किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकता : कुलजीत सिंह रायबरेली मा० सदस्य कृषक समृद्धि आयोग, उत्तर प्रदेश (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) कुलजीत सिंह ने आज जनपद भ्रमण के दौरान विकास भवन सभागार में कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कृषि योजनाओं की प्रगति, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की स्थिति, खाद एवं बीज की उपलब्धता, पंजीकृत खाद दुकानों की स्थिति तथा गौशालाओं में बाढ़ के पानी की स्थिति सहित वृहद एवं कान्हा गौशालाओं की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के उपरांत मा० सदस्य कृषक समृद्धि आयोग द्वारा प्रेसवार्ता कर मीडिया प्रतिनिधियों को कृषक समृद्धि आयोग के उद्देश्यों एवं जनपद भ्रमण के दौरान की गई समीक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों के उत्थान, उन्हें सशक्त एवं समृद्ध बनाने तथा उनकी समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में कृषक समृद्धि आयोग का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष मा० मुख्यमंत्री जी हैं। उन्होंने बताया कि आयोग का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर जमीनी स्तर पर किसानों के लिए संचालित सरकार की कल्याणकारी एवं कृषि संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करना, पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराना तथा किसानों की समस्याओं एवं सुझावों से अवगत होकर उन्हें शासन के संज्ञान में लाना है, ताकि समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण कराया जा सके। मा० सदस्य ने कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान जनपद में कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में किए गए कार्यों की प्रगति संतोषजनक पाई गई है। उन्होंने बताया कि कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में जनपद ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो जनपद के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्य एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसी प्रकार निरंतर बेहतर कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाया जाए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों के संबंध में कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण एवं क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर पात्र बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराने की कार्ययोजना बनाई गई है, ताकि आपदा की स्थिति में किसानों को शीघ्र आर्थिक सहायता मिल सके और उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की समस्याओं पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा खाद, बीज एवं अन्य कृषि संबंधी आवश्यकताओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। पंजीकृत खाद की दुकानों पर निर्धारित दर एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में गौशालाओं की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थित गौशालाओं में जलभराव एवं बाढ़ के पानी की स्थिति, पशुओं के लिए चारा, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। वृहद एवं कान्हा गौशालाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकता : कुलजीत सिंह रायबरेली मा० सदस्य कृषक समृद्धि आयोग, उत्तर प्रदेश (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) कुलजीत सिंह ने आज जनपद भ्रमण के दौरान विकास भवन सभागार में कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कृषि योजनाओं की प्रगति, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की स्थिति, खाद एवं बीज की उपलब्धता, पंजीकृत खाद दुकानों की स्थिति तथा गौशालाओं में बाढ़ के पानी की स्थिति सहित वृहद एवं कान्हा गौशालाओं की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के उपरांत मा० सदस्य कृषक समृद्धि आयोग द्वारा प्रेसवार्ता कर मीडिया प्रतिनिधियों को कृषक समृद्धि आयोग के उद्देश्यों
एवं जनपद भ्रमण के दौरान की गई समीक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों के उत्थान, उन्हें सशक्त एवं समृद्ध बनाने तथा उनकी समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में कृषक समृद्धि आयोग का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष मा० मुख्यमंत्री जी हैं। उन्होंने बताया कि आयोग का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर जमीनी स्तर पर किसानों के लिए संचालित सरकार की कल्याणकारी एवं कृषि संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करना, पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराना तथा किसानों की समस्याओं एवं सुझावों से अवगत होकर उन्हें शासन के संज्ञान में लाना है, ताकि समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण कराया जा सके। मा० सदस्य ने कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान
जनपद में कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में किए गए कार्यों की प्रगति संतोषजनक पाई गई है। उन्होंने बताया कि कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में जनपद ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो जनपद के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्य एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसी प्रकार निरंतर बेहतर कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाया जाए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों के संबंध में कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण एवं क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर पात्र बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराने की कार्ययोजना बनाई गई है, ताकि आपदा की स्थिति में किसानों को शीघ्र आर्थिक सहायता
मिल सके और उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की समस्याओं पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा खाद, बीज एवं अन्य कृषि संबंधी आवश्यकताओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। पंजीकृत खाद की दुकानों पर निर्धारित दर एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में गौशालाओं की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थित गौशालाओं में जलभराव एवं बाढ़ के पानी की स्थिति, पशुओं के लिए चारा, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। वृहद एवं कान्हा गौशालाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
- ट्रेन से कटकर 30 से ज्यादा बकारियों की हुई मौत। बाल बाल बची महिलाए प्रतापगढ़। रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 30 से ज्यादा बकरियों की मौत, महिलाएं बाल-बाल बचीं प्रतापगढ़ के हथिगवां क्षेत्र (कुंडा के पास) स्थित 'कृष्णा राम का पुरवा' रेलवे फाटक के पास एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड पर बकरियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 से 35 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। बकरियां चरा रही महिलाएं ट्रेन को आता देख समय रहते ट्रैक से हट गईं, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद आरपीएफ (RPF) टीम ने मौके पर पहुँचकर ट्रैक साफ कराया।1
- प्रतापगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी और ट्रेडिंग फ्रॉड का भंडाफोड़, 2 साइबर ठग गिरफ्तार, ASP ने दी जानकारी थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा फर्जी फर्मों के नाम पर करेण्ट/कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग फ्रॉड व साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार की बाइट-1
- बिहार के विवेक सिंह ने 'अजगरा अष्ट' में अपना स्थान किया था सुरक्षित, प्रतिभा के सम्मान में ब्लॉक में निकाली गयी सम्मान यात्रा प्रतापगढ। बिहार ब्लॉक में 'अजगरा अष्ट' के प्रतिभागियों की आज पूरे जिले में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय के निर्देशन में सम्मान यात्रा 10 बजे निकाली गयीं। इसी क्रम में बिहार ब्लॉक सभागार में खण्डविकास अधिकारी शिव बहादुर सिंह के संयोजन में सभागार में प्रतिभा का भव्य सम्मान,किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान संघ बिहार के अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी सुग्गा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खुशी की बात है कि हमारे ग्रुप के प्रधान का लड़का विजेता बना है। हमारी शुभकामनाएं है कि कल बिहार ब्लॉक का नाम रोशन करे। खण्ड विकास अधिकारी बिहार शिव बहादुर सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विबेक हमारी प्रतिभा है। इस बालक ने ब्लॉक का नाम रोशन किया है हमारी शुभकामनाएं है कि विकेक कल बिहार को जिताए, क्योकि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और इसे सच कर दिखाया है बिहार ब्लॉक के इस होंनहार बालक विवेक सिंहने ।