हिमाचल प्रदेश में छात्र संघ चुनावों की बहाली व अन्य मांगों को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकार्यताओं ने चंबा जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इसके पश्चात जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकु बड़याल ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2014 से छात्र संघ चुनाव बंद किए गए हैं। इन चुनावों के न होने से छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है जबकि पहले छात्र संघ के माध्यम से छात्रों की समस्याओं का निदान हो जाता था। इसलिए सरकार जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल करे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार जल्द कृषि विविद्यालय पालमपुर को उनकी 112 हैकटर भूमि वापिस करे ताकि इस भूमि पर छात्रों को प्रैक्टिकल इत्यादि करवाए जा सकें। वहीं विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय को स्थायी भवन उयलब्ध करवाया जाए और इस भवन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार से प्रस्तावित 30 करोड़ की धनराशि जल्द जारी की जाए। अंकु बड़याल ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व प्रदेश के 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने की बात कही थी लेकिन इस बारे भी युवाओं को ठगा गया है और अब तक इस वादे को सरकार ने पूरा नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द विद्यार्थी परिषद की इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। बाइट : अंकु बड़याल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विद्यार्थी परिषद
हिमाचल प्रदेश में छात्र संघ चुनावों की बहाली व अन्य मांगों को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकार्यताओं ने चंबा जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इसके पश्चात जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकु बड़याल ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2014 से छात्र संघ चुनाव बंद किए गए हैं। इन चुनावों के न होने से छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है जबकि पहले छात्र संघ के माध्यम से छात्रों की समस्याओं का निदान हो जाता था। इसलिए सरकार जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल करे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार जल्द कृषि विविद्यालय पालमपुर को उनकी 112 हैकटर भूमि वापिस करे ताकि
इस भूमि पर छात्रों को प्रैक्टिकल इत्यादि करवाए जा सकें। वहीं विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय को स्थायी भवन उयलब्ध करवाया जाए और इस भवन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार से प्रस्तावित 30 करोड़ की धनराशि जल्द जारी की जाए। अंकु बड़याल ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व प्रदेश के 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने की बात कही थी लेकिन इस बारे भी युवाओं को ठगा गया है और अब तक इस वादे को सरकार ने पूरा नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द विद्यार्थी परिषद की इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। बाइट : अंकु बड़याल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विद्यार्थी परिषद
- डॉ. जनक राज, विधायक भरमौर–पांगी विधानसभा क्षेत्र, ने आज मैहला में आयोजित “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम के दौरान अपनी बात रखते हुए कहा कि पांगी–भरमौर की जनता ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा है ताकि वे उनकी तकलीफों और समस्याओं को मजबूती से सदन में उठा सकें। उन्होंने कहा कि वे पिछले तीन वर्षों से लगातार क्षेत्र की समस्याएं विधानसभा में उठाते आ रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। विधायक ने कहा, “आज सरकार खुद जनता के द्वार आई है, तो उम्मीद है कि जनता के प्रतिनिधि के रूप में हमारी बात भी सुनी जाएगी।” उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लगभग दो से ढाई सौ लोग मौजूद थे, जबकि वे स्वयं प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उन्हें संबंधित विभागों तक पहुंचाते हैं। डॉ. जनक राज ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध पूरी तरह लोकतांत्रिक था। उन्होंने कहा कि उन्होंने और उनके समर्थकों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखी और किसी