जोगडी में उतरी कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन मदनपुर प्रखंड के खिरियावां पंचायत के जोगडी राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को उतरी कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा का एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता खिरियावां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार यादव ने की। संचालन पिरवां पंचायत मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार यादव ने किया। सम्मेलन कार्यक्रम का प्रारंभ झंडोत्तोलन मोर्चा के मगध प्रमंडल अध्यक्ष नंदलाल सिंह यादव ने कर शहीदों को याद करते हुए वेदियों पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। सम्मेलन के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि उतरी कोयल नहर का पानी अंतिम छोर तक खेतों में पहुंचे । इसके लिए उतरी कोयल नहर परियोजना को जल्द से जल्द चालू किया जाए। मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार यादव ने कहा कि किसानों को सरकार उतरी कोयल नहर का पानी देने के नाम पर अब तक मानसिक और आर्थिक रुप से शोषण करते आ रही है। खेतों में नहर का पानी विधिवत कब पहुंचेगा। कहना मुश्किल है। कितने किसान संघर्ष करते शहीद हो गए हैं। सम्मेलन में अशोक यादव , उपेन्द्र यादव,डा रामानंद यादव, किशोरी मोहन सिंह ,धनेश यादव,कारा सिंह यादव, राम प्रवेश सिंह ,संजय सिंह,ब्रम्हदेव सिंह एवं अन्य किसान शामिल हुए थे।
जोगडी में उतरी कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन मदनपुर प्रखंड के खिरियावां पंचायत के जोगडी राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को उतरी कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा का एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता खिरियावां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार यादव ने की। संचालन पिरवां पंचायत मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार यादव ने किया। सम्मेलन कार्यक्रम का प्रारंभ झंडोत्तोलन मोर्चा के मगध प्रमंडल अध्यक्ष नंदलाल सिंह यादव ने कर शहीदों को याद करते हुए वेदियों पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। सम्मेलन के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि उतरी कोयल नहर का पानी अंतिम छोर तक खेतों में पहुंचे । इसके लिए उतरी कोयल नहर परियोजना को जल्द से जल्द चालू किया जाए। मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार यादव ने कहा कि किसानों को सरकार उतरी कोयल नहर का पानी देने के नाम पर अब तक मानसिक और आर्थिक रुप से शोषण करते आ रही है। खेतों में नहर का पानी विधिवत कब पहुंचेगा। कहना मुश्किल है। कितने किसान संघर्ष करते शहीद हो गए हैं। सम्मेलन में अशोक यादव , उपेन्द्र यादव,डा रामानंद यादव, किशोरी मोहन सिंह ,धनेश यादव,कारा सिंह यादव, राम प्रवेश सिंह ,संजय सिंह,ब्रम्हदेव सिंह एवं अन्य किसान शामिल हुए थे।
- जोगडी में उतरी कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन मदनपुर प्रखंड के खिरियावां पंचायत के जोगडी राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को उतरी कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा का एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता खिरियावां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार यादव ने की। संचालन पिरवां पंचायत मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार यादव ने किया। सम्मेलन कार्यक्रम का प्रारंभ झंडोत्तोलन मोर्चा के मगध प्रमंडल अध्यक्ष नंदलाल सिंह यादव ने कर शहीदों को याद करते हुए वेदियों पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। सम्मेलन के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि उतरी कोयल नहर का पानी अंतिम छोर तक खेतों में पहुंचे । इसके लिए उतरी कोयल नहर परियोजना को जल्द से जल्द चालू किया जाए। मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार यादव ने कहा कि किसानों को सरकार उतरी कोयल नहर का पानी देने के नाम पर अब तक मानसिक और आर्थिक रुप से शोषण करते आ रही है। खेतों में नहर का पानी विधिवत कब पहुंचेगा। कहना मुश्किल है। कितने किसान संघर्ष करते शहीद हो गए हैं। सम्मेलन में अशोक यादव , उपेन्द्र यादव,डा रामानंद यादव, किशोरी मोहन सिंह ,धनेश यादव,कारा सिंह यादव, राम प्रवेश सिंह ,संजय सिंह,ब्रम्हदेव सिंह एवं अन्य किसान शामिल हुए थे।1
