Shuru
Apke Nagar Ki App…
भोपाल में प्रदीप अहिरवार, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अजा (SC) विभाग का बड़ा दावा।2029 में राहुल गांधी PM बनेंगे! 2029 में राहुल गांधी PM बनेंगे! प्रदीप अहिरवार, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अजा (SC) विभाग का बड़ा दावा। आपकी क्या राय है?
HIGH NEWS LIVE
भोपाल में प्रदीप अहिरवार, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अजा (SC) विभाग का बड़ा दावा।2029 में राहुल गांधी PM बनेंगे! 2029 में राहुल गांधी PM बनेंगे! प्रदीप अहिरवार, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अजा (SC) विभाग का बड़ा दावा। आपकी क्या राय है?
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पीएम-ई बस सेवा के अंतर्गत मध्यप्रदेश में 972 बसें स्वीकृत हुई हैं। इस योजना की सफलता के बाद प्रदेश में 25,000 बसों का विस्तार होगा। इलेक्ट्रिक, एसी बसों के माध्यम से बेहतर परिवहन सुविधाओं के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। - माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @nitin_gadkari जी1
- गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन में जुटा निगम, एक दिन में 27,616 प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन **सात प्रमुख घाटों और 29 अस्थायी विसर्जन स्थलों पर रही व्यवस्थाएं, निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने किया निरीक्षण; क्रेन, नाव, गोताखोर और फायर ब्रिगेड की रही तैनाती** **भोपाल।** अनंत चतुर्दशी पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर भोपाल नगर निगम की ओर से की गई व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। नगर निगम के मुताबिक समाचार लिखे जाने तक शहर के सात प्रमुख स्थायी विसर्जन घाटों और 29 अस्थायी विसर्जन कुंडों एवं घाटों पर कुल **27,616 प्रतिमाओं** का पूर्ण विधि-विधान और ससम्मान विसर्जन कराया जा चुका था। इनमें **26,404 छोटी और 1,212 बड़ी प्रतिमाएं** शामिल हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घाटों पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहने के कारण विसर्जन का आंकड़ा लगातार बढ़ता रहा। नगर निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में सात प्रमुख स्थायी विसर्जन घाटों के साथ जोन स्तर पर 29 अस्थायी विसर्जन स्थल तैयार किए थे। सभी प्रमुख घाटों पर क्रेन, नाव, आवश्यक संसाधनों से लैस गोताखोर और फायर ब्रिगेड का अमला तैनात किया गया। घाटों और वहां तक पहुंचने वाले मार्गों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी और पेयजल की व्यवस्था भी की गई। स्थायी विसर्जन घाटों पर नियंत्रण कक्ष बनाए गए, जहां से व्यवस्थाओं की निगरानी की गई। नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने शुक्रवार को शाहपुरा, हथाईखेड़ा, खटलापुरा, रानी कमलापति और प्रेमपुरा सहित प्रमुख विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिमाओं का विसर्जन पूरी सुरक्षा और धार्मिक विधि-विधान के साथ कराया जाए। साथ ही विसर्जन के बाद घाटों की लगातार सफाई सुनिश्चित करने तथा पूजन सामग्री को व्यवस्थित तरीके से अलग-अलग एकत्र करने के निर्देश भी दिए। निगम की ओर से जोन स्तर पर गणेश प्रतिमाओं के एकत्रीकरण और विसर्जन के लिए टेंट, टेबल-कुर्सी, विसर्जन पात्र और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए गए। पूजन के बाद निकलने वाली सूखी और गीली निर्माल्य सामग्री तथा अन्य अपशिष्टों के लिए अलग-अलग पात्र रखे गए। इसके अलावा करीब 30 विशेष विसर्जन वाहनों सहित जोन स्तर के वाहनों का भी उपयोग प्रतिमाओं को विसर्जन स्थलों तक पहुंचाने के लिए किया गया। ### प्रमुख घाटों पर इस तरह हुआ विसर्जन समाचार लिखे जाने तक **प्रेमपुरा विसर्जन घाट पर करीब 5,000 छोटी और 260 बड़ी**, **रानी कमलापति घाट पर 2,000 छोटी और 40 बड़ी**, **खटलापुरा में 3,335 छोटी और 56 बड़ी**, **शाहपुरा में 6,300 छोटी और 405 बड़ी**, **बैरागढ़ में 2,200 छोटी और 85 बड़ी**, **मालीखेड़ी में 2,400 छोटी और 109 बड़ी** तथा **हथाईखेड़ा में 1,300 छोटी और 257 बड़ी प्रतिमाओं** का विसर्जन कराया जा चुका था। इन सात प्रमुख घाटों के अलावा जोन स्तर पर बनाए गए **29 अस्थायी विसर्जन कुंडों में करीब 3,871 प्रतिमाओं** का विसर्जन कराया गया। इन स्थलों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। ### अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां विसर्जन व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने प्रमुख घाटों पर अपर आयुक्तों को नोडल अधिकारी तथा वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी। प्रेमपुरा