25 साल पुराना रास्ता विवाद सुलझा, नाप-तोल के बाद बनी सहमति, खड़ंजा निर्माणकार्य शुरू मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र लंबे समय से विवादों में घिरे 25 वर्ष पुराने रास्ते का मामला आखिरकार प्रशासन की पहल से सुलझ गया। ग्राम प्रधान अकबर ने बताया कि पहले नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया था, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद सदर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया और राजस्व टीम से रास्ते की नाप-तोल कराई। नाप-तोल के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने पर सहमति जताई। प्रधान अकबर ने कहा कि अब दोनों पक्ष पूरी तरह संतुष्ट हैं और प्रशासन की मौजूदगी में विवाद का स्थायी समाधान हो गया है। उन्होंने बताया कि रास्ते पर खड़ंजा निर्माण कार्य अब नहीं रुकेगा और सोमवार से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह रास्ता करीब 25 वर्षों से विवाद के कारण बंद पड़ा था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
25 साल पुराना रास्ता विवाद सुलझा, नाप-तोल के बाद बनी सहमति, खड़ंजा निर्माणकार्य शुरू मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र लंबे समय से विवादों में घिरे 25 वर्ष पुराने रास्ते का मामला आखिरकार प्रशासन की पहल से सुलझ गया। ग्राम प्रधान अकबर ने बताया कि पहले नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया था, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद सदर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया और राजस्व टीम से रास्ते की नाप-तोल कराई। नाप-तोल के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने पर सहमति जताई। प्रधान अकबर ने कहा कि अब दोनों पक्ष पूरी तरह संतुष्ट हैं और प्रशासन की मौजूदगी में विवाद का स्थायी समाधान हो गया है। उन्होंने बताया कि रास्ते पर खड़ंजा निर्माण कार्य अब नहीं रुकेगा और सोमवार से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह रास्ता करीब 25 वर्षों से विवाद के कारण बंद पड़ा था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
- पेपर लीक, महंगाई और राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर सपा का हंगामा! लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मुद्दे को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में चरथावल विधायक पंकज मलिक भी शामिल रहे और सरकार से इन मुद्दों पर जवाब देने की मांग की। पेपर लीक, महंगाई और राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर सपा का हंगामा! लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मुद्दे को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में चरथावल विधायक पंकज मलिक भी शामिल रहे और सरकार से इन मुद्दों पर जवाब देने की मांग की।1
- कांवड़ यात्रा-2026: 12 फीट से ऊंचे और 10 फीट से चौड़े डीजे पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई — SSP संजय कुमार वर्मा । मुजफ्फरनगर, 3 अगस्त: कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस ने डीजे संचालकों के लिए शासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने की कार्रवाई तेज कर दी है। शासन द्वारा कांवड़ यात्रा में प्रयोग होने वाले डीजे की अधिकतम ऊँचाई 12 फीट तथा अधिकतम चौड़ाई 10 फीट निर्धारित की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने सभी डीजे संचालकों से निर्धारित मानकों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत तय सीमा से बड़े डीजे का संचालन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुजफ्फरनगर पुलिस, उत्तराखण्ड पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर निर्धारित मानकों से अधिक आकार वाले डीजे को मौके पर ही री-असेंबलिंग कराकर शासन की गाइडलाइन के अनुरूप बनाया जा रहा है। साथ ही जो संचालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी डीजे संचालकों एवं कांवड़ सेवा समितियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मानकों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित, सुचारु एवं दुर्घटनामुक्त रूप से संपन्न हो सके।1
- शिव चौक पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी ने संभाली कमान1
- गणपति पूजन से होता है सर्व मंगल, प्रथम पूज्य हैं गजानन: कथाव्यास मनोज जी महाराज देवबंद/संवाददाता धार्मिक कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कथाव्यास मनोज जी महाराज ने गणेश जी के प्राकट्य और उनके महिमामंडन का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गणपति पूजन से जीवन के सभी विघ्न दूर होते हैं और सर्वत्र मंगल ही मंगल होता है। गणेश जन्मोत्सव व विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन कथा व्यास ने शिव पुराण व ब्रह्मवैवर्त पुराण के हवाले से बताया कि माता पार्वती ने अपने उबटन से एक बालक की आकृति बनाकर उसमें प्राण फूंक दिए थे। द्वार पर पहरा देने के दौरान जब उन्होंने भगवान शिव को रोका, तो शिवजी ने क्रोधवश उनका शीश काट दिया। बाद में माता पार्वती के दुःखी होने पर शिवजी ने बालक को हाथी का मुख (गजानन) लगाकर जीवनदान दिया और उन्हें 'प्रथम पूज्य' होने का वरदान दिया। इसके साथ ही उन्होंने गणेश जी के विवाह प्रसंग पर दो मान्यताओं का उल्लेख किया: ऋद्धि-सिद्धि के साथ विवाह: मान्यता के अनुसार ब्रह्मा जी की दो पुत्रियों ऋद्धि और सिद्धि का विवाह गणेश जी के साथ हुआ, जिनसे 'शुभ' और 'लाभ' नाम के दो पुत्र हुए। ब्रह्मचारी रूप: दक्षिण भारत की परंपरा में