logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रसाद वितरण का आयोजन मेजा प्रयागराज सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष में प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है पर स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा है मंदिर से

2 hrs ago
user_Dhananjay Prajapati
Dhananjay Prajapati
मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रसाद वितरण का आयोजन मेजा प्रयागराज सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष में प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है पर स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा है मंदिर से

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेजा, प्रयागराज। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को नगर पंचायत सिरसा में शिव सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य शिव बारात निकाली गई। भगवान शिव की आकर्षक झांकियों, ढोल-नगाड़ों की गूंज और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। शिव बारात निकलने से पूर्व समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण जायसवाल ने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत शिव बारात का शुभारंभ श्रीनाथ बाबा मंदिर से किया गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए समूचे बाजार का भ्रमण करती रही, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बारात में महिला-पुरुषों के साथ युवा भक्तों की भी भारी भागीदारी रही। भक्ति संगीत और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शिव बारात का भव्य स्वागत किया गया। आयोजन को लेकर नगर में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। शिव बारात में शामिल श्रद्धालुओं का कहना था कि भगवान शिव की बारात में सम्मिलित होना सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
    1
    मेजा, प्रयागराज।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को नगर पंचायत सिरसा में शिव सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य शिव बारात निकाली गई। भगवान शिव की आकर्षक झांकियों, ढोल-नगाड़ों की गूंज और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।
शिव बारात निकलने से पूर्व समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण जायसवाल ने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत शिव बारात का शुभारंभ श्रीनाथ बाबा मंदिर से किया गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए समूचे बाजार का भ्रमण करती रही, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
बारात में महिला-पुरुषों के साथ युवा भक्तों की भी भारी भागीदारी रही। भक्ति संगीत और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शिव बारात का भव्य स्वागत किया गया। आयोजन को लेकर नगर में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
शिव बारात में शामिल श्रद्धालुओं का कहना था कि भगवान शिव की बारात में सम्मिलित होना सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रसाद वितरण का आयोजन मेजा प्रयागराज सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष में प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है पर स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा है मंदिर से
    1
    सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रसाद वितरण का आयोजन 
मेजा प्रयागराज सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष में प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है पर स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा है मंदिर से
    user_Dhananjay Prajapati
    Dhananjay Prajapati
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज जनपद के मेजा क्षेत्र स्थित सिरसा गंगा घाट पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हज़ारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचने लगे। “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद पास स्थित श्री श्री नाथ बाबा मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर में लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। घाट पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती के चलते श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। महाशिवरात्रि के अवसर पर सिरसा गंगा घाट का नज़ारा श्रद्धा, आस्था और भक्ति से सराबोर दिखाई दिया।
    1
    प्रयागराज जनपद के मेजा क्षेत्र स्थित सिरसा गंगा घाट पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हज़ारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचने लगे। “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद पास स्थित श्री श्री नाथ बाबा मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर में लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। घाट पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती के चलते श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
महाशिवरात्रि के अवसर पर सिरसा गंगा घाट का नज़ारा श्रद्धा, आस्था और भक्ति से सराबोर दिखाई दिया।
    user_Akhilesh Yadav Patrakaar Allah
    Akhilesh Yadav Patrakaar Allah
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by सोनू कुमार
    1
    Post by सोनू कुमार
    user_सोनू कुमार
    सोनू कुमार
    Meja, Prayagraj•
    22 hrs ago
  • घूरपुर क्षेत्र के देवरिया स्थित पावन धाम सुझावन देव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही दूर-दराज के गांवों और शहरों से भक्तों का आगमन शुरू हो गया। श्रद्धालु पहले यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाकर मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव के शिवलिंग का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना करते नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिर के महंत राजीव गिरी ने बताया कि ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। मंदिर समिति द्वारा दर्शन-पूजन की बेहतर व्यवस्था की गई, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन और रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया
