logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

CM सम्राट जी के क्षेत्र में खुलेआम भ्रष्टाचार! तारापुर विधानसभा के बनहारा में हुआ विवाद सड़क निर्माण को लेकर देखिये Ground report Samrat Choudhary #MungerNews #tarapur #BiharNews #GroundReport #ग्रामीण

9 hrs ago
user_THE LIVE Munger
THE LIVE Munger
तारापुर, मुंगेर, बिहार•
9 hrs ago

CM सम्राट जी के क्षेत्र में खुलेआम भ्रष्टाचार! तारापुर विधानसभा के बनहारा में हुआ विवाद सड़क निर्माण को लेकर देखिये Ground report Samrat Choudhary #MungerNews #tarapur #BiharNews #GroundReport #ग्रामीण

More news from बिहार and nearby areas
  • CM सम्राट जी के क्षेत्र में खुलेआम भ्रष्टाचार! तारापुर विधानसभा के बनहारा में हुआ विवाद सड़क निर्माण को लेकर देखिये Ground report Samrat Choudhary #MungerNews #tarapur #BiharNews #GroundReport #ग्रामीण
    1
    CM सम्राट जी के क्षेत्र में खुलेआम भ्रष्टाचार! तारापुर विधानसभा के बनहारा में हुआ विवाद सड़क निर्माण को लेकर देखिये Ground report 

Samrat Choudhary 

#MungerNews #tarapur #BiharNews #GroundReport #ग्रामीण
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • तारापुर में शराब सेवन के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त तारापुर शहीद चौक के समीप नाका चेकिंग के दौरान तारापुर पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में बाइक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। सोमवार को तीनों को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मुंगेर एसपी के निर्देश पर नाका चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ग्लैमर बाइक पर सवार तीन युवकों को रोककर जांच की गई। उनके मुंह से शराब की दुर्गंध आने पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। इसके बाद तीनों को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर भेजा गया, जहां शराब सेवन की पुष्टि हुई। गिरफ्तार युवकों की पहचान बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के तेलडीहा निवासी अजय कुमार और अमन कुमार तथा धौनी निवासी जय जय कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक को जुर्माने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी के पास भेजा गया है। जुर्माना जमा करने के बाद ही बाइक छोड़ी जाएगी।
    1
    तारापुर में शराब सेवन के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
तारापुर शहीद चौक के समीप नाका चेकिंग के दौरान तारापुर पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में बाइक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। सोमवार को तीनों को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मुंगेर एसपी के निर्देश पर नाका चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ग्लैमर बाइक पर सवार तीन युवकों को रोककर जांच की गई। उनके मुंह से शराब की दुर्गंध आने पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। इसके बाद तीनों को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर भेजा गया, जहां शराब सेवन की पुष्टि हुई।
गिरफ्तार युवकों की पहचान बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के तेलडीहा निवासी अजय कुमार और अमन कुमार तथा धौनी निवासी जय जय कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक को जुर्माने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी के पास भेजा गया है। जुर्माना जमा करने के बाद ही बाइक छोड़ी जाएगी।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    10 hrs ago
  • हर हर महादेव मनोरंजन बम को बिहार ड्राइवर महासंघ बांका के जिला अध्यक्ष महेश कुमार के तरफ से सहयोग किया गए हैं मनोरंजन बम सुल्तानगंज से देवघर 105 किलोमीटर गुरमुनिया मारकर यात्रा तय कर रहे हैं हर हर महादेव 🙏🙏🙏🙏🙏
    1
    हर हर महादेव मनोरंजन बम को बिहार ड्राइवर महासंघ बांका के जिला अध्यक्ष महेश कुमार के तरफ से सहयोग किया गए हैं
मनोरंजन बम सुल्तानगंज से देवघर 105 किलोमीटर गुरमुनिया मारकर यात्रा तय कर रहे हैं हर हर महादेव 🙏🙏🙏🙏🙏
    user_Mahesh kumar
    Mahesh kumar
    Court reporter बेलहर, बांका, बिहार•
    12 hrs ago
  • भागलपुर के नवगछिया में दिव्यांग दंपती की हत्या से मचा हड़कंप, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटीज ने उठाई आवाज* लोकेशन भागलपुर बिहार। संवाददाता साहिल राज आगाज टाइम *भागलपुर के नवगछिया में दिव्यांग दंपती की हत्या से मचा हड़कंप, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटीज ने उठाई आवाज* *मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग — मांगें पूरी नहीं होने पर दिव्यांगजन करेंगे उग्र आंदोलन।