Shuru
Apke Nagar Ki App…
रात में कलेक्ट्रेट के सामने बड़ी संख्या में महिलाएं बैठी है धरने पर - प्रशासन पर गंभीर आरोप प्रशासन द्वारा धरना को नाजायज करार अंबेडकर नगर जनपद मुख्यालय कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में सामुदायिक शौचालय केयरटेकर महिलाओं द्वारा रात में धरना दिया जा रहा है।
ABN News Plus
रात में कलेक्ट्रेट के सामने बड़ी संख्या में महिलाएं बैठी है धरने पर - प्रशासन पर गंभीर आरोप प्रशासन द्वारा धरना को नाजायज करार अंबेडकर नगर जनपद मुख्यालय कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में सामुदायिक शौचालय केयरटेकर महिलाओं द्वारा रात में धरना दिया जा रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर कप्तानगंज में पीस कमेटी की बैठक* *एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्ष ने सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा, अफवाहों से सतर्क रहने की अपील* *कप्तानगंज (बस्ती)।* आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना कप्तानगंज परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी हर्रैया उमाकांत तिवारी, क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी तथा थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों,जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं पत्रकारों के साथ कानून- व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों ने सभी समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारा एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को अवगत कराएं। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं से सावधान रहने तथा बिना सत्यापन किसी भी संदेश को आगे साझा न करने की सलाह भी दी गई उपजिलाधिकारी उमाकांत तिवारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है। वहीं क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी समस्या की तत्काल जानकारी देने का आग्रह किया। बैठक के उपरांत थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ कांवड़ मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियां, होटल-ढाबे, पार्किंग स्थल, बैरियर, विद्यालयों में प्रस्तावित ठहराव स्थल, होल्डिंग एरिया,मंदिर-मस्जिद सहित अन्य धार्मिक स्थलों, शराब एवं मांस-मछली की दुकानों, अवैध कट, सीसीटीवी कैमरों, डायवर्जन व्यवस्था, पुलिस बल के ठहराव स्थलों तथा असुरक्षित ट्रांसफार्मरों एवं हाईटेंशन लाइनों का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान जहां भी व्यवस्थागत कमियां मिलीं, वहां संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों को आवश्यक दिशा -निर्देश देकर समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक एवं निरीक्षण के दौरान थाना कप्तानगंज के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, क्षेत्र के ग्राम प्रधान, चौकीदार, विभिन्न समुदायों के सम्मानित नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- खेत में ट्रैक्टर बना कॉल फसा ट्रैक्टर निकालते समय किसान की दर्दनाक मौत सुल्तानपुर। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के इमली गांव में बुधवार सुबह खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के प्रयास में किसान दिनकर चतुर्वेदी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पत्नी पुष्पा चतुर्वेदी की सूचना पर शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- गुरु पूर्णिमा की पावन अवसर पर महंत नगादास बाबा को लोगों ने किया सम्मानित संत कबीर नगर जनपद के सतहरा ग्राम सभा अंतर्गत खजुरिया कुटी पर कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक *श्री राम उजागिर चौरसिया मास्टर साहब* के देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में सैकड़ो लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि महंत नागादास रहे उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन की दिशा दिखाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं। आज के समय में गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर *पूर्व प्रधान शेषनाथ यादव, पवन दास, संतोष दास और बाबा प्रेम गिरी महाराज* भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु के महत्व पर अपने विचार रखे और युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। ग्रामवासियों ने आश्रम में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन के साथ हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन की दिशा दिखाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं। आज के समय में गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर *पूर्व प्रधान शेषनाथ यादव, पवन दास, संतोष दास और बाबा प्रेम गिरी महाराज* भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु के महत्व पर अपने विचार रखे और युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। ग्रामवासियों ने आश्रम में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन के साथ हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है।2
