logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बाराबंकी* शातिर अपराधी सूरज सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल *बाराबंकी* शातिर अपराधी सूरज सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल

7 hrs ago
user_Mohd zaid
Mohd zaid
रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

*बाराबंकी* शातिर अपराधी सूरज सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल *बाराबंकी* शातिर अपराधी सूरज सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *बाराबंकी* शातिर अपराधी सूरज सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल
    1
    *बाराबंकी*  शातिर अपराधी सूरज सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बाराबंकी जिले की रामनगर तहसील स्थित भारत गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी संजय यादव की सूझबूझ से भीड़ को नियंत्रित किया गया। एजेंसी प्रबंधन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए गैस की पर्याप्त उपलब्धता का आश्वासन दिया है। एजेंसी संचालक अरुण रावत ने बताया कि भारत गैस एजेंसी त्रिलोकपुर में प्रतिदिन सिलेंडर की बुकिंग कर गैस का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अत्यधिक भीड़ के कारण वितरण में थोड़ा समय लग सकता है। भारत गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी, त्रिलोकपुर के मैनेजर ने पुष्टि की कि गैस का वितरण बुकिंग के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि 200 उपभोक्ताओं को गैस वितरित की जा चुकी है और लगभग 250 सिलेंडर अभी भी उपलब्ध हैं। उन्होंने दोहराया कि गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को अफवाहों से बचना चाहिए। त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी संजय यादव और हेड कांस्टेबल अब्दुल कयूम गैस एजेंसी स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहे। उनकी देखरेख में गैस वितरण सुचारु रूप से जारी रहा।
    1
    बाराबंकी जिले की रामनगर तहसील स्थित भारत गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी संजय यादव की सूझबूझ से भीड़ को नियंत्रित किया गया। एजेंसी प्रबंधन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए गैस की पर्याप्त उपलब्धता का आश्वासन दिया है।
एजेंसी संचालक अरुण रावत ने बताया कि भारत गैस एजेंसी त्रिलोकपुर में प्रतिदिन सिलेंडर की बुकिंग कर गैस का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अत्यधिक भीड़ के कारण वितरण में थोड़ा समय लग सकता है।
भारत गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी, त्रिलोकपुर के मैनेजर ने पुष्टि की कि गैस का वितरण बुकिंग के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि 200 उपभोक्ताओं को गैस वितरित की जा चुकी है और लगभग 250 सिलेंडर अभी भी उपलब्ध हैं। उन्होंने दोहराया कि गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को अफवाहों से बचना चाहिए।
त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी संजय यादव और हेड कांस्टेबल अब्दुल कयूम गैस एजेंसी स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहे। उनकी देखरेख में गैस वितरण सुचारु रूप से जारी रहा।
    user_Gulashn kumar "Monu "
    Gulashn kumar "Monu "
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पटेल तिराहे पर आम आदमी पार्टी का गैस मूल्य वृद्धि पर प्रदर्शन कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध आम आदमी पार्टी की बाराबंकी जिला इकाई ने शुक्रवार को पटेल तिराहे पर गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह के नेतृत्व में किया गया।कार्यकर्ताओं ने विरोध जताने के लिए गले में आलू की माला पहन रखी थी और सिर पर खाली गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया। वे हाथों में तख्तियां लिए नारेबाजी करते हुए पटेल तिराहे पहुंचे। इस दौरान ज्ञापन लेने में अधिकारियों को देरी हुई, जिससे पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने में परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह ने शुक्रवार करीब 12:00 बजे बताया कि सरकार द्वारा गैस के दाम बढ़ाए गए हैं और आगे तेल के दाम भी बढ़ने की आशंका है।जुगराज सिंह ने सरकार से गैस के बढ़े हुए दामों को तुरंत कम करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आलू की खरीद न होने पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह सहित पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे
    1
    पटेल तिराहे पर आम आदमी पार्टी का गैस मूल्य वृद्धि पर प्रदर्शन कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
