logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दतिया: बुंदेलखंड की परिभाषा में दतिया पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने दी जिले वासियों को बधाई। दतिया: बुंदेलखंड की परिभाषा में दतिया पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने दी जिले वासियों को बधाई।

15 hrs ago
user_सतेन्द्र अहिरवार
सतेन्द्र अहिरवार
Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

दतिया: बुंदेलखंड की परिभाषा में दतिया पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने दी जिले वासियों को बधाई। दतिया: बुंदेलखंड की परिभाषा में दतिया पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने दी जिले वासियों को बधाई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 कहीं पर व्यवस्थाओं में चूक, तो कहीं पर व्यवस्था ही नहीं! 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर सामने आई व्यवस्थाओं की तस्वीरें आगर में बड़ा हादसा होते-होते बचा, तो सुसनेर में बारिश के बीच स्कूली बच्चे परेशान होते नजर आए।
    1
    🚨 कहीं पर व्यवस्थाओं में चूक, तो कहीं पर व्यवस्था ही नहीं!
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर सामने आई व्यवस्थाओं की तस्वीरें
आगर में बड़ा हादसा होते-होते बचा, तो सुसनेर में बारिश के बीच स्कूली बच्चे परेशान होते नजर आए।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शाजापुर। जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में पुलिस, एनसीसी, स्काउट एवं सशस्त्र बलों के जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित किया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    शाजापुर। जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने परेड का निरीक्षण किया।
समारोह में पुलिस, एनसीसी, स्काउट एवं सशस्त्र बलों के जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित किया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    15 hrs ago
  • 15 अगस्त के मौके पर नलखेड़ा के प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर में देशभक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। आगर मालवा मध्यप्रदेश - जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माँ का विशेष और आकर्षक श्रृंगार किया गया। माँ बगलामुखी को तिरंगी चुनर ओढ़ाकर माँ भारती के स्वरूप में सजाया गया, वहीं मंदिर परिसर और माँ का आंगन भी तिरंगे के रंगों से सजा नजर आया। 15 अगस्त के मौके पर नलखेड़ा के प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर में देशभक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। माँ बगलामुखी का विशेष श्रृंगार कर उन्हें तिरंगी चुनर ओढ़ाई गई और माँ भारती के स्वरूप में सजाया गया। मंदिर परिसर में भी तिरंगे रंगों की आकर्षक सजावट की गई, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। माँ के इस विशेष स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। भक्तों के लिए यह दृश्य आस्था के साथ देशभक्ति की भावना से भी जुड़ा नजर आया। बाइट - दिनेश गुरु, पुजारी
    4
    15 अगस्त के मौके पर नलखेड़ा के प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर में देशभक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला।
आगर मालवा मध्यप्रदेश - जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माँ का विशेष और आकर्षक श्रृंगार किया गया। माँ बगलामुखी को तिरंगी चुनर ओढ़ाकर माँ भारती के स्वरूप में सजाया गया, वहीं मंदिर परिसर और माँ का आंगन भी तिरंगे के रंगों से सजा नजर आया।
15 अगस्त के मौके पर नलखेड़ा के प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर में देशभक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। माँ बगलामुखी का विशेष श्रृंगार कर उन्हें तिरंगी चुनर ओढ़ाई गई और माँ भारती के स्वरूप में सजाया गया। मंदिर परिसर में भी तिरंगे रंगों की आकर्षक सजावट की गई, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। माँ के इस विशेष स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। भक्तों के लिए यह दृश्य आस्था के साथ देशभक्ति की भावना से भी जुड़ा नजर आया।
बाइट - दिनेश गुरु, पुजारी
    user_जावेद खान पत्रकार
    जावेद खान पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रोटोकॉल की अनदेखी का आरोप, सम्मान नहीं मिलने से नाराज जनप्रतिनिधि कार्यक्रम से लौटे {श्याम रानोलिया} 7049220386 राजगढ़। जिला मुख्यालय सहित पूरे देश में आज आजादी का 80वां वर्ष हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। जगह-जगह शान से तिरंगा लहराया और देशभक्ति के रंग में लोग सराबोर नजर आए। वहीं राजगढ़ जिला मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम उस वक्त विवादों में आ गया, जब कांग्रेस के पूर्व विधायक बापू सिंह तवर.