    1
    घूरपुर क्षेत्र के देवरिया स्थित पावन धाम सुझावन देव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही दूर-दराज के गांवों और शहरों से भक्तों का आगमन शुरू हो गया। श्रद्धालु पहले यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाकर मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव के शिवलिंग का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना करते नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा।
मंदिर के महंत राजीव गिरी ने बताया कि ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। मंदिर समिति द्वारा दर्शन-पूजन की बेहतर व्यवस्था की गई, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन और रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज जिले के कौधियारा क्षेत्र मे महाशिवरात्रि पर सुहागिनों की आस्था उमड़ी, शिवालयों में दिखा भक्ति का सैलाब महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे जनपद में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। विशेष रूप से प्रयागराज के जमुना पार क्षेत्र में मंदिरों और शिवालयों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। रविवार सुबह से ही मंदिरों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। महिलाओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया। ग्रामीण अंचलों में परंपरा के अनुसार गन्ना, आम का बौर, जवा की बाली और मटर जैसी फसलों को भी भोलेनाथ के चरणों में समर्पित किया गया। मान्यता है कि खेती से जुड़ी इन उपजों को अर्पित करने से परिवार में सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन में स्थिरता बनी रहती है। जमुना पार के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं ने निर्जला एवं फलाहार व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ से सदा सुहागन रहने और परिवार की खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसरों में स्वयंसेवकों ने प्रसाद वितरण और व्यवस्था संभाली। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि प्रयागराज की धरती पर आस्था और परंपरा की जड़ें कितनी गहरी हैं। महिलाओं की अटूट श्रद्धा और विश्वास
    1
    प्रयागराज जिले के कौधियारा क्षेत्र मे महाशिवरात्रि पर सुहागिनों की आस्था उमड़ी, शिवालयों में दिखा भक्ति का सैलाब
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे जनपद में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। विशेष रूप से प्रयागराज के जमुना पार क्षेत्र में मंदिरों और शिवालयों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा।
रविवार सुबह से ही मंदिरों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। महिलाओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया। ग्रामीण अंचलों में परंपरा के अनुसार गन्ना, आम का बौर, जवा की बाली और मटर जैसी फसलों को भी भोलेनाथ के चरणों में समर्पित किया गया। मान्यता है कि खेती से जुड़ी इन उपजों को अर्पित करने से परिवार में सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन में स्थिरता बनी रहती है।
जमुना पार के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं ने निर्जला एवं फलाहार व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ से सदा सुहागन रहने और परिवार की खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसरों में स्वयंसेवकों ने प्रसाद वितरण और व्यवस्था संभाली।
महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि प्रयागराज की धरती पर आस्था और परंपरा की जड़ें कितनी गहरी हैं। महिलाओं की अटूट श्रद्धा और विश्वास
    user_RAMBABU PATEL
    RAMBABU PATEL
    Journalist बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुहागरात पर दुल्हन बोली-छुआ तो जिंदगी से हाथ धो बैठोगे: कानपुर में कहा- मैं किसी और की, बॉयफ्रेंड के पास भेज दो कानपुर में सुहागरात वाले दिन दुल्हन ने पति को धमकी दी। कहा- मुझसे दूर रहना। मुझे छूना मत। मैं किसी और की हूं। अगर तुमने मुझे छुआ तो तुम अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठोगे। अगर तुम अपनी भलाई चाहते हो तो मुझे मेरे बॉयफ्रेंड के पास भेज दो। 2 महीने तक लड़का दुल्हन को मनाता रहा। मगर वह नहीं मानी। एक दिन दुल्हन ने अपने गले में फांसी का फंदा डाल लिया। युवक ने उसे किसी तरह बचाया। इसके बाद फिर दुल्हन ने उसे धमकी दी। शादी के ढ़ाई महीने बाद धमकी से डरा युवक थाने पहुंचा।
    1
    सुहागरात पर दुल्हन बोली-छुआ तो जिंदगी से हाथ धो बैठोगे: कानपुर में कहा- मैं किसी और की, बॉयफ्रेंड के पास भेज दो
कानपुर में सुहागरात वाले दिन दुल्हन ने पति को धमकी दी। कहा- मुझसे दूर रहना। मुझे छूना मत। मैं किसी और की हूं। अगर तुमने मुझे छुआ तो तुम अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठोगे। अगर तुम अपनी भलाई चाहते हो तो मुझे मेरे बॉयफ्रेंड के पास भेज दो।
2 महीने तक लड़का दुल्हन को मनाता रहा। मगर वह नहीं मानी। एक दिन दुल्हन ने अपने गले में फांसी का फंदा डाल लिया। युवक ने उसे किसी तरह बचाया। इसके बाद फिर दुल्हन ने उसे धमकी दी। शादी के ढ़ाई महीने बाद धमकी से डरा युवक थाने पहुंचा।
    user_Simran gupta
    Simran gupta
    Glowing products Koraon, Prayagraj•
    9 hrs ago
  • सिरसा में श्रीनाथ बाबा मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए उमडा जन सैलाब मेज प्रयागराज
    1
    सिरसा में श्रीनाथ बाबा मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए उमडा जन सैलाब 
मेज प्रयागराज
    user_Dhananjay Prajapati
    Dhananjay Prajapati
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.