प्रकार का हंगामा या अव्यवस्था नहीं होने दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने लोकतंत्र और देश की गरिमा को बनाए रखने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पांगी और भरमौर जैसे दूरदराज़ जनजातीय क्षेत्रों की समस्याएं गंभीर हैं—सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर जनता लंबे समय से परेशान है। “जनता ने हमें भरोसा देकर भेजा है, और हम उनकी आवाज उठाते रहेंगे,” उन्होंने दोहराया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी विभिन्न मांगें सरकार के समक्ष रखीं और त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई। अब देखना यह होगा कि “सरकार गांव के द्वार” पहल के तहत उठे मुद्दों पर प्रशासन और सरकार कितनी शीघ्र कार्रवाई करती है।1
- चम्बा में 1 मार्च को शिक्षकों की ‘आग्रह रैली’, अध्यक्ष पुनीत निराला ने की प्रेस वार्ता सुरेंद्र ठाकुर चम्बा, 27 फरवरी 2026: राज्य कार्यकारिणी के पत्र संख्या-065: HPPTF (2025-28) दिनांक 16 फरवरी 2026 के संदर्भ में आज आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन के अध्यक्ष पुनीत निराला ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा 23 सितंबर 2025 को जारी ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ अधिसूचना तथा शिक्षकों की अन्य लंबित मांगों के विरोध में 1 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय चम्बा में एक विशाल ‘आग्रह रैली’ आयोजित की जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि सरकार और विभाग द्वारा लगातार मांगों की अनदेखी किए जाने के कारण राज्य कार्यकारिणी को यह निर्णय लेना पड़ा है। रैली का मुख्य उद्देश्य जिला उपायुक्त के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर विवादित अधिसूचना को वापस लेने और शिक्षकों की लंबित मांगों को स्वीकार करने का आग्रह करना है। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से अपील की कि वे अपने-अपने ब्लॉकों के प्राथमिक शिक्षकों को रैली की सूचना दें और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें। साथ ही रैली के दौरान शांति, अनुशासन और गरिमा बनाए रखने का विशेष आग्रह किया गया है। 📌 रैली का विवरण: दिनांक: 1 मार्च 2026 समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक स्थान: जिला मुख्यालय, चम्बा अध्यक्ष ने कहा कि यह समय शिक्षकों की एकता और शक्ति दिखाने का है तथा सभी के सहयोग से रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।1
- Post by Mahakal Mishra1
- सुजानपुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर के चेहरों के ऊपर भाजपा कार्यालय सुजानपुर में जो अन्य फोटो चिपकाए गए उस मामले पर सुजानपुर कांग्रेस विधायक कैप्टन रंजीत ने भाजपा सुजानपुर मंडल के तमाम पदाधिकारीयो पर तीखा हमला बोला है उन्होंने कहा कि जो लोग अपने पार्टी के शीर्ष नेताओं का मान सम्मान नहीं करते वह किस मुख से पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के कार्यक्रम रख रहे हैं कैप्टन रंजीत ने कहा कि ऐसे लोगों को अपने गिरेवान में झांकना होगा क्योंकि जिस व्यक्ति ने दो बार प्रदेश का सफलतम नेतृत्व किया उस व्यक्ति के फोटो के आगे सुजानपुर भाजपा कार्यालय में अखबारे चिपका दी गई उनके मुंह को ढांप दिया गया ऐसे में यह लोग किस तरह से पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं यह बात जग जाहिर है विधायक ने कहा कि भाजपा का यह आपसी मामला है मेरा इसके ऊपर बोलना बनता नहीं लेकिन पार्टी विचारधारा कैसी ही भी हो लेकिन अपनों का मान सम्मान हमेशा करते आया हूं और आगे भी करता रहूंगा उन्होंने कहा कि जिस तरह से सुजानपुर भाजपा कार्यालय के भीतर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर की फोटो के आगे अन्य नेताओं के फोटो लगाकर उनके मुंह को ढांपने की कोशिश की जिन लोगों ने ऐसा कार्य किया आने वाले समय में यहां की जनता उनके चेहरों को खुद ही ढांप देगी1
- Post by Till The End News1
