पटेल तिराहे पर आम आदमी पार्टी का गैस मूल्य वृद्धि पर प्रदर्शन कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध पटेल तिराहे पर आम आदमी पार्टी का गैस मूल्य वृद्धि पर प्रदर्शन कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध आम आदमी पार्टी की बाराबंकी जिला इकाई ने शुक्रवार को पटेल तिराहे पर गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह के नेतृत्व में किया गया।कार्यकर्ताओं ने विरोध जताने के लिए गले में आलू की माला पहन रखी थी और सिर पर खाली गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया। वे हाथों में तख्तियां लिए नारेबाजी करते हुए पटेल तिराहे पहुंचे। इस दौरान ज्ञापन लेने में अधिकारियों को देरी हुई, जिससे पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने में परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह ने शुक्रवार करीब 12:00 बजे बताया कि सरकार द्वारा गैस के दाम बढ़ाए गए हैं और आगे तेल के दाम भी बढ़ने की आशंका है।जुगराज सिंह ने सरकार से गैस के बढ़े हुए दामों को तुरंत कम करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आलू की खरीद न होने पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह सहित पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे
पटेल तिराहे पर आम आदमी पार्टी का गैस मूल्य वृद्धि पर प्रदर्शन कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध पटेल तिराहे पर आम आदमी पार्टी का गैस मूल्य वृद्धि पर प्रदर्शन कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध आम आदमी पार्टी की बाराबंकी जिला इकाई ने शुक्रवार को पटेल तिराहे पर गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह के नेतृत्व में किया गया।कार्यकर्ताओं ने विरोध जताने के लिए गले में आलू की माला पहन रखी थी और सिर पर खाली गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया। वे हाथों में तख्तियां लिए नारेबाजी करते हुए पटेल तिराहे पहुंचे। इस दौरान ज्ञापन लेने में अधिकारियों को देरी हुई, जिससे पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने में परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह ने शुक्रवार करीब 12:00 बजे बताया कि सरकार द्वारा गैस के दाम बढ़ाए गए हैं और आगे तेल के दाम भी बढ़ने की आशंका है।जुगराज सिंह ने सरकार से गैस के बढ़े हुए दामों को तुरंत कम करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आलू की खरीद न होने पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह सहित पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे
- पटेल तिराहे पर आम आदमी पार्टी का गैस मूल्य वृद्धि पर प्रदर्शन कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध आम आदमी पार्टी की बाराबंकी जिला इकाई ने शुक्रवार को पटेल तिराहे पर गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह के नेतृत्व में किया गया।कार्यकर्ताओं ने विरोध जताने के लिए गले में आलू की माला पहन रखी थी और सिर पर खाली गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया। वे हाथों में तख्तियां लिए नारेबाजी करते हुए पटेल तिराहे पहुंचे। इस दौरान ज्ञापन लेने में अधिकारियों को देरी हुई, जिससे पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने में परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह ने शुक्रवार करीब 12:00 बजे बताया कि सरकार द्वारा गैस के दाम बढ़ाए गए हैं और आगे तेल के दाम भी बढ़ने की आशंका है।जुगराज सिंह ने सरकार से गैस के बढ़े हुए दामों को तुरंत कम करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आलू की खरीद न होने पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह सहित पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे1
- *बाराबंकी* शातिर अपराधी सूरज सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल1
- बाराबंकी जिले की रामनगर तहसील स्थित भारत गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी संजय यादव की सूझबूझ से भीड़ को नियंत्रित किया गया। एजेंसी प्रबंधन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए गैस की पर्याप्त उपलब्धता का आश्वासन दिया है। एजेंसी संचालक अरुण रावत ने बताया कि भारत गैस एजेंसी त्रिलोकपुर में प्रतिदिन सिलेंडर की बुकिंग कर गैस का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अत्यधिक भीड़ के कारण वितरण में थोड़ा समय लग सकता है। भारत गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी, त्रिलोकपुर के मैनेजर ने पुष्टि की कि गैस का वितरण बुकिंग के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि 200 उपभोक्ताओं को गैस वितरित की जा चुकी है और लगभग 250 सिलेंडर अभी भी उपलब्ध हैं। उन्होंने दोहराया कि गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को अफवाहों से बचना चाहिए। त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी संजय यादव और हेड कांस्टेबल अब्दुल कयूम गैस एजेंसी स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहे। उनकी देखरेख में गैस वितरण सुचारु रूप से जारी रहा।1
