वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा राष्ट्रगीत हुलासगंज। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुलासगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने समवेत स्वर में वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रभावना का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ सुर में सुर मिलाया। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत है। इसके 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच इसके ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व को समझाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभावना और देशप्रेम की भावना के साथ हुआ।
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा राष्ट्रगीत हुलासगंज। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुलासगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने समवेत स्वर में वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रभावना का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ सुर में सुर मिलाया। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत है। इसके 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच इसके ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व को समझाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभावना और देशप्रेम की भावना के साथ हुआ।
- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा राष्ट्रगीत हुलासगंज। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुलासगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने समवेत स्वर में वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रभावना का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ सुर में सुर मिलाया। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत है। इसके 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच इसके ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व को समझाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभावना और देशप्रेम की भावना के साथ हुआ।1
- जहानाबाद : हुलासगंज को मिली विकास की नई पहचान! कमला कुमारी के प्रयास रंग लाए, मंत्री श्रवण कुमार ने दी सौगात। जहानाबाद - जिले के हुलासगंज प्रखंड में विकास कार्यों को नई गति मिली। जिला परिषद सदस्य कमला कुमारी के प्रयास से लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया। उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उद्घाटन की गई योजनाओं में मुर्गाओं गांव में नवनिर्मित सामुदायिक भवन, भगवानपुर में नाला एवं सड़क निर्माण योजना तथा हुलासगंज बाजार में सामुदायिक शौचालय शामिल हैं। इन परियोजनाओं के शुरू होने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से इन योजनाओं की मांग की थी। मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में विकास कार्य लगातार जारी हैं और सरकार गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जिला परिषद सदस्य कमला कुमारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों का परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहा है और इससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में घोसी विधायक ऋतुराज कुमार, समाजसेवी राजेश रंजन, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में प्रखंड विकास पदाधिकारी , मनरेगा के पदाधिकारी एवं जीविका के जिला परियोजना पदाधिकारी भी शामिल हुए।1
- बांकेबिहारी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों में भिड़ंत, पुलिस बनी रही मूकदर्शक! 🚨 ब्रेकिंग मथुरा बांकेबिहारी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों में भिड़ंत, पुलिस बनी रही मूकदर्शक! मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं और मंदिर के सुरक्षाकर्मियों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई, आरोप है कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं1
- नालंदा में राजद का विरोध प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन वैकल्पिक: SIR के विरोध में राजद का प्रदर्शन, बिहारशरीफ में ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका1
- आज भाजपा किसान मोर्चा के कार्यालय नूतन नगर गयाजी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई l भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यालय नूतन नगर गया जी में जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, महान चिंतक और राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीजनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणाश्रोत महान चिंतक अषp पंकज मिश्रा सहित पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, समाजसेवा और संगठन के निर्माण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से भारतीय राजनीति को एक नई वैचारिक दिशा प्रदान की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा और संगठन के विस्तार के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं की चिंता किए बिना राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनका जीवन त्याग, तपस्या, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को केंद्र में रखते हुए ‘अंत्योदय’ की अवधारणा को आगे बढ़ाया।डॉ. मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयालउपाध्याय जी का ‘एकात्म मानववाद’ भारतीय चिंतन और संस्कृति पर आधारित ऐसी विचारधारा है, जिसमें व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की कल्पना की गई है। उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर राणा रणजीत सिंह सुनील बंबईया हीरा यादव शेखर चंद्रवंशी मंटू कुमार बबलू गुप्ता सुरेंद्र प्रजापति कुंदन सिंह सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।1
- Ayurveda is worth trying! Come, Heal in India.Ayurveda is worth trying! Come, Heal in India. Ayurveda is worth trying! Come, Heal in India.1
- Ayurveda is worth trying! Come, Heal in India.1
- हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान अब दो के जगह चार रंगों के रखे जाएंगे डस्टबिन डस्टबिन रखने की दुकानदारों से किया गया अपील ******************* स्वच्छ भारत मिशन /लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत " स्वच्छता ही सेवा- 2026 कार्यक्रम के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत सूरजपुर के हुलासगंज बाजार तथा पटना गया मुख्य मार्ग पर साफ- सफाई अभियान चलाया गया। अभियान कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड समन्वयक झलकदेव पासवान ने किया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण अंतर्गत चयनित स्वच्छता पर्यवेक्षक अमन कुमार तथा स्वच्छता कर्मियों ने बाजार में झाड़ू/बेलचा लगाकर साफ- सफाई किया। तथा सभी दुकानदार भाइयों से अपील किया कि आप सब भी साफ- सफाई के प्रति जागरूक हो। स्वच्छता कार्यक्रम के नेतृत्व कर रहे प्रखंड समन्वयक ने बाजार में सभी दुकानदार एवं फुटपाथ दुकानदार भाइयों से अनुरोध करते हुए कहा कि आप सभी अपने-अपने दुकान और घरों के दरवाजे पर चार-चार डस्टबिन - हरा, नीला, लाल, और काला डस्टबिन रखें,। बताया गया कि लाल डस्टबिन में सेनेटरी पैड डायपर एवं हैगिज तथा काले डस्टबिन में दवाई का बोतल बैट्री आदि डालना है।दुकान एवं घरों से निकलने वाले कचरा को हमेशा रंगीन डस्टबिन पहचान कर डालें, ताकि बाजार और मुख्य मार्ग को स्वच्छ रखा जाए । प्रखंड समन्वयक ने स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वछता स्वच्छता संग्रहण शुल्क 30 रुपया प्रति घर/ दुकान से सहयोग देने की अपील किया गया! ताकि इस राशि से पंचायत में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों को मानदेय भुगतान में समय पर सहयोग किया जा सके! कार्यक्रम में सभी वार्ड के सफाई कर्मी उपस्थित रहे।1