आम आदमी पार्टी की बाराबंकी जिला इकाई ने शुक्रवार को पटेल तिराहे पर गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह के नेतृत्व में किया गया।कार्यकर्ताओं ने विरोध जताने के लिए गले में आलू की माला पहन रखी थी और सिर पर खाली गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया। वे हाथों में तख्तियां लिए नारेबाजी करते हुए पटेल तिराहे पहुंचे। इस दौरान ज्ञापन लेने में अधिकारियों को देरी हुई, जिससे पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने में परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह ने शुक्रवार करीब 12:00 बजे बताया कि सरकार द्वारा गैस के दाम बढ़ाए गए हैं और आगे तेल के दाम भी बढ़ने की आशंका है।जुगराज सिंह ने सरकार से गैस के बढ़े हुए दामों को तुरंत कम करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आलू की खरीद न होने पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह सहित पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    रिपोर्टर सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *पड़ोसी के घर मुर्गी जाने पर मारपीट फतेहपुर के झांसा पुरवा गांव में दोनों पक्षों में चार लोग घायल* बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के झांसा पुरवा गांव में मुर्गी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी के घर मुर्गी जाने पर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें एक ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झांसा पुरवा निवासी अनूप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर बकरियां और मुर्गियां पालता है। शनिवार को उसकी एक मुर्गी पड़ोसी बेनीराम के दरवाजे पर चली गई थी। इसी बात से नाराज होकर बेनीराम, अवधेश कुमार, शिवा, सचिन, श्लोक कुमार, मनोहर और बलवंता ने गाली-गलौज शुरू कर दी। अनूप कुमार के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया, जिससे अनूप के पिता छविराज, भाई अतुल, राधा और माता श्रीदेवी घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मारपीट में घायल हुए परिजन किसी तरह थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने पुष्टि की कि मुर्गी को लेकर हुए विवाद की शिकायत मिली है और मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*पड़ोसी के घर मुर्गी जाने पर मारपीट फतेहपुर के झांसा पुरवा गांव में दोनों पक्षों में चार लोग घायल*
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के झांसा पुरवा गांव में मुर्गी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी के घर मुर्गी जाने पर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें एक ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
झांसा पुरवा निवासी अनूप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर बकरियां और मुर्गियां पालता है। शनिवार को उसकी एक मुर्गी पड़ोसी बेनीराम के दरवाजे पर चली गई थी। इसी बात से नाराज होकर बेनीराम, अवधेश कुमार, शिवा, सचिन, श्लोक कुमार, मनोहर और बलवंता ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
अनूप कुमार के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया, जिससे अनूप के पिता छविराज, भाई अतुल, राधा और माता श्रीदेवी घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
मारपीट में घायल हुए परिजन किसी तरह थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने पुष्टि की कि मुर्गी को लेकर हुए विवाद की शिकायत मिली है और मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनपद बाराबंकी में दिनांक 14.03.2026 को उप-निरीक्षक परीक्षा 2025 में सम्मिलित होने आयी महिला अभ्यर्थी जिसका परीक्षा केन्द्र राजकीय इण्टर कालेज बरौली जाटा थाना सतरिख था, गलती से कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित राजकीय इण्टर कालेज में आ गयी थी। समय के अभाव के कारण महिला अभ्यर्थी ने तत्काल 112 पर सूचना दी, जिसके उपरान्त पीआरवी 6520 के कर्मियों द्वारा उक्त महिला अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचाया गया। उक्त महिला अभ्यर्थी द्वारा बाराबंकी पुलिस की प्रशंसा की गई।
    1
    जनपद बाराबंकी में दिनांक 14.03.2026 को उप-निरीक्षक परीक्षा 2025 में सम्मिलित होने आयी महिला अभ्यर्थी जिसका परीक्षा केन्द्र राजकीय इण्टर कालेज बरौली जाटा थाना सतरिख था, गलती से कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित राजकीय इण्टर कालेज में आ गयी थी। समय के अभाव के कारण महिला अभ्यर्थी ने तत्काल 112 पर सूचना दी, जिसके उपरान्त पीआरवी 6520 के कर्मियों द्वारा उक्त महिला अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचाया गया। उक्त महिला अभ्यर्थी द्वारा बाराबंकी पुलिस की प्रशंसा की गई।
    user_Sandeep Kumar Patrakaar
    Sandeep Kumar Patrakaar
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Lko Big Breaking राजधानी लखनऊ के थाना चौक क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना में गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी द्वारा दी गयी बाइट!!
    1
    Lko Big Breaking 
राजधानी लखनऊ के थाना चौक क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना में गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी द्वारा दी गयी बाइट!!