* Anchor .... भागलपुर/नवगछिया में बीते दिन हुई पति-पत्नी की हत्या से। पीड़ित के परिजनों से मिलने पहुंचे एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटीज के राष्ट्रीय अध्यक्ष , प्रवीण कुमार मिश्रा ‘कवि जी’, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरदेव प्रसाद एवं बिहार प्रदेश आरटीआई प्रभारी मुकेश कुमार महतो। भागलपुर जिले के नवगछिया के इस्माइलपुर हटिया गांव पहुंचे। यहां दिव्यांग रंजन कुमार मंडल एवं उनकी पत्नी किरण देवी की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया था। जाने की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली गई तथा परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद की गई। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने बिहार सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि इस जघन्य हत्याकांड के पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, सुरक्षा एवं सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, मामले के मुख्य आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पीड़ित परिवार के लिए प्रमुख मांगें एसोसिएशन ने बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखीं— बिहार पीड़ित प्रतिकर योजना: नियमानुसार पात्रता एवं सक्षम प्राधिकारी के निर्णय के अनुसार लगभग ₹2.50 लाख से ₹7 लाख तक की प्रतिकर राशि दिलाने की मांग। आपदा प्रबंधन विभाग: लागू प्रावधानों के तहत लगभग ₹4 लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग। श्रम संसाधन विभाग: पात्रता के अनुसार लगभग ₹2 लाख की सहायता दिलाने की मांग। पारिवारिक लाभ योजना: नियमानुसार पात्र परिवार को प्रति मृतक लगभग ₹20,000 की सहायता उपलब्ध कराने की मांग। शौचालय योजना: पीड़ित परिवार को पात्रता के अनुसार शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। अंत्योदय योजना: परिवार को पात्रता के आधार पर अंत्योदय राशन योजना का लाभ दिया जाए। स्पॉन्सरशिप योजना: मृतक दंपती की बच्ची को पात्रता एवं निर्धारित नियमों के अनुसार स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री आवास योजना: पात्रता के अनुसार परिवार को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। पीड़ित परिवार की सुरक्षा: परिवार एवं बच्ची की सुरक्षा के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी: मामले के मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर निष्पक्ष जांच एवं कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जाए। न्याय नहीं मिला तो होगा आंदोलन: हरदेव प्रसाद एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरदेव प्रसाद ने कहा कि दिव्यांग रंजन कुमार मंडल एवं उनकी पत्नी किरण देवी की हत्या की घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना तथा उनकी ढाई वर्षीय बच्ची के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुख्य आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कठोरतम सजा दिलाने की कार्रवाई की जाए। साथ ही, पीड़ित परिवार को सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ, आर्थिक सहायता, आवास एवं सुरक्षा जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और उनकी जायज मांगों पर समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो भागलपुर के दिव्यांगजन व्यापक एवं उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। दिव्यांगजन के अधिकारों एवं न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा ईस मौके पर प्रदेश समन्वयक जिला कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम ,जिला अध्यक्ष सुभतोष कुमार झा, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सारजन जिला सचिव आदित्य कुमार ,
    4
    भागलपुर के नवगछिया में दिव्यांग दंपती की  हत्या से मचा हड़कंप, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटीज ने उठाई आवाज*
लोकेशन भागलपुर बिहार।
संवाददाता  साहिल राज आगाज टाइम 
*भागलपुर के नवगछिया में दिव्यांग दंपती की  हत्या से मचा हड़कंप, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटीज ने उठाई आवाज*
*मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग — मांगें पूरी नहीं होने पर दिव्यांगजन करेंगे उग्र आंदोलन।*
Anchor ....   भागलपुर/नवगछिया में बीते दिन हुई पति-पत्नी की हत्या से। पीड़ित के परिजनों से मिलने पहुंचे एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटीज के राष्ट्रीय अध्यक्ष , प्रवीण कुमार मिश्रा ‘कवि जी’,
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरदेव प्रसाद एवं बिहार प्रदेश आरटीआई प्रभारी  मुकेश कुमार महतो।
भागलपुर जिले के नवगछिया के इस्माइलपुर हटिया गांव पहुंचे। यहां दिव्यांग रंजन कुमार मंडल एवं उनकी पत्नी किरण देवी की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया था।
जाने की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली गई तथा परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद की गई।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने बिहार सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि इस जघन्य हत्याकांड के पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, सुरक्षा एवं सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, मामले के मुख्य आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पीड़ित परिवार के लिए प्रमुख मांगें
