी। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • आज परबत्ता विधानसभा के विधायक माननीय Babulal Shorya जी परबत्ता विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महद्धीपुर मेला दुर्गा मेला में दंगल कार्यक्रम का उद्घाटन किए
    1
    आज परबत्ता विधानसभा के विधायक माननीय Babulal Shorya जी परबत्ता विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महद्धीपुर मेला दुर्गा मेला में दंगल कार्यक्रम का उद्घाटन किए
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.