logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुरादाबाद में हाईवे पर अचानक पलटा घी से भरा ट्रक लूटने पहुंचे लोग सड़क पर मामले की जांच जारी है और आगे कार्रवाई की जा रही है

6 hrs ago
user_Sonu Kumar Gautam midia
Sonu Kumar Gautam midia
Local News Reporter टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

मुरादाबाद में हाईवे पर अचानक पलटा घी से भरा ट्रक लूटने पहुंचे लोग सड़क पर मामले की जांच जारी है और आगे कार्रवाई की जा रही है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नहर किनारे दुकानदार पर चाकू से हमला, तीन के खिलाफ तहरीर दी जोया।नहर किनारे दुकानदार पर चाकू से हमला, तीन के खिलाफ तहरीर डिडौली थाना क्षेत्र के नवादा के पास नहर किनारे खड़े दुकानदार पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आदेश सैनी पुत्र छगोमल सिंह निवासी मलियापुरा, थाना अमरोहा देहात ने तहरीर में बताया कि गुरूवार को शाम करीब 6 बजे वह अपने मित्र उत्तम सैनी की गाड़ी के साथ डिडौली थाने के गांव मछुआपुरा नवादा के पास नहर के किनारे आइसक्रीम वेंडर बैंक करा रहा था। तभी नहर की पटरी पर खड़े यान सिंह पुत्र कमलू सिंह निवासी नवादा अपने दो-तीन साथियों के साथ आया और उसके साइड गजाधर सिंह के ऊपर डंडों, हथियार व चाकू से हमला कर दिया। हमले में साइड के पेट व गले और कंधे पर चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
    2
    नहर किनारे दुकानदार पर चाकू से हमला, तीन के खिलाफ तहरीर दी
जोया।नहर किनारे दुकानदार पर चाकू से हमला, तीन के खिलाफ तहरीर
डिडौली थाना क्षेत्र के नवादा के पास नहर किनारे खड़े दुकानदार पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आदेश सैनी पुत्र छगोमल सिंह निवासी मलियापुरा, थाना अमरोहा देहात ने तहरीर में बताया कि गुरूवार को शाम करीब 6 बजे वह अपने मित्र उत्तम सैनी की गाड़ी के साथ डिडौली थाने के गांव मछुआपुरा नवादा के पास नहर के किनारे आइसक्रीम वेंडर बैंक करा रहा था। तभी नहर की पटरी पर खड़े यान सिंह पुत्र कमलू सिंह निवासी नवादा अपने दो-तीन साथियों के साथ आया और उसके साइड गजाधर सिंह के ऊपर डंडों, हथियार व चाकू से हमला कर दिया।
हमले में साइड के पेट व गले और कंधे पर चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
    user_नरेन्द्र कुमार
    नरेन्द्र कुमार
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अमरोहा के तत्वावधान में गुरुवार को शहर स्थित निशा पैलेस में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। अमरोहा। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय सचिव श्री प्रबुद्ध कुमार समेत जिलेभर से पहुंचे पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधानसभा 41 अमरोहा से संभावित प्रत्याशी के रूप में कामिल पाशा ने भी सम्मेलन में भाग लिया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से पार्टी का जनाधार मजबूत होता है। सम्मेलन के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की तैयारियों, क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने तथा आम लोगों के बीच पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए रालोद कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।
    4
    अमरोहा के तत्वावधान में गुरुवार को शहर स्थित निशा पैलेस में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
अमरोहा। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद)  सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय सचिव श्री प्रबुद्ध कुमार समेत जिलेभर से पहुंचे पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधानसभा 41 अमरोहा से संभावित प्रत्याशी के रूप में कामिल पाशा ने भी सम्मेलन में भाग लिया।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से पार्टी का जनाधार मजबूत होता है।