एसोसिएशन ने बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखीं—
बिहार पीड़ित प्रतिकर योजना: नियमानुसार पात्रता एवं सक्षम प्राधिकारी के निर्णय के अनुसार लगभग ₹2.50 लाख से ₹7 लाख तक की प्रतिकर राशि दिलाने की मांग।
आपदा प्रबंधन विभाग: लागू प्रावधानों के तहत लगभग ₹4 लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग।
श्रम संसाधन विभाग: पात्रता के अनुसार लगभग ₹2 लाख की सहायता दिलाने की मांग।
पारिवारिक लाभ योजना: नियमानुसार पात्र परिवार को प्रति मृतक लगभग ₹20,000 की सहायता उपलब्ध कराने की मांग।
शौचालय योजना: पीड़ित परिवार को पात्रता के अनुसार शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
अंत्योदय योजना: परिवार को पात्रता के आधार पर अंत्योदय राशन योजना का लाभ दिया जाए।
स्पॉन्सरशिप योजना: मृतक दंपती की  बच्ची को पात्रता एवं निर्धारित नियमों के अनुसार स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ा जाए।
मुख्यमंत्री आवास योजना: पात्रता के अनुसार परिवार को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
पीड़ित परिवार की सुरक्षा: परिवार एवं बच्ची की सुरक्षा के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी: मामले के मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर निष्पक्ष जांच एवं कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जाए।
न्याय नहीं मिला तो होगा आंदोलन: हरदेव प्रसाद
एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरदेव प्रसाद ने कहा कि दिव्यांग रंजन कुमार मंडल एवं उनकी पत्नी किरण देवी की हत्या की घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना तथा उनकी ढाई वर्षीय बच्ची के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुख्य आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कठोरतम सजा दिलाने की कार्रवाई की जाए। साथ ही, पीड़ित परिवार को सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ, आर्थिक सहायता, आवास एवं सुरक्षा जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और उनकी जायज मांगों पर समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो भागलपुर के दिव्यांगजन व्यापक एवं उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
दिव्यांगजन के अधिकारों एवं न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा ईस मौके पर प्रदेश समन्वयक जिला कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम ,जिला अध्यक्ष सुभतोष कुमार झा, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सारजन जिला सचिव आदित्य कुमार ,
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • 🚨💔 घर के सामने खेल रही थीं दो मासूम बहनें, नहर में डूबने से थम गईं जिंदगी! बांका के कौवाकोल में पसरा मातम 😢 😭 बिहार के बांका जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सदर प्रखंड की डारा पंचायत के कौवाकोल गांव में नहर में डूबने से दो चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। 💔 मृत बच्चियों की पहचान प्रदीप राय की पुत्री रानी कुमारी और दीपक राय की पुत्री अक्षरा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां घर के सामने खेल रही थीं। इसी दौरान वे पास की नहर में चली गईं। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 😭 एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पूरे कौवाकोल गांव में शोक की लहर है। 🙏 मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह ने पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिया। 🕯️ ईश्वर दिवंगत बच्चियों की आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। 📍 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 📰 बांका की आवाज आपके साथ
    1
    🚨💔 घर के सामने खेल रही थीं दो मासूम बहनें, नहर में डूबने से थम गईं जिंदगी! बांका के कौवाकोल में पसरा मातम 😢
😭 बिहार के बांका जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सदर प्रखंड की डारा पंचायत के कौवाकोल गांव में नहर में डूबने से दो चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई।
💔 मृत बच्चियों की पहचान प्रदीप राय की पुत्री रानी कुमारी और दीपक राय की पुत्री अक्षरा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां घर के सामने खेल रही थीं। इसी दौरान वे पास की नहर में चली गईं। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
😭 एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पूरे कौवाकोल गांव में शोक की लहर है।
🙏 मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह ने पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिया।
🕯️ ईश्वर दिवंगत बच्चियों की आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
📍 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 📰 बांका की आवाज आपके साथ
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    7 hrs ago
  • अमरपुर में पटाखा दुकानों की जांच, अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश!
