logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Dhananjay Prajapati
Dhananjay Prajapati
मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेजा, प्रयागराज। प्रयागराज के मेजा तहसील क्षेत्र के विकास खंड उरूवा अंतर्गत नगर पंचायत सिरसा स्थित श्रीनाथ बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। तड़के से ही भक्त जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचने लगे थे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। गंगा स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उपवास रखकर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की मंगलकामना की। नगर पंचायत अध्यक्ष सिरसा लखन केसरी ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में दर्शन-पूजन कर सकें। प्रशासनिक सतर्कता और भक्तों की आस्था के संगम के बीच श्रीनाथ बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ पूजन अर्चन कियाजा रहा है।
    1
    मेजा, प्रयागराज। प्रयागराज के मेजा तहसील क्षेत्र के विकास खंड उरूवा अंतर्गत नगर पंचायत सिरसा स्थित श्रीनाथ बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। तड़के से ही भक्त जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचने लगे थे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।
गंगा स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उपवास रखकर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की मंगलकामना की।
नगर पंचायत अध्यक्ष सिरसा लखन केसरी ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में दर्शन-पूजन कर सकें।
प्रशासनिक सतर्कता और भक्तों की आस्था के संगम के बीच श्रीनाथ बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ पूजन अर्चन कियाजा रहा है।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लालापुर क्षेत्र स्थित मनकामेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों के बीच भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। दूर-दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस टीम तैनात रही तथा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी करती रही। स्वयंसेवकों ने भी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने में सहयोग किया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
    3
    लालापुर क्षेत्र स्थित मनकामेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों के बीच भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। दूर-दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस टीम तैनात रही तथा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी करती रही। स्वयंसेवकों ने भी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने में सहयोग किया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रयागराज जिले के कौधियारा क्षेत्र मे महाशिवरात्रि पर सुहागिनों की आस्था उमड़ी, शिवालयों में दिखा भक्ति का सैलाब महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे जनपद में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। विशेष रूप से प्रयागराज के जमुना पार क्षेत्र में मंदिरों और शिवालयों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। रविवार सुबह से ही मंदिरों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। महिलाओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया। ग्रामीण अंचलों में परंपरा के अनुसार गन्ना, आम का बौर, जवा की बाली और मटर जैसी फसलों को भी भोलेनाथ के चरणों में समर्पित किया गया। मान्यता है कि खेती से जुड़ी इन उपजों को अर्पित करने से परिवार में सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन में स्थिरता बनी रहती है। जमुना पार के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं ने निर्जला एवं फलाहार व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ से सदा सुहागन रहने और परिवार की खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसरों में स्वयंसेवकों ने प्रसाद वितरण और व्यवस्था संभाली। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि प्रयागराज की धरती पर आस्था और परंपरा की जड़ें कितनी गहरी हैं। महिलाओं की अटूट श्रद्धा और विश्वास
    1
    प्रयागराज जिले के कौधियारा क्षेत्र मे महाशिवरात्रि पर सुहागिनों की आस्था उमड़ी, शिवालयों में दिखा भक्ति का सैलाब
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे जनपद में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। विशेष रूप से प्रयागराज के जमुना पार क्षेत्र में मंदिरों और शिवालयों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा।
रविवार सुबह से ही मंदिरों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। महिलाओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया। ग्रामीण अंचलों में परंपरा के अनुसार गन्ना, आम का बौर, जवा की बाली और मटर जैसी फसलों को भी भोलेनाथ के चरणों में समर्पित किया गया। मान्यता है कि खेती से जुड़ी इन उपजों को अर्पित करने से परिवार में सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन में स्थिरता बनी रहती है।
जमुना पार के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं ने निर्जला एवं फलाहार व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ से सदा सुहागन रहने और परिवार की खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसरों में स्वयंसेवकों ने प्रसाद वितरण और व्यवस्था संभाली।
महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि प्रयागराज की धरती पर आस्था और परंपरा की जड़ें कितनी गहरी हैं। महिलाओं की अटूट श्रद्धा और विश्वास
    user_RAMBABU PATEL
    RAMBABU PATEL
    Journalist बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनसाधारण टेन सफाई कि ये हिल है
    1
    जनसाधारण टेन सफाई कि ये हिल है
    user_Dharmandar  Pasi
    Dharmandar Pasi
    हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कटेबना में मोरवा नदी पर बना पुल के पास रास्ता काफी खड़्डा हो गया है जांच करके मरम्मत कराया जाय नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। तहसील व ब्लॉक औराई
    3
    कटेबना में मोरवा नदी पर बना पुल के पास रास्ता काफी खड़्डा हो गया है जांच करके मरम्मत कराया जाय नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। तहसील व ब्लॉक औराई
    user_ज्वाला प्रसाद