गणेश जी को अविवाहित व आजीवन ब्रह्मचारी के रूप में भी पूजनीय माना जाता है। कथा के दौरान जब "गणपति बप्पा मोरया" का संकीर्तन गूंजा तो उपस्थित सभी श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। यजमान व व्यवस्था में मुख्य सहयोग मुख्य यजमान: आदेश त्यागी (विपुल दिवाहलेड़ी), राजेश गर्ग (प्लाजा वाले) तथा डॉ. विकुल कुमार (मिरगपुर)। आरती के यजमान: संजय त्यागी एवं अरविंद कुमार। प्रसाद वितरण: हुलास रॉय सिंघल जी की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंच संचालन: सुधीर गर्ग द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति कथा में मुख्य रूप से चौधरी परविंदर, चौधरी नरेश, गुड्डू त्यागी, विजय सिंघल, मोनी जैन, रितेश बंसल (एडवोकेट), राजेश सिंघल, संसार सिंह, शिव कुमार, ओंकार सिंह, सुरेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, महक सिंह, देवेंद्र सैनी, विपिन त्यागी, प्रमोद त्यागी, सतीश गिरधर, अरुण गोयल, नरेश बंसल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने उपस्थित रहकर कथा का रसपान किया।2
- इसे कहते है आस्था, इसे कहते है सच्ची श्रद्धा, इसे कहते भक्ति भक्ति में भक्त रंगमय हो जाता है1
- 25 साल पुराना रास्ता विवाद सुलझा, नाप-तोल के बाद बनी सहमति, खड़ंजा निर्माणकार्य शुरू मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र लंबे समय से विवादों में घिरे 25 वर्ष पुराने रास्ते का मामला आखिरकार प्रशासन की पहल से सुलझ गया। ग्राम प्रधान अकबर ने बताया कि पहले नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया था, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद सदर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया और राजस्व टीम से रास्ते की नाप-तोल कराई। नाप-तोल के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने पर सहमति जताई। प्रधान अकबर ने कहा कि अब दोनों पक्ष पूरी तरह संतुष्ट हैं और प्रशासन की मौजूदगी में विवाद का स्थायी समाधान हो गया है। उन्होंने बताया कि रास्ते पर खड़ंजा निर्माण कार्य अब नहीं रुकेगा और सोमवार से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह रास्ता करीब 25 वर्षों से विवाद के कारण बंद पड़ा था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।1
- कांवड़ यात्रा में मुजफ्फरनगर पुलिस बनी मानवता की मिसाल, प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती कांवड़िया को पहुंचाया अस्पताल, जुड़वा बच्चों का हुआ सुरक्षित जन्म । मुजफ्फरनगर, 3 अगस्त: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए एक गर्भवती कांवड़िया की समय रहते मदद कर उसकी और उसके नवजात शिशुओं की जान सुरक्षित की। जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी एक गर्भवती महिला कांवड़ यात्रा के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा से परेशान हो गई। सूचना मिलते ही मुजफ्फरनगर पुलिस ने बिना समय गंवाए महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने जुड़वा शिशुओं को सकुशल जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने प्रसूता और दोनों नवजात शिशुओं का कुशलक्षेम जाना, परिवार को शुभकामनाएं दीं तथा उपहार भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मानवीय पहल की कांवड़ियों और आमजन ने सराहना की। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ जरूरतमंद श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस लगातार तत्पर दिखाई दे रही है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए पूरी घटना की जानकारी दी और पुलिस की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं हरसंभव सहायता को बताया।1
- मीनाक्षी चौक कांवड़ शिविर में चोरी की अफवाह झूठी पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई सिर्फ कहासुनी, कोई मोबाइल चोरी नहीं मुजफ्फरनगर: मीनाक्षी चौक स्थित कांवड़ सेवा शिविर में सोमवार दोपहर दो कांवड़ श्रद्धालु पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष सकुशल अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल मोबाइल चोरी की खबर को पूरी तरह भ्रामक और असत्य बताया है। पुलिस के अनुसार मौके पर किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई थी। वर्तमान में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा ने दी जानकारी संवाददाता: शफीक राजपूत मीनाक्षी चौक कांवड़ शिविर में चोरी की अफवाह झूठी पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई सिर्फ कहासुनी, कोई मोबाइल चोरी नहीं मुजफ्फरनगर: मीनाक्षी चौक स्थित कांवड़ सेवा शिविर में सोमवार दोपहर दो कांवड़ श्रद्धालु पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष सकुशल अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल मोबाइल चोरी की खबर को पूरी तरह भ्रामक और असत्य बताया है। पुलिस के अनुसार मौके पर किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई थी। वर्तमान में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा ने दी जानकारी संवाददाता: शफीक राजपूत1
- *उत्तर प्रदेश* सीतापुर में कांवड़यात्रा में जा रहे कांवड़ियों का DJ हाईटेंशन लाइ *उत्तर प्रदेश* सीतापुर में कांवड़यात्रा में जा रहे कांवड़ियों का DJ हाईटेंशन लाइन से टकरा गया करंट फैला और 2 युवकों की मौत हो गयी 4 युवक करंट से बुरी तरह झुलस गये है हादसे में मारे गये युवक कांवड़ियों को जागरूक करने वाली टीम के थे प्रशासन बार बार अधिक ऊंचे डीजे कावड़ लाने को मना कर रहा हे इसके बा वजूद कावड़िए ना समझी करने पर उतारू है1