logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित बजरंग चौराहा पर बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस सामने आया है। यहाँ अखिलेश नाम के व्यक्ति को चेतराम नाम के गुंडे और उसके साथियों ने घेरकर बुरी तरह से पीट दिया। पीड़ित अखिलेश का कहना है कि चेतराम उससे काफी दिनों से रंगदारी मांग रहा था, और आज पैसे न देने पर चेतराम और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। बदमाश अखिलेश को इस कदर पीटने के बाद उसे शायद मरा हुआ समझकर मौके से भाग खड़े हुए। इस घटना के बाद पुलिस ने फिलहाल एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही है।

1 day ago
user_Zahira Bano
Zahira Bano
Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित बजरंग चौराहा पर बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस सामने आया है। यहाँ अखिलेश नाम के व्यक्ति को चेतराम नाम के गुंडे और उसके साथियों ने घेरकर बुरी तरह से पीट दिया। पीड़ित अखिलेश का कहना है कि चेतराम उससे काफी दिनों से रंगदारी मांग रहा था, और आज पैसे न देने पर चेतराम और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। बदमाश अखिलेश को इस कदर पीटने के बाद उसे शायद मरा हुआ समझकर मौके से भाग खड़े हुए। इस घटना के बाद पुलिस ने फिलहाल एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित बटलर पैलेस रोड पर उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर एक प्रशासनिक अधिकारी के साथ कार में बैठे देखा। पत्नी को दूसरे शख्स के साथ देखकर पति ने तुरंत अपनी बाइक कार के आगे अड़ा दी और बीच सड़क पर ही कार को रोककर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक यह विवाद चलता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, इस मामले में अभी सभी पक्षों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है और पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित बटलर पैलेस रोड पर उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर एक प्रशासनिक अधिकारी के साथ कार में बैठे देखा। पत्नी को दूसरे शख्स के साथ देखकर पति ने तुरंत अपनी बाइक कार के आगे अड़ा दी और बीच सड़क पर ही कार को रोककर जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक यह विवाद चलता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, इस मामले में अभी सभी पक्षों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है और पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Journalist Sonu Pal
    Journalist Sonu Pal
    Media company सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • जंतर मंतर पर आंदोलन ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है और प्रदर्शनकारी वहां दोबारा अपना मंच तैयार कर रहे हैं। इसी बीच, सोनम वांगचुक ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका अनशन खत्म नहीं हुआ है, बल्कि यह अनशन लगातार जारी रहेगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक धरना और अनशन दोनों ही जारी रहेंगे।
    1
    जंतर मंतर पर आंदोलन ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है और प्रदर्शनकारी वहां दोबारा अपना मंच तैयार कर रहे हैं। इसी बीच, सोनम वांगचुक ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका अनशन खत्म नहीं हुआ है, बल्कि यह अनशन लगातार जारी रहेगा।

आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक धरना और अनशन दोनों ही जारी रहेंगे।
    user_JOURNALIST MOHD JUNAID
    JOURNALIST MOHD JUNAID
    Media company सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश कैबिनेट ने प्रस्तावित यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को अपनी मंजूरी दे दी है। इस नए प्रस्ताव में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर खास प्रावधान जोड़े गए हैं, जिसके तहत अब लिव-इन में रहने वाले वयस्क जोड़ों को एक तय प्रक्रिया का पालन करते हुए अपने रिश्ते की जानकारी देना अनिवार्य होगा। सरकार के अनुसार, इन नियमों को लागू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा, कानूनी स्पष्टता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही, यदि कोई इन प्रस्तावित नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दंड देने का भी प्रावधान रखा गया है।
    1
    मध्य प्रदेश कैबिनेट ने प्रस्तावित यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को अपनी मंजूरी दे दी है। इस नए प्रस्ताव में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर खास प्रावधान जोड़े गए हैं, जिसके तहत अब लिव-इन में रहने वाले वयस्क जोड़ों को एक तय प्रक्रिया का पालन करते हुए अपने रिश्ते की जानकारी देना अनिवार्य होगा।

