विधानसभा से लौटे बारा विधायक डॉ. वाचस्पति का शंकरगढ़ में ऐतिहासिक अभिनंदन विधानसभा से लौटे बारा विधायक डॉ. वाचस्पति का शंकरगढ़ में ऐतिहासिक अभिनंदन सदन में उठाए गए मुद्दों से बढ़ी उम्मीदें, विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत विधानसभा में नारीबारी को ब्लॉक, जारी को नगर पंचायत, शंकरगढ़ में पेयजल, प्रतापपुर में स्थाई पुल बनाने की मांग की बारा प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र की बारा तहसील अंतर्गत नगर पंचायत शंकरगढ़ का राम भवन चौराहा उस समय जनआस्था और राजनीतिक उत्साह का केंद्र बन गया, जब बारा विधानसभा के विधायक डॉ. वाचस्पति विधानसभा सत्र से लौटकर क्षेत्र में पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई थी कि सदन में बारा की आवाज किस दृढ़ता से उठाई गई। विधानसभा में रखे गए मुद्दे—स्थानीय सड़क निर्माण, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल संकट और आधारभूत ढांचे के विस्तार—को लेकर क्षेत्र में नई उम्मीदों का वातावरण बना हुआ है। लोगों के बीच यह भावना स्पष्ट दिखाई दी कि सदन में हुई बहस और प्रस्तुत तथ्यों ने बारा विधानसभा की जरूरतों को नई गंभीरता के साथ सामने रखा है। जैसे ही डॉ. वाचस्पति राम भवन चौराहे पर पहुंचे, स्वागत का क्रम शुरू हो गया। भाजपा, अपना दल (एस), निषाद पार्टी, एम वी ग्रुप और व्यापार मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया। पूरा वातावरण अनुशासित ऊर्जा और आत्मीय समर्थन से भरा नजर आया। इस अवसर पर विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि विधानसभा में उठाए गए मुद्दे केवल शब्द नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और अधिकारों की अभिव्यक्ति हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जनता द्वारा इस बार एक और अवसर प्रदान किया गया तो बारा विधानसभा की हर गली, हर मोहल्ला और हर कोना विकास की नई पहचान बनेगा। आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, रोजगार के अवसरों में वृद्धि और क्षेत्रीय ढांचे को मजबूत करने की दिशा में ठोस कार्य होते दिखाई देंगे। विधानसभा में रखे गए उनके प्रस्तावों और सवालों से यह प्रतीत हो रहा है कि आने वाले समय में बारा क्षेत्र विकास की नई रफ्तार पकड़ सकता है। स्थानीय नागरिकों के बीच यह विश्वास उभरकर सामने आया कि सदन में प्रभावी प्रस्तुति भविष्य की योजनाओं की नींव साबित हो सकती है। राम भवन चौराहे पर उमड़ा यह जनसमर्थन केवल एक स्वागत नहीं, बल्कि विकास की संभावनाओं पर जनता की मुहर जैसा दृश्य बन गया। शंकरगढ़ की यह संध्या लंबे समय तक क्षेत्र की राजनीतिक स्मृतियों में दर्ज रहने वाली मानी जा रही है। अभिनंदन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ विनोद त्रिपाठी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद केसरवानी, अपना दल एस विधानसभा अध्यक्ष गुड्डू पटेल, रोहित केसरवानी, सुजीत केसरवानी, विधायक प्रतिनिधि श्यामू निषाद, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, राजकुमार पटेल, धीरज सिंह, संदीप पटेल, ई. प्रकाश सिंह, राजू द्विवेदी, नितेश निषाद, रामजतन बंसल, दीपक, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।
विधानसभा से लौटे बारा विधायक डॉ. वाचस्पति का शंकरगढ़ में ऐतिहासिक अभिनंदन विधानसभा से लौटे बारा विधायक डॉ. वाचस्पति का शंकरगढ़ में ऐतिहासिक अभिनंदन सदन में उठाए गए मुद्दों से बढ़ी उम्मीदें, विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत विधानसभा में नारीबारी को ब्लॉक, जारी को नगर पंचायत, शंकरगढ़ में पेयजल, प्रतापपुर में स्थाई पुल बनाने की मांग की बारा प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र की बारा तहसील अंतर्गत नगर पंचायत शंकरगढ़ का राम भवन चौराहा उस समय जनआस्था और राजनीतिक उत्साह का केंद्र बन गया, जब बारा विधानसभा के विधायक डॉ. वाचस्पति विधानसभा सत्र से लौटकर क्षेत्र में पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई थी कि सदन में बारा की आवाज किस दृढ़ता से उठाई गई। विधानसभा में रखे गए मुद्दे—स्थानीय सड़क निर्माण, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल संकट और आधारभूत ढांचे के विस्तार—को लेकर क्षेत्र में नई उम्मीदों का वातावरण बना हुआ है। लोगों के बीच यह भावना स्पष्ट दिखाई दी कि सदन में हुई बहस और प्रस्तुत तथ्यों ने बारा विधानसभा की जरूरतों को नई गंभीरता के साथ सामने रखा है। जैसे ही डॉ. वाचस्पति राम भवन चौराहे पर पहुंचे, स्वागत का क्रम शुरू हो गया। भाजपा, अपना दल (एस), निषाद पार्टी, एम वी ग्रुप और व्यापार मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया। पूरा वातावरण अनुशासित ऊर्जा और आत्मीय समर्थन से भरा नजर आया। इस अवसर पर
विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि विधानसभा में उठाए गए मुद्दे केवल शब्द नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और अधिकारों की अभिव्यक्ति हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जनता द्वारा इस बार एक और अवसर प्रदान किया गया तो बारा विधानसभा की हर गली, हर मोहल्ला और हर कोना विकास की नई पहचान बनेगा। आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, रोजगार के अवसरों में वृद्धि और क्षेत्रीय ढांचे को मजबूत करने की दिशा में ठोस कार्य होते दिखाई देंगे। विधानसभा में रखे गए उनके प्रस्तावों और सवालों से यह प्रतीत हो रहा है कि आने वाले समय में बारा क्षेत्र विकास की नई रफ्तार पकड़ सकता है। स्थानीय नागरिकों के बीच यह विश्वास उभरकर सामने आया कि सदन में प्रभावी प्रस्तुति भविष्य की योजनाओं की नींव साबित हो सकती है। राम भवन चौराहे पर उमड़ा यह जनसमर्थन केवल एक स्वागत नहीं, बल्कि विकास की संभावनाओं पर जनता की मुहर जैसा दृश्य बन गया। शंकरगढ़ की यह संध्या लंबे समय तक क्षेत्र की राजनीतिक स्मृतियों में दर्ज रहने वाली मानी जा रही है। अभिनंदन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ विनोद त्रिपाठी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद केसरवानी, अपना दल एस विधानसभा अध्यक्ष गुड्डू पटेल, रोहित केसरवानी, सुजीत केसरवानी, विधायक प्रतिनिधि श्यामू निषाद, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, राजकुमार पटेल, धीरज सिंह, संदीप पटेल, ई. प्रकाश सिंह, राजू द्विवेदी, नितेश निषाद, रामजतन बंसल, दीपक, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।
- मिर्जापुर - रात में सड़क ठीक नहीं हुआ तो दस मिनट्स में जेल भेज दूंगा नगर मजिस्ट्रेट ने जल निगम के ठेकेदार को दी चेतावनी। शिव रात्रि पर्व पर कई वर्षों से निकलती है बाबा बूढ़े नाथ की पालकी यात्रा। Ok पालकी यात्रा के रास्तों को गड्ढा मुक्त करने को लेकर साधु संतों ने डीएम से की थी मुलाकात। यात्रा निकालने वाले रूट पर सड़क ठीक नहीं होने पर सनातन कर्फ्यू शहर के सभी रास्ते बंद करने की दी थी चेतावानी। हजारों लोग होते है पालकी यात्रा में शामिल।1
- मिर्जापुर। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन एक आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। कार्यक्रम में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अजय यादव, प्रांतीय महामंत्री विवेक चतुर्वेदी, झारखंड से आए अधिशासी अभियंता राजाराम चौधरी, चुनाव अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह तथा प्रशासनिक बाबू विजय बहादुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। राम मूरत सोनकर को अध्यक्ष चुना गया। जयंत प्रसाद यादव एवं जालंधर प्रसाद को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। राम लखन को मंत्री, राधेश्याम को कोषाध्यक्ष तथा रामनारायण यादव को ऑडिटर नियुक्त किया गया। नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संगठन हित, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा विभागीय समन्वय को प्राथमिकता देने की बात कही। उपस्थित सदस्यों ने नई टीम को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।1
- मिर्जापुर-नगर मजिस्ट्रेट ने ठेकेदार को फोन पर सड़क दुरुस्त करने के लिए कहा और चेतावनी दी कि अगर आज रात तक सड़क दुरुस्त नहीं होती है तो उन्हें जेल में भेज दिया जाएगा।1
- भदोही जनपद के जंगीगंज सब्जी मंडी में टमाटर के दामों मे कमी आई हुई हैं टमाटर के दामों में गिरावट1
- नमस्कार मित्रों आप सभी का स्वागत अभिनंदन करना चाहते हैं आज के दिन पूर्णिमा आतंकी हमला हुआ था भारत के जवान 40 शहीद हुए थे उनको नमन करते हुए दो फूल रखते हुए एक छोटा सा वीडियो पेश कर रहे हैं जय हिंद जय भारत भारत माता की जय जय जवान नमस्कार दोस्तों1
- मध्य प्रदेश व्यूरो रिपोर्ट मऊगंज से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रदीप पटेल पिछले करीब एक महीने से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं है ।1
- मऊगंज में किसान कांग्रेस का हुंकार! अंतरराष्ट्रीय ट्रेड डील के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन1
- मिर्जापुर – शिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बाबा बूढ़े नाथ की ऐतिहासिक पालकी यात्रा से पहले सड़क व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है नगर मजिस्ट्रेट ने जल निगम के ठेकेदार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रात में सड़क की मरम्मत पूरी नहीं हुई तो 10 मिनट के अंदर जेल भेज दिया जाएगा। दरअसल, शिवरात्रि पर्व पर कई वर्षों से बाबा बूढ़े नाथ की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाती है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। पालकी यात्रा के निर्धारित रूट पर गड्ढों और खराब सड़क की समस्या को लेकर साधु-संतों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर तत्काल समाधान की मांग की थी। संत समाज ने यह भी चेतावनी दी थी कि यदि यात्रा मार्ग गड्ढामुक्त नहीं किया गया तो “सनातन कर्फ्यू” लगाते हुए शहर के सभी रास्ते बंद कर दिए जाएंगे प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग को तत्काल सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।3
- मीरजापुर, मे मा० केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक राज्यमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक राज्यमंत्री जनपद की लोकप्रिय सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल निर्यात सुविधा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। एपिडा के अधिकारियों माननीय मंत्री जी को निर्यात केंद्र भवन के विषयों में जानकारी दी।2