जहानाबाद : हुलासगंज को मिली विकास की नई पहचान! कमला कुमारी के प्रयास रंग लाए, मंत्री श्रवण कुमार ने दी सौगात। जहानाबाद - जिले के हुलासगंज प्रखंड में विकास कार्यों को नई गति मिली। जिला परिषद सदस्य कमला कुमारी के प्रयास से लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया। उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उद्घाटन की गई योजनाओं में मुर्गाओं गांव में नवनिर्मित सामुदायिक भवन, भगवानपुर में नाला एवं सड़क निर्माण योजना तथा हुलासगंज बाजार में सामुदायिक शौचालय शामिल हैं। इन परियोजनाओं के शुरू होने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से इन योजनाओं की मांग की थी। मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में विकास कार्य लगातार जारी हैं और सरकार गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जिला परिषद सदस्य कमला कुमारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों का परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहा है और इससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में घोसी विधायक ऋतुराज कुमार, समाजसेवी राजेश रंजन, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में प्रखंड विकास पदाधिकारी , मनरेगा के पदाधिकारी एवं जीविका के जिला परियोजना पदाधिकारी भी शामिल हुए।
जहानाबाद : हुलासगंज को मिली विकास की नई पहचान! कमला कुमारी के प्रयास रंग लाए, मंत्री श्रवण कुमार ने दी सौगात। जहानाबाद - जिले के हुलासगंज प्रखंड में विकास कार्यों को नई गति मिली। जिला परिषद सदस्य कमला कुमारी के प्रयास से लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया। उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उद्घाटन की गई योजनाओं में मुर्गाओं गांव में नवनिर्मित सामुदायिक भवन, भगवानपुर में नाला एवं सड़क निर्माण योजना तथा हुलासगंज बाजार में सामुदायिक शौचालय शामिल हैं। इन परियोजनाओं के शुरू होने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से इन योजनाओं की मांग की थी। मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में विकास कार्य लगातार जारी हैं और सरकार गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जिला परिषद सदस्य कमला कुमारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों का परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहा है और इससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में घोसी विधायक ऋतुराज कुमार, समाजसेवी राजेश रंजन, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में प्रखंड विकास पदाधिकारी , मनरेगा के पदाधिकारी एवं जीविका के जिला परियोजना पदाधिकारी भी शामिल हुए।
- जहानाबाद : हुलासगंज को मिली विकास की नई पहचान! कमला कुमारी के प्रयास रंग लाए, मंत्री श्रवण कुमार ने दी सौगात। जहानाबाद - जिले के हुलासगंज प्रखंड में विकास कार्यों को नई गति मिली। जिला परिषद सदस्य कमला कुमारी के प्रयास से लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया। उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उद्घाटन की गई योजनाओं में मुर्गाओं गांव में नवनिर्मित सामुदायिक भवन, भगवानपुर में नाला एवं सड़क निर्माण योजना तथा हुलासगंज बाजार में सामुदायिक शौचालय शामिल हैं। इन परियोजनाओं के शुरू होने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से इन योजनाओं की मांग की थी। मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में विकास कार्य लगातार जारी हैं और सरकार गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जिला परिषद सदस्य कमला कुमारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों का परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहा है और इससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में घोसी विधायक ऋतुराज कुमार, समाजसेवी राजेश रंजन, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में प्रखंड विकास पदाधिकारी , मनरेगा के पदाधिकारी एवं जीविका के जिला परियोजना पदाधिकारी भी शामिल हुए।1
