Shuru
Apke Nagar Ki App…
good morning friend Radhe Radhe 🙏🥰
Sangita Sahu vlog
good morning friend Radhe Radhe 🙏🥰
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- good morning friend Radhe Radhe 🙏🥰4
- सागर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति में बिलहरा मंडल का फाइनल संपन्न विजेता-उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को टीवी, फ्रिज व बिलहरा को स्टेडियम की मिली बड़ी सौगात की घोषणा जीत-हार प्रकृति का नियम है जो हारा है वह कल जीतेगा भी , क्रिकेट महाकुंभ से हर व्यक्ति की जुंवा पर है सुरखी के यवाओं का नाम है:आकाश सिंह राजपूत सीहोरा मंडल में क्रिकेट महाकुंभ का फायनल मुकाबला आज* सागर दिनांक 11 फरवरी 2026। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मंत्री क्रिकेट महाकुंभ अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। 11 फरवरी को बिलहरा मंडल में खेले गए भव्य फाइनल मुकाबले में खेल प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी क्षेत्र के खेल प्रेम और खिलाड़ियों के जोश की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि “सुरखी की युवा शक्ति और खेल के प्रति यहां का उत्साह अद्भुत है। अगली बार मंत्री क्रिकेट महाकुंभ एक भव्य और सुंदर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, इसके लिए स्टेडियम निर्माण की घोषणा की । मंत्री राजपूत ने खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को, चाहे वे विजेता हों या उपविजेता, सभी को एक-एक टीवी और फ्रिज प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बिलहरा क्षेत्र को विकास की एक और सौगात देते हुए लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से संदीपनी स्कूल के निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन मैदान में उतरने वाला हर खिलाड़ी सम्मान का हकदार है। हार जीत प्रकृति का नियम है। जो आज हारा है वह कल जीतेगा भी। बस महनत करते चलो। इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंत्री क्रिकेट महाकुंभ ने ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच दिया है। “हमारा उद्देश्य गांव-गांव के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना, उन्हें अवसर देना और खेल के माध्यम से अनुशासन व नेतृत्व की भावना विकसित करना है। मंत्री जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद युवाओं के लिए प्रेरणा है। आने वाले समय में युवा शक्ति संगठन खिलाड़ियों के लिए और भी बड़े अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।” विजेता-उपविजेता टीम के सभी खिलाडियों को मिले उपहार उन्होंने सभी विजेता-उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र की पहचान को नई ऊंचाई देते हैं और सुरखी विधानसभा खेल प्रतिभाओं की धरती के रूप में उभर रही है। फाइनल मैच अनुराग इलेवन सेमरा गोपालन और किंग इलेवन मड़खेड़ा के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने खेल भावना और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः किंग इलेवन मड़खेड़ा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार दुष्यंत विश्वकर्मा (सानू इलेवन ) को, बेस्ट बॉलर का खिताब सुंदरम (अनुराग इलेवन) को दिया गया। वहीं प्लेयर ऑफ द सीरीज अभिनय (किंग इलेवन मड़खेड़ा) रहे और मैन ऑफ द मैच का सम्मान अभिषेक को प्रदान किया गया। फाइनल मुकाबले के दौरान मंत्री राजपूत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी एवं हजारों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। अब यह क्रिकेट महाकुंभ अपने अगले और निर्णायक पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। 12 फरवरी को सिहोरा मंडल में होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्रवासियों को एक बार फिर रोमांचक क्रिकेट का शानदार नजारा देखने को मिला।1
- मंत्री क्रिकेट महाकुंभ 2026 बिलहरा मंडल फाइनल मैच की झलकियां।1
- 15 फरवरी को निकलेगी शिवजी की महाबारात1
- सागर जिले अंतर्गत गौरझामर में यह घटना लोगों को जागरूक ओर मानवता की और ध्यान केंद्रित करने को सार्थक बनाने में सक्षम है आप सभी भी करे सदा ऐसे कार्य1
- लोकल न्यूज बीना भानगढ थाना प्रभारी की अपील आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित थाना भानगढ़ में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर जोर1
- Post by Naresh Dangi1
- विकासखण्ड स्तरीय जनसुनवाई विकासखण्ड जैसीनगर1