logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगा किनारे बाढ़ से राहत की बड़ी तैयारी 465 करोड़ की परियोजना से 49 किमी तटबंध, 90 गांव होंगे सुरक्षित फर्रुखाबाद। गंगा नदी के किनारे बसे गांवों को हर साल झेलनी पड़ने वाली बाढ़ और कटान की समस्या से राहत दिलाने के लिए शासन स्तर पर बड़ी पहल की जा रही है। जनपद में 465 करोड़ रुपये की लागत से 49 किलोमीटर लंबा गंगा तटबंध बनाए जाने की योजना पर काम तेज हो गया है। परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। इस तटबंध के निर्माण से गंगा के बाढ़ प्रभावित 90 राजस्व गांवों को स्थायी सुरक्षा मिलेगी। अनुमान है कि इससे करीब डेढ़ लाख की आबादी को हर वर्ष आने वाली बाढ़ से राहत मिलेगी और खेतों व आवासीय क्षेत्रों को होने वाला नुकसान भी रोका जा सकेगा। बताया गया है कि जनपद में गंगा नदी लगभग 80 किलोमीटर लंबाई में बहती है। मानसून के दौरान जलस्तर बढ़ने पर नदी का पानी गांवों में प्रवेश कर जाता है, जिससे फसलें नष्ट होती हैं और कटान के कारण ग्रामीणों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है। वर्षों से तटबंध निर्माण की मांग उठाई जा रही थी, जिस पर अब अमल होता दिख रहा है। सिंचाई विभाग के सर्वे के अनुसार, अमृतपुर क्षेत्र में लगभग 22 किलोमीटर और शमशाबाद क्षेत्र में करीब 27 किलोमीटर तटबंध का निर्माण प्रस्तावित है। आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में तटबंध की लंबाई बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है। परियोजना के अंतर्गत जहां सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं होगी, वहां किसानों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार किसानों की सहमति लेकर ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा किसानों से संपर्क किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शासन से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। तटबंध बन जाने से गंगा किनारे बसे गांवों को बाढ़ और कटान की समस्या से लंबे समय तक राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी ने तटबंध बनने की खबर से खुशी जाहिर की है। उन्होंने मीडिया बातचीत में बताया कि यह किसानो की बड़ी जीत है। तटबंध बनने से डेढ़ लाख आवादी को सीधा फायदा मिलेगा। तठबंध बनने से गंगा पार निश्चित ही तरक्की करेगा। तटबंध बनने की लड़ाई में सहयोग करने के लिए नरेंद्र सोमवंशी ने किसान मीडिया और अधिकारियों को धन्यवाद दिया। मौके पर भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश नरेंद्र सोमवंशी प्रदेश अध्यक्ष,अवधेश सिंह सोमवंशी सिंह राष्ट्रीय सचिव,आशीष यादव राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,नेत्रपाल सिंह वरिष्ठजिला उपाध्यक्ष,मनोज सिंह राठौड़ जिला उपाध्यक्ष,अरुण ठाकुर जिला सचिव मौजूद रहे।

7 hrs ago
user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
पत्रकार गोपाल सक्सेना
पत्रकार अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

गंगा किनारे बाढ़ से राहत की बड़ी तैयारी 465 करोड़ की परियोजना से 49 किमी तटबंध, 90 गांव होंगे सुरक्षित फर्रुखाबाद। गंगा नदी के किनारे बसे गांवों को हर साल झेलनी पड़ने वाली बाढ़ और कटान की समस्या से राहत दिलाने के लिए शासन स्तर पर बड़ी पहल की जा रही है। जनपद में 465 करोड़ रुपये की लागत से 49 किलोमीटर लंबा गंगा तटबंध बनाए जाने की योजना पर काम तेज हो गया है। परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। इस तटबंध के निर्माण से गंगा के बाढ़ प्रभावित 90 राजस्व गांवों को स्थायी सुरक्षा मिलेगी। अनुमान है कि इससे

a14ae9c2-3cd5-4f54-80e6-a919c6c02717

करीब डेढ़ लाख की आबादी को हर वर्ष आने वाली बाढ़ से राहत मिलेगी और खेतों व आवासीय क्षेत्रों को होने वाला नुकसान भी रोका जा सकेगा। बताया गया है कि जनपद में गंगा नदी लगभग 80 किलोमीटर लंबाई में बहती है। मानसून के दौरान जलस्तर बढ़ने पर नदी का पानी गांवों में प्रवेश कर जाता है, जिससे फसलें नष्ट होती हैं और कटान के कारण ग्रामीणों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है। वर्षों से तटबंध निर्माण की मांग उठाई जा रही थी, जिस पर अब अमल होता दिख रहा है। सिंचाई विभाग के सर्वे के अनुसार, अमृतपुर क्षेत्र में लगभग 22 किलोमीटर और शमशाबाद क्षेत्र में

