Shuru
Apke Nagar Ki App…
यमुना नदी में कूदकर जान देने वाले युवक का वीडियो वायरल, कूदने से पहले बनाया वीडियो, नामजद लोगों पर आरोप, यमुना नदी में कूदकर जान देने वाले युवक का वीडियो वायरल, कूदने से पहले बनाया वीडियो, नामजद लोगों पर आरोप,
जगदीश यदुवंशी
यमुना नदी में कूदकर जान देने वाले युवक का वीडियो वायरल, कूदने से पहले बनाया वीडियो, नामजद लोगों पर आरोप, यमुना नदी में कूदकर जान देने वाले युवक का वीडियो वायरल, कूदने से पहले बनाया वीडियो, नामजद लोगों पर आरोप,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नशे के खिलाफ शिकायत करना पड़ा भारी, पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप दो युवकों का शांति भंग में चालान, एक व्यक्ति को 20-21 घंटे हिरासत में रखने का दावा; वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग मथुरा, ( राया )नशे के खिलाफ शिकायत करना पड़ा भारी, पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप दो युवकों का शांति भंग में चालान, एक व्यक्ति को 20-21 घंटे हिरासत में रखने का दावा; वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग राया। थाना राया क्षेत्र के ग्राम आयराखेड़ा निवासी मानवेंद्र सिंह ने पुलिसकर्मियों पर घर में जबरन घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और दो युवकों को हिरासत में लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे थाना राया में तैनात दरोगा विजेंद्र यादव एक अन्य दरोगा, छह-सात पुरुष कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबलों के साथ उसके घर पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मी बिना पूर्व सूचना के घर में दाखिल हुए और वृद्ध माता-पिता सुरेंद्र सिंह व मुन्नी देवी के साथ अभद्रता एवं गाली-गलौज की। मानवेंद्र सिंह का आरोप है कि उसके भाई कृष्ण सिंह और पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिसकर्मियों से कार्रवाई का कारण पूछा तो उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। इसके बाद दोनों को कथित तौर पर घसीटते हुए पुलिस जीप में बैठाकर थाने ले जाया गया। शिकायतकर्ता ने घटना से संबंधित वीडियो रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया है। शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि जब चचेरा भाई जितेंद्र सिंह दोनों भाइयों के बारे में जानकारी लेने थाने पहुंचा तो उसके साथ भी कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा उसे करीब 20 से 21 घंटे तक हिरासत में रखा गया। मानवेंद्र सिंह के मुताबिक, बाद में कृष्ण सिंह और पुष्पेंद्र सिंह का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उसने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ शिकायत करने के बाद पुलिस कार्रवाई की गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।1
- छाता सुगर मिल पर क्या कहा महिलाओ ने जाने पूरी खबर....... छाता सुगर मिल पर क्या कहा महिलाओ ने जाने पूरी खबर1
- मुखराई प्रकरण ने पकड़ा तूल: गांव पहुंचे संत, धरने पर बैठे—मामले की गहन जांच और सख्त कार्रवाई की मांग मुखराई प्रकरण ने पकड़ा तूल: गांव पहुंचे संत, धरने पर बैठे—मामले की गहन जांच और सख्त कार्रवाई की मांग1
- *थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा धर्म परिवर्तन के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को चोरी की मोटर साईकिल व 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा महोदय द्वारा दी गई बाईट ।*1
- विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर अस्पताल में बांटे गए फल, मरीजों के इलाज में फार्मासिस्टों की भूमिका की सराहना मथुरा जिला अस्पताल परिसर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर अस्पताल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए और स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों के अतुलनीय योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी ने मरीजों का हाल चाल जाना और उन्हें फल प्रदान किए अपने संबोधन में उन्होंने अस्पताल की संपूर्ण व्यवस्था और मरीजों के सही इलाज में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका की जमकर सराहना की उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ होते हैं इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के समस्त कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा ईमानदारी और सेवा भाव से करें ताकि मरीजों को इलाज का अधिकतम लाभ मिल सके वहीं फार्मासिस्ट प्रतिनिधि ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में फार्मासिस्टों की भूमिका और उनके योगदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। फार्मासिस्ट की महत्ता को रेखांकित करते हुए प्रतिनिधि ने एक प्रेरक संदेश दिया दवाएं जीवन बचाती हैं लेकिन दवाओं के जीवन और सही उपयोग की रक्षा फार्मासिस्ट करते हैं उन्होंने उपस्थित सभी फार्मासिस्टों को अपनी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने तथा मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण के लिए निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम का समापन मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना और फार्मासिस्टों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ4
