Shuru
Apke Nagar Ki App…
हसपुरा औरंगाबाद थाना क्षेत्र के मौआरी गांव के 18 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत हसपुरा थाना क्षेत्र के अहियापुर पंचायत के मौआरी गांव निवासी राजू शर्मा के 18 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत तीन अन्य घायल।घायलों का इलाज निजी क्लिनिक में हो रही है
Prem Singh
हसपुरा औरंगाबाद थाना क्षेत्र के मौआरी गांव के 18 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत हसपुरा थाना क्षेत्र के अहियापुर पंचायत के मौआरी गांव निवासी राजू शर्मा के 18 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत तीन अन्य घायल।घायलों का इलाज निजी क्लिनिक में हो रही है
More news from बिहार and nearby areas
- हसपुरा औरंगाबाद थाना क्षेत्र के मौआरी गांव के 18 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत हसपुरा थाना क्षेत्र के अहियापुर पंचायत के मौआरी गांव निवासी राजू शर्मा के 18 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत तीन अन्य घायल।घायलों का इलाज निजी क्लिनिक में हो रही है1
- रफीगंज प्रखंड के कासमा पुलिस ने दुगुल गांव से 44 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दुगुल गांव से 44 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई एसआई आशुतोष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। कासमा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दुगुल गांव में शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर जागेश्वर मांझी के पुत्र केदार मांझी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से छिपाकर रखी गई करीब 44 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- सामंतों दबंगों के लिए काम कर रही है, गरीबों की आशियाना उजाड़ी रही भाजपा सरकार- महानंद अरवल।बिहार में बढ़ते अपराध लोट हत्या और बुलडोजर राज के खिलाफ आज भाकपा माले ने कलेर प्रखंड मुख्यालय पर धरना/ प्रदर्शन किया। धरना का अध्यक्षता कलेर प्रखंड सचिव कांग्रेस सुरेंद्र प्रसाद ने किया। धरना को संबोधित करते हुए राज्य स्थाई कमिटी सदस्य व अरवल के पूर्व विधायक कामरेड महानंद सिंह ने कहा कि यह सरकार दलित सामंतों के पक्ष में गरीबों के चुन चुन कर घर पर बुलडोजर चला रही है। लेकिन जहां सामंत है, दबंग है, भाजपा के कोर वोटर है, उनके हर तरह से बचाने में लगी हुई है। पहलेजा में यही हुआ उसी जमीन पर और कई दबंग लोगो के मकान बना हुआ है। उन लोगों को हटाने के बजाय यह सरकार जो है गरीबों के घर ढहने गई और घर बचाने वाली महिला को जो 75 साल की महिला थी उसे जेल में डाल दिया गया। लेकिन वही कभी भी कब्जा नहीं रहने वाली जमीन उरी में एक कागज के आवेदन दे देने के बाद जिला प्रशासन खड़ी हो गई और वहां अस्पताल नहीं बनने दे रहा है जो आम जनता के स्वास्थ्य से जुड़ी है इसे स्पष्ट होता है कि यह सरकार दलित गरीब के घर उजाड़ने पर तूली हुई है ।गरीब दलितों के दमन करने पर तुली हुई है और उसे जेल डालने पर तुली हुई । उन्होंने कहा कि गरीब दलित को जाति पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा और सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन करना होगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी 2 नवंबर को अरवल मैं भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य का कार्यक्रम है और उसी दिन खेत मजदूर सभा का जिला सम्मेलन है। आप सब एकजुट होकर भाग ले और इन दबंग सामंतों को दिखा दे की दलित गरीब अब एकजुट हो गए हैं। प्रदर्शन के माध्यम से निम्न मांगे की गई। मांगे : 1. पहलेजा की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत तीनों महादलित महादलित महिलाओं को बिना शर्त रिहा करो । 2. पहलेजा गांव के महादलित परिवार 70 वर्षों से भी अधिक दिनों से बसे महादलित परिवार समेत अन्य गांवों के गरीबों-दलितों को बासगीत पर्चा दो । 