Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाजापुर। जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में पुलिस, एनसीसी, स्काउट एवं सशस्त्र बलों के जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित किया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
सत्य एक्सप्रेस न्यूज
शाजापुर। जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में पुलिस, एनसीसी, स्काउट एवं सशस्त्र बलों के जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित किया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
More news from Shajapur and nearby areas
- शाजापुर। जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में पुलिस, एनसीसी, स्काउट एवं सशस्त्र बलों के जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित किया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।1
- स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारी कॉलोनी में भव्य ध्वजारोहण समारोह वरिष्ठ नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग कालापीपल- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कर्मचारी कॉलोनी चौक, वार्ड क्रमांक 5 में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के समस्त वरिष्ठ नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक श्री बद्रीलाल जी चौहान ने की, जबकि संचालन का दायित्व सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रामचंद्र जी चौहान द्वारा सफलतापूर्वक निभाया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी नागरिकों ने राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा, एकता एवं समर्पण का संकल्प लिया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती अनिता भगवत राजपूत सहित कॉलोनी के वरिष्ठ मार्गदर्शकों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए। समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगीत एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति की भावना का संचार किया। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में अटल अभ्युदय संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष श्री भगवत सिंह राजपूत ने उपस्थित सभी वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों, युवाओं, बच्चों एवं समस्त नागरिकों का आभार व्यक्त किया। समूचा कर्मचारी कॉलोनी चौक परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं जय हिंद के जयघोष से गूंज उठा। यह समारोह सभी उपस्थित नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।3
- राजनीति के साथ जनसेवा का अनूठा उदाहरण,अब हर मरीज पहुंचेगा जल्दी अस्पताल राजनीति के साथ जनसेवा का अनूठा उदाहरण पेश करने वाले राजनेता जिला पंचायत सदस्य उपेंद्र छावरी हे सारंगपुर विधानसभा की जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, उपेन्द्र सिंह छावरी जिनकी क्षेत्र में मजबूत पकड़ और जनता के प्रति निरंतर सेवा भावना है, उनके द्वारा वार्ड क्रमांक 18 के क्षेत्रवासियों के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा प्रारंभ करना एक सराहनीय एवं मानवीय पहल है। यह सेवा जरूरतमंद मरीजों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू करना सिर्फ एक पहल नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के लिए इंसानियत की मिसाल है। मुश्किल समय में जब किसी परिवार को सबसे ज्यादा सहारे की जरूरत होती है, तब यह एंबुलेंस सेवा उनके लिए उम्मीद बनकर सामने आती है। जनता की सेवा, मानवता की सेवा और बिना किसी स्वार्थ के मदद—यही सच्ची जनसेवा है। ऐसी नेक पहल के लिए दिल से साधुवाद एवं धन्यवाद। 🙏🚑 सेवा का यह सफर यूं ही चलता रहे, और हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचती रहे। आपने जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ समाजसेवा की जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा से निभाया है। ऐसी जनहितकारी पहल निश्चित रूप से क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी है।1
- सतगांव में ₹2.36 करोड़ की लागत से बनने वाले ग्रिड का भूमिपूजन, नवनिर्मित शेड का लोकार्पण स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शाजापुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सतगांव में ₹2 करोड़ 36 लाख की लागत से बनने वाले ग्रिड का भूमिपूजन शनिवार दोपहर 2 बजे के करीब शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने किया। साथ ही नवनिर्मित शेड का लोकार्पण भी विधायक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, कलेक्टर ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला सहित ग्राम पंचायत के समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक अरुण भीमावद ने विद्यालय के बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल रहा। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने की बात कही।1
- मोहन बड़ोदिया तहसील सहित क्षेत्र में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस मोहन बड़ोदिया धूम धाम से मना स्वतंत्रता दिवस1
- दतिया: बुंदेलखंड की परिभाषा में दतिया पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने दी जिले वासियों को बधाई। दतिया: बुंदेलखंड की परिभाषा में दतिया पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने दी जिले वासियों को बधाई।1
- आज भोपाल में पैगाम - ए - मोहब्बत रैली को लेकर पुलिस - प्रशासन के व्यापक इंतजाम। *HK न्यूज भोपाल* भोपाल में 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित पैग़ाम -ए - मोहब्बत रैली को लेकर पुलिस एवं प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारु रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, वहीं ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी अतिरिक्त इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार रैली मार्ग और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रैली के दौरान शांति और भाईचारा बनाए रखें तथा पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।1
- राजगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का कांग्रेस ने किया बहिष्कार जानिए क्यों राजगढ़ में 15 अगस्त कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक विरोध राजगढ़ के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मंच से कांग्रेस नेताओं का नाम नहीं लिए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम का बहिष्कार कर बाहर निकल गए।2