logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जौनपुर नहोरा केराव गांव की बुढ़वा मंगल मेला का आनंद लेते लोग जौनपुर। आस्था और मेले का संगम कहे जाने वाले बुढ़वा मंगल मेले में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर के बाहर लगी दुकानों और झूलों पर बच्चों से लेकर बड़े तक खूब आनंद लेते दिखे। वीडियो में देखा जा सकता है मेले में खाने-पीने की दुकानें सजी थीं। एक तरफ कड़ाही में गरम-गरम *जलेबी* उतर रही थी तो दूसरी तरफ पकौड़े और नमकीन तलते दुकानदार नजर आ रहे थे। जलेबी की मिठास और पकौड़ों की खुशबू से पूरा मेला महक रहा था। खिलौने और चाट-पकौड़ी की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ लगी हुई थी। बच्चों के लिए रंगीन झूले और बहुत सारे खिलौने लगाए गए थे, जिस पर बच्चे झूमते दिखे। मेले में महिलाओं ने हर साल की तरह आकर पूजा-अर्चना की और परिवार के साथ खरीदारी भी की। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। शाम होते-होते मौसम बिगड़ गया और हल्की बारिश शुरू हो गई।इसके बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। कई लोग छाता और पन्नी लेकर भी मेले में डटे रहे और प्रसाद लेकर घर लौटे।

20 hrs ago
user_Jitendra bahadur Dubey
Jitendra bahadur Dubey
Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

जौनपुर नहोरा केराव गांव की बुढ़वा मंगल मेला का आनंद लेते लोग जौनपुर। आस्था और मेले का संगम कहे जाने वाले बुढ़वा मंगल मेले में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर के बाहर लगी दुकानों और झूलों पर बच्चों से लेकर बड़े तक खूब आनंद लेते दिखे। वीडियो में देखा जा सकता है मेले में खाने-पीने की दुकानें सजी थीं। एक तरफ कड़ाही में गरम-गरम *जलेबी* उतर रही थी तो दूसरी तरफ पकौड़े और नमकीन तलते दुकानदार नजर आ रहे थे। जलेबी की मिठास और पकौड़ों की खुशबू से पूरा मेला महक रहा था। खिलौने और चाट-पकौड़ी की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ लगी हुई थी। बच्चों के लिए रंगीन झूले और बहुत सारे खिलौने लगाए गए थे, जिस पर बच्चे झूमते दिखे। मेले में महिलाओं ने हर साल की तरह आकर पूजा-अर्चना की और परिवार के साथ खरीदारी भी की। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। शाम होते-होते मौसम बिगड़ गया और हल्की बारिश शुरू हो गई।इसके बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। कई लोग छाता और पन्नी लेकर भी मेले में डटे रहे और प्रसाद लेकर घर लौटे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जौनपुर नहोरा केराव गांव की बुढ़वा मंगल मेला का आनंद लेते लोग जौनपुर। आस्था और मेले का संगम कहे जाने वाले बुढ़वा मंगल मेले में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर के बाहर लगी दुकानों और झूलों पर बच्चों से लेकर बड़े तक खूब आनंद लेते दिखे। वीडियो में देखा जा सकता है मेले में खाने-पीने की दुकानें सजी थीं। एक तरफ कड़ाही में गरम-गरम *जलेबी* उतर रही थी तो दूसरी तरफ पकौड़े और नमकीन तलते दुकानदार नजर आ रहे थे। जलेबी की मिठास और पकौड़ों की खुशबू से पूरा मेला महक रहा था। खिलौने और चाट-पकौड़ी की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ लगी हुई थी। बच्चों के लिए रंगीन झूले और बहुत सारे खिलौने लगाए गए थे, जिस पर बच्चे झूमते दिखे। मेले में महिलाओं ने हर साल की तरह आकर पूजा-अर्चना की और परिवार के साथ खरीदारी भी की। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। शाम होते-होते मौसम बिगड़ गया और हल्की बारिश शुरू हो गई।इसके बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। कई लोग छाता और पन्नी लेकर भी मेले में डटे रहे और प्रसाद लेकर घर लौटे।
    1