- माफ़ीनामा सीरीज़: सीजन 2 - 'नीला टॉयलेट और लाल बाथरूम' 🚽🔴 जनाब, सोशल मीडिया की दुनिया भी अजीब है। यहाँ इंसान पहले बिना सोचे-समझे कुछ भी परोस देता है, और जब जनता का 'टर्बो' मोड ऑन होता है, तब जाकर ज्ञान चक्षु खुलते हैं। अभी हाल ही में हमारे बीच एक नया माफीनामा प्रकट हुआ है। साहिबा का कहना है कि उन्होंने जो वीडियो बनाया था (जिसमें 'नीला टॉयलेट' और 'लाल बाथरूम' जैसे अति-गहन मुद्दों पर देश के वीर जवानों के साथ चर्चा की गई थी), उसे उन्होंने महज़ एक घंटे के भीतर डिलीट भी कर दिया था। लेकिन अफ़सोस, मीम पेजों वालों ने उसे ऐसा वायरल किया कि उनकी रील रातों-रात इंटरनेट की नेशनल हेरिटेज बन गई! अब दुख इस बात का है कि: वीडियो डिलीट करने के बाद भी लोगों ने माफ़ी नहीं दी। गलती उन्होंने खुद की, लेकिन भुगत पूरा खानदान रहा है। और सबसे बड़ा सवाल—आखिर इन महारानी को ये 'अधिकार' किसने दिया कि वो इतने भारी-भरकम विषयों पर जनता का ज्ञान बढ़ाएं? सोशल मीडिया की अदालत में आज एक तरफ माफ़ी की गुहार है, तो दूसरी तरफ पब्लिक का गुस्सा है। लेकिन सीख साफ़ है: "पहले तौलिये, फिर बोलिए... वरना मीम पेज वाले वीडियो डाउनलोड करके आपकी पूरी कुंडली सोशल मीडिया पर लाइव टेलीकास्ट कर देंगे!" 📺🍿 #SocialMediaDrama #ApologyVideo #ViralReels #Vyangya #InternetCulture #Sarcasm1
- आज़मगढ़ में शिवपाल यादव का महा-विस्फोट — स्व. आलमबदी आज़मी को दी श्रद्धांजलि, बुलडोजर कार्रवाई और ओपी राजभर पर बोला तीखा हमला1
- मिश्रौली चौराहे पर पीएम प्रणाम किसान संगोठी का कार्यक्रम हुआ संपन्न, सैकड़ो की संख्या में किसानों को किया गया जागरूक सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मिश्रौली चौराहे पर बाबा बालमुकुंद मिश्रा उर्वरक केंद्र पर पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का कार्यक्रम संपन्न किया गया, यह कार्यक्रम वरिष्ठ पारादीप फास्फेट प्रबंधक लिमिटेड लखनऊ के डीपी सिंह व मैनेजर पी पी एल के एके शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित किया गया यहां पर क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में सम्मानित किसानों ने प्रतिभाग लिया ,और अपनी उपस्थिति दर्ज की, कार्यक्रम के दौरान किसानों को रासायनिक खाद व जैविक खाद सहित नैनों के बारे में पूर्ण रूप से जानकारियां दी गई, वहीं दूसरी तरफ खेत की मिट्टी की जांच के बारे में भी विधिक जानकारियां दी गई ...बाइट1
- क्राइम पेट्रोल देख कर पत्नी ने रची स्लो प्वाइजन की साजिश पति के आरोप से बचा हड़कंप कानपुर के रावतपुर का मामला, पति ने चाय में कथित रूप से ज़हर मिलाने का लगाया आरोप, पत्नी ने भी दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कराया दर्ज खबर: कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया। एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाय में कथित रूप से स्लो पॉइजन मिलाकर खुद और अपने माता-पिता को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि परिवार की तबीयत लगातार बिगड़ने पर उसने घर में हिडन कैमरे लगवाए, जिनमें पत्नी कथित रूप से चाय में संदिग्ध पदार्थ मिलाती दिखाई दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर पत्नी ने भी पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।1
- आबकारी विभाग की टीम ने गोमती नदी के किनारे जयसिंहपुर क्षेत्र में 60 लीटर अवैध कच्ची शराब ,किया बरामद सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आबकारी विभाग की टीम ने दबिश के दौरान गोमती नदी के किनारे तट पर अवैध चल रही धड़ल्ले से भट्ठियों को नष्ट किया ,साथ ही साथ 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया ,और 700 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया इस कार्यवाही को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा, वहीं विभाग द्वारा पांच पर अभियोग पंजीकृत करते हुए कार्यवाही भी की1