भगवान महर्षि गौतम के प्राकट्य महोत्सव पर गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा व झांकियां निकाली शोभायात्रा में समाज की महिलाओं व बालिकाओं ने सर पर साफा बांधकर दो पहिया वाहन स्कूटी रैली, वहीं महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी झालावाड़ 19 मार्च। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय हितकारिणी समिति झालावाड़ के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी न्याय शास्त्र प्रणेता अक्षपाद महर्षि गौतम का प्राकट्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूजा अर्चना करने के पश्चात् भगवान महर्षि गौतम की शोभायात्रा गाजे बाजे, ढोल नगाड़े के साथ घोड़े की बग्गी में निकाली गई। शोभयात्रा झिर के महादेव मन्दिर, अग्रसेन सेवा सदन, तांगा अड्डे के पास से प्रारम्भ हुई जहां कलश की बोली लगाई एवं समाज की बालिकाएं द्वारा शोभायात्रा के आगे सर पर साफा बांधकर स्कूटी वाहन रैली निकाली एवं महिला सिर पर कलश लेकर चल रही थी तथा वहीं हाथों में ध्वज थामे घुड़सवार शोभायात्रा में आगे आगे चल रहे थे व समाज बन्धु जयकारे लगाते व नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्ग पुराना पोस्ट ऑफिस, घण्टाघर चौराहा, मंगलपुरा चौराहा, गर्ल्स स्कूल रोड़ होते हुए एस.बी.आई. बैंक से नक्कार खाना दरवाजा, सर्राफा बाजार, आजाद मार्ग, तबेला रोड़ होते हुए ब्रह्मघाट पहुंची जहां पर भगवान मदनमोहनजी का पंचामृत से पण्डित भरत शर्मा द्वारा यजमान सन्नी नेहा शर्मा द्वारा अभिषेक किया गया। गौतम जयन्ती कार्यक्रम प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि शोभयात्रा में समाज के गणमान्य महिलाएं पुरूष सहित सैकड़ो समाज बन्धु युवक-युवतियां उपस्थित रही। जिसमें समाज के पूर्व अध्यक्ष रतनलाल गौतम, ओम प्रकाश गौतम, राजेन्द्र जोशी, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण बहुउद्देशीय हितकारिणी समिति के अध्यक्ष विश्वास जोशी, महामंत्री सौरभ गौतम, कोषाध्यक्ष भवानीशंकर शर्मा, गोपीचन्द शर्मा, मोहनलाल आचार्य, गजराज शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा, धनवन्तरी गौतम, शिव जोशी, देवकीनन्दन, शिवनारायण शर्मा, विजय जोशी, महिला मण्डल अध्यक्ष दीपिका शर्मा, जयमाला तिवारी, सुषाम गौतम, कमलेश शर्मा, गजेन्द्र शर्मा सहित समाज बन्धु शोभायात्रा में शामिल रहे।
भगवान महर्षि गौतम के प्राकट्य महोत्सव पर गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा व झांकियां निकाली शोभायात्रा में समाज की महिलाओं व बालिकाओं ने सर पर साफा बांधकर दो पहिया वाहन स्कूटी रैली, वहीं महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी झालावाड़ 19 मार्च। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय हितकारिणी समिति झालावाड़ के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी न्याय शास्त्र प्रणेता अक्षपाद महर्षि गौतम का प्राकट्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूजा अर्चना करने के पश्चात् भगवान महर्षि गौतम की शोभायात्रा गाजे बाजे, ढोल नगाड़े के साथ घोड़े की बग्गी में निकाली गई। शोभयात्रा झिर के महादेव मन्दिर, अग्रसेन सेवा
सदन, तांगा अड्डे के पास से प्रारम्भ हुई जहां कलश की बोली लगाई एवं समाज की बालिकाएं द्वारा शोभायात्रा के आगे सर पर साफा बांधकर स्कूटी वाहन रैली निकाली एवं महिला सिर पर कलश लेकर चल रही थी तथा वहीं हाथों में ध्वज थामे घुड़सवार शोभायात्रा में आगे आगे चल रहे थे व समाज बन्धु जयकारे लगाते व नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्ग पुराना पोस्ट ऑफिस, घण्टाघर चौराहा, मंगलपुरा चौराहा, गर्ल्स स्कूल रोड़ होते हुए एस.बी.आई. बैंक से नक्कार खाना दरवाजा, सर्राफा बाजार, आजाद मार्ग, तबेला रोड़ होते हुए ब्रह्मघाट पहुंची जहां पर भगवान मदनमोहनजी का पंचामृत
से पण्डित भरत शर्मा द्वारा यजमान सन्नी नेहा शर्मा द्वारा अभिषेक किया गया। गौतम जयन्ती कार्यक्रम प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि शोभयात्रा में समाज के गणमान्य महिलाएं पुरूष सहित सैकड़ो समाज बन्धु युवक-युवतियां उपस्थित रही। जिसमें समाज के पूर्व अध्यक्ष रतनलाल गौतम, ओम प्रकाश गौतम, राजेन्द्र जोशी, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण बहुउद्देशीय हितकारिणी समिति के अध्यक्ष विश्वास जोशी, महामंत्री सौरभ गौतम, कोषाध्यक्ष भवानीशंकर शर्मा, गोपीचन्द शर्मा, मोहनलाल आचार्य, गजराज शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा, धनवन्तरी गौतम, शिव जोशी, देवकीनन्दन, शिवनारायण शर्मा, विजय जोशी, महिला मण्डल अध्यक्ष दीपिका शर्मा, जयमाला तिवारी, सुषाम गौतम, कमलेश शर्मा, गजेन्द्र शर्मा सहित समाज बन्धु शोभायात्रा में शामिल रहे।
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- भारतीय सैनिकों पर हमले की प्लानिंग हुई फैल | भारत में ही छुपे हुए हैं असली गद्दार लोग लेकिन पुलिस को मिली जानकारी और उनको तुंरत पकड़ में लिया गया जिससे भारतीय सैनिकों पर बड़ा हमला होने से बच गया और पुलिस उनसे अब पूछताछ जारी हैं1