सहित कुछ जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने समुचित सम्मान नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के पूर्व विधायक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज का सम्मान किया और परेड की सलामी ली। लेकिन उनका आरोप है कि प्रशासन की ओर से प्रोटोकॉल के तहत उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया गया। इससे नाराज होकर वे कार्यक्रम स्थल से चले गए। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जमील अहमद सिद्दीकी एडवोकेट.के उत्तराधिकारी पुत्र. राशिद जमील सिद्दीकीने कहा कि हमारे पूर्वजों ने खून-पसीना बहाकर देश को आजादी दिलाई है। स्वतंत्रता दिवस किसी पार्टी विशेष का नहीं, बल्कि पूरे देश का राष्ट्रीय पर्व है। प्रोटोकॉल के तहत सभी जनप्रतिनिधियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य हासिल करना है तो देश के 140 करोड़ लोगों को साथ लेकर चलना होगा। राष्ट्रीय पर्व को किसी एक पार्टी या विचारधारा तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। राजगढ़ में एक ओर जहां तिरंगे की आन-बान-शान के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, वहीं दूसरी ओर सम्मान और प्रोटोकॉल को लेकर उठे सवालों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
    4
    स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रोटोकॉल की अनदेखी का आरोप, सम्मान नहीं मिलने से नाराज जनप्रतिनिधि कार्यक्रम से लौटे
 {श्याम रानोलिया}
7049220386
राजगढ़। जिला मुख्यालय सहित पूरे देश में आज आजादी का 80वां वर्ष हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। जगह-जगह शान से तिरंगा लहराया और देशभक्ति के रंग में लोग सराबोर नजर आए। वहीं राजगढ़ जिला मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम उस वक्त विवादों में आ गया, जब कांग्रेस के पूर्व विधायक बापू सिंह तवर.सहित कुछ जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने समुचित सम्मान नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।
कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के पूर्व विधायक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज का सम्मान किया और परेड की सलामी ली। लेकिन उनका आरोप है कि प्रशासन की ओर से प्रोटोकॉल के तहत उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया गया। इससे नाराज होकर वे कार्यक्रम स्थल से चले गए।
वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.  जमील अहमद सिद्दीकी एडवोकेट.के उत्तराधिकारी पुत्र. राशिद जमील सिद्दीकीने कहा कि हमारे पूर्वजों ने खून-पसीना बहाकर देश को आजादी दिलाई है। स्वतंत्रता दिवस किसी पार्टी विशेष का नहीं, बल्कि पूरे देश का राष्ट्रीय पर्व है। प्रोटोकॉल के तहत सभी जनप्रतिनिधियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सम्मान होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य हासिल करना है तो देश के 140 करोड़ लोगों को साथ लेकर चलना होगा। राष्ट्रीय पर्व को किसी एक पार्टी या विचारधारा तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए।
राजगढ़ में एक ओर जहां तिरंगे की आन-बान-शान के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, वहीं दूसरी ओर सम्मान और प्रोटोकॉल को लेकर उठे सवालों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
    user_Shyam Ranoliya
    Shyam Ranoliya
    Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बड़ोद 15 अगस्त हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह... बड़ौद नगर स्थित श्री महावीर जैन विद्या मन्दिर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ अजीत कुमार जैन संस्था उपाध्यक्ष, बाबूलाल टेंनपा कोषाध्यक्ष, प्रकाश नाहर सचिव, राजेंद्र कुमार जैन प्रबंध समिति सदस्य, अशोक कुमार मोदी प्रबंध समिति सदस्य, प्रकाश तलेरा समिति सदस्य, पारस जैन रामसनासमिति सदस्य, अभय कुमार जैन समिति समस्त सदस्य के आतिथ्य में संपन्न हुआ । सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सरस्वती माता ,भारत माता एवं भगवान महावीर स्वामी के चित्र के सम्मुख पूजन अर्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तत्पश्चात ध्वजारोहण कार्यक्रम अतिथियों द्वारा किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के भैया/बहिनों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कविता, गीत, भाषण और नृत्य की रमणीय प्रस्तुतियां दी गई ।अतिथि उद्बोधन में अजीत कुमार जैन ने अपने संबोधन में समस्त भैया/बहिनों को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की बात कही ।, प्रकाश नाहर ने स्वतंत्रता दिवस पर विकसित राष्ट्र के लिए सत्य पर चलने की बात कही।, राजेंद्र कुमार जैन ने कहां की शिक्षा के माध्यम से आप देश को उन्नति को ओर ले जा सकते हैं।, अशोक कुमार जैन ने सभी से अनुरोध किया कि आप स्वदेशी वस्तुओं को अपना कर राष्ट्र विकास में सहयोग करें ।, संतोष जैन ने सभी भैया/बहिनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देकर राष्ट्र सहयोग में कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम व्यास ने किया एवं आभार विद्यालय प्राचार्य एस.एस. राजपूत ने माना ।
    4
    बड़ोद 15 अगस्त 
हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...

