Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ayurveda is worth trying! Come, Heal in India.
Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
Ayurveda is worth trying! Come, Heal in India.
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar1
- PK ने MLC चुनाव में शिक्षकों को दिया 3 चीजें पूरा करने का आश्वासन, बोले- सभी श्रेणी के शिक्षकों को सम्मान और 7वां वेतनमान, वित्तरहित-वित्तपोषित शिक्षकों की समस्याओं का समाधान व बचे शिक्षकों का समायोजन, गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए मानक तय करेंगे प्रशांत किशोर ने स्नातक मतदाताओं से जाति, धर्म से ऊपर उठ बदलाव के लिए मतदान की अपील की, बोले- जिस स्नातक क्षेत्र में जन सुराज का उम्मीदवार जीतेगा, वहां बांकीपुर की तरह 10,000 पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी देंगे। #PrashantKishor #JanSuraaj #MLCElection #Teachers #BiharPolitics #BiharNews #Muzaffarpur #GraduateVoters1
- बाढ़ में दो मोटरसाइकिलों की सीधी भिड़ंत, दो युवक घायल; एक की हालत गंभीर, अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर के नजदीक नोनियाबागी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान रवि शर्मा, निवासी सोईमा गांव, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रवि शर्मा अपने एक साथी के साथ सोईमा गांव से किसी काम के सिलसिले में बाढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नोनियाबागी के पास बाढ़ की ओर से जा रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर बहरामा गांव निवासी युवक सवार था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।1
- पटना में सेवा-समर्पण के 25 वर्ष पर कार्यक्रम | दिव्यांग छात्राओं को शिक्षा सहयोग, बांटा गया ब्रेल पेपर पटना के कुम्हरार स्थित अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्रित्व काल से अब तक सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शिक्षा सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दृष्टिबाधित छात्राओं ने लोकगीत प्रस्तुत कर आभार जताया। वहीं कुम्हरार के भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने छात्राओं के बीच ब्रेल पेपर वितरित किया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ने को समाज की सच्ची सेवा बताया और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की कामना की। आपके अनुसार दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए समाज को और क्या कदम उठाने चाहिए? कमेंट में अपनी राय बताएं।1
- शेखपुरा में हस्तशिल्प कारीगरों के लिए ‘चौपाल’ का आयोजन; बांस शिल्प, सरकारी योजनाओं और स्थानीय बाजार को बढ़ावा देने पर जोर शेखपुरा में हस्तशिल्प कारीगरों के लिए ‘चौपाल’ का आयोजन; बांस शिल्प, सरकारी योजनाओं और स्थानीय बाजार को बढ़ावा देने पर जोर शेखपुरा: भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत शेखपुरा स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हस्तशिल्प कारीगरों, विशेषकर बांस शिल्प से जुड़े कलाकारों के लिए एक विशेष ‘चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक बांस शिल्प के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कारीगरों में उद्यमिता को प्रोत्साहित करना तथा जिले में हस्तशिल्प क्लस्टर के विकास की संभावनाओं को तलाशना था। कार्यक्रम का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर सचिन सौरभ ने किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शेखपुरा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री विनय कुमार एवं महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य श्री अशोक कुमार राम उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हस्तशिल्प अधिकारी श्री ऋषिपाल एवं जीविका संघ की श्रीमती किरण कुमारी मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसके पश्चात इंजीनियर सचिन सौरभ द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले शेखपुरा के युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी श्री हिमांशु कुमार ,जिनका चयन दिसंबर 2026 में रियो डी जेनेरियो, ब्राजील में आयोजित प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हुआ है तथा उनके प्रशिक्षक श्री कुंदन कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कारीगरों को वस्त्र मंत्रालय की राष्ट्रीय हस्तशिल्प विकास कार्यक्रम के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कारीगरों को ‘आर्टिजन कार्ड’ के लाभों, आधुनिक टूल-किट, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मेलों में भागीदारी और विभागीय पोर्टल से जुड़ने की जानकारी साझा की गई। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री विनय कुमार ने स्थानीय कारीगरों के आर्थिक उत्थान हेतु आगामी दीपावली के अवसर पर दीयों और अन्य हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शन के लिए अलग स्टॉल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। आयोजक इंजीनियर सचिन सौरभ ने “हुनर है तो कदर है” का संदेश देते हुए कहा कि पारंपरिक हस्तशिल्प हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 'हमारा अखंड भारत सोसायटल फाउंडेशन' के माध्यम से कारीगरों को तकनीक, आधुनिक बाजार और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।धन्यवाद ज्ञापन का कार्य श्री रंजन नोनिया जी ने किया। कार्यक्रम का समापन बांस शिल्प एवं स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने तथा भविष्य में प्रशिक्षण एवं क्लस्टर विकास में पूर्ण सहयोग के संकल्प के साथ हुआ।4
- वारिसलीगंज में नई चीनी मिल की स्थापना #दशहरा बाद पीएम मोदी के हाथों हो सकता है शिलान्यास #500करोड़ रुपए प्लांट निर्माण पर खर्च होना संभावित...!2
