गोरखपुर में पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की गोली मारकर की गई हत्या...! गोरखपुर में पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की गोली मारकर की गई हत्या...! पुलिस टीम जांच में लगी हुई है, सूचना के अनुसार अभी तक 7 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। हत्या की कोई स्पष्ट वजह का पता नहीं चला है अभी तक...! पूरे प्रदेश के चौहान समाज के नेता, चाहे वो किसी भी राजनीतिक दल के हों, सभी लोगों दुखी हैं और उनका कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। वही पवन चौहान जनसेवक का कहना है कि अब चौहान समाज किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा। वर्तमान समय की स्थिति ये है कि चौहान समाज की जितनी भी राजनीतिक पार्टियां हैं उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरखपुर पहुंच चुके हैं और कुछ लोग जा रहे हैं। जनताक्रान्तिपार्टी राष्ट्रवादी उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष Kamlesh Chauhan अपने चैनल के माध्यम से ऑनलाइन हो बताए हैं वो गोरखपुर जा रहे हैं तो वही जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान भी अपने चैनल के माध्यम से ऑनलाइन आकर बताए कि वो गोरखपुर जा रहे हैं। आगे जो कुछ भी होगा आप लोगों को अपडेट मिलता रहेगा जुड़े रहिये अपने न्यूज़ चैनल के साथ।
गोरखपुर में पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की गोली मारकर की गई हत्या...! गोरखपुर में पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की गोली मारकर की गई हत्या...! पुलिस टीम जांच में लगी हुई है, सूचना के अनुसार अभी तक 7 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। हत्या की कोई स्पष्ट वजह का पता नहीं चला है अभी तक...! पूरे प्रदेश के चौहान समाज के नेता, चाहे वो किसी भी राजनीतिक दल के हों, सभी लोगों दुखी हैं और उनका कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। वही पवन चौहान जनसेवक का कहना है कि अब चौहान समाज किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा। वर्तमान समय की स्थिति ये है कि चौहान समाज की जितनी भी राजनीतिक पार्टियां हैं उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरखपुर पहुंच चुके हैं और कुछ लोग जा रहे हैं। जनताक्रान्तिपार्टी राष्ट्रवादी उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष Kamlesh Chauhan अपने चैनल के माध्यम से ऑनलाइन हो बताए हैं वो गोरखपुर जा रहे हैं तो वही जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान भी अपने चैनल के माध्यम से ऑनलाइन आकर बताए कि वो गोरखपुर जा रहे हैं। आगे जो कुछ भी होगा आप लोगों को अपडेट मिलता रहेगा जुड़े रहिये अपने न्यूज़ चैनल के साथ।
- बिल्थरारोड। माहे रमजान को लेकर सपा नेता राजेश पासवान के नेतृत्व में रामलीला मैदान में मंगलवार की सायं रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सपा के प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल,प्रशांत जायसवाल मंटू, शेख एजाजुद्दीन , सभासद मोहम्मद सद्दाम, राशिद कमाल पाशा, सभासद परवेज हमजा गुड्डू, असलम गुड्डू, मक्की अजीज, मोहम्मद नैय्यर , दानिश आफताब, जिला पंचायत सदस्य हरेराम यादव, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान राम सहित भारी संख्या में रोजेदारों ने इफ्तार किया। इफ्तार पार्टी में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिला। जो एक हिन्दू-मुस्लिम भाई चारा का प्रतीक रहा। रोजेदारों ने विभिन्न प्रकार के पकौड़ी, चना, पापड़ , केला सहित अन्य लजीज व्यंजनों और फल के साथ इफ्तार किया गया। सपा नेता राजेश पासवान ने इफ्तार पार्टी में आए रोजेदारों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए माहे रमजान की शुभकामनाएं दी।2
