उपायुक्त के निर्देश पर अवैध बालू भण्डारण पर कार्रवाई, 40,000 घनफीट बालू जब्त गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर दिनांक 02.04.2026 को प्रातः लगभग 09:20 बजे घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा डुको में अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध जिला टास्कफोर्स (खनन) द्वारा औचक जाँच एवं छापेमारी की गई। यह कार्रवाई अनुमण्डल पदाधिकारी राजीव नीरज की अध्यक्षता में अंचल अधिकारी, खान निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बलों की उपस्थिति में की गई। जाँच के दौरान खाता संख्या-42, प्लॉट संख्या-687 में लगभग 30,000 घनफीट एवं खाता संख्या-108, प्लॉट संख्या-691 में लगभग 10,000 घनफीट, कुल लगभग 40,000 घनफीट अवैध बालू भण्डारित पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया। उक्त कृत्य से सरकारी राजस्व की क्षति हो रही है तथा यह खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 एवं झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 सहित अन्य प्रावधानों का उल्लंघन है। इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों एवं संबंधित भूमि स्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
उपायुक्त के निर्देश पर अवैध बालू भण्डारण पर कार्रवाई, 40,000 घनफीट बालू जब्त गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर दिनांक 02.04.2026 को प्रातः लगभग 09:20 बजे घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा डुको में अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध जिला टास्कफोर्स
(खनन) द्वारा औचक जाँच एवं छापेमारी की गई। यह कार्रवाई अनुमण्डल पदाधिकारी राजीव नीरज की अध्यक्षता में अंचल अधिकारी, खान निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बलों की उपस्थिति में की गई। जाँच के दौरान खाता संख्या-42, प्लॉट संख्या-687 में लगभग 30,000 घनफीट एवं खाता संख्या-108, प्लॉट
संख्या-691 में लगभग 10,000 घनफीट, कुल लगभग 40,000 घनफीट अवैध बालू भण्डारित पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया। उक्त कृत्य से सरकारी राजस्व की क्षति हो रही है तथा यह खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 एवं झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली,
2004 सहित अन्य प्रावधानों का उल्लंघन है। इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों एवं संबंधित भूमि स्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
- चैनपुर:- प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर चैनपुर क्षेत्र में इस वर्ष खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आगामी 6 अप्रैल को सरहुल पूजा भव्य और पारंपरिक तरीके से मनाई जाएगी। इस आयोजन को लेकर सरहुल पूजा समिति द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है।1
- बाप-बेटे के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, ईंट से वार कर बेटे का फोड़ा सिर चैनपुर मुख्यालय अंतर्गत बेन्दोरा गांव में पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी देते हुए गुरुवार रात आठ बजे परिजनों ने बताया कि अनुग्रह सौरभ तिग्गा (पच्चीस वर्ष) और उसके पिता ज्ञान प्रकाश तिग्गा (पैंतालीस वर्ष) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय दोनों नशे की हालत में थे। विवाद बढ़ने पर पिता ने गुस्से में आकर बेटे के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से काफी खून बहने लगा। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल एक सौ आठ एंबुलेंस सेवा की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर प्रभात की देखरेख में उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई है। घायल के बड़े पिता ने बताया कि दोनों के बीच पूर्व में भी विवाद होता रहा है और नशे की स्थिति में अक्सर झगड़ा बढ़ जाता था।1
- रामप्रवेश गुप्ता पूर्णाहुति के साथ उमड़ी श्रद्धा की धारा महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम चटकपुर में माता चंद्रघंटा मंदिर स्थापना की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुक्रवार 3 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। 1, 2 और 3 अप्रैल तक चले इस यज्ञ में पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ का शुभारंभ छठ नदी के पवित्र जल से कलश भरकर किया गया। स्थानीय ग्रामीण महिलाएं, पुरुष और बच्चियां गाजे-बाजे व भक्ति गीतों के साथ कलश यात्रा निकालते हुए पूरे चटकपुर गांव का नगर भ्रमण कर यज्ञशाला पहुंचीं, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। यज्ञ में श्रीकोट स्थित गहीरा गुरु आश्रम से आए मुख्य अतिथि ब्राह्मण रिशेश्वर महाराज के मार्गदर्शन में अनुष्ठान संपन्न कराया गया। मुख्य पुजारी के रूप में विद्याकांत जी, सहायक पुजारी मंगल शुक्ला तथा स्थानीय पुजारी ओंकार नाथ पाठक, मुरारी पाठक एवं धीरज पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ, हवन और पूजा-पाठ कराया। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान की भूमिका उदय प्रसाद ने अपनी धर्मपत्नी के साथ निभाई। यज्ञ के प्रथम दिन जल यात्रा, पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन और आरती हुई। दूसरे दिन सुबह पुनः पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ और आरती के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया तथा रात्रि में विशाल भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। तीसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को सुबह पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ, आरती और भजन-कीर्तन के बाद कुंवारी नव कन्याओं का पूजन किया गया। इसके बाद पूर्णाहुति के साथ तीन दिवसीय आयोजन का समापन हुआ। पूरे आयोजन को सफल बनाने में पश्चिमी हिंदू महासभा के अध्यक्ष रामदत प्रसाद सहित मदन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, कपिल देव प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, बद्रीनाथ प्रसाद, ज्ञानचंद प्रसाद, विजय प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद गुरुजी, संजय प्रसाद डॉक्टर, विष्णु प्रसाद महूराम, हरिलाल गुप्ता, उमाकांत गुप्ता, राहुल प्रसाद, विष्णु प्रसाद, रमेश प्रसाद, सूरज कुमार, अयोध्या राम, उमेश कुमार गुप्ता गुरुजी समेत अनेक लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष बात यह रही कि पूरे यज्ञ और आयोजन में गांव की मातृ शक्ति ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।4