- बाढ़ में गैस वेल्डिंग के दौरान सिलेंडर फटा, मिस्त्री झुलसा;अनुमंडल अस्पताल में भर्ती बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के काजीचक में गैस वेल्डिंग के दौरान अचानक सिलेंडर में विस्फोट होने से एक वेल्डिंग मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल मिस्त्री को ई-रिक्शा की मदद से बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ बाजार निवासी विकास मिस्त्री काजीचक के पास स्थित एक दुकान में वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान गैस वेल्डिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे सिलेंडर में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी चपेट में आने से विकास मिस्त्री बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय निवासी सुनील ने बताया कि विकास रोज की तरह दुकान पर वेल्डिंग का काम कर रहा था। काम करने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया और देखते ही देखते विकास उसकी चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे संभाला और इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेजा। घायल को अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद इमरजेंसी कक्ष के बाहर भी लोगों की भीड़ जुट गई। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने लोगों को इमरजेंसी कक्ष से बाहर कराया, जिसके बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायल का उपचार शुरू किया। हादसे में विकास के शरीर का आगे से कमर के ऊपर का हिस्सा झुलस गया है। गैस सिलेंडर फटने का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी सुरक्षा को लेकर चिंता देखी गई। वेल्डिंग के दौरान गैस सिलेंडर और अन्य ज्वलनशील उपकरणों के इस्तेमाल में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।1
- भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के छोटे भाई पर चाकू से कथित हमला डी.डी.एम. कॉलेज के पीछे नाला रोड में हुई घटना, पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, निष्पक्ष जांच की मांग हिसुआ (नवादा)। हिसुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार, 23 सितंबर 2026 की रात करीब 7:30 बजे भीम आर्मी नवादा के जिलाध्यक्ष सह पूर्व हिसुआ विधानसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र राजवंशी के छोटे भाई शैलेन्द्र कुमार पर कथित रूप से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना हिसुआ नाला रोड स्थित डी.डी.एम. कॉलेज के पीछे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, शैलेन्द्र कुमार वहां से गुजर रहे थे, तभी कथित रूप से 7-8 लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट करने के बाद चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद शैलेन्द्र कुमार को इलाज के लिए हिसुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर किया। बाद में परिजन उन्हें वापस हिसुआ स्थित घर ले आए। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी सुरेश प्रसाद, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, एसआई एवं पुलिस बल के साथ हिसुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर भी मामले की जानकारी जुटाई। शुक्रवार को नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन भी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, एसआई एवं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान भीम आर्मी नवादा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजवंशी, हिसुआ नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद टिंकू कुमार सहित कई सैकड़ो बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। परिजनों एवं समर्थकों ने पुलिस प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। परिजनों की ओर से मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की गई है। उनका कहना है कि पुलिस घटनास्थल की जांच कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करे तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। हालांकि, घटना के कारण और हमले में शामिल लोगों को लेकर पुलिस की जांच अभी जारी है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के छोटे भाई पर चाकू से कथित हमला डी.डी.एम. कॉलेज के पीछे नाला रोड में हुई घटना, पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, निष्पक्ष जांच की मांग हिसुआ (नवादा)। हिसुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार, 23 सितंबर 2026 की रात करीब 7:30 बजे भीम आर्मी नवादा के जिलाध्यक्ष सह पूर्व हिसुआ विधानसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र राजवंशी के छोटे भाई शैलेन्द्र कुमार पर कथित रूप से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना हिसुआ नाला रोड स्थित डी.डी.एम. कॉलेज के पीछे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, शैलेन्द्र कुमार वहां से गुजर रहे थे, तभी कथित रूप से 7-8 लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट करने के बाद चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद शैलेन्द्र कुमार को इलाज के लिए हिसुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर किया। बाद में परिजन उन्हें वापस हिसुआ स्थित घर ले आए। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी सुरेश प्रसाद, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, एसआई एवं पुलिस बल के साथ हिसुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर भी मामले की जानकारी जुटाई। शुक्रवार को नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन भी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, एसआई एवं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान भीम आर्मी नवादा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजवंशी, हिसुआ नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद टिंकू कुमार सहित कई सैकड़ो बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। परिजनों एवं समर्थकों ने पुलिस प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। परिजनों की ओर से मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की गई है। उनका कहना है कि पुलिस घटनास्थल की जांच कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करे तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। हालांकि, घटना के कारण और हमले में शामिल लोगों को लेकर पुलिस की जांच अभी जारी है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।1
- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा राष्ट्रगीत हुलासगंज। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुलासगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने समवेत स्वर में वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रभावना का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ सुर में सुर मिलाया। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत है। इसके 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच इसके ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व को समझाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभावना और देशप्रेम की भावना के साथ हुआ।1