बड़ौद नगर स्थित श्री महावीर जैन विद्या मन्दिर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ अजीत कुमार जैन संस्था उपाध्यक्ष, बाबूलाल टेंनपा कोषाध्यक्ष, प्रकाश नाहर सचिव, राजेंद्र कुमार जैन प्रबंध समिति सदस्य,  अशोक कुमार मोदी प्रबंध समिति सदस्य,  प्रकाश तलेरा समिति सदस्य,  पारस  जैन रामसनासमिति सदस्य, अभय कुमार जैन समिति समस्त सदस्य के आतिथ्य में संपन्न हुआ ।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सरस्वती माता ,भारत माता एवं भगवान महावीर स्वामी के चित्र के सम्मुख पूजन अर्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तत्पश्चात ध्वजारोहण कार्यक्रम अतिथियों द्वारा किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के भैया/बहिनों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कविता, गीत, भाषण और नृत्य की रमणीय प्रस्तुतियां दी गई ।अतिथि उद्बोधन में  अजीत कुमार  जैन ने अपने संबोधन में समस्त भैया/बहिनों को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की बात कही ।, प्रकाश नाहर ने स्वतंत्रता दिवस पर विकसित राष्ट्र के लिए सत्य पर चलने की बात कही।, राजेंद्र कुमार  जैन ने कहां की शिक्षा के माध्यम से आप देश को उन्नति को ओर ले जा सकते हैं।, अशोक कुमार जैन ने सभी से अनुरोध किया कि आप स्वदेशी वस्तुओं को अपना कर राष्ट्र विकास में सहयोग करें ।, संतोष जैन ने सभी भैया/बहिनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देकर राष्ट्र सहयोग में कार्य करने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम व्यास ने किया एवं आभार विद्यालय प्राचार्य एस.एस. राजपूत ने माना ।
    user_पिंटू बैरागी
    पिंटू बैरागी
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारी कॉलोनी में भव्य ध्वजारोहण समारोह वरिष्ठ नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग कालापीपल- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कर्मचारी कॉलोनी चौक, वार्ड क्रमांक 5 में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के समस्त वरिष्ठ नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक श्री बद्रीलाल जी चौहान ने की, जबकि संचालन का दायित्व सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रामचंद्र जी चौहान द्वारा सफलतापूर्वक निभाया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी नागरिकों ने राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा, एकता एवं समर्पण का संकल्प लिया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती अनिता भगवत राजपूत सहित कॉलोनी के वरिष्ठ मार्गदर्शकों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए। समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगीत एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति की भावना का संचार किया। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में अटल अभ्युदय संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष श्री भगवत सिंह राजपूत ने उपस्थित सभी वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों, युवाओं, बच्चों एवं समस्त नागरिकों का आभार व्यक्त किया। समूचा कर्मचारी कॉलोनी चौक परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं जय हिंद के जयघोष से गूंज उठा। यह समारोह सभी उपस्थित नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।
    3
    स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारी कॉलोनी में भव्य ध्वजारोहण समारोह
वरिष्ठ नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
कालापीपल-
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कर्मचारी कॉलोनी चौक, वार्ड क्रमांक 5 में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के समस्त वरिष्ठ नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक श्री बद्रीलाल जी चौहान ने की, जबकि संचालन का दायित्व सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रामचंद्र जी चौहान द्वारा सफलतापूर्वक निभाया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी नागरिकों ने राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा, एकता एवं समर्पण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती अनिता भगवत राजपूत सहित कॉलोनी के वरिष्ठ मार्गदर्शकों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए।
समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगीत एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति की भावना का संचार किया। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में अटल अभ्युदय संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष श्री भगवत सिंह राजपूत ने उपस्थित सभी वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों, युवाओं, बच्चों एवं समस्त नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
समूचा कर्मचारी कॉलोनी चौक परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं जय हिंद के जयघोष से गूंज उठा। यह समारोह सभी उपस्थित नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।
    user_Sunil mewada
    Sunil mewada
    Social Media Manager कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 🇮🇳 तिरंगे की रोशनी में जगमगाया कुंडलिया डैम, खुले गेटों से बहते पानी का मनमोहक नजारा आगर मालवा जिले के कुंडलिया डैम से सामने आया यह खूबसूरत नजारा इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुंडलिया डैम के गेटों को तिरंगे के रंगों—केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से सजाया गया है। रात के अंधेरे में जब डैम के गेटों से पानी नीचे की ओर बहता दिखाई देता है और उस पर तिरंगे की रोशनी पड़ती है, तो पूरा दृश्य बेहद आकर्षक नजर आता है। खुले गेटों से निकलता पानी और उस पर पड़ती तिरंगे की रोशनी कुंडलिया डैम की खूबसूरती को और बढ़ा रही है। दूर से देखने पर ऐसा लगता है मानो पानी की धाराएं भी तिरंगे के रंगों में रंग गई हों। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुंडलिया डैम का यह अनोखा नजारा देशभक्ति का संदेश देने के साथ-साथ लोगों के लिए भी आकर्षण का खास केंद्र बना हुआ है। कुंडलिया डैम का यह खूबसूरत नजारा आप भी देखिए… जहां पानी, रोशनी और तिरंगे के रंग मिलकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और खास बना रहे हैं।