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Mohd Aamir
    2
    Post by Mohd Aamir
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • वन संरक्षण के दावे हवा हवाई हरियाली पर छाया वन माफियाओं का आतंक ताजा मामला बाराबंकी जनपद के वन रेंज बाराबंकी थाना मसौली क्षेत्र अंतर्गत देवकलिया से मसौली से जाने वाले मार्ग पर बुद्धि पूर्व कारंजा मार्ग के सामने रोड के बाएं तरफ बाग में दो पेड़ हरे भरे आम के बगैर परमिट के काटकर नष्ट कर दिए गए वन रेंज बाराबंकी और थाना मसौली क्षेत्र के मसौली कटरा तालाब के उत्तर दिशा माइनर किनारे एक पेड़ हरा भरा विशाल देसी बगैर परमिट के रात्रि के अंधेरे में काटकर नष्ट कर दिया गया वन रेंज बाराबंकी थाना जहांगीराबाद क्षेत्र अंतर्गत कटारी से भयारा जाने वाले चकमर्ग के बाएं तरफ बाग में एक पेड़ हरा भरा व एक पेड़ सुखा आम का बगैर परमिट के काटकर नष्ट कर दिया गया थाना जहांगीराबाद वन रेंज बाराबंकी क्षेत्र अंतर्गत कटहरि से भयारा जाने वाले चक मार्ग पर मधु मियां की बाग में एक पेड़ अध कटा व दो पेड़ आम के व एक पेड़ की शाखा बगैर परमिट के काटकर नष्ट कर दी गई थाना सफदरगंज वन रेंज बाराबंकी अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर सरकारी स्कूल के सामने से रहरामऊ जाने वाले चक मार्ग पर नाले के उस पर दाहिने हाथ चक मार्ग के किनारे पर लगा हुआ हरा भरा विशाल गूलर का पेड़ रात्रि के अंधेरे में काटकर नष्ट कर दिया गया थाना मसौली वन रेंज बाराबंकी अंतर्गत ग्राम बांसा से रहरा मऊ जाने वाले मार्ग पर पटवारी की बाग में 5 पेड़ आम के 10 से 12 दिन पहले काट कर नष्ट कर दिए गए बाराबंकी जनपद के थाना टिकैटनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बनगांवा के मजरे सिकलिक पुरवा गांव में गांव के पूर्व दिशा में 7 से 8 पेड़ आम के बाग की दोनों तरफ काटकर नष्ट कर दिए गए और कुछ हरे भरे आम के पेड़ों की शाखाएं भी काट दी गई पेड़ और पेड़ के अवशेष ठंठों को जेसीबी से उखाड़ कर हटा दिया गया जो कि जीपीएस फोटो और वीडियो देखी जा सकती है हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ों पर लेकड़कट्टो का चल रहा लगातार आरा जिम्मेदार बेखबर फिलहाल जांच का विषय है अब देखना है खबर प्रसारित होने के बाद कार्यवाही की जाती है या नहीं
    1
    वन संरक्षण के दावे हवा हवाई हरियाली पर छाया वन माफियाओं का आतंक
ताजा मामला बाराबंकी जनपद के वन रेंज बाराबंकी थाना मसौली क्षेत्र अंतर्गत देवकलिया से मसौली से जाने वाले मार्ग पर बुद्धि पूर्व कारंजा मार्ग के सामने रोड के बाएं तरफ बाग में दो पेड़ हरे भरे आम के बगैर परमिट के काटकर नष्ट कर दिए गए 
वन रेंज बाराबंकी और थाना मसौली क्षेत्र के मसौली कटरा तालाब के उत्तर दिशा माइनर किनारे एक पेड़ हरा भरा विशाल देसी बगैर परमिट के रात्रि के अंधेरे में काटकर नष्ट कर दिया गया 
वन रेंज बाराबंकी थाना जहांगीराबाद क्षेत्र अंतर्गत कटारी से भयारा जाने वाले चकमर्ग के बाएं तरफ बाग में एक पेड़ हरा भरा व एक पेड़ सुखा आम का बगैर परमिट के काटकर नष्ट कर दिया गया
थाना जहांगीराबाद वन रेंज बाराबंकी क्षेत्र अंतर्गत 
कटहरि से भयारा जाने वाले चक मार्ग पर  मधु मियां की बाग में एक पेड़ अध कटा व दो पेड़ आम के व एक पेड़ की शाखा बगैर परमिट के काटकर नष्ट कर दी गई 
थाना सफदरगंज वन रेंज बाराबंकी अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर सरकारी स्कूल के सामने से रहरामऊ जाने वाले चक मार्ग पर नाले के उस पर दाहिने हाथ चक मार्ग के किनारे पर लगा हुआ हरा भरा विशाल गूलर का पेड़ रात्रि के अंधेरे में काटकर नष्ट कर दिया गया
थाना मसौली वन रेंज बाराबंकी अंतर्गत ग्राम बांसा से रहरा मऊ जाने वाले मार्ग पर पटवारी की बाग में 5 पेड़ आम के 10 से 12 दिन पहले काट कर नष्ट कर दिए गए 
बाराबंकी जनपद के थाना टिकैटनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बनगांवा के मजरे सिकलिक पुरवा गांव में गांव के पूर्व दिशा में 7 से 8 पेड़ आम के बाग की दोनों तरफ काटकर नष्ट कर दिए गए और कुछ हरे भरे आम के पेड़ों की शाखाएं भी काट दी गई पेड़ और पेड़ के अवशेष ठंठों को जेसीबी से उखाड़ कर हटा दिया गया जो कि जीपीएस फोटो और वीडियो देखी जा सकती है
हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ों पर लेकड़कट्टो का चल रहा लगातार आरा जिम्मेदार बेखबर
फिलहाल जांच का विषय है अब देखना है खबर प्रसारित होने के बाद कार्यवाही की जाती है या नहीं
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    रिपोर्टर सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.