Shuru
Apke Nagar Ki App…
News Janata ki awaaz
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- भोपाल/सीहोर, 7 फरवरी 2026। प्रदेश के अमलाहा, जिला सीहोर में दलहन उत्पादन एवं उत्पादकता को लेकर राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में दलहन क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों, नीति निर्धारण, अनुसंधान, बीज उत्पादन और विपणन से जुड़े विषयों पर व्यापक मंथन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रहेंगे। सम्मेलन में केंद्र और विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री विशेष रूप से शामिल होंगे। इनमें केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, श्री भगिरथ चौधरी, मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, ओडिशा के उपमुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री श्री के. वी. सिंह देव, हरियाणा के श्री श्याम सिंह राणा, गुजरात के श्री रमेशभाई भूराभाई कटारा, छत्तीसगढ़ के श्री रामविचार नेताम, महाराष्ट्र के श्री आशीष जायसवाल, बिहार के श्री राम कृपाल यादव तथा राजस्थान के डॉ. किरोड़ी लाल मीणा शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त वैज्ञानिक, वरिष्ठ अधिकारी, सरकारी बीज उत्पादक संस्थाओं के प्रतिनिधि, दाल उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ और अन्य सहयोगी एजेंसियां भी सम्मेलन में भाग लेंगी। मध्यप्रदेश शासन के कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा किसानों की आय दोगुनी करने की है। यह सम्मेलन नीति, अनुसंधान और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि किसानों की आय वृद्धि, गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्धता और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। बैठक का उद्देश्य किसानों तक नवीन शोध, उन्नत खेती पद्धतियां और बाजार से जुड़ी जानकारी पहुंचाना है, जिससे दलहन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बल मिल सके। साथ ही विभिन्न राज्यों के अनुभवों के आदान-प्रदान से राष्ट्रीय स्तर पर ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। श्री कंषाना ने सभी राज्यों से पधारे मंत्रीगणों और प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि यह सम्मेलन देश में दलहन उत्पादन को नई दिशा देगा।1
- Post by News Janata ki awaaz1
- आयोजित कार्यक्रम के दौरान अभिनेता द्वारा भारत के वीर सपूतों की वीरता और बलिदान की कहानियां सुनाई गईं। उन्होंने युवाओं को देशभक्ति, साहस और कर्तव्य के प्रति जागरूक करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के त्याग को याद करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वीर सपूतों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- Post by Rajesh singh Kushwaha Mirgpura1
- Post by Ravi.kumar.Shakya3
- धौलपुर हत्या मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल का कारावास खेत विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुआ था लड़ाई झगड़ा व फायरिंग इसी विवाद में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की गोली लगने से हुई थी मौत1
- बसई नवाब में ईदगाह शाही जामा मस्जिद में शुक्रवार रात चोरों ने दिया घटना अंजाम दो लाउडस्पीकर मशीन सहित एक घरेलू गैस सिलेंडर चुरा ले गए चोर धौलपुर जिले की तहसील बसई नवाब में मालोंनी पंवार रोड पर स्थित ईदगाह शाही मस्जिद से शुक्रवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया चोरी की घटना का सुबह शनिवार को मालूम हुआ जब लोगों ने आस पास सामान को बिखरा हुआ देखा चोरों ने मस्जिद से दो लाउडस्पीकर मशीन , चार यूनिट,एक घरेलू गैस सिलेंडर,और कुछ बर्तन सामान चोरी हुआ है लोगो में घटना की जानकारी हुई जानकारी मिलते ही लोग काफी संख्या में एकत्रित हुए और चोरी खबर आस पास आग की तरह फैल गई मुस्लिम समाज के लोगों में चोरी की घटना से रोष देखा गया और चोरों के खिलाफ काफी आक्रोश देखा गया और मुस्लिम समाज के लोगों ने चौकी बसई नवाब पुलिस को सूचित किया और चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और जल्द से जल्द चोरी की घटना का खुलासा कर चोरों के खिलाफ कार्यवाही करने को अपील की है1
- मुरैना। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के मार्गदर्शन में जिले में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन के खिलाफ सघन संयुक्त अभियान लगातार जारी है। शनिवार 7 फरवरी को चंबल राजघाट (भानपुर) और पिपरई क्षेत्र में वन, पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग की टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1500 ट्रॉली अवैध चंबल रेत का विनिष्टिकरण किया। नष्ट की गई रेत की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। कलेक्टर ने पूर्व में जिला टास्क फोर्स की बैठक में अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्हीं निर्देशों के पालन में टीम द्वारा निरंतर दबिश दी जा रही है। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई। प्रशासन ने साफ किया है कि रेत माफिया के खिलाफ यह मुहिम आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विनिष्टिकरण की कार्रवाई में 4 जेसीबी, 4 लोडर और 1 एलएनटी मशीन लगाई गई। इस दौरान वनमंडलाधिकारी हरिशचंद्र बघेल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र डाबर, एसडीएम बी.एस. कुशवाह, जिला खनिज अधिकारी सुखदेव निर्मल, पुलिस लाइन के आरआई, राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य के एसडीओ सहित संबंधित राजस्व अमला मौजूद रहा।2