में अपर आयुक्त अक्षय कुमार तेम्रपाल, रानी कमलापति में तन्मय वशिष्ठ शर्मा, हथाईखेड़ा में वरुण अवस्थी, शाहपुरा में अमन मिश्रा, बैरागढ़ में अभिषेक सिंह, मालीखेड़ी में वरुण बड़ेरिया और खटलापुरा में उपायुक्त भूवन गुप्ता व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विसर्जन प्रक्रिया के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और घाटों पर सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था लगातार बनी रहे। विशेष रूप से **सूखी और गीली पूजन सामग्री को अलग-अलग रखने तथा प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद घाटों की तत्काल सफाई** पर जोर दिया गया। निगम के मुताबिक अनंत चतुर्दशी के दौरान बनाए गए सभी प्रमुख और अस्थायी विसर्जन स्थलों पर प्रतिमाओं का विसर्जन सुरक्षित, व्यवस्थित और ससम्मान कराने की प्रक्रिया लगातार जारी रही।4
- भोपाल में प्रदीप अहिरवार, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अजा (SC) विभाग का बड़ा दावा।2029 में राहुल गांधी PM बनेंगे! 2029 में राहुल गांधी PM बनेंगे! प्रदीप अहिरवार, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अजा (SC) विभाग का बड़ा दावा। आपकी क्या राय है?1
- भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर शुरू हुई सियासत कांग्रेस ने कहा ड्राफ्ट देखेंगे और आवश्यक आपत्तियां जो भी होंगी वह लगाई जाएंगी 31 साल से सरकार मास्टर प्लान नहीं लाई थी अब यह 2047 तक की बात कर रहे हैं पहले 2031 तक का तो प्लान करें 100 गांव को इंक्लूड करा है, किसानों की जमीन जाएगी उसका क्या जिन व्यवसायिक केन्द्रों को सीलिंग का नोटिस दिया गया है उनका क्या कर रहे हैं मिक्स लैंड यूज पॉलिसी कैसे काम करेगी , यह सारी बातें सरकार स्पष्ट करे बाइट - पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री1
- -* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक श्री राहुल कोठारी, संभाग प्रभारी डॉ. अजय प्रताप सिंह, मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री संजय नगाईच, मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, पार्टी की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- सालों पुरानी बसों की डेंटिंग-पेंटिंग कर जनता को नई बसों का सपना दिखा रही भाजपा सरकार: जीतू पटवारी* *प्रेस विज्ञप्ति* *सालों पुरानी बसों की डेंटिंग-पेंटिंग कर जनता को नई बसों का सपना दिखा रही भाजपा सरकार: जीतू पटवारी* *दिनांक 25 सितम्बर 2026* भोपाल। मध्य प्रदेश में परिवहन सेवाओं के नाम पर पुरानी बसों को मैदान में उतारने और बसों के रंग को लेकर की जा रही बहस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। श्री पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार 10-10 साल पुरानी बसों को कबाड़खाने से निकालकर डेंटिंग-पेंटिंग कराकर सड़क पर उतार रही है और फिर इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। श्री जीतू पटवारी ने कहा कि किसी भी नई सेवा की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ होना अच्छी बात है, लेकिन कुछ बसें शुरू करके उसे बड़ी उपलब्धि बताना और लगातार बड़े-बड़े आंकड़े गिनाना सिर्फ प्रचार का हिस्सा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 300 बसें शुरू की जा रही हैं और प्रचार किया जा रहा है। श्री पटवारी ने कहा कि सरकार को यह भी स्वीकार करना चाहिए कि मध्य प्रदेश में पिछले करीब 25 वर्षों से भाजपा की ही सरकार रही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश की परिवहन व्यवस्था में कमियां हैं तो उनकी जिम्मेदारी से सरकार बच नहीं सकती। उन्होंने कहा, “25 साल से आपकी ही सरकार है। अगर कोई पाप हुआ है तो आपके ही लोगों ने किया है, इसे भी स्वीकार करना चाहिए।” प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार और भाजपा से जुड़े लोग बसों के रंग को लेकर बहस कर रहे हैं, जबकि असली सवाल बसों की उम्र, फिटनेस, सुरक्षा और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का है। उन्होंने कहा कि सिर्फ डेंटिंग-पेंटिंग और रंग बदलने से 10 साल पुरानी बस नई बस नहीं बन जाती। सरकार को जनता को यह बताना चाहिए कि सड़क पर उतारी जा रही बसों की वास्तविक स्थिति क्या है, उनकी फिटनेस कैसे सुनिश्चित की गई है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं। श्री पटवारी ने कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत नहीं किया गया और अब पुरानी बसों को नए रंग-रूप में पेश करके उपलब्धि का प्रचार किया जा रहा है। श्री जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री की सुगम सेवा का जिक्र करते हुए कहा कि यदि