बताते चले कि प्रधान संघ जिलाध्यक्ष एवं गोगौर के प्रधान *नवीन सिंह 'पिंटू' के होनहार पुत्र विवेक सिंह* ने अपनी वाकपटुता और ज्ञान से पूरे जिले में अपनी प्रतिभा व अपने ज्ञान का लोहा मनवा लिया है। अजगर महोत्सव' के तहत आयोजित सबसे प्रतिष्ठित अजगरा महान संवाद' और 'अजगरा महान डिबेट' प्रतियोगिता में विवेक ने ऐसा दम दिखाया कि अपना जिले में टॉप 8 में अपना स्थान सुरक्षित किया है। कल 17 सितंबर को फाइनल मुकाबले में विबेक अपनी दक्षता की परीक्षा देगा। विबेक ने कहा कि मेरा पूरा प्रयास होगा कि आप सबके आशीर्वाद से बिहार को जिताने का प्रयास करूं और बिहार जीतेगा भी.. विबेक के सम्मान में इंद्र देव ने भी कृपा करी और झमाझम बारिश के वावजूद लोगो का हुजूम विबेक के स्वगत में सम्मान यात्रा में शामिल दिखा। पूरी यात्रा को ब्लॉक से लेकर बाघराय बाजार में भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त प्रबुद्धजन, प्रधानगण, शिक्षक और गणमान्य नागरिक विवेकके कल की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दिया। सभी की निगाहे कल अब *17 सितंबर को होने वाले जिला स्तरीय फाइनल पर टिकी हैं,जो कि यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल अजगरा में आयोजित किया जा रहा है। जहां यह बिहार का गौरव जनपद का प्रथम विजेता बनकर नया इतिहास रचने को तैयार है।1
- महेश लोधी के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल वर्तमान विधायक राहुल लोधी एवं उनके रिश्तेदार कृष्ण कुमार पर लगाए गए कई आरोप, S NEWS UP Digital आरोपों की पुष्टि नहीं करता नोट: वायरल वीडियो में महेश लोधी द्वारा लगाए गए आरोपों को S NEWS UP Digital केवल उनके बयान के रूप में प्रस्तुत करता है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि चैनल द्वारा नहीं की गई है। संबंधित पक्ष का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।1
- रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के सेरी गांव में अराजक तत्वों द्वारा हनुमान जी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना सामने आई है, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की मांग पर नई मूर्ति स्थापित करवा दी है1
- *ऑपरेशन सजग के तहत आमजन को सतर्क एवं जागरूक रहने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में—* *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट।*1
- सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुण्डी का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, तीन दिन चले कार्यक्रम* *अमेठी।* ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ त्रिसुण्डी, अमेठी का 19वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ 14 सितंबर 2026 को रक्तदान शिविर के आयोजन और सायंकाल वृक्षारोपण के साथ हुआ। मुख्य समारोह 15 सितंबर को आयोजित किया गया। इस दिन ग्रुप केंद्र परिसर में एक भव्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक श्री मदन कुमार द्वारा किया गया। मेले में अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी क्रम में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात क्वार्टर गार्ड पर मुख्य अतिथि श्री मदन कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र अमेठी को गार्ड द्वारा सलामी दी गई। सलामी के बाद डीआईजी महोदय ने सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बल के गौरवशाली इतिहास, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा में बल की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए सभी को पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सायंकाल खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रात्रि में सभी के लिए सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का आयोजन किया गया। सायंकाल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों में विशेष उत्साह एवं उल्लास का वातावरण रहा। समारोह का उद्देश्य बल के गौरवशाली इतिहास एवं परम्पराओं को स्मरण करते हुए अधिकारियों एवं कार्मिकों में एकता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं संगठनात्मक भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।4
- थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा फर्जी फर्मों के नाम पर करेण्ट/कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग फ्रॉड व साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार की बाइट। *प्रेस नोट दिनांक: 16 सितम्बर 2026* *संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश : फर्जी फर्मों के नाम पर करेण्ट/कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग फ्रॉड व साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार-* जनपद प्रतापगढ़ की क्राईम ब्रान्च द्वारा दिनांक 15.09.2026 को की गई कार्यवाही में एक संगठित साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्तों — शाकिब खान पुत्र स्व0 सगीर खान, निवासी फ्रेजर रोड, पटना (मूल निवासी थाना लासा, जनपद वाराणसी) तथा संदीप कुमार पुत्र टुनटुन लाल रजक, निवासी बन्दर बगीचा, पटना, बिहार — को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 318(4)/319(2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 66डी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत है। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़ पर दिनांक 16.07.2026 को वादी डॉ0 सुमनेश सिंह पुत्र महादेव सिंह, निवासी भुवालपुर डोमीपुर के बड़ौदा यू0पी0 बैंक, शाखा मोहनगंज स्थित बैंक खाते से साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से बिना सूचना के ₹2,50,000/- निकाले जाने के संबंध में मु0अ0सं0 0190/2026, धारा 318(4)/319(2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। *बरामदगी का विवरण-* *अभियुक्तगण की तलाशी व उनके वाहन की जांच में पुलिस टीम द्वारा भारी मात्रा में अभिलेख व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:* * 01 लैपटॉप (लेनोवो) मय चार्जर तथा 01 POS मशीन मय चार्जर * 06 मोबाइल फोन (एक खराब स्थिति में), जिनकी प्रारंभिक जांच में विभिन्न सिम व IMEI नम्बरों से जुड़े होने की पुष्टि हुई * 06 पेन ड्राइव, 01 कार्ड रीडर, 01 डिजिटल सिग्नेचर डिवाइस तथा 01 चिप (8 जीबी) कई बैंकों की चेकबुकें, ATM, QR कोड इत्यादि *अपराध की कार्यप्रणाली-* पूछताछ व साक्ष्यों के विश्लेषण में सामने आया कि अभियुक्त शाकिब खान अपने पिता के विज्ञापन (एडवरटाइजिंग) व्यवसाय की आड़ में एक संगठित साइबर ठगी नेटवर्क का संचालन कर रहा था। गिरोह की कार्यप्रणाली मुख्यतः निम्न चरणों में सामने आई: *गिरोह का एक सहयोगी अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइट, फर्जी ट्रेडिंग/निवेश स्कीमों, कोरियर के नाम पर ठगी व वायरस-युक्त APK फाइलों के माध्यम से साइबर फ्रॉड संचालित करता था तथा पुलिस से बचने हेतु विदेशी/फर्जी सिम व बदले हुए पतों का प्रयोग करता था।* इस नेटवर्क को अपने संग्रहित/धोखे से प्राप्त फर्जी दस्तावेजों (जाली किरायानामा, फर्जी उद्यम/एमएसएमई/जीएसटी पंजीकरण) के आधार पर विभिन्न व्यक्तियों — अधिकांशतः अपने अनपढ़ या आश्रित कर्मचारियों व परिचितों — के नाम पर फर्जी फर्में पंजीकृत कर बैंकों में करेण्ट व कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर उपलब्ध कराए जाते थे, क्योंकि ऐसे खाते सामान्य बचत खातों की तुलना में बड़ी व संदिग्ध राशि के लेन-देन पर आसानी से बैंकों द्वारा फ्रीज नहीं किए जाते। *जांच में एक ही पते पर कई-कई फर्मों के तथा एक ही मोबाइल नम्बर पर कई फर्जी फर्मों के पंजीकरण की पुष्टि हुई है, जिससे स्पष्ट है कि सभी खातों का वास्तविक नियंत्रण अभियुक्तगण के पास ही केंद्रित था, जबकि कागजों में खाते अलग-अलग व्यक्तियों के नाम दर्शाए गए थे।* इन फर्जी फर्मों/खातों के आधार पर बैंक खाते, उनसे जुड़े सिम कार्ड व ई-मेल आईडी उपलब्ध कराने के एवज में अभियुक्तगण को कुल लेन-देन राशि में कमीशन में प्राप्त होता था। प्रारंभिक विश्लेषण में एक वर्ष की अवधि में अभियुक्तों द्वारा नियंत्रित खातों के माध्यम से लगभग ₹42.65 करोड़ (₹426523649/-) की साइबर फ्रॉड राशि का लेन-देन होना पाया गया है, तथा कुल 109 फर्मों के खाते विभिन्न बैंकों में सक्रिय पाए गए हैं। *समन्वय पोर्टल विश्लेषण —* अखिल भारतीय स्तर पर संलिप्तता- गृह मंत्रालय के समन्वय (Samanvaya) पोर्टल पर की गई प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि अभियुक्तगण द्वारा संचालित/नियंत्रित बैंक खाते व मोबाइल नम्बर देशभर में 500 से अधिक साइबर अपराध शिकायतों से लिंक पाए गए हैं। यह तथ्य गिरोह की गतिविधियों की व्यापकता तथा अखिल भारतीय स्तर पर पीड़ितों की संख्या को दर्शाता है। सम्बंधित राज्यों की साइबर क्राइम इकाइयों से समन्वय स्थापित कर अग्रिम विवेचना की जा रही है। *विधिक कार्यवाही-* अभियुक्तगण के विरुद्ध पूर्व में पंजीकृत धारा 318(4)/319(2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट के अतिरिक्त, विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 336(3), 338, 340(2), 112(2), 61(2), 45 व 3(5) की भी बढ़ोतरी की गई है।2