- मसौढी में बीस जमादार को सब इंस्पेक्टर बनाया गया है, पुलिस में खुशी लहर मसौढ़ी में 20 ASI को मिली पदोन्नति, कंधे पर सजा SI का स्टार मसौढ़ी अनुमंडल पुलिस कार्यालय में बुधवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 20 सहायक अवर निरीक्षकों (ASI) को अवर निरीक्षक (SI) के पद पर पदोन्नति दी गई। इस दौरान SDPO राघव दयाल ने नवपदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधे पर SI का स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी। पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मी मसौढ़ी, धनरूआ समेत अनुमंडल के विभिन्न थानों में तैनात हैं। समारोह में मसौढ़ी थानाध्यक्ष विवेक भारती, थाना पर्यवेक्षक अरविंद साहनी समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। SDPO राघव दयाल ने कहा कि पदोन्नति के साथ पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही भी बढ़ी है। उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और मामलों की तकनीकी जांच पर विशेष ध्यान देने की अपील की। मसौढ़ी से बड़ी खबर, 20 पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी। कैमरे पर आप देख सकते हैं पिपिंग समारोह की तस्वीरें, जहां कंधे पर स्टार लगाकर नवपदोन्नत पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाया गया। मसौढ़ी में 20 ASI बने SI | SDPO राघव दयाल ने कंधे पर लगाया स्टार |4
- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा राष्ट्रगीत हुलासगंज। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुलासगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने समवेत स्वर में वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रभावना का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ सुर में सुर मिलाया। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत है। इसके 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच इसके ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व को समझाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभावना और देशप्रेम की भावना के साथ हुआ।1
- अरवल जिला के इंजोर से बेलखारा रोड बीच में बहुत खतरा होंगा है बनाया जाय रोज कोई न कोई बाइक से गिर जा रहे है 🥺 अरवल जिला के इंजोर से बेलखारा रोड बीच में बहुत खतरा होंगा है बनाया जाय रोज कोई न कोई बाइक से गिर जा रहे है 🥺1
- चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है जिसे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बर्बाद कर रहे हैं जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। राजद अरवल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष के निर्देशन में जिला मुख्यालय अरवल में राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष जगजीवन राम की अध्यक्षता में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर विरोध जताया गया वक्ताओं ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को किस प्रकार भाजपा खत्म करना चाह रही है और किस तरह से मोदी और अमित शाह लोकतांत्रिक व्यवस्था को बर्बाद कर रहे हैं भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 भारत के लोगों के लिए मतदाता का अधिकार दिया है लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा गलत ढंग से SIR करा कर सही मतदाताओं का नाम काट दिया गया जिससे 13 करोड़ 46लाख मतदाताओं का नाम काट दिया गया रिपोर्ट में सामने आया है कि दो चुनाव आयुक्तों सुखवीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी ने पत्र लिखकर सरकार को शिकायत दर्ज कराया है फिर भी मुख्य चुनाव आयोग के कार्य प्रणाली सही नहीं हुआ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं और भारत के लोकतंत्र को भाजपा के इशारे पर अमित शाह और मोदी के इशारों पर बर्बाद कर रहे हैं राष्ट्रीय जनता दल पूरी तरह आज को चुनाव आयुक्त को विरोध किया तथा उनका पुतला दहन किया गया जिसमें सैकड़ो कार्यकर्ताओं उपस्थित जिसमें मनोज कुमार पासवान जिला प्रवक्ता संजय यादव नगर अध्यक्ष दमन दास प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शमीम अख्तर अल्पसंख्यक अभय यादव प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण यादव जुआ जिला अध्यक्ष रामबाबू चौधरी जिला सचिव राजू रंजन पासवान अनिल कुमार गुप्ता रंजन यादव शंभू यादव प्रखंड अध्यक्ष देवी लाल यादव सुनील यादव,मीना यादव शिवदयाल राम नूर खान जयनाथ यादव रवि रंजन कुमार चंदन यादव रोहन यादव उमेश पासवान विकास यादव प्रमोद कुमार विनोद कुमार लालू कुमार रविंद्र कनौजिया सोनू निगम विकास कुमार अंकुश कुमार कमता सिंह शंभू यादव अरवल मनोज यादव अरुण यादव इत्यादि लोगों ने शामिल हुआ और विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए ।3
- सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम कोंच। सड़क दुर्घटना में घायल 60 वर्षीय व्यक्ति की शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया में मौत हो गई। मौत की खबर के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गया-गोह मुख्य मार्ग को कोंच नहर के पास जाम कर दिया। सड़क जाम होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परसावां पंचायत के परसावां टोला रामपुर निवासी लक्ष्मण यादव 18 सितंबर को राजाैरा पुल के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। बताया गया कि बाइक की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोट लगी थी। सूचना मिलने पर 112 की टीम ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया था। करीब सात दिनों तक इलाज चलने के बाद शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और गया-गोह मुख्य मार्ग को नहर के पास जाम कर दिया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार, सरपंच अखिलेश दास, राजद नेता दिलीप कुमार दिलेर एवं मोहम्मद सरफराज आलम मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पारिवारिक लाभ योजना के तहत ₹20 हजार की राशि का चेक परिजनों को उपलब्ध कराया गया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया और यातायात बहाल हुआ।1
- सहार पंचायत में पीएम आवास योजना को लेकर आम सभा, 1075 लाभुकों के चयन पर लगी मुहर भोजपुर जिले के सहार प्रखंड स्थित पंचायत भवन सहार में मुखिया बसंत कुमार राम की अध्यक्षता में पीएम आवास योजना को लेकर आम सभा आयोजित की गई। सभा में पंचायत के महिला-पुरुष समेत साढ़े 500 से अधिक ग्रामीणों के शामिल होने की बात बताई गई। पीएम आवास योजना के दूसरे सर्वे के बाद अनुमोदित सूची में 1075 लाभुकों के चयन पर आम सभा में मुहर लगाए जाने की जानकारी दी गई। इस दौरान आवास सहायक विकास कुमार, विकास मित्र ममता देवी, कर्मचारी विनय कुमार, वार्ड संख्या 14 के सदस्य इमरान अली, वार्ड संख्या 12 की सदस्य भागो देवी, वार्ड संख्या 11 की सदस्य समुद्री देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट1
- हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान अब दो के जगह चार रंगों के रखे जाएंगे डस्टबिन डस्टबिन रखने की दुकानदारों से किया गया अपील ******************* स्वच्छ भारत मिशन /लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत " स्वच्छता ही सेवा- 2026 कार्यक्रम के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत सूरजपुर के हुलासगंज बाजार तथा पटना गया मुख्य मार्ग पर साफ- सफाई अभियान चलाया गया। अभियान कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड समन्वयक झलकदेव पासवान ने किया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण अंतर्गत चयनित स्वच्छता पर्यवेक्षक अमन कुमार तथा स्वच्छता कर्मियों ने बाजार में झाड़ू/बेलचा लगाकर साफ- सफाई किया। तथा सभी दुकानदार भाइयों से अपील किया कि आप सब भी साफ- सफाई के प्रति जागरूक हो। स्वच्छता कार्यक्रम के नेतृत्व कर रहे प्रखंड समन्वयक ने बाजार में सभी दुकानदार एवं फुटपाथ दुकानदार भाइयों से अनुरोध करते हुए कहा कि आप सभी अपने-अपने दुकान और घरों के दरवाजे पर चार-चार डस्टबिन - हरा, नीला, लाल, और काला डस्टबिन रखें,। बताया गया कि लाल डस्टबिन में सेनेटरी पैड डायपर एवं हैगिज तथा काले डस्टबिन में दवाई का बोतल बैट्री आदि डालना है।दुकान एवं घरों से निकलने वाले कचरा को हमेशा रंगीन डस्टबिन पहचान कर डालें, ताकि बाजार और मुख्य मार्ग को स्वच्छ रखा जाए । प्रखंड समन्वयक ने स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वछता स्वच्छता संग्रहण शुल्क 30 रुपया प्रति घर/ दुकान से सहयोग देने की अपील किया गया! ताकि इस राशि से पंचायत में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों को मानदेय भुगतान में समय पर सहयोग किया जा सके! कार्यक्रम में सभी वार्ड के सफाई कर्मी उपस्थित रहे।1