बड़ोद 15 अगस्त हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह... बड़ौद नगर स्थित श्री महावीर जैन विद्या मन्दिर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ अजीत कुमार जैन संस्था उपाध्यक्ष, बाबूलाल टेंनपा कोषाध्यक्ष, प्रकाश नाहर सचिव, राजेंद्र कुमार जैन प्रबंध समिति सदस्य, अशोक कुमार मोदी प्रबंध समिति सदस्य, प्रकाश तलेरा समिति सदस्य, पारस जैन रामसनासमिति सदस्य, अभय कुमार जैन समिति समस्त सदस्य के आतिथ्य में संपन्न हुआ । सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सरस्वती माता ,भारत माता एवं भगवान महावीर स्वामी के चित्र के सम्मुख पूजन अर्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तत्पश्चात ध्वजारोहण कार्यक्रम अतिथियों द्वारा किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के भैया/बहिनों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कविता, गीत, भाषण और नृत्य की रमणीय प्रस्तुतियां दी गई ।अतिथि उद्बोधन में अजीत कुमार जैन ने अपने संबोधन में समस्त भैया/बहिनों को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की बात कही ।, प्रकाश नाहर ने स्वतंत्रता दिवस पर विकसित राष्ट्र के लिए सत्य पर चलने की बात कही।, राजेंद्र कुमार जैन ने कहां की शिक्षा के माध्यम से आप देश को उन्नति को ओर ले जा सकते हैं।, अशोक कुमार जैन ने सभी से अनुरोध किया कि आप स्वदेशी वस्तुओं को अपना कर राष्ट्र विकास में सहयोग करें ।, संतोष जैन ने सभी भैया/बहिनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देकर राष्ट्र सहयोग में कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम व्यास ने किया एवं आभार विद्यालय प्राचार्य एस.एस. राजपूत ने माना ।
बड़ोद 15 अगस्त हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह... बड़ौद नगर स्थित श्री महावीर जैन विद्या मन्दिर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ अजीत कुमार जैन संस्था उपाध्यक्ष, बाबूलाल टेंनपा कोषाध्यक्ष, प्रकाश नाहर सचिव, राजेंद्र कुमार जैन प्रबंध समिति सदस्य, अशोक कुमार मोदी प्रबंध समिति सदस्य, प्रकाश तलेरा समिति सदस्य,
पारस जैन रामसनासमिति सदस्य, अभय कुमार जैन समिति समस्त सदस्य के आतिथ्य में संपन्न हुआ । सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सरस्वती माता ,भारत माता एवं भगवान महावीर स्वामी के चित्र के सम्मुख पूजन अर्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तत्पश्चात ध्वजारोहण कार्यक्रम अतिथियों द्वारा किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के भैया/बहिनों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कविता, गीत,
भाषण और नृत्य की रमणीय प्रस्तुतियां दी गई ।अतिथि उद्बोधन में अजीत कुमार जैन ने अपने संबोधन में समस्त भैया/बहिनों को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की बात कही ।, प्रकाश नाहर ने स्वतंत्रता दिवस पर विकसित राष्ट्र के लिए सत्य पर चलने की बात कही।, राजेंद्र कुमार जैन ने कहां की शिक्षा के माध्यम से आप देश को उन्नति को
ओर ले जा सकते हैं।, अशोक कुमार जैन ने सभी से अनुरोध किया कि आप स्वदेशी वस्तुओं को अपना कर राष्ट्र विकास में सहयोग करें ।, संतोष जैन ने सभी भैया/बहिनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देकर राष्ट्र सहयोग में कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम व्यास ने किया एवं आभार विद्यालय प्राचार्य एस.एस. राजपूत ने माना ।
- बड़ोद 15 अगस्त हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह... बड़ौद नगर स्थित श्री महावीर जैन विद्या मन्दिर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ अजीत कुमार जैन संस्था उपाध्यक्ष, बाबूलाल टेंनपा कोषाध्यक्ष, प्रकाश नाहर सचिव, राजेंद्र कुमार जैन प्रबंध समिति सदस्य, अशोक कुमार मोदी प्रबंध समिति सदस्य, प्रकाश तलेरा समिति सदस्य, पारस जैन रामसनासमिति सदस्य, अभय कुमार जैन समिति समस्त सदस्य के आतिथ्य में संपन्न हुआ । सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सरस्वती माता ,भारत माता एवं भगवान महावीर स्वामी के चित्र के सम्मुख पूजन अर्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तत्पश्चात ध्वजारोहण कार्यक्रम अतिथियों द्वारा किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के भैया/बहिनों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कविता, गीत, भाषण और नृत्य की रमणीय प्रस्तुतियां दी गई ।अतिथि उद्बोधन में अजीत कुमार जैन ने अपने संबोधन में समस्त भैया/बहिनों को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की बात कही ।, प्रकाश नाहर ने स्वतंत्रता दिवस पर विकसित राष्ट्र के लिए सत्य पर चलने की बात कही।, राजेंद्र कुमार जैन ने कहां की शिक्षा के माध्यम से आप देश को उन्नति को ओर ले जा सकते हैं।, अशोक कुमार जैन ने सभी से अनुरोध किया कि आप स्वदेशी वस्तुओं को अपना कर राष्ट्र विकास में सहयोग करें ।, संतोष जैन ने सभी भैया/बहिनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देकर राष्ट्र सहयोग में कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम व्यास ने किया एवं आभार विद्यालय प्राचार्य एस.एस. राजपूत ने माना ।4
