छतरपुर में 108 एंबुलेंस का दुरुपयोग, ड्राइवर कॉलेज की लड़की के साथ मस्ती कर रहा था लोगो ने देखा , मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इमरजेंसी सेवाओं के लिए चलाई जाने वाली 108 एंबुलेंस का कथित तौर पर दुरुपयोग किया गया।जानकारी के अनुसार, सायरन बजाते हुए एंबुलेंस सड़क पर घूमती रही और लोग उसे इमरजेंसी समझकर रास्ता देते रहे, लेकिन वाहन के अंदर कोई मरीज मौजूद नहीं था। आरोप है कि एंबुलेंस चालक ड्यूटी के दौरान एक कॉलेज छात्रा के साथ शहर में घूमता हुआ पकड़ा गया। घटना के सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया और जिम्मेदारों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को सेवा से हटा दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि जिन एंबुलेंस सेवाओं पर लोगों की जान बचाने की जिम्मेदारी होती है, उनका इस तरह दुरुपयोग कितना गंभीर मामला है।फिलहाल जांच जारी है और विभागीय रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
छतरपुर में 108 एंबुलेंस का दुरुपयोग, ड्राइवर कॉलेज की लड़की के साथ मस्ती कर रहा था लोगो ने देखा , मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इमरजेंसी सेवाओं के लिए चलाई जाने वाली 108 एंबुलेंस का कथित तौर पर दुरुपयोग किया गया।जानकारी के अनुसार, सायरन बजाते हुए एंबुलेंस सड़क पर घूमती रही और लोग उसे इमरजेंसी समझकर रास्ता देते रहे, लेकिन वाहन के अंदर कोई मरीज मौजूद नहीं था। आरोप है कि एंबुलेंस चालक ड्यूटी के दौरान एक कॉलेज छात्रा के साथ शहर में घूमता हुआ पकड़ा गया। घटना के सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया और जिम्मेदारों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को सेवा से हटा दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि जिन एंबुलेंस सेवाओं पर लोगों की जान बचाने की जिम्मेदारी होती है, उनका इस तरह दुरुपयोग कितना गंभीर मामला है।फिलहाल जांच जारी है और विभागीय रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
- ईरान ने साफ कर दिया है कि उसके विदेश मंत्री अब्बास आरागची के इस्लामाबाद दौरे के दौरान अमेरिका के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत की कोई योजना नहीं है। यह जानकारी ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल ने दी है। दरअसल, शुक्रवार-शनिवार की रात अराघची के नेतृत्व में ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचा है, जहां उनकी मुलाकात पाकिस्तान के उच्च स्तरीय नेताओं से होगी। इस दौरान क्षेत्र में बढ़ते तनाव और शांति बहाली को लेकर चर्चा की जाएगी।प्रवक्ता ने स्पष्ट कहा कि यह यात्रा पूरी तरह आधिकारिक है और इसका उद्देश्य क्षेत्र में चल रहे तनाव को कम करना है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के साथ यह बातचीत अमेरिका द्वारा बनाए गए आक्रामक माहौल को समाप्त करने और इलाके में शांति स्थापित करने के प्रयासों का हिस्सा है।ईरान के इस बयान को कूटनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है, क्योंकि पश्चिम एशिया में हालात पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं। ऐसे में ईरान ने साफ संकेत दे दिया है कि वह इस दौरे को अमेरिका के साथ किसी भी प्रत्यक्ष वार्ता से अलग रखते हुए केवल क्षेत्रीय शांति और सहयोग पर ध्यान देना चाहता है।1
- Hanuman Beniwal 👏1
- Post by DEVI SINGH UDAWAT1