5e549412-0830-42c5-95f0-b9aad56c9c57

करीब 27 किलोमीटर तटबंध का निर्माण प्रस्तावित है। आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में तटबंध की लंबाई बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है। परियोजना के अंतर्गत जहां सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं होगी, वहां किसानों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार किसानों की सहमति लेकर ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा किसानों से संपर्क किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शासन से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। तटबंध बन जाने से गंगा किनारे बसे गांवों को बाढ़ और कटान की समस्या से लंबे समय तक राहत

9a27ab6c-68b9-49c8-bf35-5222edd5009b

मिलने की उम्मीद है। भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी ने तटबंध बनने की खबर से खुशी जाहिर की है। उन्होंने मीडिया बातचीत में बताया कि यह किसानो की बड़ी जीत है। तटबंध बनने से डेढ़ लाख आवादी को सीधा फायदा मिलेगा। तठबंध बनने से गंगा पार निश्चित ही तरक्की करेगा। तटबंध बनने की लड़ाई में सहयोग करने के लिए नरेंद्र सोमवंशी ने किसान मीडिया और अधिकारियों को धन्यवाद दिया। मौके पर भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश नरेंद्र सोमवंशी प्रदेश अध्यक्ष,अवधेश सिंह सोमवंशी सिंह राष्ट्रीय सचिव,आशीष यादव राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,नेत्रपाल सिंह वरिष्ठजिला उपाध्यक्ष,मनोज सिंह राठौड़ जिला उपाध्यक्ष,अरुण ठाकुर जिला सचिव मौजूद रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • खबर जिला फर्रुखाबाद की :- जिला फर्रुखाबाद में कई दिनों से चल रहे धरने से न्याय न मिलने पर आशाओं ने cmo के खिलाफ नगर मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन #vayral
    1
    खबर जिला फर्रुखाबाद की :- जिला फर्रुखाबाद में कई दिनों से चल रहे धरने से न्याय न मिलने पर आशाओं ने cmo के खिलाफ नगर मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन #vayral
    user_Vijay PRATAP (parmar live tv news)
    Vijay PRATAP (parmar live tv news)
    मे एक पत्रकार हूँ Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • जलालाबाद के गुनारा गांव स्थित एयरटेल टावर से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर जनरेटर से 60 लीटर डीजल, पांच बैटरियां और जनरेटर की क्रैकिंग चोरी कर ली। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 1.9 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी
    1
    जलालाबाद के गुनारा गांव स्थित एयरटेल टावर से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर जनरेटर से 60 लीटर डीजल, पांच बैटरियां और जनरेटर की क्रैकिंग चोरी कर ली। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 1.9 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी
    user_R. N. SHARMA
    R. N. SHARMA
    पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Rahul Kushwaha sher Hardoi
    1
    Post by Rahul Kushwaha sher Hardoi
    user_Rahul Kushwaha sher Hardoi
    Rahul Kushwaha sher Hardoi
    Video Creator शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मंडल बरेली से आए स्कूल से छात्र और छात्राओं शाहिद संग्रहालय शाहजहांपुर में
    1
    मंडल बरेली से आए स्कूल से छात्र और छात्राओं शाहिद संग्रहालय शाहजहांपुर में
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • Post by पंकज यादव
    2
    Post by पंकज यादव
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • district Kasganj thana sugadhi gram gajera
    1
    district Kasganj thana sugadhi gram gajera
    user_Sanjeev kumar son of Ashok Kumar
    Sanjeev kumar son of Ashok Kumar
    अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बोट ले सकते हो मगर शांति नहीं सुने
    1
    बोट ले सकते हो मगर शांति नहीं
सुने
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जलालाबाद। शासन द्वारा बढ़ाए गए गृहकर व जलकर को लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एच.एन. उपाध्याय व कर्मचारियों ने उपजिलाधिकारी प्रभात राय से एसडीएम कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वृद्धि के विरोध में कुछ लोग लगातार अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा, गाली-गलौज व अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं, जो मनोबल तोड़ रहा
    1
    जलालाबाद। शासन द्वारा बढ़ाए गए गृहकर व जलकर को लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एच.एन. उपाध्याय व कर्मचारियों ने उपजिलाधिकारी प्रभात राय से एसडीएम कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वृद्धि के विरोध में कुछ लोग लगातार अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा, गाली-गलौज व अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं, जो मनोबल तोड़ रहा
    user_R. N. SHARMA
    R. N. SHARMA
    पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शाहजहांपुर अटल सभागार चल रहा कार्यक्रम
    1
    शाहजहांपुर अटल सभागार चल रहा कार्यक्रम
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.