    1
    🇮🇳 तिरंगे की रोशनी में जगमगाया कुंडलिया डैम, खुले गेटों से बहते पानी का मनमोहक नजारा
आगर मालवा जिले के कुंडलिया डैम से सामने आया यह खूबसूरत नजारा इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुंडलिया डैम के गेटों को तिरंगे के रंगों—केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से सजाया गया है।
रात के अंधेरे में जब डैम के गेटों से पानी नीचे की ओर बहता दिखाई देता है और उस पर तिरंगे की रोशनी पड़ती है, तो पूरा दृश्य बेहद आकर्षक नजर आता है।
खुले गेटों से निकलता पानी और उस पर पड़ती तिरंगे की रोशनी कुंडलिया डैम की खूबसूरती को और बढ़ा रही है। दूर से देखने पर ऐसा लगता है मानो पानी की धाराएं भी तिरंगे के रंगों में रंग गई हों।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुंडलिया डैम का यह अनोखा नजारा देशभक्ति का संदेश देने के साथ-साथ लोगों के लिए भी आकर्षण का खास केंद्र बना हुआ है।
कुंडलिया डैम का यह खूबसूरत नजारा आप भी देखिए… जहां पानी, रोशनी और तिरंगे के रंग मिलकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और खास बना रहे हैं।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंगों से सजा कुंडालिया बांध आगर मालवा मध्यप्रदेश- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आगर मालवा जिले का कुंडालिया बांध तिरंगे के रंगों से सुसज्जित नजर आया। बांध पर की गई आकर्षक रोशनी और सजावट ने देशभक्ति का माहौल बना दिया। केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से जगमगाता कुंडालिया बांध लोगों के आकर्षण का केंद्र बना । स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बांध का यह तिरंगा स्वरूप क्षेत्रवासियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत कर रहा है। बांध का मनमोहक नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुचे और तिरंगे के रंगों में सजे बांध की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर कुंडालिया बांध का यह दृश्य लोगों के लिए खास आकर्षण बना ।
    2
    स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंगों से सजा कुंडालिया बांध
आगर मालवा मध्यप्रदेश- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आगर मालवा जिले का कुंडालिया बांध तिरंगे के रंगों से सुसज्जित नजर आया। बांध पर की गई आकर्षक रोशनी और सजावट ने देशभक्ति का माहौल बना दिया।
केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से जगमगाता कुंडालिया बांध लोगों के आकर्षण का केंद्र बना । स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बांध का यह तिरंगा स्वरूप क्षेत्रवासियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत कर रहा है।
बांध का मनमोहक नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुचे और तिरंगे के रंगों में सजे बांध की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर कुंडालिया बांध का यह दृश्य लोगों के लिए खास आकर्षण बना ।
    user_जावेद खान पत्रकार
    जावेद खान पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बड़ोद 15 अगस्त गांधी चौक पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, नपा अध्यक्ष मंजू लववंशी ने किया ध्वजारोहण l बड़ोद(आगर ) 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर स्थित गांधी चौक पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया। प्रातः 9 बजे नगर परिषद अध्यक्ष मंजू सचिन लववंशी ने पूजन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और कविताओं की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह भर दिया। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए नगर परिषद की ओर से बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परिहार, तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार, थाना प्रभारी रूप सिंह बेस, सीएमओ शोभाराम परमार, विवेक शर्मा सहित समस्त पार्षदगण, पुलिस स्टाफ, नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं नगर परिषद कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश जैन ने किया।
    4
    बड़ोद 15 अगस्त 
गांधी चौक पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, नपा अध्यक्ष मंजू लववंशी ने किया ध्वजारोहण l
बड़ोद(आगर ) 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर स्थित गांधी चौक पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया। प्रातः 9 बजे नगर परिषद अध्यक्ष मंजू सचिन लववंशी ने पूजन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
समारोह में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और कविताओं की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह भर दिया। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए नगर परिषद की ओर से बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परिहार, तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार, थाना प्रभारी रूप सिंह बेस, सीएमओ शोभाराम परमार,  विवेक शर्मा  सहित समस्त पार्षदगण, पुलिस स्टाफ,  नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं नगर परिषद कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कमलेश जैन ने किया।
    user_पिंटू बैरागी
    पिंटू बैरागी
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.