Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेपाल में कुदरत का कहर — कुछ ही मिनटों में पानी, कीचड़ और चट्टानों के सैलाब ने उजाड़ दीं जिंदगियाँ नेपाल और तिब्बत की सीमा से आई तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। पहाड़ों के बीच अचानक ऐसा सैलाब उतरा कि लोगों को संभलने और सुरक्षित जगह तक पहुँचने का समय तक नहीं मिला। पानी के साथ कीचड़, विशाल चट्टानें और मलबा इतनी रफ्तार से नीचे आया कि रास्ते में पड़ने वाले घर, सड़कें, पुल और गाड़ियाँ देखते ही देखते इसकी चपेट में आ गईं।
फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
नेपाल में कुदरत का कहर — कुछ ही मिनटों में पानी, कीचड़ और चट्टानों के सैलाब ने उजाड़ दीं जिंदगियाँ नेपाल और तिब्बत की सीमा से आई तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। पहाड़ों के बीच अचानक ऐसा सैलाब उतरा कि लोगों को संभलने और सुरक्षित जगह तक पहुँचने का समय तक नहीं मिला। पानी के साथ कीचड़, विशाल चट्टानें और मलबा इतनी रफ्तार से नीचे आया कि रास्ते में पड़ने वाले घर, सड़कें, पुल और गाड़ियाँ देखते ही देखते इसकी चपेट में आ गईं।
More news from Pilibhit and nearby areas
- नेपाल में कुदरत का कहर — कुछ ही मिनटों में पानी, कीचड़ और चट्टानों के सैलाब ने उजाड़ दीं जिंदगियाँ नेपाल और तिब्बत की सीमा से आई तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। पहाड़ों के बीच अचानक ऐसा सैलाब उतरा कि लोगों को संभलने और सुरक्षित जगह तक पहुँचने का समय तक नहीं मिला। पानी के साथ कीचड़, विशाल चट्टानें और मलबा इतनी रफ्तार से नीचे आया कि रास्ते में पड़ने वाले घर, सड़कें, पुल और गाड़ियाँ देखते ही देखते इसकी चपेट में आ गईं।1
- माननीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने गांधी स्टेडियम में निर्माणाधीन एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का किया निरीक्षण सूचना विभाग पीलीभीत, 28 अगस्त 2026। माननीय राज्यमंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी, भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद द्वारा आज गांधी स्टेडियम में निर्माणाधीन आधुनिक एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माननीय राज्य मंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के निर्माण से जनपद के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य,जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,सिटी मजिस्ट्रेट संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।4
- 🚨 रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गाजियाबाद में लगा 'महाजाम', थमी रफ्तार! 🚨 रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गाजियाबाद में लगा 'महाजाम', थमी रफ्तार! रक्षाबंधन के मौके पर घरों को निकलने वाले लोगों की भारी भीड़ के चलते गाजियाबाद की सड़कों पर भयंकर जाम लग गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) से लेकर शहर के मुख्य चौराहों तक गाड़ियाँ रेंगती नजर आईं। प्रमुख बिंदु: DME और NH-9 पर कतारें: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और NH-9 पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम दिखा। बॉटलनेक बनी वजह: DME एग्जिट पर 8 लेन का ट्रैफिक अचानक 2 लेन में सिमटने के कारण वाहनों का भारी दबाव बढ़ गया। शहर के कई इलाके प्रभावित: लालकुआं, GT रोड, अंबेडकर रोड और मेरठ तिराहे पर भी यातायात पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। प्रशासन अलर्ट: ट्रैफिक सामान्य करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किए गए। 📌 क्या आप भी आज किसी ऐसे जाम में फंसे? कमेंट में बताएं! #Ghaziabad #TrafficJam #DelhiMeerutExpressway #RakshaBandhan #TrafficAlert #UPNews #GhaziabadTraffic #BreakingNews1
- बंडा में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर हर रात मंडराता है मौत का खतरा!1
- योगेश कुमार की तरफ से रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं योगेश कुमार की तरफ से रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं1
- कंपोजिट विद्यालय टाह पौटा पहुंचे डीएम ज्ञानेंद्र सिंह व विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, बच्चों संग किया भोजन पीलीभीत। कंपोजिट विद्यालय टाह पौटा में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने प्रतिभाग किया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय के बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा शिक्षा एवं पोषण से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया। विद्यालय परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए यादगार बन गया, जहां जिलाधिकारी और विधायक ने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताकर भोजन किया।1
- बरेली जंक्शन पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का हुआ भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह। *बरेली जंक्शन पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह* *बरेली/बहेड़ी, 27 अगस्त।* उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ केंद्र में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत माननीय श्री जितिन प्रसाद आज अपने एक दिवसीय दौरे पर बहेड़ी विधानसभा पहुंचे। सुबह बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची, पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय, जितिन प्रसाद जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा। मंत्री जी ने भी हाथ जोड़कर सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और सभी से आत्मीयता के साथ भेंट की। *दिग्गज नेता रहे मौजूद* स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा कर रहे थे। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, वरिष्ठ किसान नेता देव स्वरूप पटेल, सत्य प्रकाश गंगवार, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों सहित पार्टी के सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि माननीय मंत्री जी का बहेड़ी आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में पूरे बरेली मंडल में विकास कार्यों ने गति पकड़ी है। किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा कि जितिन प्रसाद जी हमेशा किसानों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर स्वागत समारोह के पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग द्वारा अपने काफिले के साथ बहेड़ी के लिए रवाना हो गए। बहेड़ी में वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के साथ-साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं और जन-सुनवाई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।4
- नेपाल में आई भयंकर बाढ़ के बाद जिंदगी बचाने की मुहिम जारी है। लेकिन हेलीकॉप्टर से लिए गए इस वीडियो में दिख रहा तबाही का मंजर बेहद भयावह है। चारों तरफ पानी, मलबा और बर्बादी… हालात की भयावहता देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।1