गुजरात: मेहसाणा में डिवाइडर से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 6 घायल शनिवार सुबह-सुबह उन्झा-मेहसाणा हाईवे में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां, राजस्थान में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे कुमावत परिवार की इको कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।यह हादसा राजस्थान में एक शादी में शामिल होने के बाद अहमदाबाद के रामोल इलाके में हुआ, जब परिवार वापस लौट रहा था। इस हादसे में छह अन्य लोग घायल हैं। मौके पर चार की मौत पुलिस के मुताबिक, उनावा के पास ईको कार के ड्राइवर ने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया, जिससे वह बीच के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई। एक ही परिवार के चार लोगों - रामलाल कुमावत, कैलाश कुमावत, कोमल कुमावत और एक बच्चे - की मौके पर ही मौत हो गई।मंथरादेवी नाम की एक बुजुर्ग महिला की बाद में मेहसाणा सिविल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या पांच हो गई। ड्राइवर समेत गाड़ी में सवार छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।सूचना मिलने के तुरंत बाद उनावा पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और एक्सीडेंटल मौत का मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है। इस दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक बाधित रहा, जब तक कि डैमेज गाड़ी को हटाकर सड़क साफ नहीं कर दी गई। (समाचार एजेंसी IANS के इनपुट के साथ)राजस्थान के रहने वाले हैं सभी कुमावत परिवार मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले और भावनगर का निवासी है। वे वर्तमान में अहमदाबाद के रामोल इलाके में रहते हैं। परिवार राजस्थान में एक शादी में शामिल होने के बाद अपनी इको कार से अहमदाबाद लौट रहा था। इसी दौरान उन्झा-मेहसाना राजमार्ग पर उनावा के पास दुर्घटना हो गई।

- किसान के खेत में कोयले की भट्टी से लगी आग ।। मारवाड़ जंक्शन मारवाड़ जंक्शन के चिरपटिया रोड के हेमलियावास खुर्द गांव में आग लग गई कृषक चैन सिंह के खेत में कोयले की भट्टी से आग फैल गई। आसमान में आग की लपटे देखकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और आग को मिट्टी और पानी टैंकर लाकर बुझाने का प्रयास किया गनीमत रही कि आस पास के खेतों में ओर आग नहीं पहुंची।चैन सिंह ने बताया कि मेरी खेत की मेड पर लगी तार बंदी व जाली तथा बाड,चारा जल गया जिससे कोई जान व मॉल की कोई जनहानि नहीं हुई।2
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में हुई सनसनीखेज नकबजनी का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों, एक सुनार व एक नाबालिग को पकड़ा। चोरी की आर्टिफिशियल ज्वैलरी 150 फीट गहरे कुएं से बरामद की गई। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में गैंग ने 15 से अधिक वारदातें कबूल की हैं।1
- आबू रोड। रणकपुर एक्सप्रेस ट्रेन में RPF ने कार्यवाही को दिया अंजाम, रानी से गुजरात की ओर जा रही रणकपुर एक्सप्रेस ट्रेन 14707 के जनरल कोच में चेकिंग के दौरान दिया कार्यवाही को अंजाम, RPF पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर जीआरपी को किया सुपर्द,RPF पुलिस ने रणकपुर रनिंग ट्रेन में कार्यवाही करते हुए मनोहर पुत्र गणाराम निवासी रानी पाली के पास से अवैध अंग्रेजी शराब की 7 पेटी दारू जप्त कर कार्यवाही को अंजाम दिया, पुलिस ने युवक के पास से तीन शराब से भरे पीट्टू बैग जप्त कर आवश्यक कार्यवाही को अंजाम दिया तो वहीं GRP पुलिस मामले की जांच में जुटी।1
- हाईवे पर बुजुर्ग की मौत, माइंस में ऑपरेटर दबा, बाइक भिड़ंत में पांच घायल --- रेवदर उपखंड क्षेत्र में शनिवार को एक के बाद एक चार दर्दनाक हादसों ने क्षेत्र को झकझोर दिया। कांडला हाईवे पर ट्रेलर की चपेट में आने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं हरनी अमरापुरा की ग्रेनाइट माइंस में पोकलेन ऑपरेटर की पत्थर गिरने से जान चली गई और अनादरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो बाइकों की भिड़ंत में सात लोग घायल हो गए। कांडला हाईवे पर ट्रेलर ने बुजुर्ग को कुचला कांडला हाईवे पर गुलाबगंज स्थित सरकारी स्कूल के सामने दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, पैदल जा रहे 75 वर्षीय रतनाराम पुत्र भीमाजी चौधरी, निवासी कृष्णगंज, को एक ट्रेलर ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वे शादी समारोह से अपने गांव कृष्णगंज लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चालक ट्रेलर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही अनादरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनादरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। माइंस में पत्थर गिरने से ऑपरेटर की मौत हरणी अमरापुरा गांव स्थित आर.