मिर्जापुर “सड़क ठीक करो, नहीं तो 10 मिनट में जेल!” — नगर मजिस्ट्रेट का अल्टीमेटम मिर्जापुर – शिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बाबा बूढ़े नाथ की ऐतिहासिक पालकी यात्रा से पहले सड़क व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है नगर मजिस्ट्रेट ने जल निगम के ठेकेदार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रात में सड़क की मरम्मत पूरी नहीं हुई तो 10 मिनट के अंदर जेल भेज दिया जाएगा। दरअसल, शिवरात्रि पर्व पर कई वर्षों से बाबा बूढ़े नाथ की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाती है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। पालकी यात्रा के निर्धारित रूट पर गड्ढों और खराब सड़क की समस्या को लेकर साधु-संतों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर तत्काल समाधान की मांग की थी। संत समाज ने यह भी चेतावनी दी थी कि यदि यात्रा मार्ग गड्ढामुक्त नहीं किया गया तो “सनातन कर्फ्यू” लगाते हुए शहर के सभी रास्ते बंद कर दिए जाएंगे प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग को तत्काल सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
मिर्जापुर “सड़क ठीक करो, नहीं तो 10 मिनट में जेल!” — नगर मजिस्ट्रेट का अल्टीमेटम मिर्जापुर – शिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बाबा बूढ़े नाथ की ऐतिहासिक पालकी यात्रा से पहले सड़क व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है नगर मजिस्ट्रेट ने जल निगम के ठेकेदार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा
कि यदि रात में सड़क की मरम्मत पूरी नहीं हुई तो 10 मिनट के अंदर जेल भेज दिया जाएगा। दरअसल, शिवरात्रि पर्व पर कई वर्षों से बाबा बूढ़े नाथ की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाती है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। पालकी यात्रा के निर्धारित रूट पर गड्ढों और खराब सड़क की समस्या को लेकर साधु-संतों ने जिलाधिकारी
से मुलाकात कर तत्काल समाधान की मांग की थी। संत समाज ने यह भी चेतावनी दी थी कि यदि यात्रा मार्ग गड्ढामुक्त नहीं किया गया तो “सनातन कर्फ्यू” लगाते हुए शहर के सभी रास्ते बंद कर दिए जाएंगे प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग को तत्काल सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
- मीरजापुर, मे मा० केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक राज्यमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक राज्यमंत्री जनपद की लोकप्रिय सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल निर्यात सुविधा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। एपिडा के अधिकारियों माननीय मंत्री जी को निर्यात केंद्र भवन के विषयों में जानकारी दी।2
- मुंब्रा में जुए का खेल? स्टेशन रोड का वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल! ठाणे : मुंब्रा के स्टेशन रोड से कथित गैर-कानूनी जुए का एक वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। वीडियो में कुछ लोग जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मुंब्रा पुलिस स्टेशन की ओर से प्रतिक्रिया का इंतज़ार है। लेटेस्ट अपडेट के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।1
- Modern Public School bhadohi1
- राजधानी लखनऊ में हादसों का रुकने का सिलसिला थम नहीं रहा है अवध चौराहे पर एक बार फिर हुआ भीषण एक्सीडेंट।1
- वाराणसी | पंचकोशी यात्रा शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम वाराणसी में आस्था की परंपरा पंचकोशी यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है, वहीं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।2
- Post by सोनू कुमार1
- महाशिवरात्रि के पूर्व दिवस पर 16 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया मीरजापुर, 14 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि के पूर्व दिवस पर पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को शहीद हुए 42 वीर सैनिकों की याद में विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में पाल्क संस्था के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर कार्यक्रम नगर के गणेशगंज (सब्जी मंडी) स्थित नगर पालिका के धर्मशाला में आयोजित किया गया जहां 16 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पुलवामा शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। रक्तदान करने वालों में विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी सहित निशांत गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव, हर्ष वर्मा, करण अग्रहरी, विकल वर्मा, दीपक अग्रहरी,सिद्दार्थ सोनी, प्रशान्त कुमार त्रिपाठी, आशीष जायसवाल, पीयूष जायसवाल, शैलेन्द्र कुमार, आशुतोष पांडेय, शुभम दुबे, अभय कसेरा, और साथ ही संस्था के सचिव अभिषेक साहू जी (एसडीपी) सम्मिलित रहे। वैसे रक्तदान के लिए कुल 22 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया लेकिन स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात् 16 रक्तदाता ही रक्तदान कर सके। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के द्वारा भगवान शिव के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। उनके साथ समाजसेविका शिखा अग्रवाल, सभासद पति रुपेश यादव भी इस अवसर पर उपस्थित रहें। कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मीरजापुर के अध्यक्ष अभयराज सिंह ने भी उपस्थित होकर रक्तदाताओं को आशीर्वाद एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान पाल्क संस्था के संचालक एडवोकेट अमित जायसवाल, विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी, उपाध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल, सचिव अभिषेक साहू सहित निशांत गुप्ता, विनय कुमार,हिमांशु कसेरा,आदित्य बरनवाल इत्यादि उपस्थित रहें। ब्लड सेंटर की तरफ से डाॅ विनोद कन्नौजिया, पीआरओ रामकुमार गुप्ता, काउंसलर माला सिंह सहित अमित, मनीष, प्रवेश उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक विनय कुमार एवं निशांत गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।3
- मिर्जापुर के लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत लहंगपुर गांव निवासी विक्रम सिंह ने अपनी पैतृक भूमि पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत प्रशासन से की है। पीड़ित विक्रम सिंह का आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन, जो लहंगापुर में स्थित है, उस पर विजय जायसवाल, संजय जायसवाल, अजय जायसवाल और संतोष जायसवाल समेत कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। और उसपर अवैध कब्जा कर निर्माण करना चाहते हैं विक्रम सिंह ने बताया कि वह न्याय की आस में तहसील और थानों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन विपक्षी लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा उनकी पैतृक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। Bite - विक्रम सिंह पीड़ित3
- मुजफ्फरपुर में नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल | स्थाईकरण और वेतन बढ़ाने की मांग पर जुलूस मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारी शहर के मुजफ्फरपुर टावर से जुलूस निकालते हुए कल्याणी चौक पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर नारेबाज़ी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि एनजीओ के माध्यम से उन्हें काम पर रखा गया है, लेकिन न तो समय पर वेतन मिलता है और न ही पर्याप्त सैलरी। कर्मचारियों का आरोप है कि 12 हजार रुपये में परिवार चलाना बेहद मुश्किल है। उनका साफ कहना है — 35000 से कम में गुज़ारा नहीं, 12000 में दम नहीं। कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि उन्हें स्थाई किया जाए, वेतन बढ़ाया जाए और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें, बच्चों की शिक्षा पूरी करा सकें और सम्मान के साथ जीवन जी सकें। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी और वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन की ओर से क्या रुख अपनाया जाता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।1