बांदा में चैन स्नैचिंग गैंग के चार शातिर चोरो गिरफ्तार बांदा में चेन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश! कोतवाली नगर पुलिस ने 4 शातिर बदमाशों को दबोचा, तमंचा-कारतूस और चोरी का माल बरामद यूपी (बांदा) – जनपद में चेन स्नेचिंग और टप्पेबाजी की वारदातों पर कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 11 फरवरी को पल्हरी निवासी सोमदत्त की पत्नी के गले से मंगलसूत्र छीन लिया गया था, जबकि 8 मार्च को कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली हासिना के साथ भी इसी तरह की चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीमों का गठन किया और सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरटीओ चौराहे के पास से चारों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग और टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, चोरी का माल, 34 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि इस गिरोह में और कितने सदस्य शामिल हैं और इनका आपराधिक इतिहास क्या रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में बढ़ती चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर बड़ी सफलता माना जा रहा है। बाइट : शिवराज अपर पुलिस अधीक्षक बांदा

- बाँदा फ्लैश 🚨 “टार्च की रोशनी में इलाज! बाँदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल” बाँदा जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत एक बार फिर सामने आई है। नरैनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली व्यवस्था ठप होने के कारण मरीजों का इलाज टार्च की रोशनी में किया गया। बताया जा रहा है कि आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुँचे मरीज का उपचार डॉक्टरों और स्टाफ को टार्च की रोशनी के सहारे करना पड़ा। इस घटना ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की कमी और लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। चिकित्सीय सेवाओं के नाम पर चल रही अव्यवस्था की तस्वीरें सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल यह मामला नरैनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है, जहां टार्च की रोशनी में इलाज का वीडियो और तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।5
- बाँदा :24 घंटे में चोरी का खुलासा नरैनी पुलिस ने शातिर चोर दबोचा1
- Post by Raj dwivedi1
- Post by Mamta chaurasiya1
- बांदा : थाना नरैनी पुलिस टीम द्वारा थाना नरैनी क्षेत्रान्तर्गत बरसडामानपुर में घर का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । बताया गया कि थाना नरैना क्षेत्र के बरसडामानपुर में पप्पू पुत्र रामसेवक के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा सोने के जेवरात चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत किया गया कर अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी हेतु कई टीमों का गठन किया गया था । इसी क्रम में थाना नरैनी पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों, वैज्ञानिक व तकनिकी साक्ष्यों का प्रयोग कर अभियुक्तों की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर 24 घण्टे के अन्दर लहुटेरा के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया1
- #Apkiawajdigital बुलंदशहर | गुरुवार, 12 मार्च 2026 विशेष संवाददाता कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर बुलंदशहर के एक बुजुर्ग का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में बाबा अपनी पोती शिखा की UPSC परीक्षा में 113वीं रैंक आने की खुशी में फूट-फूटकर रो रहे थे। उस पल को लोगों ने 'संघर्ष की जीत' के रूप में देखा था। लेकिन आज, जब हकीकत सामने आई है, तो वही खुशी के आंसू परिवार के लिए गहरे शर्म और अफसोस का सबब बन गए हैं। धोखे की बुनियाद और टूटता हुआ विश्वास जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि पोती शिखा का यूपीएससी परीक्षा में चयन नहीं हुआ है। असल में, 113वीं रैंक हरियाणा की एक अन्य शिखा ने हासिल की थी, और बुलंदशहर वाली शिखा तो मुख्य परीक्षा (Mains) भी पास नहीं कर सकी थीं। केवल नाम की समानता का लाभ उठाकर किए गए इस दावे ने न केवल प्रशासन की नजर में परिवार की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि उस बुजुर्ग बाबा की भावनाओं का भी मजाक बना दिया है, जिन्होंने अपनी पोती की कथित सफलता को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि माना था। सोशल मीडिया का 'दिखावटी जश्न' और उसका कड़वा सच यह वायरल वीडियो मंगलवार, 10 मार्च 2026 को सामने आया था। उस वक्त बाबा का भावुक चेहरा हर किसी के दिल को छू गया था। लेकिन जब सच सामने आया कि यह सफलता महज एक 'नाम का भ्रम' थी, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को 'असंवेदनशील प्रचार' करार दिया है। परिवार पर उठे सवाल सवाल यह उठता है कि क्या केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए एक पूरे परिवार ने बुजुर्ग दादा की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया? बिना रोल नंबर की पुष्टि किए, एक बड़े जश्न का आयोजन करना और उसे सार्वजनिक करना अब बुलंदशहर के इस परिवार पर भारी पड़ रहा है। यह घटना दिखाती है कि कैसे डिजिटल युग में बिना ठोस तथ्यों के किया गया प्रचार, अंततः अपनों के सम्मान को ही दांव पर लगा देता है। आज वह बाबा, जो गर्व से रो रहे थे, सच्चाई सामने आने के बाद शर्मिंदगी के साए में हैं।1
- हमीरपुर जिले की गौशालाओं में गोवंश की लगातार हो रही मौतों और अव्यवस्थाओं को लेकर मामला गरमा गया है। भारतीय श्री राधाकृष्ण गौरक्षा संघ के जिलाध्यक्ष राजा साहू ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ गौशालाओं में ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से गोवंश की उपेक्षा की जा रही है। चारा-पानी की कमी के कारण गोवंश की हालत खराब हो रही है और कई स्थानों पर उनकी मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं। गौरक्षा संघ का यह भी आरोप है कि मृत गोवंश के शवों को खुले में फेंक दिया जाता है, जिससे गंभीर लापरवाही उजागर हो रही है। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि गौशालाओं का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।1
- Post by Mamta chaurasiya1