Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर पालिका के अधिकारियों को धमकाना पड़ेगा महंगा जलालाबाद। शासन द्वारा बढ़ाए गए गृहकर व जलकर को लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एच.एन. उपाध्याय व कर्मचारियों ने उपजिलाधिकारी प्रभात राय से एसडीएम कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वृद्धि के विरोध में कुछ लोग लगातार अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा, गाली-गलौज व अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं, जो मनोबल तोड़ रहा
R. N. SHARMA
नगर पालिका के अधिकारियों को धमकाना पड़ेगा महंगा जलालाबाद। शासन द्वारा बढ़ाए गए गृहकर व जलकर को लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एच.एन. उपाध्याय व कर्मचारियों ने उपजिलाधिकारी प्रभात राय से एसडीएम कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वृद्धि के विरोध में कुछ लोग लगातार अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा, गाली-गलौज व अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं, जो मनोबल तोड़ रहा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शाहजहांपुर के जलालाबाद विकासखंड कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मालती कश्यप ने गांव की जर्जर सड़क निर्माण में कथित अनियमितता के विरोध में बुधवार सुबह 11बजे से ब्लॉक परिसर में समर्थकों संग भूख हड़ताल शुरू की। उन्होंने बताया कि ब्लॉक अधिकारियों ने 20 लाख रुपये मांगे, विरोध पर धक्का-मुक्की की। आश्वासन के बावजूद कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज। प्रशासन की अनदेखी जारी, समर्थक नाराज। महिला ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत सेक्रेटरी रेनू यादव का जब तक ट्रांसफर नहीं होगा, और खंडहर के ग्राम प्रधान पर कोई कार्रवाई नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. पुलिस और प्रशासन ने उसको समझने का प्रयास किया परंतु प्रयास बी नतीजा रहा बुधवार की शाम 6:00 बजे तक महिला विकासखंड कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठी हुई थी।1
- रेनू यादव के खिलाफ कार्रवाई व तबादले की मांग को लेकर खंड विकास कार्यालय में धरना प्रदर्शन जलालाबाद। विकास खंड कार्यालय जलालाबाद में ग्राम पंचायत अधिकारी रेनू यादव के खिलाफ कार्रवाई एवं तबादले की मांग को लेकर बुधवार को धरना प्रदर्शन किया गया। धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मालती कश्यप ने किया। मालती कश्यप ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत अधिकारी रेनू यादव के खिलाफ लगातार शिकायतें किए जाने के बावजूद अब तक न तो उनका तबादला किया गया है और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि जलालाबाद विकास खंड में खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी रेनू यादव पर मेहरबान बने हुए हैं, जिस कारण शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि रेनू यादव के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई व तबादला नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन आज दिनांक 4 फरवरी 2026, समय करीब 11 बजे से खंड विकास कार्यालय जलालाबाद परिसर में जारी है। धरने में मालती कश्यप के साथ फूलन देवी, पार्वती, विटाना देवी सहित अन्य महिलाएं व कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।3
- फर्रुखाबाद। गंगा नदी के किनारे बसे गांवों को हर साल झेलनी पड़ने वाली बाढ़ और कटान की समस्या से राहत दिलाने के लिए शासन स्तर पर बड़ी पहल की जा रही है। जनपद में 465 करोड़ रुपये की लागत से 49 किलोमीटर लंबा गंगा तटबंध बनाए जाने की योजना पर काम तेज हो गया है। परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। इस तटबंध के निर्माण से गंगा के बाढ़ प्रभावित 90 राजस्व गांवों को स्थायी सुरक्षा मिलेगी। अनुमान है कि इससे करीब डेढ़ लाख की आबादी को हर वर्ष आने वाली बाढ़ से राहत मिलेगी और खेतों व आवासीय क्षेत्रों को होने वाला नुकसान भी रोका जा सकेगा। बताया गया है कि जनपद में गंगा नदी लगभग 80 किलोमीटर लंबाई में बहती है। मानसून के दौरान जलस्तर बढ़ने पर नदी का पानी गांवों में प्रवेश कर जाता है, जिससे फसलें नष्ट होती हैं और कटान के कारण ग्रामीणों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है। वर्षों से तटबंध निर्माण की मांग उठाई जा रही थी, जिस पर अब अमल होता दिख रहा है। सिंचाई विभाग के सर्वे के अनुसार, अमृतपुर क्षेत्र में लगभग 22 किलोमीटर और शमशाबाद क्षेत्र में करीब 27 किलोमीटर तटबंध का निर्माण प्रस्तावित है। आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में तटबंध की लंबाई बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है। परियोजना के अंतर्गत जहां सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं होगी, वहां किसानों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार किसानों की सहमति लेकर ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा किसानों से संपर्क किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शासन से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। तटबंध बन जाने से गंगा किनारे बसे गांवों को बाढ़ और कटान की समस्या से लंबे समय तक राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी ने तटबंध बनने की खबर से खुशी जाहिर की है। उन्होंने मीडिया बातचीत में बताया कि यह किसानो की बड़ी जीत है। तटबंध बनने से डेढ़ लाख आवादी को सीधा फायदा मिलेगा। तठबंध बनने से गंगा पार निश्चित ही तरक्की करेगा। तटबंध बनने की लड़ाई में सहयोग करने के लिए नरेंद्र सोमवंशी ने किसान मीडिया और अधिकारियों को धन्यवाद दिया। मौके पर भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश नरेंद्र सोमवंशी प्रदेश अध्यक्ष,अवधेश सिंह सोमवंशी सिंह राष्ट्रीय सचिव,आशीष यादव राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,नेत्रपाल सिंह वरिष्ठजिला उपाध्यक्ष,मनोज सिंह राठौड़ जिला उपाध्यक्ष,अरुण ठाकुर जिला सचिव मौजूद रहे।4
- Jind pura Shahjahanpur ke HAL1
- Post by Rahul Kushwaha sher Hardoi1
- पुलिस गोली ना मारे तो पुलिस गोली खाए #उत्तर प्रदेश #फर्रुखाबाद #अमृतपुर1
- मंडल बरेली से आए स्कूल से छात्र और छात्राओं शाहिद संग्रहालय शाहजहांपुर में1
- जलालाबाद के गुनारा गांव स्थित एयरटेल टावर से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर जनरेटर से 60 लीटर डीजल, पांच बैटरियां और जनरेटर की क्रैकिंग चोरी कर ली। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 1.9 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी1