नहर किनारे दुकानदार पर चाकू से हमला, तीन के खिलाफ तहरीर दी जोया।नहर किनारे दुकानदार पर चाकू से हमला, तीन के खिलाफ तहरीर डिडौली थाना क्षेत्र के नवादा के पास नहर किनारे खड़े दुकानदार पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आदेश सैनी पुत्र छगोमल सिंह निवासी मलियापुरा, थाना अमरोहा देहात ने तहरीर में बताया कि गुरूवार को शाम करीब 6 बजे वह अपने मित्र उत्तम सैनी की गाड़ी के साथ डिडौली थाने के गांव मछुआपुरा नवादा के पास नहर के किनारे आइसक्रीम वेंडर बैंक करा रहा था। तभी नहर की पटरी पर खड़े यान सिंह पुत्र कमलू सिंह निवासी नवादा अपने दो-तीन साथियों के साथ आया और उसके साइड गजाधर सिंह के ऊपर डंडों, हथियार व चाकू से हमला कर दिया। हमले में साइड के पेट व गले और कंधे पर चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
नहर किनारे दुकानदार पर चाकू से हमला, तीन के खिलाफ तहरीर दी जोया।नहर किनारे दुकानदार पर चाकू से हमला, तीन के खिलाफ तहरीर डिडौली थाना क्षेत्र के नवादा के पास नहर किनारे खड़े दुकानदार पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आदेश सैनी पुत्र छगोमल सिंह निवासी मलियापुरा, थाना अमरोहा देहात ने तहरीर में बताया कि गुरूवार को शाम करीब 6 बजे वह अपने मित्र उत्तम सैनी की गाड़ी के साथ डिडौली थाने के गांव
मछुआपुरा नवादा के पास नहर के किनारे आइसक्रीम वेंडर बैंक करा रहा था। तभी नहर की पटरी पर खड़े यान सिंह पुत्र कमलू सिंह निवासी नवादा अपने दो-तीन साथियों के साथ आया और उसके साइड गजाधर सिंह के ऊपर डंडों, हथियार व चाकू से हमला कर दिया। हमले में साइड के पेट व गले और कंधे पर चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
- नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती शशि जैन ने जल निकासी योजना के निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण गुणवत्ता से समझौता न करने और निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश अमरोहा नगर में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन महत्वपूर्ण नाले का निर्माण कार्य कार्ड रोड पर चल रहा है जिसका आज नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के सभासदगण तथा सीएनडीएस के अधिकारी भी मौजूद रहे। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- अमरोहा विधायक फार्म हाउस कांड में नया खुलासा, गृह मंत्रालय की अधिकारी बताकर खुलवाए गए कमरे! अमरोहा में युवती से कथित गैंगरेप के मामले में फार्म हाउस को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। मामले में फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास का बयान सामने आने के बाद घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। केयरटेकर के मुताबिक, रजबपुर थाने में तैनात एक दरोगा के फोन के बाद फार्म हाउस के दो कमरे खुलवाए गए थे। फोन पर युवती को गृह मंत्रालय की अधिकारी बताया गया और उसके साथ सुरक्षाकर्मी होने की बात कही गई।अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में युवती से कथित गैंगरेप के मामले में अब फार्म हाउस से जुड़ी एक अहम कड़ी सामने आई है। अतरासी-हसनपुर रोड स्थित विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना बयान दिया है।केयरटेकर के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब सात बजे रजबपुर थाने में तैनात एक दरोगा का फोन आया था। दरोगा ने फोन पर बताया कि गृह मंत्रालय की एक अधिकारी जांच के सिलसिले में फार्म हाउस पर आई हैं और उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं।केयरटेकर का दावा है कि दरोगा के फोन के बाद उससे फार्म हाउस के दो कमरे खोलने के लिए कहा गया।रामनिवास के मुताबिक, उसने जब विधायक उमेश शर्मा से बात कराने की बात कही तो दरोगा ने बताया कि विधायक से उसकी पहले ही बात हो चुकी है।इसके बाद फार्म हाउस में पांच लोगों के ठहरने की बात कही गई। केयरटेकर के अनुसार, इसके बाद वह वहां से चला गया।फार्म हाउस पर उस समय केवल चौकीदार मंगली उर्फ रुस्तम मौजूद था।इसके बाद घटनाक्रम ने उस वक्त नया मोड़ लिया, जब करीब साढ़े तीन बजे हसनपुर और रजबपुर पुलिस फार्म हाउस पर पहुंची। चौकीदार ने फोन कर केयरटेकर को मामले की जानकारी दी।अब युवती की शिकायत, पुलिस कार्रवाई और फार्म हाउस के केयरटेकर के बयान के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर गृह मंत्रालय की अधिकारी बताकर फार्म हाउस में कमरे किसके कहने पर खुलवाए गए थे। मामले में पुलिस और CRPF से जुड़े लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और केयरटेकर के इस बयान ने फार्म हाउस कांड की जांच में एक नई कड़ी जोड़ दी है। बाइट:- रामनिवास, केयरटेकर WKT4
- रालोद का जिला स्तरीय सम्मेलन,, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आवाहन *अमरोहा: रालोद का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान* जोया। अमरोहा राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में गुरुवार को शहर स्थित निशा पैलेस में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार समेत जिलेभर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधानसभा 41 अमरोहा से संभावित प्रत्याशी कामिल पाशा ने भी सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी का जनाधार मजबूत होता है। सम्मेलन के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन की तैयारियों, क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। अंत में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।4