- शुरू हुई बिन मौसम की बरसात। आज 20/03/2026 समय सुबह 5 बजे से बूंदों के साथ शुरू हुई बिन मौसम की बरसात ने किया किसानों को परेशान। क्योंकि इस समय किसान की गेहूं की फसल खेतों में कटी हुई है और 70% फसल खेतों में खड़ी है। और यह बिन मौसम की बरसात इस गेहूं की फसल के लिए काफी नुकसान दायक है, इसलिए किसान परेशान है। नदबई भरतपुर से लाइव।1
- Post by मनोज तिवाड़ी3
- किशनगढ़बास में सिंधी समाज द्वारा चेटीचंड महोत्सव भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा, भजन-कीर्तन और आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। कार्यक्रम में संत कंवर राम मंदिर में झंडा रोहण, सत्संग, और लंगर (भंडारा) सहित विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। महोत्सव के मुख्य विवरण: आयोजन: किशनगढ़बास के संत कंवर राम हरि मंदिर और अन्य स्थानों पर। गतिविधियां: शोभायात्रा, भगवान झूलेलाल की आरती, सत्संग और भंडारा। उद्देश्य: सिंधी नव वर्ष और झूलेलाल जयंती (वरुण देव का अवतार) को पारंपरिक तरीके से मनाना। भागीदारी: सिंधी समुदाय के लोग, महिलाएं और युवा पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। विशेषताएं: कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।1
- हिंडौन सिटी। शहर के कोतवाली थाने में शुक्रवार को ईद को लेकर मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के साथ सीएलजी बैठक आयोजित हुई । कार्यवाहक थाना अधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस श्रेष्ठ कुमार ने बताया कि आज 20 मार्च को शाम 4 बजे कोतवाली थाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में सीएलजी मीटिंग आयोजित की गई जिसमें मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के साथ वार्ता करते हुए समुचित पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई। बैठक में मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया कि कल 21 मार्च को सुबह 8:30 बजे करौली रोड स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज हाफिज शफी अदा कराएंगे और मुफ्ती अब्दुल हमीद कुरैशी का बयान होगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सभी लोगों से ईद का त्योहार भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। इस अवसर पर तहसीलदार सीमा बघेल, पुलिस उपाधीक्षक मुनेश कुमार, थाना अधिकारी महेंद्र चौधरी, पूर्व उपसभापति नफीस अहमद, जमीयत उलेमा ए हिंद के तहसील सदर हाफिज बाबुद्दीन, जनरल सेक्रेटरी हाफिज सईद, वक़्फ़ कमेटी के सदर बब्बू भाई, खजांची भीकम शाह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अल्लानूर खां, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद, जमीअतुल कुरैशी के जिला अध्यक्ष सद्दाम कुरेशी, युवा नेता आमिर कुरैशी, कुरैशी समाज के चौधरी हसमुद्दीन, सैफी समाज के कोषाध्यक्ष हसमुद्दीन सैफी, पार्षद इमरान सैफी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष नासिर दर्जी, अब्बासी समाज जिला अध्यक्ष नूर मोहम्मद गुड्डा, फोदया अब्बासी, युवा कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष फैजान पठान, मौलाना अंसार मुफ्ती इमरान, अंसार अहमद राबुद्दीन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- आज 20/03/2026 का पंचांग। आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव।1
- Post by मनोज तिवाड़ी1
- मातोर गांव के बस स्टैंड पर बैठे युवक पर फायरिंग, पैर में लगी गोली,आपसी रंजिश में वारदात खैरथल तिजारा जिले के मातोर गांव के बस स्टैंड पर फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लगी है युवक को गंभीर हालत में अलवर रैफर किया गया है । पुलिस ने बताया कि घटना में सुखमण हेडी निवासी वीरेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र कमल सिंह घायल हुआ है। बदमाश एक गाड़ी में सवार होकर आए थे घटना के बाद मौके पर अपराध तफरी मच गई। पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश के चलते यह वारदात हुई है । वीरेंद्र सिंह और प्रमोद जाट के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। घायल वीरेंद्र सिंह को पहले खैरथल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर रैफर कर दिया है। घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी जया सिंह, डीएसपी लाल सिंह यादव और खैरथल थाना प्रभारी रामकिशन मौके पर पहुंचे आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम में गठित कर दी गई है, और क्षेत्र में नाकाबंदी भी की गई है। एडिशनल एसपी जयासिंह ने बताया कि दोनों ही पक्ष अपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उन पर विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज है हमलावर युवकों की तलाश जारी है1