Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर मजिस्ट्रेट ने ठेकेदार को दी चेतावनी मिर्जापुर-नगर मजिस्ट्रेट ने ठेकेदार को फोन पर सड़क दुरुस्त करने के लिए कहा और चेतावनी दी कि अगर आज रात तक सड़क दुरुस्त नहीं होती है तो उन्हें जेल में भेज दिया जाएगा।
Mirzapur Samachar
नगर मजिस्ट्रेट ने ठेकेदार को दी चेतावनी मिर्जापुर-नगर मजिस्ट्रेट ने ठेकेदार को फोन पर सड़क दुरुस्त करने के लिए कहा और चेतावनी दी कि अगर आज रात तक सड़क दुरुस्त नहीं होती है तो उन्हें जेल में भेज दिया जाएगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिर्जापुर - रात में सड़क ठीक नहीं हुआ तो दस मिनट्स में जेल भेज दूंगा नगर मजिस्ट्रेट ने जल निगम के ठेकेदार को दी चेतावनी। शिव रात्रि पर्व पर कई वर्षों से निकलती है बाबा बूढ़े नाथ की पालकी यात्रा। Ok पालकी यात्रा के रास्तों को गड्ढा मुक्त करने को लेकर साधु संतों ने डीएम से की थी मुलाकात। यात्रा निकालने वाले रूट पर सड़क ठीक नहीं होने पर सनातन कर्फ्यू शहर के सभी रास्ते बंद करने की दी थी चेतावानी। हजारों लोग होते है पालकी यात्रा में शामिल।1
- मिर्जापुर। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन एक आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। कार्यक्रम में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अजय यादव, प्रांतीय महामंत्री विवेक चतुर्वेदी, झारखंड से आए अधिशासी अभियंता राजाराम चौधरी, चुनाव अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह तथा प्रशासनिक बाबू विजय बहादुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। राम मूरत सोनकर को अध्यक्ष चुना गया। जयंत प्रसाद यादव एवं जालंधर प्रसाद को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। राम लखन को मंत्री, राधेश्याम को कोषाध्यक्ष तथा रामनारायण यादव को ऑडिटर नियुक्त किया गया। नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संगठन हित, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा विभागीय समन्वय को प्राथमिकता देने की बात कही। उपस्थित सदस्यों ने नई टीम को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।1
- मिर्जापुर-नगर मजिस्ट्रेट ने ठेकेदार को फोन पर सड़क दुरुस्त करने के लिए कहा और चेतावनी दी कि अगर आज रात तक सड़क दुरुस्त नहीं होती है तो उन्हें जेल में भेज दिया जाएगा।1
- डीएम-एसपी ने शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत बदेवरा नाथ मंदिर परिसर का किया निरीक्षण मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने शुक्रवार शाम बदेवरा चौबे गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर बाबा बदेवरा नाथ धाम पहुंचकर आगामी महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर परिसर, प्रवेश व निकास मार्ग तथा सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए सीसीटीवी कैमरों, बैरिकेडिंग एवं दर्शनार्थियों की कतार व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि 15 फरवरी को भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनी रहे।मंदिर के प्रधान पुजारी माहेश्वरी उपाध्याय ने बताया कि महाशिवरात्रि पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल और सुविधाओं की आवश्यकता होगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मनीष मिश्रा,पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर सिंह व थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह भी दल-बल के साथ उपस्थित रहे।3
- Post by Anupam Newspaper1
- भदोही जनपद के जंगीगंज सब्जी मंडी में टमाटर के दामों मे कमी आई हुई हैं टमाटर के दामों में गिरावट1
- संसद में उस वक्त माहौल गरमा गया जब एक महिला सांसद ने सरकार पर तीखा हमला बोला। “फिर से चाय बेचेगा तू!” जैसे शब्दों से सदन गूंज उठा और सत्ता पक्ष असहज नजर आया। महिला सांसद ने पूरे आत्मविश्वास के साथ सरकार की नीतियों, बेरोजगारी और महंगाई पर सवाल खड़े किए। उनकी दहाड़ ने न सिर्फ सदन में हलचल मचा दी, बल्कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। देखिए पूरा वीडियो और जानिए आखिर ऐसा क्या कहा गया जिसने सियासी तापमान बढ़ा दिया। 👉 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel को Subscribe जरूर करें। #SansadLive #ViralSpeech #MahilaSansad #ParliamentNews #PoliticalNews #DeshKiAwaaz #SarkarParHamla #OppositionAttack #BreakingNews #HindiNews #ViralVideo #PoliticsIndia1
- मिर्जापुर – शिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बाबा बूढ़े नाथ की ऐतिहासिक पालकी यात्रा से पहले सड़क व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है नगर मजिस्ट्रेट ने जल निगम के ठेकेदार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रात में सड़क की मरम्मत पूरी नहीं हुई तो 10 मिनट के अंदर जेल भेज दिया जाएगा। दरअसल, शिवरात्रि पर्व पर कई वर्षों से बाबा बूढ़े नाथ की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाती है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। पालकी यात्रा के निर्धारित रूट पर गड्ढों और खराब सड़क की समस्या को लेकर साधु-संतों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर तत्काल समाधान की मांग की थी। संत समाज ने यह भी चेतावनी दी थी कि यदि यात्रा मार्ग गड्ढामुक्त नहीं किया गया तो “सनातन कर्फ्यू” लगाते हुए शहर के सभी रास्ते बंद कर दिए जाएंगे प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग को तत्काल सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।3