सम्मेलन के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की तैयारियों, क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने तथा आम लोगों के बीच पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए रालोद कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।
    user_सुब्हान
    सुब्हान
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • संभल में रामलीला के मंच से भाजपा नेता राजेश सिंघल के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने हरिहर मंदिर समेत संभल के धार्मिक स्थलों के विकास का जिक्र किया। साथ ही कांवड़ यात्रा को लेकर मौजूदा सरकार की व्यवस्थाओं की चर्चा की। रहटौल गांव में रामलीला कार्यक्रम के दौरान राजेश सिंघल ने कहा कि संभल में 24 कोसीय परिक्रमा, 68 तीर्थ और 19 कूप बनाए जाएंगे। उन्होंने जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर का भी जिक्र किया। वायरल वीडियो में सिंघल यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि हरिहर मंदिर पर जाने के दौरान गोली नहीं चलेगी, बल्कि पुष्प वर्षा होगी। मस्जिद तौड़ने वालो पर गोली नही चलेगी पुष्पवर्षा होगी, उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा और भंडारों का जिक्र करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो- राजेश सिंघल, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा, सम्भल
    1
    संभल में रामलीला के मंच से भाजपा नेता राजेश सिंघल के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने हरिहर मंदिर समेत संभल के धार्मिक स्थलों के विकास का जिक्र किया। साथ ही कांवड़ यात्रा को लेकर मौजूदा सरकार की व्यवस्थाओं की चर्चा की।
रहटौल गांव में रामलीला कार्यक्रम के दौरान राजेश सिंघल ने कहा कि संभल में 24 कोसीय परिक्रमा, 68 तीर्थ और 19 कूप बनाए जाएंगे। उन्होंने जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर का भी जिक्र किया। वायरल वीडियो में सिंघल यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि हरिहर मंदिर पर जाने के दौरान गोली नहीं चलेगी, बल्कि पुष्प वर्षा होगी। मस्जिद तौड़ने वालो पर गोली नही चलेगी पुष्पवर्षा होगी, उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा और भंडारों का जिक्र करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
वायरल वीडियो- राजेश सिंघल, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा, सम्भल
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • NHAI और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दुकानों के बाहर लगे टीन शेड और अवैध कब्जे किए ध्वस्त लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे चौपला चौराहे पर आखिरकार बड़ी कार्रवाई सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाकर कराया गया रास्ता साफ, वाहन चालकों और राहगीरों को मिलेगी राहत। अब सवाल—कार्रवाई के बाद क्या चौपला चौराहा हमेशा के लिए अतिक्रमण मुक्त रहेगा? अमरोहा जनपद के गजरौला चौपला चौराहे पर चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!
    1
    NHAI और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दुकानों के बाहर लगे टीन शेड और अवैध कब्जे किए ध्वस्त
लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे चौपला चौराहे पर आखिरकार बड़ी कार्रवाई
सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाकर कराया गया रास्ता साफ, वाहन चालकों और राहगीरों को मिलेगी राहत।
अब सवाल—कार्रवाई के बाद क्या चौपला चौराहा हमेशा के लिए अतिक्रमण मुक्त रहेगा?
