Shuru
Apke Nagar Ki App…
नमो बुध्दायो जयभिम सूरज कुमार ग्राम पचोखरा थाना मड़िहान जिला मिर्जापुर पोस्ट लालपुर नौडिहा नाली नक्से में ना होने पर कब्जा कर लिया गया है जिसके कारण घरकी हालत देखियेअगलेसालबारिसमेघरकेअन्दरसेपानीबहरहाथाप्रधानजीमौजूदथेलेकिन,अभी तक कहीं से कोई मदतनही मीला नाली बन्द हैं जो उसका पुलिया सामने रोड पर मौजूद हैं आप सब से निवेदन है कि मदत ज़रूर करें घर में छोटे बच्चे हैं नमो बुध्य
Suraj Kumar
नमो बुध्दायो जयभिम सूरज कुमार ग्राम पचोखरा थाना मड़िहान जिला मिर्जापुर पोस्ट लालपुर नौडिहा नाली नक्से में ना होने पर कब्जा कर लिया गया है जिसके कारण घरकी हालत देखियेअगलेसालबारिसमेघरकेअन्दरसेपानीबहरहाथाप्रधानजीमौजूदथेलेकिन,अभी तक कहीं से कोई मदतनही मीला नाली बन्द हैं जो उसका पुलिया सामने रोड पर मौजूद हैं आप सब से निवेदन है कि मदत ज़रूर करें घर में छोटे बच्चे हैं नमो बुध्य
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिर्ज़ापुर: बिहार के मंत्री कुमार शैलेंद्र ने माँ विंध्यवासिनी के किए दर्शन, मोदी के कार्यों को सराहा1
- लहिया बाजार के समीप सड़क के गड्ढों की मरम्मत शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत लहिया बाजार के समीप सड़क के गड्ढों की मरम्मत शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत सेवापुरी। आराजी लाइन विकासखंड के लहिया बाजार के समीप देहली विनायक-लहरतारा मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों की मरम्मत का कार्य मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे संबंधित विभाग ने शुरू करा दिया। सड़क की मरम्मत शुरू होने से लंबे समय से परेशानी झेल रहे राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, देहली विनायक-लहरतारा मार्ग पर लहिया बाजार के समीप जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती थी। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ती थी। हल्की बारिश होते ही सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता था, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता था। ऐसे में बाइक सवार कई बार अनियंत्रित होकर गिर जाते थे और हादसे की आशंका बनी रहती थी। ग्रामीणों और राहगीरों ने सड़क की बदहाल स्थिति की ओर संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित कराया था। इसके बाद मंगलवार को विभाग की ओर से गड्ढों को पेचिंग कर सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू कराया गया। मरम्मत कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने राहत जताई। लोगों का कहना है कि सड़क के दुरुस्त हो जाने से आवागमन सुगम होगा और वाहन चालकों को होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।1
- बिजली विभाग को चेतावनी कि एक हफ्ते के अन्दर यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा बड़ा आन्दोलन जनपद के ग्रामीण क्षेत्रो में रोस्टिग के नाम पर बिजली कटौती बन्द हो_ संदीप मिश्र आज अधिक्षण अभियन्ता कार्यालय सोनभद्र पर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने बिजली कटौती को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन और दिया चेतावनी कि एक हफ्ते के अन्दर यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा बड़ा आन्दोलन किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से फेल है इनके राज में ब्यूरेक्रेसी बेलगाम हो चुकी इनके प्रतिनिधि जन प्रतिनिधि न होकर दल प्रतिनिधि रह गये हैं जन सरोकार से जन संवेदनहीनता की पराकाष्ठा हो गयी है जो सरकार आम जन हमारे परिवारि जनो को मूल भूत सुविधा नहीं दे पा रही हैं इस सरकार में जनता का उत्पीड़न चरम पर है जबकि सोनभद्र उर्जाचल की राजधानी के नाम से जाना जाता है हमारे जनपद की बिजली से लखनऊ व गोरखपुर में निर्बाध बिजली दी जा रही हैं वही हम लोग प्रदूषण की मार झेले और सुविधा कही और दी जाय यह अब नहीं चलने वाला दीपक तले अंधेरा के मुहावरे को जनपद का बिजली विभाग कर रहा चरितार्थ सारे जनप्रतिनिधी हुए मूक आज के कार्यक्रम में आकाश चौहान सत्रुधन बिन्द सजय बियार भोलू गुप्ता विजय चौहान दिनेश चेरो विन्दू खरवार विनय पासवान सुमन्त बिन्द हरिवन्त बियार रोहित मौर्या अजय पटेल व सैकड़ों नौजवान उपस्थित रहे1
- एसओजी-2 की संयुक्त टीम एवं थाना सिगरा पुलिस द्वारा जुआ खेलते 47 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹21,11,965/- नकद, 53 मोबाइल फोन एवं ताश की गड्डियां बरामद* एसओजी-2 की संयुक्त टीम एवं थाना सिगरा पुलिस द्वारा जुआ खेलते 47 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹21,11,965/- नकद, 53 मोबाइल फोन एवं ताश की गड्डियां बरामद*1
- चैलेंज स्वीकार 5 प्रधानों के कार्य काल से 2026 तक ग्रामीण विकास कार्य पे चर्चा सच का सामना हुआ #वीडियो# जल्द# आ #रहा ज्ञानपुर भदोही - ग्राम पंचायत पिलखुना, विकास खंड ज्ञानपुर। सच का सामना सोशल मीडिया न्यूज़ चैनल द्वारा "जनता की चौपाल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस चौपाल में वर्तमान प्रधान पति श्री विनोद मिश्रा जी ने उपस्थित होकर जनता द्वारा पूछे गए सवालों और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। ग्रामीणों ने सड़क, आवास, पेंशन और पंचायत के विकास कार्यों को लेकर अपने सवाल रखे, जिनका श्री मिश्रा जी ने विस्तार से जवाब दिया। *हमारा उद्देश्य:* 1. हम सभी जनप्रतिनिधियों और जनता के सेवकों का सम्मान करते हैं और उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अवसर देते हैं। 2. हमारा मंच किसी भी बिना प्रमाण के आरोप का समर्थन नहीं करता। हमारा प्रयास रहता है कि हर खबर की पुष्टि की जाए और दोनों पक्ष सामने आएं। 3. यह चौपाल जनहित और सूचना के उद्देश्य से लगाई गई थी। यदि आपके क्षेत्र में कोई जन-समस्या, विकास कार्य या सामाजिक विषय है जो आप सामने लाना चाहते हैं, तो आप हमें प्रमाण के साथ जानकारी दे सकते हैं। _नोट: इस प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने वाले सभी समाचार जनहित और सूचना के उद्देश्य से हैं। वीडियो में कही गई बातें संबंधित व्यक्तियों के अपने विचार हैं।_ रिपोर्ट - रामेश्वर तिवारी सच का सामना न्यूज़, ज्ञानपुर भदोही #SachKaSamna #BhadohiNews #Gyanpur #Pilkhuna #JantaKiChaupal ---4
- आईपीएस प्रमोद कुमार और श्रुति श्रीवास्तव के कार्यकाल की पुलिस आयुक्त ने की सराहना1
- एप के माध्यम से सपा बनायेगी प्रत्येक विधानसभा में 27 हजार सदस्य भाजपा के झूठ व फरेब से रहना है सावधानः अशोक यादव मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर जिलाध्यक्ष अशोक यादव जी के अध्यक्षता में चुनार, सदर, मझवां, मड़िहान छानबे के विधानसभा पदाधिकारियों व जिला पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पीडीए स्वाभिमान एप के माध्यम से सदस्यता अभियान, पीडीए जनपंचायत जनसंवाद के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, एस0आई0आर0 6, 7, 8 का फार्म की रिपोर्ट, स्नातक एवं शिक्षक एम0एल0सी0 के चुनाव को देखते हुए नये मतदाता का नाम जोड़ने के लिए फार्म भरवाने व चुनाव की तैयारी, सेक्टर स्तर पर दिये गये स्नातक एम0एल0सी0 के मतदाता सूची मे मोबाइल नम्बर एकत्र करने, विधानसभावार पीडीए कार्यक्रम कराये जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर पर धार देने की आवश्यकता है। कहा कि एप के माध्यम से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 27 हजार लेागो को जोड़ने का लक्ष्य समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिया है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 वर्षो से विकास का कोई कार्य नही किया है। भाजपा के झूठ व फरेब से सावधान रहना है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। नौकरी व रोजगार के झूठे वादे करती है। कहा कि 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर लोगो के साथ सम्मानजनक भाषा और व्यवहार का परिचय देना है। अन्याय व अत्याचार से जनता त्रस्त है। जनता को समाजवादी पार्टी से उम्मीद है कार्यकर्ता