- 📢 2 मार्च — धर्मपुर का निर्णायक संकल्प! जब रूमीत सिंह ठाकुर धर्मपुर की धरती पर कदम रखेंगे, तो यह केवल एक कार्यक्रम नहीं — यह धर्मपुर की जागी हुई चेतना का प्रदर्शन होगा! अब चुप बैठने का समय नहीं, अब अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का समय है! हम किसी के विरोध में नहीं — लेकिन अन्याय, बेरोजगारी, उपेक्षा और भेदभाव के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएँगे। 🚩 सड़क चाहिए — तो साफ शब्दों में मांग होगी 🚩 रोजगार चाहिए — तो स्पष्ट नीति की मांग होगी 🚩 शिक्षा और स्वास्थ्य चाहिए — तो जवाबदेही तय होगी 🚩 पारदर्शी शासन चाहिए — तो जनशक्ति खड़ी होगी अगर किसी नीति या कानून को लेकर जनता में सवाल हैं, तो हम उन्हें दबाएँगे नहीं — हम खुलकर, तथ्यों के साथ, संविधान के दायरे में अपनी बात रखेंगे। धर्मपुर अब जाग चुका है। अब निर्णय जनता करेगी। धर्मपुर विधानसभा अब विकास, स्वाभिमान और मजबूत नेतृत्व की ओर कदम बढ़ाएगा। जय भवानी! जय माँ जालपा! जय बाबा कमलाहिया! जय दादा परशुराम! आपका अपना ब्यास ठाकुर देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा उपाध्यक्ष, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश #धर्मपुर_संकल्प #जनशक्ति #विकास_का_निर्णय1
- Post by Till The End News1
- Baba Veer Nath1
- हमीरपुर हमीरपुर में पहुंचे मु,ख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एक दिवसीय दौरे के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर जमकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा है कि भाजपा हिमाचल विरोधी पार्टी है और हमेशा जनता को गुमराह करती आई है। वहीं आरजीडी के मुददे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आरजीडी से ही उतार सकते थे हिमाचल का कर्ज लेकिन केन्द्र सरकार ने आरजीडी बंद कर प्रदेश से अन्याय किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री सुक्खू का हमीरपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया और मुख्यमंत्री सुक्खू ने जसकोट स्थित हेलीपोर्ट के निर्माणाधीन कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को जल्द इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए है। बाद में मेडिकल कालेज जोलसप्पड में कैंसर अस्पताल , नर्सिंग कालेज बनाने की साइट का निरीक्षण भी किया। इसके बाद निर्माणाधीन नए बस अडडे का भी निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि तीन प्रोजेक्टों को पूरा करने के उदेश्य से हमीरपुर में बैठक की गर्इ्र है और तीन सालों में इन तीनों प्रोजेक्टों को पूरा करने का लक्ष्य रखा है जिसके लिए कार्य तेजी से चल रहा है। उन्हांेने बताया कि मई माह तक तीनों प्रोजेक्टों को पूरा करने का टारगेट दिया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज में इलाज मिलेगा और एम्ज के बराबर मरीजों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने खुशी जाहिर की है कि इतनी जल्द कभी भी कोई काम नही हुआ है। आरजीडी बंद करनेे के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हिमाचल विरोधी है और इससे प्रदेश को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के समय में आरजीडी से हिमाचल को 54 हहजार करोड रूपये मिला था और जयराम ठाकुर के सता संभालने पर केवल 48 हजार करोड का कर्ज ही था और केन्द्र सरकार ने तो कर्ज माफ किया है और कर्जा चुकाने के लिए और कर्जा लेना पड रहा है जिससे हिमाचल प्रदेश डेड ट्रेक में फंस चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वितीय कु्रपबंधन का समय रहा है और जयराम ठाकुर ने अपने दोस्तों के लिए एक हजार करोड की खाली भवन बना कर छोड गए थे । मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सीबीएसई स्कूलों के खुलने से बच्चों को बेहतर पढाई के साथ बढिया माहौल मिलेगा लेकिन कुछ जगहों पर लोग इसका विरोध कर रह है। उन्होंने कहा कि अगर कही पर एचपी बोर्ड खोलने की जरूरत है तो उस पर भी सरकार विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर आरजीडी बंद होने पर तुरत जनता को बोल रहे है कि चुनावों के लिए तैयार हो जाए इसके लगता है कि भाजपा को हिमाचल से कितना प्रेम है। हमीरपुर में दो नए प्रदेश कार्यालय खोले जाएंगे जिसके लिए पूरी औपचारिकताएं की जा चुकी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि ट्रासपोर्ट का नया बिंग हमीरपुर में खोला जा रहा है और अर्बल डिवेलपमेंट विभाग का प्रदेश का मुख्यालय हमीरपुर में खोला जाएगा और नए बस अडडे के भवन में दोनों कार्यालयों को खोला जा रहा है। आत्मनिर्भर बनने की दिशा में हो रहे कामों पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में काम किया है प्रदेश आत्मर्निारता की ओर बढ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चोर दरवाजों को बंद करने का काम सरकार ने किया है और रिफार्म से आम जनता को कोई बोझ नही पडेगा।4