यह सेवा समाप्त हुई है तो इसकी जिम्मेदारी भी पिछली भाजपा सरकार की नीतियों और फैसलों पर तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को नई शुरुआत का श्रेय लेने के साथ-साथ पुरानी व्यवस्था की विफलताओं की जिम्मेदारी भी स्वीकार करनी चाहिए। श्री पटवारी ने कहा कि “सुगम सेवा अगर समाप्त हुई तो उसका दोष भी शिवराज सिंह चौहान की सरकार का था।” उन्होंने कहा कि जनता को लंबे भाषणों और विज्ञापनों की नहीं, बल्कि जमीन पर बेहतर और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था की जरूरत है। श्री जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पेट्रोल-डीजल से जुड़े पुराने बयानों का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता से पेट्रोल-डीजल सस्ता करने को लेकर जो उम्मीदें दिखाई गई थीं, उस पर सरकार को जवाब देना चाहिए। श्री पटवारी ने कहा कि नितिन गडकरी द्वारा देश के सामने कही गई बातों का भी जवाब मिलना चाहिए। जनता जानना चाहती है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर किए गए दावों का क्या हुआ और आम लोगों को राहत क्यों नहीं मिली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग को माध्यम के रूप में इस्तेमाल कर रही है। श्री पटवारी ने कहा कि उनके अनुसार जनता के बीच भाजपा की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो चुके हैं और केवल विज्ञापन, भाषण और प्रचार के जरिए लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, “चुनाव जीतने की मशीनरी उन्होंने चुनाव आयोग को माध्यम बनाकर ली है। जनता के दिल और दिमाग से भाजपा उतर चुकी है।” ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर जवाब मांगा जीतू पटवारी ने देश में चल रही ‘वोट चोरी’ की बहस का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर अपने राजनीतिक आरोप दोहराते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि कोई अनियमितता हुई है तो उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। श्री पटवारी ने कहा कि देश यह जानना चाहता है कि कथित चुनावी अनियमितताओं के पीछे कौन जिम्मेदार है और पूरी प्रक्रिया में किसकी क्या भूमिका रही। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए और जनता को जवाब मिलना चाहिए। जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार सुगम सेवाएं शुरू करे, बसें चलाए, लेकिन इसके साथ यह भी सुनिश्चित करे कि यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और विश्वसनीय परिवहन व्यवस्था मिले। उन्होंने कहा कि “लंबे-लंबे भाषण देने, विज्ञापन लगाने और प्रचार करने से जनता के वास्तविक सवाल खत्म नहीं होंगे। बस का रंग बदलने से व्यवस्था नहीं बदलती। जनता को काम चाहिए, जवाबदेही चाहिए और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था चाहिए।” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को उपलब्धियों के प्रचार से आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए और जनता के सामने परिवहन व्यवस्था, पेट्रोल-डीजल की कीमतों तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। सादर प्रकाशनार्थ मुकेश नायक अध्यक्ष मीडिया विभाग1
- भोपाल की टीटी नगर पुलिस ने आरोपी को अवैध देशी पिस्टल व एक नग जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कटसी खंडहर मकानो के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से हथियार लिए घूम रहा है, मुखबिर की सूचना पर तस्दीक हेतु पुलिस बल मुखबिर द्वारा बताए स्थान कटसी खंडहर मकानो के पास पहुंचे जहां पर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का एक व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा जिससे नाम पता पूंछा तो अपना नाम सरफराज अनवर निवासी पीर गेट थाना कोतवाली भोपाल का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर कमर के पीछे एक लोहे की धातु से बनी देशी पिस्टल तथा पैंट की जेब से एक नग जिंदा कारतूस मिला आरोपी से वैध दस्तावेज चाहे गये जो उसके द्वारा कोई दस्तावेज नही होना बताया, आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से मौके 01 देशी पिस्टल व 01 नग जिंदा कारतूस को विधिवत जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अप.क्र.807/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया । आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।2
- संगीत कार दिलीप सेन के आतिथ्य में भोपाल में किया जाएगा संगीत संध्या का आयोजन2
- सुल्तानपुर क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। NH-19 पर बारना नदी के पुल के पास रेत से भरा एक डंपर सड़क पर बने गड्ढे के कारण अनबैलेंस होकर पुल से नीचे जा गिरा।1