स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रोटोकॉल की अनदेखी का आरोप, सम्मान नहीं मिलने से नाराज जनप्रतिनिधि कार्यक्रम से लौटे {श्याम रानोलिया} 7049220386 राजगढ़। जिला मुख्यालय सहित पूरे देश में आज आजादी का 80वां वर्ष हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। जगह-जगह शान से तिरंगा लहराया और देशभक्ति के रंग में लोग सराबोर नजर आए। वहीं राजगढ़ जिला मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम उस वक्त विवादों में आ गया, जब कांग्रेस के पूर्व विधायक बापू सिंह तवर.सहित कुछ जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने समुचित सम्मान नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के पूर्व विधायक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज का सम्मान किया और परेड की सलामी ली। लेकिन उनका आरोप है कि प्रशासन की ओर से प्रोटोकॉल के तहत उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया गया। इससे नाराज होकर वे कार्यक्रम स्थल से चले गए। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जमील अहमद सिद्दीकी एडवोकेट.के उत्तराधिकारी पुत्र. राशिद जमील सिद्दीकीने कहा कि हमारे पूर्वजों ने खून-पसीना बहाकर देश को आजादी दिलाई है। स्वतंत्रता दिवस किसी पार्टी विशेष का नहीं, बल्कि पूरे देश का राष्ट्रीय पर्व है। प्रोटोकॉल के तहत सभी जनप्रतिनिधियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य हासिल करना है तो देश के 140 करोड़ लोगों को साथ लेकर चलना होगा। राष्ट्रीय पर्व को किसी एक पार्टी या विचारधारा तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। राजगढ़ में एक ओर जहां तिरंगे की आन-बान-शान के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, वहीं दूसरी ओर सम्मान और प्रोटोकॉल को लेकर उठे सवालों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रोटोकॉल की अनदेखी का आरोप, सम्मान नहीं मिलने से नाराज जनप्रतिनिधि कार्यक्रम से लौटे {श्याम रानोलिया} 7049220386 राजगढ़। जिला मुख्यालय सहित पूरे देश में आज आजादी का 80वां वर्ष हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। जगह-जगह शान से तिरंगा लहराया और देशभक्ति के रंग में लोग सराबोर नजर आए। वहीं राजगढ़ जिला मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम उस वक्त विवादों में
आ गया, जब कांग्रेस के पूर्व विधायक बापू सिंह तवर.सहित कुछ जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने समुचित सम्मान नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के पूर्व विधायक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज का सम्मान किया और परेड की सलामी ली। लेकिन उनका आरोप है कि प्रशासन की ओर से प्रोटोकॉल के तहत उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया गया। इससे
नाराज होकर वे कार्यक्रम स्थल से चले गए। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जमील अहमद सिद्दीकी एडवोकेट.के उत्तराधिकारी पुत्र. राशिद जमील सिद्दीकीने कहा कि हमारे पूर्वजों ने खून-पसीना बहाकर देश को आजादी दिलाई है। स्वतंत्रता दिवस किसी पार्टी विशेष का नहीं, बल्कि पूरे देश का राष्ट्रीय पर्व है। प्रोटोकॉल के तहत सभी जनप्रतिनिधियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि
2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य हासिल करना है तो देश के 140 करोड़ लोगों को साथ लेकर चलना होगा। राष्ट्रीय पर्व को किसी एक पार्टी या विचारधारा तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। राजगढ़ में एक ओर जहां तिरंगे की आन-बान-शान के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, वहीं दूसरी ओर सम्मान और प्रोटोकॉल को लेकर उठे सवालों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
- राजगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का कांग्रेस ने किया बहिष्कार जानिए क्यों राजगढ़ में 15 अगस्त कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक विरोध राजगढ़ के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मंच से कांग्रेस नेताओं का नाम नहीं लिए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम का बहिष्कार कर बाहर निकल गए।2
- स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए एवम् बधाइयां:आप पड़े अपने देश के 14 अगस्त की रात का संघर्ष जो इस फोटो वीडियो के माध्यम से1
- राजगढ़ के माचलपुर में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह नगर परिषद अध्यक्ष गीताबाई मालवीय ने पूजा अर्चना के बाद फ़हराया तिरंगा झंडा । स्थानीय सशस्त्र पुलिस बल ने दिया ऑफ ऑनर।1
- मोहन बड़ोदिया तहसील सहित क्षेत्र में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस मोहन बड़ोदिया धूम धाम से मना स्वतंत्रता दिवस1
- मक्सूदनगढ़ का नंबर 1 स्कूल गायत्री देवी विद्यालय में, शानदार रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी,जबकि बच्चों के माता-पिता की पहली पसंद भी अब गायत्री देवी विद्यालय बन चुका है, गायत्री देवी विद्यालय अब किसी नाम का मोहताज नहीं है और हर कोई अपने बच्चों को गायत्री देवी विद्यालय में पढ़ना चाहता है Chaturbhuj Ahirwar Tony Shah मक्सूदनगढ़ का नंबर 1 स्कूल गायत्री देवी विद्यालय में, शानदार रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी,जबकि बच्चों के माता-पिता की पहली पसंद भी अब गायत्री देवी विद्यालय बन चुका है, गायत्री देवी विद्यालय अब किसी नाम का मोहताज नहीं है और हर कोई अपने बच्चों को गायत्री देवी विद्यालय में पढ़ना चाहता है Chaturbhuj Ahirwar Tony Shah1
- स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारी कॉलोनी में भव्य ध्वजारोहण समारोह वरिष्ठ नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग कालापीपल- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कर्मचारी कॉलोनी चौक, वार्ड क्रमांक 5 में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के समस्त वरिष्ठ नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक श्री बद्रीलाल जी चौहान ने की, जबकि संचालन का दायित्व सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रामचंद्र जी चौहान द्वारा सफलतापूर्वक निभाया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी नागरिकों ने राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा, एकता एवं समर्पण का संकल्प लिया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती अनिता भगवत राजपूत सहित कॉलोनी के वरिष्ठ मार्गदर्शकों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए। समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगीत एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति की भावना का संचार किया। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में अटल अभ्युदय संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष श्री भगवत सिंह राजपूत ने उपस्थित सभी वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों, युवाओं, बच्चों एवं समस्त नागरिकों का आभार व्यक्त किया। समूचा कर्मचारी कॉलोनी चौक परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं जय हिंद के जयघोष से गूंज उठा। यह समारोह सभी उपस्थित नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।3
- दतिया: बुंदेलखंड की परिभाषा में दतिया पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने दी जिले वासियों को बधाई। दतिया: बुंदेलखंड की परिभाषा में दतिया पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने दी जिले वासियों को बधाई।1
- शाजापुर। जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में पुलिस, एनसीसी, स्काउट एवं सशस्त्र बलों के जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित किया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।1
- 15 अगस्त की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं DG Goswami #maksudangarh SP Guna MP #guna #gunacity 15 अगस्त की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं DG Goswami #maksudangarh SP Guna MP #guna #gunacity1