Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुमला जिला के सिसई प्रखंड में 06/09/26 को होने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम को स्थगित किया गया 🤔 गुमला जिला के सिसई प्रखंड में 06/09/26 को होने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम को स्थगित किया गया 🤔
Sirf such
गुमला जिला के सिसई प्रखंड में 06/09/26 को होने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम को स्थगित किया गया 🤔 गुमला जिला के सिसई प्रखंड में 06/09/26 को होने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम को स्थगित किया गया 🤔
More news from झारखंड and nearby areas
- गुमला में विश्व हिन्दू परिषद का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया विश्व हिन्दू परिषद जिला गुमला द्वारा शनिवार को वीर कुंवर सिंह भवन में 62वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, ॐ उच्चारण, एकात्मता मंत्र एवं विजय महामंत्र से हुई। मुख्य अतिथि विहिप पटना क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि विहिप का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही धर्मांतरण, जातिवाद और सामाजिक विभाजन जैसी चुनौतियों का सामना कर सकता है। बजरंग दल झारखंड प्रांत संयोजक सह गुमला विभाग पालक रंगनाथ महतो ने विहिप के इतिहास और संगठन के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्म और समाज की रक्षा के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलना आवश्यक है। कार्यक्रम में विहिप के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- सिसई / बसिया : रामजड़ी में गूंजा " हरे राम -हरे कृष्ण " का जयघोष अखण्ड हरिकीर्तन का भक्तिमय समापन गुमला जिले के बसिया प्रखंड अंतर्गत रामजड़ी गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित अखंड हरिकीर्तन का भक्तिमय माहौल में भव्य समापन हुआ। हरिनाम संकीर्तन और श्रीकृष्ण के जयघोष से पूरा गांव भक्तिरस में डूबा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बसिया प्रखंड के रामजड़ी गांव में आयोजित अखंड हरिकीर्तन का शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हरिकीर्तन के दौरान ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में हिन्दू जागरण के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय कुमार वर्मा और सिसई सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम में सहभागिता की। अखंड हरिकीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।4
- मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर आमया संगठन ने जताया शोक1
- बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में बाइक, दो युवकों की मौत से मचा हड़कंप गुमला जिला अंतर्गत केसिपारा क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालू लदा ट्रैक्टर और ऑटो सड़क पर जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ चल रही बाइक हादसे की चपेट में आ गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों युवकों की मौत की खबर से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहनों की स्थिति और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।4
- नारायणी मंदिर में सजी भक्ति की रात, श्याम के जयकारे से गूंज उठा गुमला”1
- खुखड़ी से उखड़ी रे जयराम महतो को अगर जेल भेजा गया तो पूरा झारखंड राज्य जलेगा खुखड़ी से उखड़ी रे जयराम महतो को अगर जेल भेजा गया तो पूरा झारखंड राज्य जलेगा1
- *बाल विवाह के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक दिवस की घोषणा का लातेहार में स्वागत* *लातेहार।* संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का लातेहार में स्वागत किया गया। बाल विवाह के खिलाफ अभियान चला रहे वेदिक सोसाइटी ने कहा कि यह जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के असाधारण प्रयासों को वैश्विक मान्यता है। वेदिक सोसाइटी जेआरसी की सहयोगी संस्था है। बालिका उच्च विद्यालय लातेहार में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वेदिक सोसाइटी के निदेशक चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भारत से उठी आवाज आज दुनिया का संकल्प बन गई है। यह गर्व की बात है कि संयुक्त राष्ट्र ने 27 नवंबर की तारीख चुनी, जिस दिन 2024 में भारत सरकार ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि लातेहार में समाज के सहयोग से अब तक 575 बाल विवाह रुकवाए गए हैं। जब तक जिले के एक भी गांव में एक बच्चा भी बाल विवाह के डर में जी रहा है, लड़ाई अधूरी है। सिर्फ कानून से रोकथाम संभव नहीं, इसलिए स्कूलों, पंचायतों, गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया, लोगों को शपथ दिलाई गई, कमजोर परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया और ड्रॉपआउट बच्चों का दोबारा नामांकन कराया गया। धर्मगुरुओं और शिक्षकों को भी इस मुहिम से जोड़ा गया। जेआरसी के संस्थापक भुवन ऋभु ने इस दिवस की पहल की थी। मार्च 2026 में संयुक्त राष्ट्र में उनके संबोधन के बाद सिएरा लियोन की फर्स्ट लेडी डॉ. फातिमा मादा बायो ने इसका समर्थन किया। सिएरा लियोन ने भारत सहित 67 देशों के अनुमोदन वाला प्रस्ताव पेश किया, जिसे 4 सितंबर को पारित कर दिया गया। जेआरसी ने देश के 782 जिलों में 5.50 लाख से अधिक बाल विवाह रुकवाए हैं। NFHS-5 में बाल विवाह दर 23.3% थी, जो NFHS-6 में घटकर 20.1% हो गई है। कार्यक्रम में डीएलएसए सचिव शिवम चौरसिया, सीडब्ल्यूसी सदस्य कुंदन गोप, बाल संरक्षण इकाई से विकास कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन से मोहम्मद शाकिब सहित प्रेम प्रकाश, संगीता देवी, संदीप कुमार और रितेश कुमार मौजूद रहे।1
- चकमें गंसा गढ़ा में 25 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली राहत बुढ़मू। प्रखंड के चकमें गंसा गढ़ा में शनिवार को 25 केवीए क्षमता वाले नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक कांके विधानसभा क्षेत्र के सुरेश बैठा ने फीता काटकर किया। नए ट्रांसफार्मर के लगने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी है और विद्युत आपूर्ति को लेकर राहत मिली है। इस अवसर पर विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि उनके विधायक बनने के बाद क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने या जलने की स्थिति में महज दो दिनों के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले एक ट्रांसफार्मर बदलने में महीनों लग जाते थे, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी। अब त्वरित कार्रवाई होने से लोगों को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सदन कुमार साहू, युवा नेता राजेश कुमार सनी, सांसद प्रतिनिधि तप्पू मिश्रा, चकमें पंचायत के मुखिया रामबृत मुंडा, उपमुखिया ननकू महतो, प्रखंड प्रतिनिधि बबलू उरांव, विनीता देवी, कुदुस अंसारी, छोटे खान, अकील खान, हाफिज राजा, अमीरुल हक समेत कई लोग उपस्थित रहे।1
- आपसी झगड़े में नशे में धुत पति ने पत्नी की गला दबाकर किया हत्या, घटना लातेहार बिजली ऑफिस के समीप एक होटल में शनिवार की रात 8:30 बजे घटित हुई। घटना के संबंध में रविवार की सुबह 9:30 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि लातेहार के हारका ग्राम निवासी होटल संचालक पति रविंद्र यादव एवं पत्नी संगीता देवी दोनों बीती रात शराब के नशे में धुत थे ।इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर दोनों में रोज की तरह झगड़ा होने लगा। तभी रविंद्र यादव गुस्से में आकर अपनी पति पत्नी संगीता देवी का गला दबाकर हत्या करने के उपरांत फरार हो गया ।जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर आंतरिक परीक्षण के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेजा गया और मामले की गहनता से जांच लातेहार थाना पुलिस कर रही है।1