- आगर मालवा स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल पर टला बड़ा हादसा।1
- चौमहला राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर स्वतंत्रता दिवस पर भी लटके रहे ताले स्टाफ नहीं होने से नहीं हो सका ध्वजारोहण झालावाड़ जिले के गंगधार क्षेत्र के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चौमहला पर स्वतंत्रता दिवस के दिन भी ताले लटके हुए मिले, जहां स्टाफ नहीं होने के कारण ध्वजारोहण भी नहीं हो सका। आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रभारी प्रभाकर वैष्णव ने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर केवल एक चिकित्सक की ही नियुक्ति थी, जिनकी भी सेवानिवृत्ति हो जाने के कारण ध्वजारोहण करने के लिए कोई कर्मचारी ही मौजूद नहीं था, उन्हें भी इसके संबंध में काफी देर से सूचना मिली, जिसके चलते चिकित्सालय परिसर में ध्वजारोहण नहीं हो पाया। साथ ही बताया कि संपूर्ण उपखंड क्षेत्र में उपखंड क्षेत्र के कई चिकित्सालय में चिकित्सक सहित सभी अन्य पद रिक्त चल रहे हैं, जिसके चलते आयुर्वेद चिकित्सा विभाग सहित क्षेत्र के निवासियों को भी काफी समस्याएं आ रही है, इसके निराकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा सेवानिवृत हुए चिकित्सा कर्मियों के कार्यकाल को एक वर्ष और बढ़ाया गया है जिनकी पुनः भर्ती की जाएगी।1
- 15 अगस्त के मौके पर नलखेड़ा के प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर में देशभक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। आगर मालवा मध्यप्रदेश - जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माँ का विशेष और आकर्षक श्रृंगार किया गया। माँ बगलामुखी को तिरंगी चुनर ओढ़ाकर माँ भारती के स्वरूप में सजाया गया, वहीं मंदिर परिसर और माँ का आंगन भी तिरंगे के रंगों से सजा नजर आया। 15 अगस्त के मौके पर नलखेड़ा के प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर में देशभक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। माँ बगलामुखी का विशेष श्रृंगार कर उन्हें तिरंगी चुनर ओढ़ाई गई और माँ भारती के स्वरूप में सजाया गया। मंदिर परिसर में भी तिरंगे रंगों की आकर्षक सजावट की गई, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। माँ के इस विशेष स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। भक्तों के लिए यह दृश्य आस्था के साथ देशभक्ति की भावना से भी जुड़ा नजर आया। बाइट - दिनेश गुरु, पुजारी4
- संतरे के पौधे खरीदने के लिए संपर्क करें कैलाश जी देवड़ा 97530081991
- सुसनेर नगर में स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर डॉ. मीना ने सुसनेर नवोदय विद्यालय का किया भ्रमण, सिक्किम एवं अन्य राज्यों से अध्यापन के लिए आए विद्यार्थियों से किया संवाद नवोदय विद्यालय, सुसनेर में कलेक्टर डॉ. मीना ने विद्यार्थियों के साथ किया भोजन1
- 🚨 कहीं पर व्यवस्थाओं में चूक, तो कहीं पर व्यवस्था ही नहीं! 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर सामने आई व्यवस्थाओं की तस्वीरें आगर में बड़ा हादसा होते-होते बचा, तो सुसनेर में बारिश के बीच स्कूली बच्चे परेशान होते नजर आए।1
- बड़ोद 15 अगस्त गांधी चौक पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, नपा अध्यक्ष मंजू लववंशी ने किया ध्वजारोहण l बड़ोद(आगर ) 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर स्थित गांधी चौक पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया। प्रातः 9 बजे नगर परिषद अध्यक्ष मंजू सचिन लववंशी ने पूजन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और कविताओं की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह भर दिया। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए नगर परिषद की ओर से बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परिहार, तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार, थाना प्रभारी रूप सिंह बेस, सीएमओ शोभाराम परमार, विवेक शर्मा सहित समस्त पार्षदगण, पुलिस स्टाफ, नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं नगर परिषद कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश जैन ने किया।4