- रफीगंज प्रखंड के कासमा पुलिस ने दुगुल गांव से 44 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दुगुल गांव से 44 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई एसआई आशुतोष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। कासमा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दुगुल गांव में शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर जागेश्वर मांझी के पुत्र केदार मांझी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से छिपाकर रखी गई करीब 44 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- अवैध पोस्ता खेती के खिलाफ चला संयुक्त जागरूकता अभियान, अवैध पोस्ता खेती के रोकथाम को लेकर शनिवार को कुंदा प्रखंड के सिकीदाग पंचायत भवन में संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में बीडीओ, कुंदा थाना पुलिस, वन विभाग और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती से होने वाले कानूनी और सामाजिक नुकसान के बारे में बताया। अधिकारियों ने NDPS Act 1985 के तहत कड़ी सजा और जमीन जब्ती के प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही जमीन की उर्वरता खराब होने और युवा पीढ़ी पर नशे के दुष्प्रभाव को लेकर जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अफीम की खेती नहीं करने की शपथ ली और बाहरी तस्करों की सूचना विभाग को देने पर सहमति जताई। निगरानी के लिए ग्राम स्तरीय समिति गठित करने और संवेदनशील स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया। मौके पर मुखिया अनीता देवी समेत सिकीदाग, फुलवरिया, कोजरम सहित कई गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।1
- हसपुरा औरंगाबाद थाना क्षेत्र के मौआरी गांव के 18 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत हसपुरा थाना क्षेत्र के अहियापुर पंचायत के मौआरी गांव निवासी राजू शर्मा के 18 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत तीन अन्य घायल।घायलों का इलाज निजी क्लिनिक में हो रही है1
- *हंटरगंज के ढेबो गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन,* *धान की खेती पर हुई चर्चा* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज(चतरा): जिले के हंटरगंज प्रखंड के ढेबो गांव में रविवार को पायोनियर बीज कंपनी की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में किसानों को धान की खेती, पैदावार और फसल की विशेषताओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में कंपनी के प्रतिनिधि श्रीकांत कुमार ने पायोनियर 27पी39 धान की विशेषताओं के बारे में बताया। इस दौरान धान की बालियों के वजन की तुलना भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने खेती और गांव की समृद्धि को लेकर रैली निकाली। इस अवसर पर किसान समय यादव को सम्मानित किया गया।मौके पर रविंद्र यादव, विजय यादव, बाढ़ो यादव, वीरेंद्र यादव समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे।1
- शरद पूर्णिमा पर चाँदनी रात में खाजा का स्वाद, गयाजी में दिखी आस्था और परम्परा का झलक। श्रद्धालु भगवान की पूजा अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की करते हैं कामना।1
- पटना, बिहार: जदयू से निष्कासित विधायक अनंत सिंह ने पार्टी से निकाले जाने पर कहा, "हमको कोई गम नहीं है, जनता मालिक-भगवान है, जो कार्रवाई की गई है, वो बढ़िया है, हमको कोई दिक्कत नहीं है। पार्टी नीतीश कुमार की थी, नीतीश कुमार खुद नहीं हैं पार्टी में, अब है कौन पार्टी में? कौन योगदान वाला आदमी है पार्टी में? जिसने मुझे निकाला, वो कैसे हैं? मैं तो बोल रहा हूं कि निकाल दें। नीतीश कुमार अब नहीं हैं, नीतीश कुमार की पार्टी थी, नीतीश कुमार चले गए, तो यह पार्टी खत्म हो गई..."1
- सोनवर्षा में मारपीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात नामजद अभियुक्त गिरफ्तार नवीनगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में मारपीट की घटना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि सोनवर्षा गांव में मारपीट की घटना को लेकर नवीनगर थाना कांड संख्या 291/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में नामजद सातों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रियांशु कुमार और पवन कुमार, दोनों पिता विनोद सिंह; अनिरुद्ध कुमार और अरुण कुमार सिंह, दोनों पिता सकल सिंह; उमेश सिंह, पिता स्वर्गीय गणेश सिंह; सत्यनारायण सिंह, पिता स्वर्गीय भोला सिंह तथा बजरंगी कुमार, पिता धनेश सिंह के रूप में हुई है। सभी सोनवर्षा गांव के निवासी हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्राथमिकी के आधार पर जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रही है। Bharat Crime Live News #BharatCrimeLiveNews #औरंगाबाद #नवीनगर #सोनवर्षा #मारपीटमामला #सातअभियुक्तगिरफ्तार #नवीनगरपुलिस #पुलिसकार्रवाई #बिहारपुलिस #CrimeNews #AurangabadNews #BiharNews #Navinagar #Aurangabad #BiharNews #CrimeNews #PoliceAction #Arrested #SevenAccusedArrested #AssaultCase #FightingCase #SonvarshaVillage #NavinagarPolice #BiharPolice #AurangabadPolice #LawAndOrder #PoliceInvestigation #BreakingNews #LocalNews #HindiNews #SandeepMedia #SandeepKumar #LatestNews #BiharCrimeNews #CrimeReport #Justice #NewsUpdate #ForYou #FacebookNews #ViralNews #TrendingNews #BiharUpdates #NavinagarNews1