    1
    अमरपुर में पटाखा दुकानों की जांच, अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश!
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    7 hrs ago
  • 🪔 SBI RSETI जमुई — सफल उद्यमियों की वार्षिक बैठक 2026 🌿 दिनांक 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को SBI आरसेटी जमुई की सफल उद्यमियों की वार्षिक बैठक में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। 🙏 ✨ उद्यमिता को बढ़ावा ✨ स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता ✨ कौशल विकास से उज्ज्वल भविष्य आत्मनिर्भर भारत, सशक्त भारत! 🇮🇳 🪔 SBI RSETI जमुई — सफल उद्यमियों की वार्षिक बैठक 2026 🌿 दिनांक 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को SBI आरसेटी जमुई की सफल उद्यमियों की वार्षिक बैठक में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। 🙏 ✨ उद्यमिता को बढ़ावा ✨ स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता ✨ कौशल विकास से उज्ज्वल भविष्य आत्मनिर्भर भारत, सशक्त भारत! 🇮🇳
    1
    🪔 SBI RSETI जमुई — सफल उद्यमियों की वार्षिक बैठक 2026 🌿
दिनांक 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को SBI आरसेटी जमुई की सफल उद्यमियों की वार्षिक बैठक में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। 🙏
✨ उद्यमिता को बढ़ावा
✨ स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता
✨ कौशल विकास से उज्ज्वल भविष्य
आत्मनिर्भर भारत, सशक्त भारत! 🇮🇳
🪔 SBI RSETI जमुई — सफल उद्यमियों की वार्षिक बैठक 2026 🌿
दिनांक 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को SBI आरसेटी जमुई की सफल उद्यमियों की वार्षिक बैठक में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। 🙏
✨ उद्यमिता को बढ़ावा
✨ स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता
✨ कौशल विकास से उज्ज्वल भविष्य
आत्मनिर्भर भारत, सशक्त भारत! 🇮🇳
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    10 hrs ago
  • औरंगा गांव में मारपीट मामले में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई प्राथमिकी तारापुर। थाना क्षेत्र के औरंगा गांव में मारपीट मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वंदना देवी ने तीन लोगों पर घर पर चढ़कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाना में दिए आवेदन में वंदना देवी ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे मोबाइल को लेकर उनकी सास नंद देवी और गौतम राम के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान परीछम राम, शंकर राम और योगेंद्र राम कथित तौर पर शराब के नशे में घर पहुंचकर गौतम राम के साथ मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति संजीव राम के सिर पर फावड़े से प्रहार किया गया और डंडे से दाहिने हाथ पर हमला किया गया। महिला ने ईंट-पत्थर चलाने से परिवार के अन्य सदस्यों के चोटिल होने का भी आरोप लगाया है। विवाद का कारण पुरानी दुश्मनी और बकाया मजदूरी बताया गया है। थानाध्यक्ष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस दोनों पक्षों के मामलों की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
    1
    औरंगा गांव में मारपीट मामले में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई प्राथमिकी
तारापुर। थाना क्षेत्र के औरंगा गांव में मारपीट मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वंदना देवी ने तीन लोगों पर घर पर चढ़कर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
थाना में दिए आवेदन में वंदना देवी ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे मोबाइल को लेकर उनकी सास नंद देवी और गौतम राम के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान परीछम राम, शंकर राम और योगेंद्र राम कथित तौर पर शराब के नशे में घर पहुंचकर गौतम राम के साथ मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति संजीव राम के सिर पर फावड़े से प्रहार किया गया और डंडे से दाहिने हाथ पर हमला किया गया। महिला ने ईंट-पत्थर चलाने से परिवार के अन्य सदस्यों के चोटिल होने का भी आरोप लगाया है। विवाद का कारण पुरानी दुश्मनी और बकाया मजदूरी बताया गया है।
थानाध्यक्ष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस दोनों पक्षों के मामलों की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.