Shuru
Apke Nagar Ki App…
#कल रात्रि श्री राजाराम प्रभात फेरी जमुनिया द्वारा आयोजित भजन संध्या में अपनों के साथ अपनों के बीच..... बड़े भाई अवधेश बबेले जी, अभिषेक बबेले जी,नमन बबेले जी एवं सिद्धांत बबेले जी का
बुंदेलखंड LIVE TV
#कल रात्रि श्री राजाराम प्रभात फेरी जमुनिया द्वारा आयोजित भजन संध्या में अपनों के साथ अपनों के बीच..... बड़े भाई अवधेश बबेले जी, अभिषेक बबेले जी,नमन बबेले जी एवं सिद्धांत बबेले जी का
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लोकल न्यूज बीना 8 टन की सड़क पर 50 टन का कहर! ठेकेदारों की मनमानी से टूटी मुख्यमंत्री सड़क #भारीवाहनों_का_कहर #मुख्यमंत्री_सड़क_योजना #ग्रामीणों_का_गुस्सा #एसडीएम_से_शिकायत #सड़क_बदहाल #ठेकेदारों_पर_कार्रवाई_कब1
- बीना विधायक निर्मला सप्रे के दलबदल मामले पर सियासत तेज, स्पीकर ने बुलाई बैठक – 27 फरवरी को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- 15 फरवरी को निकलेगी शिवजी की महाबारात1
- *महाशिवरात्रि उत्सव 2026 : मातृधाम छिपरी में महामृत्युंजय यज्ञ, भागवत कथा और अहीर नृत्य के साथ महाशिवरात्रि उत्सव का तृतीय दिवस* *टीकमगढ़ जिले में परम पूज्य महाराज श्री रविशंकर जी महाराज "रावतपुरा सरकार'* के मंगल सान्निध्य में मातृधाम छिपरी में आयोजित महाशिवरात्रि उत्सव 2026 का तृतीय दिवस आध्यात्मिक चेतना, आत्मीय संवाद और सांस्कृतिक उल्लास से परिपूर्ण रहा। प्रातःकाल पावन वैदिक अनुष्ठानों के साथ दिवस का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात परम पूज्य महाराज श्री ने भक्तों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्रदान किया। इस आत्मिक संवाद से भक्तों के हृदय भाव-विभोर हो उठे। तत्पश्चात आयोजित महामृत्युंजय यज्ञ में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। यह यज्ञ न केवल रोग, भय और संकट से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है, बल्कि जीवन में स्थिरता, दीर्घायु और मानसिक शांति प्रदान करने वाला महाअनुष्ठान है। वैदिक मंत्रों की गूंज और आहुति की अग्नि ने संपूर्ण वातावरण को ऊर्जा और सकारात्मक चेतना से भर दिया। इसके उपरांत श्रीमद्भागवत कथा के दौरान व्यासपीठ से कथा वाचिका साध्वी पीताम्बरा दीदी ने भागवत का सार बताते हुए कहा— *भागवत हमें भगवान को ढूँढना नहीं सिखाती, बल्कि अपने भीतर झाँकना सिखाती है। जहाँ मन शुद्ध होता है, वहीं प्रभु का वास होता है।* उनके प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन और धर्ममय जीवन की ओर प्रेरित किया। सायंकालीन बेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में रवि अहिरवार एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत अहीर नृत्य ने समूचे पंडाल में उत्साह की लहर दौड़ा दी। पारंपरिक वेशभूषा, लयबद्ध ताल और लोकसंस्कृति से ओतप्रोत इस प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। महाशिवरात्रि उत्सव 2026 का तृतीय दिवस साधना, संस्कार और संस्कृति के त्रिवेणी संगम के रूप में स्मरणीय बन गया। *1
- good morning friend Radhe Radhe 🙏🥰4
- लोकल न्यूज़ बीना बीना भाजपा नगर मंडल बीना ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- *कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की उपस्थिति में दिगौड़ा में अभिलेख सुधार के 77 आवेदनों का हुआ निराकरण* *संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत ग्राम दिगौड़ा में राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु शिविर आयोजित* *कलेक्टर, एसडीएम एवं तहसीलदार कोर्ट लगाकर राजस्व संबंधी समस्याओं का कराया गया निराकरण* *टीकमगढ़, /* कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज ग्राम पंचायत दिगौड़ा में संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व के अभिलेख सुधार के लिए एक साथ कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार कोर्ट लगाकर आवेदनों का निराकरण किया गया। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने संबंधित अधिकारियों के साथ आमजन से प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुये एक दिन में 77 अभिलेख सुधार के आवेदनों का निराकरण कराया। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार दिगौड़ा में राजस्व के प्रकरणों के त्वरित समाधान एवं निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार कोर्ट लगाया गया, जिसमें राजस्व विभाग के प्राप्त 77 प्रकरणों में अंतिम आदेश पारित किये गये, सभी प्रकरणों में आवेदक के पक्ष में निर्णय हुआ। उल्लेखनीय है कि दिगौड़ा में कलेक्टर/एसडीएम/तहसीलदार न्यायालय में एक ही दिन में सुनवाई की गई, ये प्रकरण लगभग पिछले पांच वर्षों से लंबित थे। शिविर के दौरान ग्राम दौर निवासी गुमान तनय हरदास बुनकर, मऊबुजुर्ग निवासी लक्ष्मन तनय मलखान घोष, वर्माडांग निवासी चन्दू तनय प्रागी घोषी, दिगौड़ा निवासी खुन्नी, कालीचरन, चुन्नी तनय मस्सू अहिरवार, कमलनगर निवासी चन्ना तनय तुलसिया काछी, वीरज तनय घुसुवा, विलगांय निवासी रामचरन तनय हरकू घोष, भगवानदान, भजनलाल, कमलेश पुत्र बंदू, भूरिया बेबा हल्कू, घुरके तनय घपू, ग्राम विघा पन्नालाल पिता लुखरा लुहार, गोेकुल तनय लूला उर्फ मनसुख ढीमर तथा ग्राम धामना निवासी प्रभा देवी बेवा मुन्ना के आवेदन पर खसरे में त्रुटि को मौके पर ही सुधार कर राजस्व अभिलेख दुरूस्ती के प्रकरण में अंतिम आदेश पारित किये गये। साथ ही ग्राम बैदऊ निवासी कमलेश वेवा राजेन्द्र सिंह घोष द्वारा बीपीएल कार्ड बनवाने हेतु आवेदन दिया, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बीपीएल सूची में नाम जोड़ा गया। इस दौरान संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत ग्राम दिगौड़ा में स्टॉल लगाकर अधिकारी एवं ब्लॉक लेवल अधिकारियों के साथ ही विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों को शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन लिए गये। अभिलेख सुधार संबंधी प्रकरणों में कलेक्टर कोर्ट से अनुमति प्राप्त करने के उपरांत तहसीलदार द्वारा जांच की जाती है एवं अनुविभागीय अधिकारी द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाता है जिस कारण इस प्रक्रिया में समय लग जाता है इसलिए त्वरित समाधान एवं निराकरण के उद्देश्य से एक साथ तीनों राजस्व कोर्ट लगाकर निराकरण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम जतारा संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंजली शर्मा, जनपद पंचायत जतारा सीईओ सिद्धगोपाल वर्मा, तहसीलदार दिगौड़ा श्रीमती प्राची जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1