सरकार के अनुसार, इन नियमों को लागू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा, कानूनी स्पष्टता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही, यदि कोई इन प्रस्तावित नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दंड देने का भी प्रावधान रखा गया है।
    user_UPNEWS 9
    UPNEWS 9
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सुलतानपुर के दियरा क्षेत्र स्थित बंधु मिश्र का पूरा गांव का चकमार्ग संख्या 1554 प्रशासनिक उदासीनता के कारण बदहाली का शिकार है। यह प्रमुख संपर्क मार्ग हल्की बारिश में ही पूरी तरह दलदल और गहरे कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों और मरीजों का आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद हर बार इसे "कार्ययोजना में शामिल नहीं है" कहकर टाल दिया जाता है। इस मार्ग से क्षेत्र के वर्तमान विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और पूर्व सांसद मेनका गांधी भी गुजर चुके हैं। कुछ वर्ष पूर्व एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो और पुलिस की मौजूदगी में केवल मिट्टी पटाई कराई गई थी, लेकिन उसके बाद खड़ंजा या इंटरलॉकिंग का निर्माण नहीं कराया गया। प्रशासन की इस कार्यशैली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से चकमार्ग का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर खड़ंजा या इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    1
    सुलतानपुर के दियरा क्षेत्र स्थित बंधु मिश्र का पूरा गांव का चकमार्ग संख्या 1554 प्रशासनिक उदासीनता के कारण बदहाली का शिकार है। यह प्रमुख संपर्क मार्ग हल्की बारिश में ही पूरी तरह दलदल और गहरे कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों और मरीजों का आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद हर बार इसे "कार्ययोजना में शामिल नहीं है" कहकर टाल दिया जाता है। इस मार्ग से क्षेत्र के वर्तमान विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और पूर्व सांसद मेनका गांधी भी गुजर चुके हैं। कुछ वर्ष पूर्व एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो और पुलिस की मौजूदगी में केवल मिट्टी पटाई कराई गई थी, लेकिन उसके बाद खड़ंजा या इंटरलॉकिंग का निर्माण नहीं कराया गया।

प्रशासन की इस कार्यशैली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से चकमार्ग का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर खड़ंजा या इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया।
    1
    उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया।
    user_Journalist Himanshu Garg
    Journalist Himanshu Garg
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित बटलर पैलेस रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर एक प्रशासनिक अधिकारी के साथ कार में बैठे देखा। इसके बाद गुस्से में आए पति ने अपनी बाइक लगाकर कार को बीच सड़क पर रोक लिया और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और काफी देर तक विवाद चलता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। फिलहाल इस मामले में सभी पक्षों के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है और पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित बटलर पैलेस रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर एक प्रशासनिक अधिकारी के साथ कार में बैठे देखा। इसके बाद गुस्से में आए पति ने अपनी बाइक लगाकर कार को बीच सड़क पर रोक लिया और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और काफी देर तक विवाद चलता रहा।

मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। फिलहाल इस मामले में सभी पक्षों के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है और पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दिल्ली-शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पंजाब से हजारों किसान अमेरिका-भारत व्यापार समझौते (ट्रेड डील) के विरोध में दिल्ली कूच करने की तैयारी में जुटे हैं। किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सीमा पर भारी सीमेंटेड बैरिकेड लगाए गए हैं और इसके साथ ही जेसीबी मशीनें भी तैनात की गई हैं। अब दिल्ली पहुंचने के लिए आंदोलनकारी किसानों को इन बैरिकेडों को पार करना होगा।
    1
    दिल्ली-शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पंजाब से हजारों किसान अमेरिका-भारत व्यापार समझौते (ट्रेड डील) के विरोध में दिल्ली कूच करने की तैयारी में जुटे हैं। किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सीमा पर भारी सीमेंटेड बैरिकेड लगाए गए हैं और इसके साथ ही जेसीबी मशीनें भी तैनात की गई हैं। अब दिल्ली पहुंचने के लिए आंदोलनकारी किसानों को इन बैरिकेडों को पार करना होगा।
    user_Journalist Sonu Pal
    Journalist Sonu Pal
    Media company सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • दिल्ली पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से करें। किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी या हिंसक गतिविधि में शामिल न हों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए कानूनी निर्देशों का पालन करें। इसके साथ ही, आम जनता को सलाह दी गई है कि वे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही अफवाहों, गलत और अपुष्ट जानकारियों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें दूसरों के साथ साझा करें। पुलिस ने नागरिकों से केवल विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करने और शांति, सद्भाव व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करने का अनुरोध किया है।
    1
    दिल्ली पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से करें। किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी या हिंसक गतिविधि में शामिल न हों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए कानूनी निर्देशों का पालन करें।

इसके साथ ही, आम जनता को सलाह दी गई है कि वे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही अफवाहों, गलत और अपुष्ट जानकारियों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें दूसरों के साथ साझा करें। पुलिस ने नागरिकों से केवल विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करने और शांति, सद्भाव व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करने का अनुरोध किया है।
    user_JOURNALIST MOHD JUNAID
    JOURNALIST MOHD JUNAID
    Media company सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित बाथम चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के खंभे में अचानक आग लग गई। घटना के समय बारिश हो रही थी, जिससे स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल और गहरा गया। खंभे से उठती तेज लपटों और चिंगारियों को देखकर वहां मौजूद लोगों ने तुरंत सुरक्षित दूरी बना ली। इस घटना की जानकारी तुरंत ही संबंधित विभाग को दे दी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को सुरक्षित करने की मांग की है।
    1
    लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित बाथम चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के खंभे में अचानक आग लग गई। घटना के समय बारिश हो रही थी, जिससे स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल और गहरा गया। खंभे से उठती तेज लपटों और चिंगारियों को देखकर वहां मौजूद लोगों ने तुरंत सुरक्षित दूरी बना ली।

इस घटना की जानकारी तुरंत ही संबंधित विभाग को दे दी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को सुरक्षित करने की मांग की है।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.