Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ ने जन शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण हेतु किया आदेशित मऊ । जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराए जाने के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़, सुनील कुमार सिंह द्वारा व पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी द्वारा पुलिस कार्यालय में उपस्थित रहकर की गयी जनसुनवाई कर सम्बन्धित को निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
RISHI RAI
पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ ने जन शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण हेतु किया आदेशित मऊ । जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराए जाने के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़, सुनील कुमार सिंह द्वारा व पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी द्वारा पुलिस कार्यालय में उपस्थित रहकर की गयी जनसुनवाई कर सम्बन्धित को निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
More news from Ballia and nearby areas
- शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में वन दारोगा को उभांव पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल बिल्थरारोड। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपित वन दरोगा उग्रसेन कुमार को उभांव पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया।ज्ञात हो कि बीते 3 फरवरी को पीड़िता द्वारा वन दरोगा के खिलाफ शादी का झांसा देकर लगभग 8 माह तक यौन शोषण करने व जान से मारने की धमकी देने पर उभांव थाने में तहरीर दिया गया। किन्तु कोई पहल नहीं होने पर पीड़ित महिला ने डीआईजी आजमगढ़ और एसपी से न्याय के लिए गुहार लगाई। इसके बाद पीड़ित महिला द्वारा दिए गए तहरीर पर आरोपी वन दरोगा के खिलाफ भादवि की धारा 351(3) और 69 बीएनएस का मुकदमा पंजीकृत किया है। मुकदमा दर्ज करने के तीन दिन बाद उभांव पुलिस ने आरोपी वन दरोगा उग्रसेन कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक /चौकी इंचार्ज सीयर मुकेश कुमार और कांस्टेबल अजीत कुमार गुप्ता शामिल रहे।2
- भागवत कथा ज्योतिष शास्त्र तंत्र अनुसंधान के विषय में1
- देवरिया बीएसए शालिनी श्रीवास्तव पर लगे आरोप की जांच टीम में अपने रिपोर्ट डीएम को सौंपा,जिसके आधार पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शासन को कार्यवाही हेतु लिखा पत्र।2
- सऊदी अरब की जेल में बंद देवरिया का मजदूर, परिजनों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार रोजी-रोटी की तलाश में सात समंदर पार गया देवरिया का एक मजदूर आज सऊदी अरब की जेल में बंद है। परिवार का दावा है कि विदेशी कानूनों की पूरी जानकारी न होने के कारण वह कानूनी उलझनों में फंस गया। करीब एक साल से सलाखों के पीछे बंद इस मजदूर की घर वापसी के लिए परिजन स्थानीय प्रशासन से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं। अब गांव की एक जर्जर चौखट पर इंतजार है—उस बेटे का, उस पति का, जो परिवार का इकलौता सहारा था। देवरिया मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर बरियारपुर थाना क्षेत्र का छोटा सा गांव माधोपुर… हमारी टीम जब यहां पहुंची तो एक साधारण सा जर्जर टूटा-फूटा मकान बयां कर रहा मजबूरी की कहानी,कच्ची छत और मिट्टी का चूल्हा,टूटी दीवारें और खामोश आंगन बहुत कुछ बयां कर रहे थे। यहीं का रहने वाला है बैरिस्टर केवट। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को संभालने और बच्चों को बेहतर भविष्य देने का सपना लेकर वह सऊदी अरब मजदूरी करने गया था। लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि वह वहां एक कानूनी मामले में फंस गया और पिछले करीब एक साल से जेल में बंद है। परिवार का कहना है कि विदेशी नियम-कानून की जानकारी न होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई। अब मामले से जुड़े जुर्माने के तौर पर लाखों रुपये की मांग की जा रही है—जो इस गरीब परिवार के लिए असंभव सा है।1
- थाना बैरिया अंतर्गत दिनांक 23.02.2026 को एक महिला का प्राईवेट हास्पिटल में सिजेरियन आपरेशन हुआ था, जिसमें महिला की मृ्त्यु हो गई थी, तत्काल महिला के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेजा गया था। प्रथम दृष्टया हास्पिटल रजिस्टर्ड नहीं पाया गया है, और वहां पर कोई भी डॉक्टर स्पेशलाईज्ड इम्पैनल्ड नहीं है, परिवारिजन द्वारा तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी की वीडियो बाइट1