- गोवर्धन थाना के गांव मुखराई लव जिहाद मामले ने पकड़ा तूल । संतों ने पहुंच कर दिया धरना। गोवर्धन क्षेत्र के गांव मुखराई में चल रहा लव जिहाद प्रकरण मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है । एक और जहां पुलिस प्रशासन ने मामले में मुस्लिम समुदाय के युवक के खिलाफ धर्मांतरण का केस दर्ज कर लिया है और गांव मुखराई में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है लेकिन बावजूद इसके तनाव की स्थिति घटने का नाम नहीं ले रही है । शुक्रवार को भी तमाम संत और सामाजिक संगठनों का मुखराई गांव में पहुंचने का सिलसिला बरकरार रहा। गोवर्धन क्षेत्र के जुल्हेंदी स्थित चित्रगुप्त पीठ के महंत संत सच्चिदानंद महाराज अपने अनुयायियों और समर्थकों के साथ गांव मुखराई में पहुंच गए और धरने पर बैठ गए और मांग करने लगे कि इस मामले में कठोरता से कार्रवाई हो और मामले की गहराई से जांच हो । उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले के तार पाकिस्तान तक से जुड़े हो सकते हैं क्योंकि आरोपी युवक की बुआ पाकिस्तान में रहती है। पुलिस को मामले को गंभीरता से लेकर जांच करनी चाहिए । वहीं दूसरी ओर उन्होंने बताया कि आरोपी युवक का बड़ा भाई भी पहले हिंदू लड़की को भगाकर शादी कर चुका है आरोपी का पिता भी पहले हिंदू महिला का यौन शोषण कर चुका है और अब आरोपी के द्वारा क्षत्रिय समाज की लड़की को फुसला कर भगा कर ले जाने की घटना ने क्षेत्र में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है ऐसे में पुलिस प्रशासन को पूरे मामले की सभी बिंदुओं से जांच करनी चाहिए क्योंकि गोवर्धन तीर्थ नगरी होने के साथ-साथ सनातन धर्म के मानने वालों का क्षेत्र है और यहां पर मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा इस तरह की घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं होने दी जाएंगी। अगर पुलिस प्रशासन मामले में ठोस कार्रवाई नहीं करेगा तो संत समाज आगे बड़ा आंदोलन करेगा वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है कि मामले की पूरी जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में आगे से इस तरह की घटनाएं न हो उसके लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं1
- गोवर्धन पुलिस को बड़ी सफलता लव जिहाद और धर्मांतरण के आरोपी को किया गिरफ्तार।। गोवर्धन।। पिछले कुछ दिनों से गोवर्धन में चल रहे हाई प्रोफाइल लव जिहाद और धर्मांतरण मामले में गोवर्धन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमें गोवर्धन थाना पुलिस ने धर्मांतरण और लब जिहाद के एक मुख्य आरोपी सलमान निवासी मुखराई राधाकुंड को तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सलमान 2021 के धर्मांतरण के मामले में आरोपी है तथा अगस्त 2026 के एक मोटरसाइकिल चोरी में भी आरोपी है एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी सलमान से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। अभी हाल ही में कुछ दिन पूर्व ही सलमान के छोटे भाई मुश्ताक पुत्र सौदान द्वारा गांव बसौती से एक हिंदू क्षत्रिय समाज की बेटी का भाग कर ले जाने का प्रकरण सामने आया है जिसमें अभी मामला ठंडा भी नहीं हुआ है और तमाम हिंदूवादी संगठन आरोपियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं । ऐसे में गोवर्धन थाना पुलिस की है कार्रवाई एक बड़ी सफलता की निशानी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह लोग बाहर से आने वाली फंडिंग के जरिए स्थानीय हिंदू सवर्णो की बहन बेटियों को जानबूझ कर टारगेट कर अपना शिकार बना रहे हैं। देखना होगा कि पुलिस आगे इस मामले में क्या और जांच पड़ताल कर कार्रवाई करती है और इस गहरे षड्यंत्र में शामिल दोषियों को कितनी जल्दी जेल के सलाखों के पीछे भेज पाती है।1
- मथुरा में दबंग प्रधान की गुंडागर्दी, अधिकारियों के सामने लहराई पिस्तौल राया (मथुरा)। विकास खंड राया की ग्राम पंचायत भंकरपुर वसेला में करोड़ों रुपये के सरकारी गबन की जांच करने पहुंचे अधिकारियों के सामने दबंग ग्राम प्रधान शिव सिंह उर्फ शिब्बो पहलवान ने सरेआम गुंडागर्दी की। घोटाला उजागर होने के डर से बौखलाए प्रधान ने अखाड़े से 15-20 गुंडों को बुलाकर जांच की मांग कर रहे ग्रामीणों पर जानलेवा हमला करवा दिया। आरोप है कि प्रधान शिब्बो पहलवान ने हाथों में अवैध पिस्तौल लहराकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। इस हमले में प्रधान के साथ बंटी, रवि, उनके भतीजे, पिता और चाचा भी शामिल रहे। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, वर्ष 2021 से अब तक नल मरम्मत, रीबोर, सफाई व्यवस्था, सामुदायिक शौचालय निर्माण, पेवर ब्लॉक और सड़क निर्माण के नाम पर फर्जी कागजात बनाकर करोड़ों का गबन किया गया है। पीड़ितों ने आरोपी प्रधान व उसके सहयोगियों पर तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।3
- यमुना में छलांग लगाने वाले युवक का शव गोकुल बैराज से बरामद, परिजनों ने कंपनी सुपरवाइजर पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप मथुरा। थाना यमुनापार क्षेत्र में बुधवार को यमुना नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव करीब 24 घंटे की तलाश के बाद गुरुवार शाम लगभग 4 बजे गोकुल बैराज के पास से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान दिनेश सारस्वत (38 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दिनेश मथुरा स्थित स्वीटी सुपारी कंपनी में कार्य करते थे। उनके पैर में चोट लगने के कारण वह पिछले करीब तीन माह से काम पर नहीं जा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि खाते में सैलरी ना आने को लेकर कंपनी के सुपरवाइजर चिंटू और पंकज द्वारा दिनेश पर कथित रूप से मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक इसी से परेशान होकर बुधवार दोपहर दिनेश अपनी बाइक पुल पर खड़ी कर यमुना नदी में कूद गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। करीब 24 घंटे तक चले खोज अभियान के बाद गुरुवार शाम गोकुल बैराज के पास उनका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश देखने को मिला। परिजनों द्वारा कंपनी प्रबंधन से आर्थिक सहायता की मांग की गई। बताया गया कि कंपनी की ओर से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए मानसिक प्रताड़ना के आरोपों की भी जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1