    ज्वाला प्रसाद
    औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Muzaffarpur : पियर थाना में सरपंच से कथित बर्बरता! मामला पहुँचा मानवाधिकार आयोग बड़गांव निवासी सरपंच लालबाबू सहनी के साथ कथित पुलिसिया बर्बरता का मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग तक पहुँच गया है। पीड़ित की ओर से मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने याचिका दाखिल कर पियर थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। याचिका के अनुसार 6 फरवरी को गांव के चौक पर कथित अवैध वसूली की सूचना पर पहुँचे सरपंच के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। आरोप है कि थाना प्रभारी रजनीकांत समेत अन्य कर्मियों ने उन्हें नजरबंद कर बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने आई उनकी भाभी के साथ भी मारपीट का आरोप है। गंभीर हालत में घायलों को श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि पुलिस ने फायरिंग की और बाद में ग्रामीणों पर ही प्राथमिकी दर्ज कर दी। अधिवक्ता ने इसे मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। (नोट: मामला जांच एवं आयोग के विचाराधीन है।)
    1
    Muzaffarpur : पियर थाना में सरपंच से कथित बर्बरता! मामला पहुँचा मानवाधिकार आयोग
बड़गांव निवासी सरपंच लालबाबू सहनी के साथ कथित पुलिसिया बर्बरता का मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग तक पहुँच गया है। पीड़ित की ओर से मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने याचिका दाखिल कर पियर थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
याचिका के अनुसार 6 फरवरी को गांव के चौक पर कथित अवैध वसूली की सूचना पर पहुँचे सरपंच के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। आरोप है कि थाना प्रभारी रजनीकांत समेत अन्य कर्मियों ने उन्हें नजरबंद कर बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने आई उनकी भाभी के साथ भी मारपीट का आरोप है। गंभीर हालत में घायलों को श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि पुलिस ने फायरिंग की और बाद में ग्रामीणों पर ही प्राथमिकी दर्ज कर दी। अधिवक्ता ने इसे मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
(नोट: मामला जांच एवं आयोग के विचाराधीन है।)
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रसाद वितरण का आयोजन मेजा प्रयागराज सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष में प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है पर स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा है मंदिर से
    1
    सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रसाद वितरण का आयोजन 
मेजा प्रयागराज सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष में प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है पर स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा है मंदिर से
    user_Dhananjay Prajapati
    Dhananjay Prajapati
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मेजा, प्रयागराज। प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भटौती पहाड़ी पर स्थित सिद्धेश्वर पहाड़ी महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक व दर्शन-पूजन के लिए भक्त मंदिर पहुंचने लगे थे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुबह से ही मंदिर मार्गों और परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे दर्शन-पूजन का क्रम शांतिपूर्ण ढंग से रहा। पुलिस कर्मी भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में लगातार जुटे हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर उपवास रखकर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा और क्षेत्र में भक्तिभाव का माहौल बना रहा। मंदिर के पुजारी आचार्य बृज बिहारी दास ने बताया कि “महाशिवरात्रि भगवान शिव की विशेष आराधना का पर्व है। सुबह से ही श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भक्त पूरी श्रद्धा और नियम के साथ जलाभिषेक कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन के सहयोग से पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रही है।
    1
    मेजा, प्रयागराज। प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भटौती पहाड़ी पर स्थित सिद्धेश्वर पहाड़ी महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक व दर्शन-पूजन के लिए भक्त मंदिर पहुंचने लगे थे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंजता रहा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुबह से ही मंदिर मार्गों और परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे दर्शन-पूजन का क्रम शांतिपूर्ण ढंग से रहा। पुलिस कर्मी भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में लगातार जुटे हैं।
महाशिवरात्रि के अवसर पर उपवास रखकर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा और क्षेत्र में भक्तिभाव का माहौल बना रहा।
मंदिर के पुजारी आचार्य बृज बिहारी दास ने बताया कि
“महाशिवरात्रि भगवान शिव की विशेष आराधना का पर्व है। सुबह से ही श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भक्त पूरी श्रद्धा और नियम के साथ जलाभिषेक कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन के सहयोग से पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रही है।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लालापुर क्षेत्र स्थित मनकामेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों के बीच भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। दूर-दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस टीम तैनात रही तथा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी करती रही। स्वयंसेवकों ने भी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने में सहयोग किया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
    1
    लालापुर क्षेत्र स्थित मनकामेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों के बीच भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। दूर-दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस टीम तैनात रही तथा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी करती रही। स्वयंसेवकों ने भी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने में सहयोग किया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.