- 💪 दुश्मन से नहीं, अपनी कमजोरी से लड़ो 💪 दुनिया में दुश्मन कम नहीं होते, लेकिन असली लड़ाई किसी और से नहीं खुद की कमजोरी से होती है। जो इंसान बदला लेने की सोचता है, वो छोटा बन जाता है। जो इंसान खुद को मजबूत बनाता है, वो इतिहास बना जाता है। कराटे हमें सिखाता है — 🛡️ पहले खुद पर नियंत्रण 🔥 फिर आत्मविश्वास 🏆 और फिर सम्मान1
- मऊ। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ सुनील सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के साथ थाना हलधरपुर का वार्षिक निरीक्षण निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, आर्डर बुक (न्यायालय) , भूमि विवाद रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरिक आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों को ससमय अभिलेखित करने हेतु निर्देशित किया गया व गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट, एचएस में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ सुनील सिंह द्वारा निरीक्षण के दौरान निम्न दिशा निर्देश दिये 1. थाना भवन / परिसर की साफ सफाई व मरम्मत हेतु निर्देशित किया गया। 2. थाने के समस्त कर्मचारियों से वार्ता की गई व पुलिसकर्मियों को बीट की कार्य प्रणाली अभिसूचना व मुखबिर तन्त्र को मजबूत रखने के सम्बन्ध में वार्ता कर दिशा निर्देश दिया गया। 3. पूर्व में हुई हत्या, डकैती, लूट, नकबजनी एवं महिला संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही करे। 4. अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलवाने एवं गैंग पंजीकृत कराने की कार्यवाही की जाए । 5. ऐसे अपराधी जिन पर गैंगेस्टर की कार्यवाही हुई हो उन अपराधियों द्वारा अपराध मे अर्जित चल-अचल सम्पत्तियों को पता लगाकर कुर्की/ जप्तीकरण की कार्यवाही की जाये। 6. महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत महिला आरक्षीओं से बातचीत कर को महिला सम्बन्धित अपराध आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । तत्पश्चात महोदय द्वारा थाना पर कार्यरत समस्त चौकीदारों से बातचीत कर उनकी समस्या/सुझाव को सुना गया तथा क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों से मुलाकात कर उनकी समस्या/ सुझाव को सुन कर सम्बन्धित को समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान थानाध्यक्ष हलधरपुर सहित अन्य अधिकारी/कर्मीचारीगम मौजूद रहे।4
- बिल्थरारोड। स्थानीय तहसील के चकबंदी विभाग के कारनामे से अपने ही जमीन के कब्जे और न्याय के लिए पीड़ित काश्तकार दर - दर भटक रहा है। ज्ञात हो कि क्षेत्र के कसौंडर गांव निवासी रविन्द्र नाथ तिवारी के डीह,चकाउट के जमीन की खाता संख्या 535 और 405 में विपक्षी ध्रुवदेव शुक्ल आदि के द्वारा चकबंदी विभाग के लेखपाल तथा और स्थानीय अधिकारियों को मिलीभगत से खतौनी में कूट रचित करके अपना नाम दर्ज कर लिया गया है। 1290 फ़सली में खतौनी में रवींद्रनाथ तिवारी का नाम दर्ज है। इसकी जानकारी होने पर रविन्द्र नाथ तिवारी ने विपक्षी ध्रुवदेव शुक्ल आदि के खिलाफ पूर्व की खतौनी लगाकर चकबंदी अधिकारी न्यायालय में कूट रचित नाम खारिज करने हेतु वाद दाखिल किया गया है । पीड़ित किसान का आरोप है कि इसके बावजूद भी विपक्षी द्वारा चकबंदी विभाग के लेखपाल आदि और भीमपुरा थानाध्यक्ष से मिलकर जबरजस्ती कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है । जबकि उक्त जमीन पर कब्जा आज भी रविन्द्र नाथ तिवारी का ही है। पीड़ित काश्तकार ने लेखपाल अनिल यादव पर आरोप लगाया है कि स्थानांतरण होने के बाद भी लेखपाल द्वारा मामले में हस्तक्षेप किया जा रहा है। पीड़ित काश्तकार रविन्द्र नाथ तिवारी ने खतौनी में कूट रचित कराने वाले विपक्षी ध्रुवदेव शुक्ल व अन्य के खिलाफ शिकायती पत्र देकर आवश्यक कारवाई करने लिए जिलाधिकारी से मांग किया है।1
- देवरिया में जमीन सीमांकन पर बवाल, दारोगा और भू-स्वामी के बीच धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल देवरिया के मईल थाना क्षेत्र स्थित चकरा गोसाई पुलिस चौकी के पास जमीन सीमांकन को लेकर दारोगा और भू-स्वामी के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मामला बढ़कर धक्का-मुक्की तक पहुंच गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सफाई और निर्माण कार्य को लेकर पुलिस ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार दीवार गिरने को लेकर गलतफहमी में विवाद हुआ, फिलहाल हालात सामान्य हैं।1