- आजमगढ़ l उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के एक बहुत बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। 110 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में शामिल अंतर्राज्यीय गिरोह के 17 सदस्यों पर पुलिस ने 'गैंगस्टर एक्ट' के तहत मुकदमा दर्ज कर शिकंजा कस दिया है। चीन और दुबई से जुड़े थे गिरोह के तार पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस गिरोह का नेटवर्क केवल भारत तक ही सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार चीन और दुबई जैसे देशों से भी जुड़े हुए थे। गिरोह के सदस्य विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर अपराध की साजिश रच रहे थे। ठगी का तरीका: फर्जी PM किसान योजना ऐप पुलिस अधीक्षक चिराग जैन के अनुसार, यह गिरोह भोले-भाले लोगों को निशाना बनाने के लिए “PM KISAN YOJANA (.APK)” नाम का एक फर्जी मोबाइल एप्लीकेशन इस्तेमाल करता था। गिरोह के सदस्य इन्वेस्टमेंट स्कीम के बहाने लोगों को व्हाट्सएप पर लिंक भेजते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति उस APK फाइल को डाउनलोड करता, उनका मोबाइल हैक हो जाता और अपराधियों को उनके बैंक खातों का पूर्ण एक्सेस मिल जाता था। कैसे शुरू हुई कार्रवाई? इस बड़े सिंडिकेट का खुलासा तब हुआ जब 18 नवंबर 2025 को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार निवासी करन गुप्ता के खाते से करीब 7.77 लाख रुपये पार कर दिए गए थे। पीड़ित को व्हाट्सएप पर एक संदिग्ध लिंक भेजा गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच शुरू की, जिससे इस विशाल अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पता चला। अब तक की बरामदगी और कार्रवाई पुलिस ने पिछले वर्ष नवंबर और दिसंबर में ही 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। इनके पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया: 26 मोबाइल फोन और 15 सिम कार्ड 14 एटीएम कार्ड दो लग्जरी कारें भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकद राशि आरोपियों के खातों में मौजूद 17.50 लाख रुपये को पहले ही फ्रीज कराया जा चुका है। पुलिस की अपील: APK लिंक से रहें सावधान जिलाधिकारी द्वारा गैंगचार्ट को मंजूरी मिलने के बाद अब इन सभी 17 अपराधियों पर उत्तर प्रदेश गिरोह बंद अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि: "किसी भी अनजान नंबर से आए APK फाइल या संदिग्ध लिंक को कभी भी डाउनलोड न करें। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें। आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपके बैंक खाते को खाली कर सकती है।"1
- Post by Namrata Shukla1
- आजमगढ़: शहीद दिवस के अवसर पर 23 मार्च 2026 को जनपद आजमगढ़ के जहानागंज क्षेत्र में पूर्वांचल स्वाभिमान महादंगल एवं नव निर्माण संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्वांचल के गौरव, स्वाभिमान और क्षेत्र के समग्र विकास के संकल्प के साथ आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्वांचल की मिट्टी से जुड़े लोगों के स्वाभिमान को जागृत करना और क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुटता का संदेश देना है। कार्यक्रम में पूर्वांचल के कई जिलों—संतकबीर नगर, अम्बेडकर नगर, सुलतानपुर, जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर—के लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह कार्यक्रम 23 मार्च (सोमवार) को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। आयोजन स्थल लंगड़ा बाबा ग्राउंड, सेमा (जहानागंज), आजमगढ़ निर्धारित किया गया है। आयोजकों का कहना है कि यह केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि पूर्वांचल के हक और अधिकारों के लिए जागरूकता तथा नव निर्माण का संकल्प लेने का अवसर भी होगा। कार्यक्रम में युवाओं और खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी की उम्मीद जताई जा रही है। इस कार्यक्रम के लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूर्वांचल के गौरव और स्वाभिमान की इस पहल में सहभागी बनने की अपील की गई है। विनीत / निवेदक: नीरज यादव एवं समस्त पूर्वांचल नव निर्माण अभियान टीम संपर्क: 9170118368, 70079980061
- गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर में थोक किराना व्यवसाई की दुकान में लगी आग में लाखों का समान जलकर राख हो गया था। इस घटना में घर के बुजुर्ग झूलन चौरसिया गायब थे उनकी लाश चिलकहर पोखरे में तैरती मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।3
- *दिनांक 18 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले रोजगार मेले के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह अशोक मद्धेशिया ब्यूरो चीफ देवरिया3
- Post by RISHI RAI1
- बलिया के हरिकृष्ण बालकृष्ण मेमोरियल पब्लिक स्कूल को मिली सीबीएसई की मान्यता, क्षेत्र में खुशी की लहर हरनाटार तिलौली बघुड़ी स्थित विद्यालय ने उत्कृष्ट शिक्षा के बल पर हासिल की बड़ी उपलब्धि। बलिया। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के हरनाटार तिलौली बघुड़ी स्थित हरिकृष्ण बालकृष्ण मेमोरियल पब्लिक स्कूल को सीबीएसई बोर्ड से मान्यता मिलने पर विद्यालय परिवार और क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर है।यह विद्यालय 2015-16 में स्थापित किया गया था। थोड़े ही समय में यह विद्यालय अपनी उत्कृष्ट शिक्षा के बल पर नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए सीबीएसई बोर्ड की मान्यता प्राप्त करने वाला पहला विद्यालय है। स्कूल में प्रशिक्षित अध्यापकों द्वारा पढ़ाई का स्तर अन्य विद्यालयों की तुलना में काफी बेहतर है और इसके लिए इसकी प्रशंसा अक्सर होती रहती है।इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर हिमांशु त्रिपाठी ने बताया कि, "जो जिम्मेदारी हमारे प्रबंधक मुक्तेवर मौर्या द्वारा दी गई है, विद्यालय परिवार द्वारा पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा दी जा रही हैं। जिसके कारण सीबीएसई बोर्ड द्वारा विद्यालय को मान्यता प्रदान की गई। वहीं विद्यालय के प्रबंधक मुक्तेश्वर नाथ मौर्य ने कहा कि विद्यालय के अग्रसर होने की दिशा में यह कड़ी मेहनत और अभिभावकों की सहभागिता का नतीजा है ।हम प्रयासरत रहेंगे कि विद्यालय जनता के आशीर्वाद से और भी तरक्की करे।इस मौके पर प्रिंसिपल क्रांति रंजन जेना शिक्षक अशोक , राजेश , राहुल सर, रवि सर, इरफान , आकांक्षा , आंचल, रीमा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।4
- 📢 मेगा रोजगार मेला – देवरिया 2026 📅 दिनांक: 18 मार्च 2026 ⏰ समय: प्रातः 09:00 बजे से 📍 स्थान: राजकीय आईटीआई परिसर, देवरिया 💼 विशेष आकर्षण: 🔹 इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 30 प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी। 🔹 देवरिया एवं आसपास के जिलों के लिए प्रमुख अवसर: • ICICI बैंक – रिलेशनशिप मैनेजर • टीम लीज़ सर्विसेज – मीटर इंस्टॉलेशन • केमिकल्स एंड एलाइड प्रोडक्ट्स, देवरिया • फॉरेवर डिस्टलरी – एप्रेंटिस • क्वेस कॉर्प – रायबरेली, गोंडा (टेक्निकल वैकेंसी) • LIC – बैंक सखी • आरोहण फाइनैंशियल सर्विसेज • सत्या माइक्रो • उत्तर प्रदेश रोडवेज – चालक भर्ती 🏢 अन्य प्रमुख कंपनियाँ: टाटा मोटर्स (लखनऊ/पंतनगर), अशोक लीलैंड (पंतनगर), एल एंड टी, टेरियर सिक्योरिटी, उद्योगटेक वेंचर्स, लर्नर्न आदि 🎓 योग्यता: ✔ हाईस्कूल / इंटरमीडिएट ✔ आईटीआई / डिप्लोमा ✔ स्नातक / स्नातकोत्तर ✔ तकनीकी एवं गैर-तकनीकी अभ्यर्थी 📄 साथ लाएँ आवश्यक दस्तावेज़: • अपडेटेड बायोडाटा / रिज्यूमे • शैक्षिक प्रमाण पत्रों की प्रतियाँ • आधार कार्ड • पासपोर्ट साइज फोटो 📢 महत्वपूर्ण सूचना: 👉 अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराकर रोजगार मेले में अवश्य भाग लें और इस अवसर का लाभ उठाएँ।1