Shuru
Apke Nagar Ki App…
“गांव चलो अभियान” के तहत कार्यकर्ताओं ने साधा जनसमर्थन “गांव चलो अभियान” के तहत भाजपाइयों ने कन्हरा गांव में जोरदार जनसंपर्क किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार करते हुए लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। अभियान प्रभारी संजय सिंह चंदेल ने लोगों से सरकार पर भरोसा बनाए रखने की अपील की। वहीं युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविन्द सोनी ने कहा— “सबका साथ, सबका विकास” ही भाजपा का मूल मंत्र है। कार्यक्रम में कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Mustaf Ahamad
“गांव चलो अभियान” के तहत कार्यकर्ताओं ने साधा जनसमर्थन “गांव चलो अभियान” के तहत भाजपाइयों ने कन्हरा गांव में जोरदार जनसंपर्क किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार करते हुए लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। अभियान प्रभारी संजय सिंह चंदेल ने लोगों से सरकार पर भरोसा बनाए रखने की अपील की। वहीं युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविन्द सोनी ने कहा— “सबका साथ, सबका विकास” ही भाजपा का मूल मंत्र है। कार्यक्रम में कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- सोनभद्र मौत की सड़क बना शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग, टक्कर के बाद जिंदा जला चालक; तमाशबीन बनी रही भीड़ रेणुकूट (सोनभद्र) जनपद के खाड़पाथर क्षेत्र में कल उस समय कोहराम मच गया जब शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर एक हाइवा और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और देखते ही देखते गाड़ियां आग के गोलों में तब्दील हो गईं। इस दर्दनाक हादसे में हाइवा चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह केबिन में फंसकर जिंदा जल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद हुए धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। भीषण अग्निकांड को देखते हुए तत्काल हिंडालको की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। रेणुकूट चौकी पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मलबे और वाहनों की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि केबिन के नीचे कुछ और लोग भी दबे हो सकते हैं। क्रेन की मदद से मलबा हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी रहा इस अग्निकांड में न केवल एक कीमती जान गई, बल्कि लाखों रुपये का माल और वाहन जलकर खाक हो गए। इस भयावह मंजर के बीच समाज का एक विचलित करने वाला चेहरा भी सामने आया। जब वाहन आग की लपटों से घिरा था और केबिन के अंदर से एक व्यक्ति जान बचाने की गुहार लगा रहा था, तब वहां मौजूद भारी भीड़ केवल मूकदर्शक बनी तमाशा देख रही थी। अंतत उस व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। इस मार्ग पर कई ऐसे खतरनाक मोड़ हैं जहाँ चालकों को सामने से आने वाले वाहन का अंदाजा नहीं लग पाता,1
- डाला (सोनभद्र): जनपद में शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। हाथी नाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव स्थित भुतहिया पुलिया के पास रेणुकूट–वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक केशर बदाम दूध लादकर हाथी नाला की ओर से आ रहा था, जबकि सामने से राखड़ (फ्लाई ऐश) लदा हाइवा रेणुकूट की दिशा से आ रहा था। भुतहिया पुलिया के पास दोनों की सीधी टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में दूध लदे ट्रक का खलासी केबिन में फंस गया और दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर राखड़ लदे हाइवा का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और वाहन में आग लगने से जिंदा जल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही हाथी नाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही चोपन थाना पुलिस, अल्ट्राटेक डाला और हिंडाल्को की दमकल की गाड़ियां भी तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का कार्य शुरू किया गया। 👮♂️ अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 👉 इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। 📌 मुख्य बिंदु: भुतहिया पुलिया के पास आमने-सामने भिड़े दो ट्रक दूध लदा ट्रक और राखड़ लदा हाइवा शामिल खलासी केबिन में दबकर मृत, चालक जिंदा जला दमकल और पुलिस ने मिलकर संभाला मोर्चा पुलिस जांच जारी3
- “गांव चलो अभियान” के तहत भाजपाइयों ने कन्हरा गांव में जोरदार जनसंपर्क किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार करते हुए लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। अभियान प्रभारी संजय सिंह चंदेल ने लोगों से सरकार पर भरोसा बनाए रखने की अपील की। वहीं युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविन्द सोनी ने कहा— “सबका साथ, सबका विकास” ही भाजपा का मूल मंत्र है। कार्यक्रम में कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- सोनभद्र के हाथीनाला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई।इस आग में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी संख्या में पुलिस और दमकल की टीमें पहुंच गईं। दरअसल वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हथवानी गांव के पास शनिवार शाम करीब 5 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।हादसे के वक्त ट्रकों में सवार चालक और खलासी फंस गए, जिसमें से एक चालक को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर गंभीर हालत में हिंडाल्को अस्पताल भेजा गया।वहीं दो अन्य लोग आग में फंसने के कारण जिंदा जल गए, जबकि एक और खलासी के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीओ पिपरी हर्ष पांडे और सीओ ओबरा अमित कुमार समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।आग बुझाने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट, चोपन फायर स्टेशन और हिंडाल्को की दमकल गाड़ियां लगाई गईं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बताया जा रहा है कि एक ट्रक में राख लदी थी, जबकि दूसरे ट्रक में दूध के पैकेट भरे हुए थे, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गए।हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे नियंत्रित करने के लिए यातायात को डायवर्ट किया गया।फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- ब्रेकिंग: सोनभद्र. हाथीनाला हथवानी के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग हादसे में 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत एक अन्य के फंसे होने की आशंका, पुष्टि नहीं एक ट्रक चालक को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती पुलिस व दमकल की टीम ने मौके पर संभाला मोर्चा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू सड़क पर बिखरा अमूल दूध, हाईवा में लदी थी राख हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम यातायात डायवर्ट, पुलिस जांच में जुटी हथवानी गांव के पास, हाथीनाला थाना क्षेत्र की घटना....4
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1