- अमरोहा के तत्वावधान में गुरुवार को शहर स्थित निशा पैलेस में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। अमरोहा। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय सचिव श्री प्रबुद्ध कुमार समेत जिलेभर से पहुंचे पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधानसभा 41 अमरोहा से संभावित प्रत्याशी के रूप में कामिल पाशा ने भी सम्मेलन में भाग लिया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से पार्टी का जनाधार मजबूत होता है। सम्मेलन के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की तैयारियों, क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने तथा आम लोगों के बीच पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए रालोद कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।4
- नहर किनारे दुकानदार पर चाकू से हमला, तीन के खिलाफ तहरीर दी जोया।नहर किनारे दुकानदार पर चाकू से हमला, तीन के खिलाफ तहरीर डिडौली थाना क्षेत्र के नवादा के पास नहर किनारे खड़े दुकानदार पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आदेश सैनी पुत्र छगोमल सिंह निवासी मलियापुरा, थाना अमरोहा देहात ने तहरीर में बताया कि गुरूवार को शाम करीब 6 बजे वह अपने मित्र उत्तम सैनी की गाड़ी के साथ डिडौली थाने के गांव मछुआपुरा नवादा के पास नहर के किनारे आइसक्रीम वेंडर बैंक करा रहा था। तभी नहर की पटरी पर खड़े यान सिंह पुत्र कमलू सिंह निवासी नवादा अपने दो-तीन साथियों के साथ आया और उसके साइड गजाधर सिंह के ऊपर डंडों, हथियार व चाकू से हमला कर दिया। हमले में साइड के पेट व गले और कंधे पर चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।2
- अमरोहा गैंगरेप केस में बड़ा अपडेट: चारों आरोपी पुलिसकर्मियों के जेल जाने का वीडियो आया सामने अमरोहा गैंगरेप केस में बड़ा अपडेट: चारों आरोपी पुलिसकर्मियों के जेल जाने का वीडियो आया सामने1
- यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण अग्निकांड: 9 की मौत, उरई के हासिम खान ने जान पर खेलकर बचाई 13-14 यात्रियों की जान यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में लगी भीषण आग ने यात्रियों की जिंदगी को पलभर में मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस के अंदर धुआं भरने और आग की लपटें उठने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री बुरी तरह झुलस गए। हादसे के दौरान उरई के लहरिया पुरवा निवासी हासिम खान ने अपनी जान की परवाह किए बिना करीब 13 से 14 यात्रियों को बस से बाहर निकालकर उनकी जिंदगी बचाई। हादसे के बाद से वह उस खौफनाक मंजर को भुला नहीं पा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई स्लीपर बस दिल्ली से महोबा जा रही थी। बस का नंबर BR32 PA8647 बताया गया है। यह बस राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई जा रही है, जिसकी बसें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के विभिन्न मार्गों पर संचालित होती हैं। इस भयावह हादसे में उरई के मोहल्ला लहरिया पुरवा निवासी हासिम खान ने जो साहस दिखाया, वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे यात्रियों के लिए उम्मीद बन गया। हासिम खुद बस में सवार थे और हादसे के प्रत्यक्षदर्शी हैं। हासिम खान ने बताया कि वह नोएडा से बस में सवार हुए थे। बस कुछ ही दूरी चली थी कि अचानक आग लगने की जानकारी हुई। उनके मुताबिक, आग लगने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस को रोककर बाहर निकल गए। इसके बाद यात्रियों के बीच जान बचाने के लिए अफरा-तफरी मच गई। हासिम ने बताया कि बस में आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल रहा था। पीछे की सीटों पर बैठे यात्रियों के लिए हालात और भी भयावह हो गए थे। चारों तरफ धुआं और आग की लपटें उठ रही थीं। ऐसे में उन्होंने हिम्मत जुटाई और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। उनके मुताबिक, उन्होंने करीब 13 से 14 लोगों को बस से बाहर निकालने में मदद की। इस दौरान उनकी अपनी जान भी खतरे में थी, लेकिन बस में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर वह उन्हें बचाने में जुटे रहे।हासिम खान ने बताया कि बचाव के दौरान उनके ऊपर भी कुछ यात्री गिर गए, जिससे उनकी कमर में अंदरूनी चोटें आईं। आग की लपटें लगातार तेज हो रही थीं और बस के टायर फटने जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। हादसे के समय बस में यात्रियों के सामान के साथ अन्य सामान भी रखा हुआ था, जिससे आग की भयावहता और बढ़ गई। हासिम ने बताया कि उनका बैग भी बस में था, जिसमें करीब 1 लाख 14 हजार रुपये रखे हुए थे। इसके बावजूद उन्होंने सामान की परवाह नहीं की और अपनी जान बचाने के साथ-साथ दूसरे यात्रियों को बाहर निकालने में जुटे रहे। हासिम के अनुसार, बस में पीछे की तरफ फंसे कई यात्री बाहर नहीं निकल पाए। कुछ लोग आग की चपेट में आ गए।4
- पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी पुलिस कार्रवाई और जांच पर सभी की नजर है अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है एक फार्म हाउस पर युवती के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में दरोगा संजय तोमर सिपाही प्रमोद और दो CRPF जवानों समेत चार लोगों के नाम सामने आए हैं मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी पुलिस कार्रवाई और जांच पर सभी की नजर है1