जनता के बीच रहे लोगो को न्याय दिलाने का काम करें। उन्होने लगे हाथ स्नातक एम0एल0सी0 चुनाव को देखते हुए नये मतदाताओं का नाम जोड़ने पर निर्देश दिया और कहा कि पीडीए कार्यक्रम प्रत्येक विधानसभा में चलेगा जिसकी आपलोगो की तैयारी करनी पड़ेगी। मीरजापुर में पांचो विधानसभा सीटे समाजवादी पार्टी जीतने जा रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नेता और पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक यादव व संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। बैठक में पूर्व सांसद रमेश चन्द बिन्द, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह पटेल, कीर्ति कोल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, आशीष यादव, मुन्नी यादव, परवेज खान, दामोदर मौर्या, लालता बियार, रोहित शुक्ला, राजेश भारती, रामजी मौर्या, रामराज पटेल, अभय यादव, निराला कोल, रविन्द्र बहादुर सिंह, श्याम नारायण यादव, डा0 संतोष सिंह, झल्लू यादव, सत्यप्रकाश यादव, राणा प्रताप सिंह, शैलेष पटेल, संतोष गोयल, मुकुन्द यादव, सूर्यकान्त सिंह पटेल, दिनेश यादव, रामगोपाल बिन्द, रविप्रकाश त्रिपाठी, विजय पटेल, संतबीर मौर्या, संग्राम बिन्द, भोला यादव, राममिलन यादव, कन्हैया यादव, ओमप्रकाश सोनकर, रविसोनकर, परवीन बानो, ज्योति त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, संतोष गोयल, रमाशंकर कोल, सतीश मिश्रा, ओमप्रकाश पटेल, अशोक मिश्रा, रविन्द्र कोल, सुरेश पटेल, कृपाशंकर यादव, राजकुमार केशरी, बृजलाल मौर्या, भरत बिन्द, आकाश यादव, अजय पटेल, लल्लू दूबे, प्रेमकुमार यादव, अंकित दूबे, संजय यादव, डा0 अरविन्द श्रीवास्तव, सुभाष पटेल, रमेश ओझा, बलराम यादव, बबलू शुक्ला, अशोक यादव, दुर्गा सिंह, जैनेन्द्र सिंह, लाल बहादुर यादव, मेवालाल प्रजापति, निजाम भाई, जैन कुशवाहा, विजयशंकर प्रजापति, शक्ति श्रीवास्तव, अनिल यादव, दिव्या गुप्ता, आकांक्षा यादव, संगीता यादव, घनश्याम कोल, विनोद सिंह, कुतुबुद्दीन अंसारी, जमुना प्रसाद यादव, अभिषेक दूबे, रामसुधार कुशवाहा, बब्बू यादव, आशीष कोल, वीरेन्द्र यादव, रफीक अहमद, संतोष यादव, प्रिंस राव, राकेश यादव, सौरभ सिंह, गोबिन्द यादव, रिजवान अहमद, गगन मौर्या, जगदीश्वर सिंह, योगेश यादव, विजयशंकर यादव, जुम्मन खान, जाहिद अख्तर, रामप्यारे गौड़ आदि मौजूद रहें। भवदीय अशोक सिंह (मुन्ना) जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी मीरजापुर1
- मिर्ज़ापुर: राजगढ़ के लूसा में गरीब की जमीन पर दबंग का कब्जा, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार।1
- कोदो के बीज से बनी रोटी खाने के बाद पांच लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में चल रहा इलाज कोदो के बीज से बनी रोटी खाने के बाद पांच लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में चल रहा इलाज वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के खिल्लूपुर गांव में रविवार की शाम कोदो के बीज से बनी रोटी खाने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्यों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, खिल्लूपुर निवासी उमाशंकर पटेल ने सेवापुरी बहुउद्देशीय केंद्र से खेत में बुवाई के लिए कोदो का बीज लिया था। बताया जा रहा है कि बीज पर कीटनाशक दवा लगी हुई थी। बुवाई नहीं होने के कारण परिवार ने कथित तौर पर उसी बीज की पिसाई कर आटा तैयार कर लिया। इसके बाद रविवार की देर शाम इसी आटे से बनी रोटी परिवार के सदस्यों ने खा ली बताया गया कि भोजन करने के कुछ ही घंटों बाद उमाशंकर पटेल समेत परिवार के पांच सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इसके बाद उमाशंकर के पुत्र नागेंद्र पटेल ने फोन कर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सभी को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी सेवापुरी देवदत्त ने बताया कि घटना की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। संभवतः मरीजों का उपचार किसी निजी चिकित्सालय में चल रहा होगा।1