अमरोहा जनपद के गजरौला चौपला चौराहे पर चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • संभल में आरक्षण और सामाजिक न्याय को लेकर एक पार्टी ने 24 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कई अहम मांगें उठाई हैं। संभल में आरक्षण और सामाजिक न्याय को लेकर एक पार्टी ने 24 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कई अहम मांगें उठाई हैं। ज्ञापन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए कोटे में अलग हिस्सेदारी, जाति जनगणना और सरकारी नौकरियों में आरक्षित पदों को भरने की मांग की गई है। इसके अलावा न्यायपालिका और शिक्षा में एससी, एसटी और ओबीसी के प्रतिनिधित्व को लेकर भी मांगें रखी गई हैं। VO संभल में दिए गए 24 सूत्रीय ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने और आरक्षित वर्गों के खाली पदों को भरने की मांग की गई। महिला आरक्षण को 50 प्रतिशत करने और एससी, एसटी व ओबीसी महिलाओं के लिए कोटे के अंदर कोटा देने की मांग उठाई गई। स्थानीय निकायों में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई। ज्ञापन में ओबीसी की वास्तविक आबादी का आकलन करने के लिए जाति जनगणना में अलग कॉलम जोड़ने, लोकसभा और विधानसभाओं में ओबीसी को प्रभावी प्रतिनिधित्व देने तथा न्यायपालिका में एससी, एसटी और ओबीसी की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की गई। सरकारी सेवाओं में पदोन्नति में आरक्षण, बैकलॉग के पदों को भरने और आउटसोर्सिंग की जगह स्थायी नियुक्तियां करने की मांग भी शामिल है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में एससी-एसटी विद्यार्थियों के लिए आरक्षण व्यवस्था को दोबारा लागू करने और छात्रावासों की सुविधाएं बढ़ाने की मांग की गई।
    3
    संभल में आरक्षण और सामाजिक न्याय को लेकर एक पार्टी ने 24 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कई अहम मांगें उठाई हैं।
संभल में आरक्षण और सामाजिक न्याय को लेकर एक पार्टी ने 24 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कई अहम मांगें उठाई हैं। ज्ञापन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए कोटे में अलग हिस्सेदारी, जाति जनगणना और सरकारी नौकरियों में आरक्षित पदों को भरने की मांग की गई है। इसके अलावा न्यायपालिका और शिक्षा में एससी, एसटी और ओबीसी के प्रतिनिधित्व को लेकर भी मांगें रखी गई हैं।
VO
संभल में दिए गए 24 सूत्रीय ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने और आरक्षित वर्गों के खाली पदों को भरने की मांग की गई।
महिला आरक्षण को 50 प्रतिशत करने और एससी, एसटी व ओबीसी महिलाओं के लिए कोटे के अंदर कोटा देने की मांग उठाई गई। स्थानीय निकायों में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई।
ज्ञापन में ओबीसी की वास्तविक आबादी का आकलन करने के लिए जाति जनगणना में अलग कॉलम जोड़ने, लोकसभा और विधानसभाओं में ओबीसी को प्रभावी प्रतिनिधित्व देने तथा न्यायपालिका में एससी, एसटी और ओबीसी की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की गई।
सरकारी सेवाओं में पदोन्नति में आरक्षण, बैकलॉग के पदों को भरने और आउटसोर्सिंग की जगह स्थायी नियुक्तियां करने की मांग भी शामिल है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में एससी-एसटी विद्यार्थियों के लिए आरक्षण व्यवस्था को दोबारा लागू करने और छात्रावासों की सुविधाएं बढ़ाने की मांग की गई।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फोटो में दिए गए बयान के मुताबिक, मतगणना पर लगी रोक को अदालत के फैसले के बाद हटाने की बात कही गई है। साथ ही चुनाव आयोग को मतगणना की तारीख निर्धारित करने के निर्देश दिए जाने का दावा किया गया है। अब मतगणना की तारीख को लेकर चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। वहीं, इस मामले को लेकर राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर भी हलचल तेज हो सकती है। 📢 दर्पण NEWS — जन-जन की आवाज। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फोटो में दिए गए बयान के मुताबिक, मतगणना पर लगी रोक को अदालत के फैसले के बाद हटाने की बात कही गई है। साथ ही चुनाव आयोग को मतगणना की तारीख निर्धारित करने के निर्देश दिए जाने का दावा किया गया है। अब मतगणना की तारीख को लेकर चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। वहीं, इस मामले को लेकर राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर भी हलचल तेज हो सकती है। 📢 दर्पण NEWS — जन-जन की आवाज।
