Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुंए में गिरी लड़की को फायर ब्रिगेड की टीम ने सकुशल बाहर निकाला, रामपुर भेड़ियानी गांव (लीलापुर थाना क्षेत्र, लालगंज) में एक 25 वर्षीय युवती पूजा पानी भरते समय चक्कर आने और बुखार की वजह से कुएं में गिर गई थी।
DIYORARA BUDAUN 24
कुंए में गिरी लड़की को फायर ब्रिगेड की टीम ने सकुशल बाहर निकाला, रामपुर भेड़ियानी गांव (लीलापुर थाना क्षेत्र, लालगंज) में एक 25 वर्षीय युवती पूजा पानी भरते समय चक्कर आने और बुखार की वजह से कुएं में गिर गई थी।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- अल्मोड़ा। नगर के लोअर माल रोड स्थित सिमकनी मैदान में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल बाबा ने की, जबकि विभिन्न वक्ताओं ने समाज संगठन, सांस्कृतिक जागरण और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। सम्मेलन में राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत बौद्धिक प्रमुख रेखा जोशी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के तहत देवभूमि सांस्कृतिक समिति, अल्मोड़ा और संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सहयोग से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। हास्य कलाकार मोहन दा और अमित भट्ट के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। नारायण थापा और पीरूल संस्था की ओर से प्रस्तुत छोलिया नृत्य ने विशेष आकर्षण बटोरा। इस आयोजन में मां अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज और त्रिपुरा सुंदरी महिला समिति का भी सहयोग रहा। विद्या भारती के शिशु मंदिर और विवेकानंद विद्या मंदिर के विद्यार्थियों के साथ भारतीय जनता पार्टी और उससे जुड़े विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन चंद्र प्रकाश फुलोरिया ने किया। अंत में मां नंदा हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से मनोज सनवाल और अजीत पवार ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया। आयोजन के समापन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अल्मोड़ा के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सम्मेलन से पूर्व युवाओं द्वारा बाइक रैली व रंगारंग सांस्कृतिक झांकी भी निकल गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर अजय वर्मा, दर्जाधारी गंगा बिष्ट, पूर्व डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो कुंदन लटवाल, रवि रौतेला, पूर्व दर्जाधारी गोविंद पिलख्वाल, बिट्टू कर्नाटक, मनोज सनवाल, अमित साह मोनू, दीपक पांडे, जिपं सदस्य प्रेम लटवाल, आनंद कनवाल, कैलाश गुरुरानी समेत कई लोग मौजूद रहे।1
- रामपुर भेड़ियानी गांव (लीलापुर थाना क्षेत्र, लालगंज) में एक 25 वर्षीय युवती पूजा पानी भरते समय चक्कर आने और बुखार की वजह से कुएं में गिर गई थी।1
- अब आ रहा पश्चिमी विक्षोभ बरसेगा भी या मायूस कर जाएगा ? इधर रविवार का मौसम नैनीताल मिलजुला रहा। दोपहर में छाए कोहरे ने नगर को आगोश में ले लिया। सोमवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। वैज्ञानिकों की माने तो यह विक्षोभ भी कमजोर है , जो हल्की बारिश और बर्फबारी में सिमट कर रह जाएगा । नगर में धूप और बादलों की आंख मिचौली सुबह से शुरू हो गई थी, जो पूरे दिन जारी रही। दोहरा में कोहरे ने नगर को आगोश में ले लिया। इस दौरान तेज हवाएं भी कुछ देर चली। जिस कारण ठंड में बढ़ोतरी हो गई और लोगों को आग व हीटर का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ अधिक असरकारक नहीं है, जो सरोवर में बादलों और हल्की बारिश के रूप में नजर आ सकता है। प्रदेश के कुछ ही जिलों में इसका अधिक असर रहेगा। हिमालय की ऊंची चोटियों में हिमपात होगा। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम 10 रहा। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 60 प्रतिशत रही।1
- बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ के अपने समर्थकों संग बेसिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ हुई तीखी नोंकझोंक व हाथापाई। ऐसे नोंक झोंक को देखते हुए प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है? लोकतंत्र समाप्त हो गया है। आम जनता से लेकर अधिकारी तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। यह एक गंभीर और विषय है इस घटना की पूरी जांच होनी चाहिए और दोषीयो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।1
- *वार्ड नंबर 31 का हाल बेहाल टूटी सड़कों व गलियों से जानता है परेशान* हल्द्वानी बनभूलपुरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 31, में महीनों पहले पड़ी सीवर लाइन ने सड़के खोद डाली जिसको अभी तक ठीक नहीं किया गया वार्ड नंबर 31 के सामाजिक कार्यकर्ता इकराम मिकरानी ने बताया कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है जिससे रोजेदारों को मस्जिद तक पहुंचने में काफी दिक्कत होगा सामना करना पड़ रहा है काफी बार इन गलियों में बने गढ़ों में बच्चों के गिरने से कई बच्चे छोटे हुए हैं रात के अंधेरों व दिन के उजालों तक में चलना लोगों का दुश्वार हो चुका है इकराम मिकरानी ने बताया कई बार अधिकारियों से वार्ता करने के बाद हर बार टालम टोल किया जा रहा है जबकि सीवर लाइन के बाद चेंबर भी नहीं बनाए गए हैं गलियों में हर समय कीचड़ और गंदगी रहती है वार्ड 31 में बने ट्यूबवेल की चार दिवारी भी काफी समय से गिरी हुई है उसे भी अभी तक ठीक नहीं किया गया है यदि समय से इस समस्या का निस्तारण न किया गया तो समस्त वार्ड वासी धरने के लिए बाध्य होंगे7
- Post by Laxman bisht1
- चंपावत:100 से अधिक प्रतिभागियों ने सीखी मधुबनी व मॉडर्न पेंटिंग की बारीकियाँ*1
- करीब डेढ़ साल से जबरदस्त विस्फोटों के साथ सक्रिय सूर्य, अब शांत रहने लगा है। रविवार को सूर्य की सतह पर एक भी धब्बा नहीं देखा गया। एस्ट्रोफोटोग्राफर चिराग गोयल ने शांत सूर्य की वीडियो बनाई है , जबकि कई तस्वीरें भी कैमरे में कैद की हैं।2