- gumla jharkhand1
- गुमला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर पवनसुत श्रीहनुमान की जन्मस्थली आंजनधाम में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार की सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। गुमला के अलावा रांची, लोहरदगा, जशपुर सहित कई जगह से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ का आगमन हुआ। वहीं आयोजन समिति के द्वारा 24 घंटे के अखंड हरीकीर्तन सह महाभंडारा का आयोजन किया गया है। जिसमें दूर दराज से पहुंचकर श्रद्धालु ने पूजा अर्चना की। पिछले करीब 25 वर्षों से लगातार महाभंडारा का आयोजन होता रहा है। वहीं श्रद्धालुओं ने माता अंजनी और बाल्य हनुमान से प्रार्थना कर परिवार सहित क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही आंजनधाम के समुचित विकास करने की मांग झारखंड सरकार से की है।3
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह के दो आरोपियों को बैंगलूरू से गिरफ्तार किया है,बताया जा रहा है,थाना पुसौर क्षेत्र में रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख 28 हजार रुपये की ठगी की गई थी, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के बैंक खातों में जमा 17 लाख रुपये से अधिक की राशि होल्ड कराई है और घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड बाद अब पुसौर पुलिस द्वारा ज्युडिसिल रिमांड लिया गया है। ♦️मामले में पुसौर थाने में अज्ञात मोबइल नंबर के धारकों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 304/2025 धारा 318(4) BNS, 66(D) IT ACT के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया 🔹 गिरफ्तार आरोपी- ♦️1. विग्नेश पी. पिता ए. प्रकाश ♦️2स्टीफन थॉमस फरार आरोपी - फिरोज खान उर्फ डॉम्निक बहुत जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा, पुलिस जाँच में जुटी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश — “रायगढ़ पुलिस ने प्रभावी और प्रोफेशनल तरीके से इस केस को सोल्व किया गया, साइबर ठगी मामलों में जागरूकता ही से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है”1
- सिसई (गुमला)। सिसई मेन रोड बस स्टैंड के पास 200 केवी का ट्रांसफर्मर लगाया गया। जिसका उद्घाटन झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी और अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन सिसई के सदर हाजी सलमान साहब ने विधिवत रूप से फीता काट कर किया। ट्रांसफार्मर लगने से स्थानीय दुकानदार सहित आम जनता में खुशी की लहर है। झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी ने बताया कि तीन दिन पहले यहां के ग्रामीणों द्वारा बताया गया था कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है जिससे बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। वहीं शहरी क्षेत्र होने के कारण यहां के दुकानदारों और बच्चों के पढ़ाई लिखाई में काफी दिक्कतें हो रही है साथ ही गर्मी के वजह से लोगों को रात में सोना मुश्किल हो गया है। हमनें माननीय विधायक सिसई जिग्गा सुसारण होरो को इस बात से अवगत कराया तो विधायक जी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इसपर पहल किया और 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर लगवाने का काम किया। मौके पर झामुमो नेता जाकिर अंसारी, शाहबाज उर्फ़ राजा अंसारी, जुलफान अंसारी, तौकिर अंसारी, बेबुल अंसारी, नईम अंसारी, उमर अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।4
- चैनपुर थाना क्षेत्र के छिछवानी गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कमिल टोप्पो को गुरुवार को छेरियाटोंगरी जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि हत्या में शामिल 14 वर्षीय नाबालिग किशोर को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, यह हत्या पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर हुई थी। मृतक राजेंद्र मिंज और आरोपी कमिल टोप्पो के बीच पहले से ही पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों रोजगार के लिए बेंगलुरु गए थे, जहां उनके बीच आर्थिक लेन-देन हुआ था। गांव लौटने के बाद कमिल बार-बार अपने पैसे की मांग कर रहा था, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया। घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की है, जब राजेंद्र मिंज अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ टमाटर खरीदने डीपाखोइर गया था। इसी दौरान नशे की हालत में कमिल टोप्पो एक नाबालिग किशोर को साथ लेकर पहुंचा और राजेंद्र पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस निर्मम हत्या की पूरी वारदात राजेंद्र की बेटी के सामने ही हुई। हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त खून लगा पुटकल डंडा भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नाबालिग किशोर पहले भी चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहा है।1