    1
    किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फोटो में दिए गए बयान के मुताबिक, मतगणना पर लगी रोक को अदालत के फैसले के बाद हटाने की बात कही गई है।
साथ ही चुनाव आयोग को मतगणना की तारीख निर्धारित करने के निर्देश दिए जाने का दावा किया गया है। अब मतगणना की तारीख को लेकर चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
वहीं, इस मामले को लेकर राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर भी हलचल तेज हो सकती है।
📢 दर्पण NEWS — जन-जन की आवाज।
किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फोटो में दिए गए बयान के मुताबिक, मतगणना पर लगी रोक को अदालत के फैसले के बाद हटाने की बात कही गई है।
साथ ही चुनाव आयोग को मतगणना की तारीख निर्धारित करने के निर्देश दिए जाने का दावा किया गया है। अब मतगणना की तारीख को लेकर चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
वहीं, इस मामले को लेकर राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर भी हलचल तेज हो सकती है।
📢 दर्पण NEWS — जन-जन की आवाज।
    user_दुनिया भारत NEWS
    दुनिया भारत NEWS
    किच्छा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • अमरोहा गैंगरेप केस में बड़ा अपडेट: चारों आरोपी पुलिसकर्मियों के जेल जाने का वीडियो आया सामने अमरोहा गैंगरेप केस में बड़ा अपडेट: चारों आरोपी पुलिसकर्मियों के जेल जाने का वीडियो आया सामने
    1
    अमरोहा गैंगरेप केस में बड़ा अपडेट: चारों आरोपी पुलिसकर्मियों के जेल जाने का वीडियो आया सामने
अमरोहा गैंगरेप केस में बड़ा अपडेट: चारों आरोपी पुलिसकर्मियों के जेल जाने का वीडियो आया सामने
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण अग्निकांड: 9 की मौत, उरई के हासिम खान ने जान पर खेलकर बचाई 13-14 यात्रियों की जान यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में लगी भीषण आग ने यात्रियों की जिंदगी को पलभर में मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस के अंदर धुआं भरने और आग की लपटें उठने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री बुरी तरह झुलस गए। हादसे के दौरान उरई के लहरिया पुरवा निवासी हासिम खान ने अपनी जान की परवाह किए बिना करीब 13 से 14 यात्रियों को बस से बाहर निकालकर उनकी जिंदगी बचाई। हादसे के बाद से वह उस खौफनाक मंजर को भुला नहीं पा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई स्लीपर बस दिल्ली से महोबा जा रही थी। बस का नंबर BR32 PA8647 बताया गया है। यह बस राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई जा रही है, जिसकी बसें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के विभिन्न मार्गों पर संचालित होती हैं। इस भयावह हादसे में उरई के मोहल्ला लहरिया पुरवा निवासी हासिम खान ने जो साहस दिखाया, वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे यात्रियों के लिए उम्मीद बन गया। हासिम खुद बस में सवार थे और हादसे के प्रत्यक्षदर्शी हैं। हासिम खान ने बताया कि वह नोएडा से बस में सवार हुए थे। बस कुछ ही दूरी चली थी कि अचानक आग लगने की जानकारी हुई। उनके मुताबिक, आग लगने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस को रोककर बाहर निकल गए। इसके बाद यात्रियों के बीच जान बचाने के लिए अफरा-तफरी मच गई। हासिम ने बताया कि बस में आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल रहा था। पीछे की सीटों पर बैठे यात्रियों के लिए हालात और भी भयावह हो गए थे। चारों तरफ धुआं और आग की लपटें उठ रही थीं। ऐसे में उन्होंने हिम्मत जुटाई और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। उनके मुताबिक, उन्होंने करीब 13 से 14 लोगों को बस से बाहर निकालने में मदद की। इस दौरान उनकी अपनी जान भी खतरे में थी, लेकिन बस में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर वह उन्हें बचाने में जुटे रहे।हासिम खान ने बताया कि बचाव के दौरान उनके ऊपर भी कुछ यात्री गिर गए, जिससे उनकी कमर में अंदरूनी चोटें आईं। आग की लपटें लगातार तेज हो रही थीं और बस के टायर फटने जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। हादसे के समय बस में यात्रियों के सामान के साथ अन्य सामान भी रखा हुआ था, जिससे आग की भयावहता और बढ़ गई। हासिम ने बताया कि उनका बैग भी बस में था, जिसमें करीब 1 लाख 14 हजार रुपये रखे हुए थे। इसके बावजूद उन्होंने सामान की परवाह नहीं की और अपनी जान बचाने के साथ-साथ दूसरे यात्रियों को बाहर निकालने में जुटे रहे। हासिम के अनुसार, बस में पीछे की तरफ फंसे कई यात्री बाहर नहीं निकल पाए। कुछ लोग आग की चपेट में आ गए।