के. ग्रेनाइट माइंस में कार्य के दौरान पोकलेन मशीन पर अचानक बड़े पत्थर का ब्लॉक गिर गया। हादसे में मशीन ऑपरेटर महेश यादव, निवासी छत्तीसगढ़, पत्थर के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रेवदर पुलिस ने शव को रेवदर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी और आगे की कार्रवाई शुरू की। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच घायल अनादरा थाना क्षेत्र के भेरूतारक रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला और एक छोटे बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने भी बाइक को टक्कर मार दी। घायलों को अनादरा अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को आगे रेफर किया गया। दो बाइकों की भिड़ंत, दो घायल कांडला हाइवे पर अनादरा क्षेत्र ने भवानी होटल के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में थल निवासी मोहन पुत्र गजाराम और लुणोल निवासी अरविंद पुत्र सोहनपुरी घायल हो गए । प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर किया गया ।1
- राजस्थान के जयपुर जिले की विराटनगर तहसील के मेड जोधला गांव निवासी विनोद जाखड़ को National Students' Union of India (NSUI) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साधारण मेघवाल (दलित) परिवार से आने वाले जाखड़ ने संघर्ष के दम पर छात्र राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वर्ष 2014 से 2018 तक लगातार सक्रिय रहते हुए उन्होंने निर्दलीय चुनाव जीतकर विश्वविद्यालय के पहले दलित छात्रसंघ अध्यक्ष बनने का इतिहास रचा। संघर्ष के दिनों में उन्होंने वेटर का काम कर अपनी आजीविका चलाई। बाद में Rahul Gandhi की मौजूदगी में कांग्रेस से जुड़कर दोबारा NSUI का दामन थामा। उनकी नियुक्ति को संगठन में जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। नियुक्ति की खबर मिलते ही उदयपुर में उत्साह का माहौल बन गया। यूथ कांग्रेस उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष बालू भील के नेतृत्व में गोगुंदा में आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई। वहीं NSUI प्रदेश महासचिव प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में उदयपुर शहर में भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। युवाओं ने इसे सामाजिक न्याय और संघर्षशील नेतृत्व की जीत बताया।1
- महाराष्ट्र हिंग्गोली मै हुई शूटिंग अभिनेता सिंगर कृष्णा वीर गुर्जर जी की आप देखो1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर में काली पहाड़ी माताजी मन्दिर के पास स्थित जंगल मे एक युवक ने पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद वल्लभनगर थाना पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थाने के सीआई पुनाराम गुर्जर ने बताया कि वल्लभनगर निवासी दिनेश पुत्र नक्षत्र मल कुम्हार उम्र 40 वर्ष कस्बे में जूते चप्पल की दुकान चलाता है। वह अपनी दुकान खुली छोड़कर काली पहाड़ी माताजी मंदिर बाइक लेकर गया। लेकिन देर तक घर नहीं लौटने एवं संपर्क नही होने से परिजनों को चिंता हुई। पिता नक्षत्रमल अपने परिवार वालों के साथ दिनेश की तलाश में काली पहाड़ी माता मंदिर की तरफ गए। इस दौरान मंदिर से कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे रस्सी से दिनेश लटका हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सैटेलाइट अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक के भाई द्वारा दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने दिनेश की जेब से मोबाइल फोन, बाइक की चाबियाँ, पेन, दो सिम कार्ड, कागज आदि बरामद किए गए। पुलिस द्वारा बरामद किए लिखित कागज में दिनेश ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए आत्महत्या करना बताया है। सुसाइड नोट में बताया की उधार लिए गए पैसों को समय पर वापस नहीं कर पाने के कारण मानसिक तनाव में था। लोगों के परेशान करने से तंग आकर आत्महत्या का कदम उठाया है। दिनेश के पीछे उसकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। मृतक के भाई प्रकाश चंद्र ने बताया कि उसने कुछ लोगों से पैसे उधार लिए थे जो उससे ज्यादा ब्याज वसूल रहे थे। उधार लिए गए रुपयों का मूल एवं ब्याज समय पर अदा नहीं करने के कारण कुछ लोग दिनेश को परेशान कर रहे थे। घटना के बाद सेटेलाइट हॉस्पिटल में परिजनों एवं उसके मित्रों एवं गांव वालों का तांता लग गया। सीआई ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के मित्र एवं रिश्तेदार सब मिलकर परिवार वालों को सांत्वना दे रहे है।1