- Lko Big Breaking राजधानी लखनऊ के थाना चौक क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना में गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी द्वारा दी गयी बाइट!!1
- बाराबंकी ।शुक्रवार की रात्रि को स्वाट व थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु गश्त/चेकिंग की जा रही थी कि कन्धवापुर मोड़ के पास सिद्धौर से रामसनेहीघाट हाइवे की ओर मोटर साइकिल से एक संदिग्ध आता दिखायी दिया, इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई जिससे प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 श्री अंकित त्रिपाठी के कान के पास से गोली सनसनाती निकल गयी जिससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में संदिग्ध अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल सीएचसी सिद्धौर भेजा गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह पुत्र पुत्तन सिंह निवासी देवरी रुखारा थाना बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह उपरोक्त थाना जहांगीराबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0-20/2026 धारा 310(2)/317(3) बीएनएस में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद बाराबंकी, लखनऊ, में डकैती/चोरी/अवैध शस्त्र बरामदगी/गैंगस्टर एक्ट आदि से सम्बन्धित कुल 11 अभियोग पंजीकृत हैं।1
- उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली बाराबंकी में शनिवार करीब 12 बजे संपन्न हो गई।इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया।परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था।किसी भी अप्रिय घटना या गड़बड़ी को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस तैनात की गई थी।परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र का स्तर मध्यम था और यह संतुलित था। उन्होंने परीक्षा के आयोजन प्रक्रिया की सराहना की।अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की और इस परीक्षा को अपने करियर में आगे बढ़ने का अवसर बताया।1
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा में गैस खत्म होने से बंद हुई प्रेरणा कैंटीन1
- वन संरक्षण के दावे हवा हवाई हरियाली पर छाया वन माफियाओं का आतंक ताजा मामला बाराबंकी जनपद के वन रेंज बाराबंकी थाना मसौली क्षेत्र अंतर्गत देवकलिया से मसौली से जाने वाले मार्ग पर बुद्धि पूर्व कारंजा मार्ग के सामने रोड के बाएं तरफ बाग में दो पेड़ हरे भरे आम के बगैर परमिट के काटकर नष्ट कर दिए गए वन रेंज बाराबंकी और थाना मसौली क्षेत्र के मसौली कटरा तालाब के उत्तर दिशा माइनर किनारे एक पेड़ हरा भरा विशाल देसी बगैर परमिट के रात्रि के अंधेरे में काटकर नष्ट कर दिया गया वन रेंज बाराबंकी थाना जहांगीराबाद क्षेत्र अंतर्गत कटारी से भयारा जाने वाले चकमर्ग के बाएं तरफ बाग में एक पेड़ हरा भरा व एक पेड़ सुखा आम का बगैर परमिट के काटकर नष्ट कर दिया गया थाना जहांगीराबाद वन रेंज बाराबंकी क्षेत्र अंतर्गत कटहरि से भयारा जाने वाले चक मार्ग पर मधु मियां की बाग में एक पेड़ अध कटा व दो पेड़ आम के व एक पेड़ की शाखा बगैर परमिट के काटकर नष्ट कर दी गई थाना सफदरगंज वन रेंज बाराबंकी अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर सरकारी स्कूल के सामने से रहरामऊ जाने वाले चक मार्ग पर नाले के उस पर दाहिने हाथ चक मार्ग के किनारे पर लगा हुआ हरा भरा विशाल गूलर का पेड़ रात्रि के अंधेरे में काटकर नष्ट कर दिया गया थाना मसौली वन रेंज बाराबंकी अंतर्गत ग्राम बांसा से रहरा मऊ जाने वाले मार्ग पर पटवारी की बाग में 5 पेड़ आम के 10 से 12 दिन पहले काट कर नष्ट कर दिए गए बाराबंकी जनपद के थाना टिकैटनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बनगांवा के मजरे सिकलिक पुरवा गांव में गांव के पूर्व दिशा में 7 से 8 पेड़ आम के बाग की दोनों तरफ काटकर नष्ट कर दिए गए और कुछ हरे भरे आम के पेड़ों की शाखाएं भी काट दी गई पेड़ और पेड़ के अवशेष ठंठों को जेसीबी से उखाड़ कर हटा दिया गया जो कि जीपीएस फोटो और वीडियो देखी जा सकती है हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ों पर लेकड़कट्टो का चल रहा लगातार आरा जिम्मेदार बेखबर फिलहाल जांच का विषय है अब देखना है खबर प्रसारित होने के बाद कार्यवाही की जाती है या नहीं1