    4
    यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण अग्निकांड: 9 की मौत, उरई के हासिम खान ने जान पर खेलकर बचाई 13-14 यात्रियों की जान
यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में लगी भीषण आग ने यात्रियों की जिंदगी को पलभर में मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस के अंदर धुआं भरने और आग की लपटें उठने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री बुरी तरह झुलस गए। हादसे के दौरान उरई के लहरिया पुरवा निवासी हासिम खान ने अपनी जान की परवाह किए बिना करीब 13 से 14 यात्रियों को बस से बाहर निकालकर उनकी जिंदगी बचाई। हादसे के बाद से वह उस खौफनाक मंजर को भुला नहीं पा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई स्लीपर बस दिल्ली से महोबा जा रही थी। बस का नंबर BR32 PA8647 बताया गया है। यह बस राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई जा रही है, जिसकी बसें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के विभिन्न मार्गों पर संचालित होती हैं।
इस भयावह हादसे में उरई के मोहल्ला लहरिया पुरवा निवासी हासिम खान ने जो साहस दिखाया, वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे यात्रियों के लिए उम्मीद बन गया। हासिम खुद बस में सवार थे और हादसे के प्रत्यक्षदर्शी हैं।
हासिम खान ने बताया कि वह नोएडा से बस में सवार हुए थे। बस कुछ ही दूरी चली थी कि अचानक आग लगने की जानकारी हुई। उनके मुताबिक, आग लगने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस को रोककर बाहर निकल गए। इसके बाद यात्रियों के बीच जान बचाने के लिए अफरा-तफरी मच गई।
हासिम ने बताया कि बस में आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल रहा था। पीछे की सीटों पर बैठे यात्रियों के लिए हालात और भी भयावह हो गए थे। चारों तरफ धुआं और आग की लपटें उठ रही थीं। ऐसे में उन्होंने हिम्मत जुटाई और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। उनके मुताबिक, उन्होंने करीब 13 से 14 लोगों को बस से बाहर निकालने में मदद की। इस दौरान उनकी अपनी जान भी खतरे में थी, लेकिन बस में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर वह उन्हें बचाने में जुटे रहे।हासिम खान ने बताया कि बचाव के दौरान उनके ऊपर भी कुछ यात्री गिर गए, जिससे उनकी कमर में अंदरूनी चोटें आईं। आग की लपटें लगातार तेज हो रही थीं और बस के टायर फटने जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। हादसे के समय बस में यात्रियों के सामान के साथ अन्य सामान भी रखा हुआ था, जिससे आग की भयावहता और बढ़ गई। हासिम ने बताया कि उनका बैग भी बस में था, जिसमें करीब 1 लाख 14 हजार रुपये रखे हुए थे। इसके बावजूद उन्होंने सामान की परवाह नहीं की और अपनी जान बचाने के साथ-साथ दूसरे यात्रियों को बाहर निकालने में जुटे रहे। हासिम के अनुसार, बस में पीछे की तरफ फंसे कई यात्री बाहर नहीं निकल पाए। कुछ लोग आग की चपेट में आ गए।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी पुलिस कार्रवाई और जांच पर सभी की नजर है अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है एक फार्म हाउस पर युवती के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में दरोगा संजय तोमर सिपाही प्रमोद और दो CRPF जवानों समेत चार लोगों के नाम सामने आए हैं मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी पुलिस कार्रवाई और जांच पर सभी की नजर है
    1
    पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी पुलिस कार्रवाई और जांच पर सभी की नजर है
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है एक फार्म हाउस पर युवती के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में दरोगा संजय तोमर सिपाही प्रमोद और दो CRPF जवानों समेत चार लोगों के नाम सामने आए हैं मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी पुलिस कार्रवाई और जांच पर सभी की नजर है
    user_Khabre Uttar Pradesh ki
    Khabre Uttar Pradesh ki
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.