Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोनू कुमार
More news from Prayagraj and nearby areas
- Post by सोनू कुमार1
- मेजा, प्रयागराज। क्षेत्र के मेजारोड बाजार स्थित पटेल चौराहे पर नाला ओवरफ्लो होने से दूषित पानी सड़क पर बह रहा है। इससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। दुकानों के सामने गंदा पानी फैलने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। उल्लेखनीय है कि राजमार्ग चौड़ीकरण के दौरान यहां नाले का निर्माण तो कराया गया, लेकिन उसके जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। निकासी के अभाव में नाला लगातार ओवरफ्लो हो रहा है, जिससे सड़क पर गंदा पानी फैल रहा है और यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। मेजारोड व्यापार मंडल के महामंत्री ओपी पांडेय ने इस स्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि नाला बनने के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था न होना प्रशासनिक लापरवाही का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “राजमार्ग चौड़ीकरण के दौरान नाले का निर्माण कराया गया, लेकिन यदि उसकी निकासी नहीं होगी तो उसका कोई औचित्य नहीं रह जाता। बाजार की मुख्य सड़क पर गंदा पानी बहना जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।” महामंत्री ने बताया कि दूषित पानी दुकानों के सामने और कई जगह दुकानों के भीतर तक पहुंच रहा है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से नाले की तकनीकी जांच कराकर स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने भी प्रशासन से शीघ्र समस्या के समाधान की अपील की है।1
- विधानसभा से लौटे बारा विधायक डॉ. वाचस्पति का शंकरगढ़ में ऐतिहासिक अभिनंदन सदन में उठाए गए मुद्दों से बढ़ी उम्मीदें, विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत विधानसभा में नारीबारी को ब्लॉक, जारी को नगर पंचायत, शंकरगढ़ में पेयजल, प्रतापपुर में स्थाई पुल बनाने की मांग की बारा प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र की बारा तहसील अंतर्गत नगर पंचायत शंकरगढ़ का राम भवन चौराहा उस समय जनआस्था और राजनीतिक उत्साह का केंद्र बन गया, जब बारा विधानसभा के विधायक डॉ. वाचस्पति विधानसभा सत्र से लौटकर क्षेत्र में पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई थी कि सदन में बारा की आवाज किस दृढ़ता से उठाई गई। विधानसभा में रखे गए मुद्दे—स्थानीय सड़क निर्माण, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल संकट और आधारभूत ढांचे के विस्तार—को लेकर क्षेत्र में नई उम्मीदों का वातावरण बना हुआ है। लोगों के बीच यह भावना स्पष्ट दिखाई दी कि सदन में हुई बहस और प्रस्तुत तथ्यों ने बारा विधानसभा की जरूरतों को नई गंभीरता के साथ सामने रखा है। जैसे ही डॉ. वाचस्पति राम भवन चौराहे पर पहुंचे, स्वागत का क्रम शुरू हो गया। भाजपा, अपना दल (एस), निषाद पार्टी, एम वी ग्रुप और व्यापार मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया। पूरा वातावरण अनुशासित ऊर्जा और आत्मीय समर्थन से भरा नजर आया। इस अवसर पर विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि विधानसभा में उठाए गए मुद्दे केवल शब्द नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और अधिकारों की अभिव्यक्ति हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जनता द्वारा इस बार एक और अवसर प्रदान किया गया तो बारा विधानसभा की हर गली, हर मोहल्ला और हर कोना विकास की नई पहचान बनेगा। आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, रोजगार के अवसरों में वृद्धि और क्षेत्रीय ढांचे को मजबूत करने की दिशा में ठोस कार्य होते दिखाई देंगे। विधानसभा में रखे गए उनके प्रस्तावों और सवालों से यह प्रतीत हो रहा है कि आने वाले समय में बारा क्षेत्र विकास की नई रफ्तार पकड़ सकता है। स्थानीय नागरिकों के बीच यह विश्वास उभरकर सामने आया कि सदन में प्रभावी प्रस्तुति भविष्य की योजनाओं की नींव साबित हो सकती है। राम भवन चौराहे पर उमड़ा यह जनसमर्थन केवल एक स्वागत नहीं, बल्कि विकास की संभावनाओं पर जनता की मुहर जैसा दृश्य बन गया। शंकरगढ़ की यह संध्या लंबे समय तक क्षेत्र की राजनीतिक स्मृतियों में दर्ज रहने वाली मानी जा रही है। अभिनंदन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ विनोद त्रिपाठी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद केसरवानी, अपना दल एस विधानसभा अध्यक्ष गुड्डू पटेल, रोहित केसरवानी, सुजीत केसरवानी, विधायक प्रतिनिधि श्यामू निषाद, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, राजकुमार पटेल, धीरज सिंह, संदीप पटेल, ई. प्रकाश सिंह, राजू द्विवेदी, नितेश निषाद, रामजतन बंसल, दीपक, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।2
- फूलपुर प्रयागराज जनपद प्रयागराज के थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम आटा निवासिनी एक गर्भवती महिला की ईलाज के दौरान मृत्यु होने पर पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बंध में सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर द्वारा बीते दिन दिनांक-13.02.2026 को दी गयी बाइट-1
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591
- ये कैसा प्रेम? वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- "मर जाओ", 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दी जान, NDA की तैयारी कर रहा था यूपी के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां वैलेंटाइन डे के मौके पर एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 17 साल के लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से अनबन के बाद फांसी लगाकर जान दे दी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। हालांकि परिजन आत्महत्या के मामले को संदिग्ध मान रहे हैं और उनका कहना है कि जब युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ था तो उसके दोनों पैर नीचे मुड़े थे।1
- सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल के हनुमानगंज शाखा में बड़े ही धूमधाम के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया।1
- youtube sa achcha apps hai to aap log jaaiye aur download kijiye1