3. महिलाओं को पिटाई करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं आदेश देने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाई करो । 4. कलेर के उसरी बाजार में प्रस्तावित उप-स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर दबंग के द्वारा महज आवेदन दिए जाने के बाद रोक लगा दिया गया । सीओ द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दिया गया । जमीन परित है और गैर मजरुआ जमीन है जिसका फर्जी कागज बना लेने वाले दबंग के पक्ष में जिला प्रशासन का रवैया बहुत ही अफसोस जनक है । जांच पड़ताल के बाद कागज को फर्जी करार दिए जाने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाना प्रशासन को दबंगों द्वारा मुंह चिढ़ाना है । वहीं गरीबों के 80 वर्षों से भी ज्यादा दिनों से बसे महादलित परिवार के घरों पर बुलडोजर चलाया गया और उसी का विरोध करने के आरोप में पुलिस द्वारा दर्जनों महिलाओं की पिटाई किया गया और उल्टे मुकदमा कर 80 वर्ष की महिला समेत तीन महिलाओं को जेल में डाल दिया गया । लिहाजा, उसरी में उप-स्वास्थ्य केंद्र को तत्काल बनाने की गारंटी करो । 5. बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाना बंद करो । इस धारणा को भाकपा माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव, जिला कमेटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद, उमेश पासवान, सुएब आलम, त्यागी जी ने संबोधित किया। सैकड़ों ग्रामीण जनता भाग लिए। बादशाह भाकपा माले,अरवल1
- बरूही की छठ पूजा समिति ने रचा इतिहास! 6 दिवसीय नाटक प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान | भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंजरोई गांव में श्री दुर्गा पूजा समिति नवयुवक संघ की ओर से आयोजित 6 दिवसीय नाटक प्रतियोगिता में श्री श्री छठ पूजा समिति बरूही, सहार, भोजपुर ने प्रथम स्थान हासिल कर अपने गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस नाटक प्रतियोगिता में बड़की पहरपुर, पवार, पिंजरोई, बागर, पवना और बरूही सहित कुल 6 गांवों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बरूही के लोगों और समिति के सदस्यों में खुशी का माहौल देखने को मिला। यह उपलब्धि ग्रामीण कलाकारों की प्रतिभा, मेहनत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। 🎤 रिपोर्टर: धर्मेंद्र कुमार1
- Street Worlez Trust द्वारा बेसहारा और दिव्यांग जानवरों के लिए बनाए जा रहे एक एनिमल शेल्टर/आशियाने को ध्वस्त किया गया है। 😡😡😡😡😡😡pls subscribe my channel • संस्थापक के आरोप: संस्था की फाउंडर जागृति मिश्रा ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने बिना किसी पूर्व लिखित नोटिस के और रिश्वत की मांग पूरी न होने पर बुलडोजर कार्रवाई की है। • लागत: जागृति मिश्रा के अनुसार इस शेल्टर के निर्माण पर लगभग ₹70 लाख खर्च किए गए थे। • विवाद और प्रतिक्रियाएं: इस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर काफी विरोध देखा गया है, और यह मामला मुख्यमंत्री तक भी पहुंचा है। स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों ने इसमें स्थानीय नेताओं या अधिकारियों की संलिप्तता के आरोप भी लगाए हैं।1
- जोगडी में उतरी कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन मदनपुर प्रखंड के खिरियावां पंचायत के जोगडी राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को उतरी कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा का एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता खिरियावां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार यादव ने की। संचालन पिरवां पंचायत मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार यादव ने किया। सम्मेलन कार्यक्रम का प्रारंभ झंडोत्तोलन मोर्चा के मगध प्रमंडल अध्यक्ष नंदलाल