- नागौर,,रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में ऑपरेशन म्युल हंटर के तहत नागौर पुलिस द्वारा 8-10 करोड़ रूपये के ऑनलाइन सट्टेबाजी का भण्डाफोड़।पशु चारा बेचने की आड़ में ऑनलाइन गैमिग बुक त्मककल की ब्राँच के नाम पर ऑनलाइन सट्टा चलाया जा रहा था।तीन आरोपी भूराराम, पवन एवं रवि गिरफ्तार। तीनों आरोपियों को सरहद किला रोड के पास स्थित फार्म हाऊस से किया दस्तयाब। 13 मोबाईल फोन, 2 लेपटाॅप, 19 एटीएम कार्ड, 3 बैंक पासबुक, 1 बैंक चैक बुक, 1 वाईफाई आदि सामान जब्त किया।आरोपियों से कुल 3.87 करोड़ रूपये के लेन-देन के हिसाब की डायरी जब्त।आरोपीगण द्वारा ऑनलाइन गैमिंग प्लेटफार्म तैयार कर, आमजन को प्रलोभन देकर अब तक 8-10 करोड़ रूपये सट्टे से हड़प लिये हैं।आरोपीगण बैंक खाता, एटीएम कार्ड, सीम कार्ड आदि फर्जी तरीके से विभिन्न अलग-अलग राज्यों से किराये पर प्राप्त किये जाते हैं। जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) नागौर एवं थाना थांवला पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही।3
- Post by Bhanwar Lal Beniwal1
- कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग के 48 घंटे के बाइक बैन को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि आम लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध उचित नहीं है। हालांकि मतदान के दिन पिलियन राइडिंग पर सीमित रोक जारी रहेगी। इस फैसले से जनता को राहत मिली है और चुनावी सुरक्षा व नागरिक स्वतंत्रता के बीच संतुलन पर बहस तेज हो गई है। बंगाल चुनाव से पहले बड़ा फैसला! हाईकोर्ट ने बदला EC का आदेश Calcutta HC Action: बाइक बैन पर बड़ा यू-टर्न, जनता को राहत West Bengal Elections: कोर्ट बनाम चुनाव आयोग, क्या बदला?1
- बीकानेर में रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिला, ट्रेन हादसे की आशंका1
- पत्रकार बीकानेर छत्तीसगढ़ के कोरबा से सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो सिर्फ एक हत्या की कहानी नहीं, बल्कि बदलते समाज और बिखरते रिश्तों की कड़वी हकीकत भी सामने रखता है। एक शख्स अपनी पत्नी की हत्या के बाद उसका कटा हुआ सिर लेकर सड़कों पर बेखौफ घूमता नजर आया,यह दृश्य हर किसी को झकझोर देने वाला है।ऐसे मामलों में अक्सर एक और पहलू सामने आता है,रिश्तों में अविश्वास, शक, और आपसी संवाद की कमी। कई बार यह देखा गया है कि पत्नी या पति का किसी और से बात करना, सोशल मीडिया पर बढ़ती नजदीकियां या रिश्तों में दरार, इंसान को मानसिक रूप से इस कदर तोड़ देती है कि वह गलत और खतरनाक कदम उठा बैठता है। हालांकि यह किसी भी हालत में अपराध का बहाना नहीं हो सकता, लेकिन यह समझना जरूरी है कि समस्या की जड़ कहां है।आज मोबाइल और सोशल मीडिया ने जहां लोगों को जोड़ने का काम किया है, वहीं कई परिवारों में दूरी भी बढ़ाई है। गलतफहमियां, निगरानी, शक और निजी जिंदगी में दखल,ये सब रिश्तों को अंदर से खोखला कर रहे हैं। कई लोगों के लिए यह तकनीक सहूलियत नहीं, बल्कि तनाव और टूटन का कारण बनती जा रही है। लेकिन सबसे जरूरी बात यही है कि किसी भी हालात में हिंसा का रास्ता समाधान नहीं है। कानून अपने हाथ में लेना और किसी की जान लेना न सिर्फ एक जघन्य अपराध है, बल्कि पूरे समाज के लिए खतरा भी है।कोरबा की यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि हमें सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि रिश्तों, मानसिक स्वास्थ्य और सोशल मीडिया के प्रभाव पर भी गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है वरना ऐसे खौफनाक मंज़र बार-बार सामने आते रहेंगे। अच्छा लगे तो आगे शेयर जरूर करना1
- आजकल अस्पताल भी सुरक्षित नहीं! सेतरावा CHC में एक युवक नंगी तलवार लेकर घुस गया। 21 अप्रैल का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना से मरीजों और परिजनों में दहशत फैल गई। CCTV में पूरी घटना कैद होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।1