सिंह यादव ने कर शहीदों को याद करते हुए वेदियों पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। सम्मेलन के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि उतरी कोयल नहर का पानी अंतिम छोर तक खेतों में पहुंचे । इसके लिए उतरी कोयल नहर परियोजना को जल्द से जल्द चालू किया जाए। मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार यादव ने कहा कि किसानों को सरकार उतरी कोयल नहर का पानी देने के नाम पर अब तक मानसिक और आर्थिक रुप से शोषण करते आ रही है। खेतों में नहर का पानी विधिवत कब पहुंचेगा। कहना मुश्किल है। कितने किसान संघर्ष करते शहीद हो गए हैं। सम्मेलन में अशोक यादव , उपेन्द्र यादव,डा रामानंद यादव, किशोरी मोहन सिंह ,धनेश यादव,कारा सिंह यादव, राम प्रवेश सिंह ,संजय सिंह,ब्रम्हदेव सिंह एवं अन्य किसान शामिल हुए थे।1
- रफीगंज शहर के डाक बंगला मैदान में छठ पूजा के अवसर पर पांच दिवसीय मेला को लेकर किया गया भूमि पूजन रफीगंज शहर के डाक बंगला मैदान में कार्तिक छठ पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मेला को लेकर रविवार को भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन का आयोजन आजाद वीर संघ की ओर से किया गया। संघ के अध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मेला को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मैदान में करीब 80 फीट ऊंचा और आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेला 15 नवंबर से शुरू होकर पांच दिनों तक चलेगा। मेले को लेकर आयोजन समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। भूमि पूजन के दौरान आयोजन को सफल बनाने को लेकर समिति के सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श भी किया। इस अवसर पर मंटू कुमार, अंकेश कुमार, सनोज कुमार, संकेत कुमार, आलोक चौरसिया, विकास कुमार, अशोक कुमार, आलोक चौधरी, धनराज विश्वकर्मा, सुशील कृष्णा, सुरेश, पन्नालाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- शादी की झांसा देकर ठगी करने वाली दुल्हनियां समेत तीन महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया रोहतास शादी की झांसा देकर ठगी करने वाली दुल्हनियां समेत तीन महिला को नगर नगर थाना सासाराम पुलिस ने गिरफ्तार किया है।सासाराम एसडीपीओ वन विप्लव कुमार ने बताया कि सासाराम स्टेशन के नजदीक से नगर थाना सासाराम पुलिस ने सूचना पर 50 हजार ठगी करने वाले दुल्हनिया समेत 3 महिला को गिरफ्तार किया गया है। सासाराम एसडीपीओ वन विप्लव कुमार ने बताया कि शादी की झांसा देकर नोखा के रहने वाली दुल्हनिया गुलबशा खातून तथा मध्यस्थता करने वाली सीता देवी तथा बौलियां के गुड़िया देवी को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ वन सासाराम विप्लव कुमार ने बताया कि दयाशंकर कुमार ने 50 हजार रुपए शादी के नाम पर ठगी करने की सूचना नगर थाना सासाराम को दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि नोखा के ददन राम की पत्नी सिता देवी तथा बौलिया के गोरख चौधरी की पत्नी गुड़िया देवी की मध्यस्थता के बीच नोखा मेराज फारूकी की पत्नी गुलबाशा खातुन से शादी कराने के लिए 50 रूपए लिया गया। जहां शादी की झांसा देकर नोखा के रहने वाली दुल्हनिया गुलबशा खातून ने मौका देखकर भागने लगी।इसी बीच दया शंकर कुमार ने पुलिस को सूचना दिया। जहां नगर थाना सासाराम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 50 हजार ठगी करने वाली दुल्हनिया समेत तीन महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की अगली कार्रवाई जारी है। एसडीपीओ वन विप्लव कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपी की अपराधीक इतिहास खंगाला जा रहा है।बता दूं कि इन दिनों शादी के झांसा देकर लड़के पक्ष ले लगातार ठगी के मामले आ रहे हैं, उम्मीद जताई जा रही है कि इस गिरफ्तारी के बाद ऐसे मामले में कमी आएगी।3