    जौनपुर नहोरा केराव गांव की बुढ़वा मंगल मेला का आनंद लेते लोग
जौनपुर। आस्था और मेले का संगम कहे जाने वाले बुढ़वा मंगल मेले में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर के बाहर लगी दुकानों और झूलों पर बच्चों से लेकर बड़े तक खूब आनंद लेते दिखे।
वीडियो में देखा जा सकता है  मेले में खाने-पीने की दुकानें सजी थीं। एक तरफ कड़ाही में गरम-गरम *जलेबी* उतर रही थी तो दूसरी तरफ पकौड़े और नमकीन तलते दुकानदार नजर आ रहे थे। जलेबी की मिठास और पकौड़ों की खुशबू से पूरा मेला महक रहा था। खिलौने और चाट-पकौड़ी की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ लगी हुई थी। 
बच्चों के लिए रंगीन झूले और बहुत सारे खिलौने  लगाए गए थे, जिस पर बच्चे झूमते दिखे। मेले में महिलाओं ने हर साल की तरह आकर पूजा-अर्चना की और परिवार के साथ खरीदारी भी की। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
शाम होते-होते मौसम बिगड़ गया और हल्की बारिश शुरू हो गई।इसके बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। कई लोग छाता और पन्नी लेकर भी मेले में डटे रहे और प्रसाद लेकर घर लौटे।
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • करोड़ रुपए पड़े हुए हैं, इतने पैसों में तो कम से कम 1,000 हाईटेक और उच्चस्तरीय स्कूल बनाए जा सकते हैं काकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पीएम केयर्स फंड में जमा 8.5 हजार करोड़ रुपयों को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना. अभिजीत दीपके ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा- PM केयर फंड में लगभग 8.5 हजार करोड़ रुपए पड़े हुए हैं, इतने पैसों में तो कम से कम 1,000 हाईटेक और उच्चस्तरीय स्कूल बनाए जा सकते हैं, फिर सरकार बेहतर स्कूल क्यों नहीं बना रही है..?
    1
    करोड़ रुपए पड़े हुए हैं,
इतने पैसों में तो कम से कम 1,000 हाईटेक और उच्चस्तरीय स्कूल बनाए जा सकते हैं
काकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पीएम केयर्स फंड में जमा 8.5 हजार करोड़ रुपयों को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना.
अभिजीत दीपके ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा-
PM केयर फंड में लगभग 8.5 हजार करोड़ रुपए पड़े हुए हैं,
इतने पैसों में तो कम से कम 1,000 हाईटेक और उच्चस्तरीय स्कूल बनाए जा सकते हैं,
फिर सरकार बेहतर स्कूल क्यों नहीं बना रही है..?
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    8 hrs ago
  • एसओजी की गाड़ी के टक्कर से स्वास्थ्य कर्मी महिला घायल, बाइक क्षतिग्रस्त एसओजी की गाड़ी के टक्कर से स्वास्थ्य कर्मी महिला घायल, बाइक क्षतिग्रस्त अहरौला। थाना क्षेत्र के यूबीआई बैंक के सामने बुधवार दोपहर में तेज गति से आ रही एसओ जी की गाड़ी ने स्कूल गाड़ी में टक्कर मारी उसके बाद बाइक लेकर खड़े आशा बहू प्रियंका (35) पत्नी चिंतामणि निवासी पखनपुर सीएचसी से दवा लेकर वापस घर जा रहे थे की एसओ जी की गाडी सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी और स्वास्थ्य कर्मी महिला प्रियंका गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई प्रियंका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है वहीं मौके पर बड़ी संख्या में जुटी आशा बहू में भारी आक्रोश था मौके पर आशा ब्लॉक संयोजक रीना उपाध्याय ने वर्तमान आशा संघ की निवर्तमान अध्यक्ष बृजबाला सिंह बड़ी संख्या में आशायें मौजूद थी।थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया की सूचना मिली है की एसओ जी की गाड़ी तकनीकी खराबी से अनियंत्रित होकर टकराई है घायल महिला से बात की गई है और हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।
    1
    एसओजी की गाड़ी के टक्कर से स्वास्थ्य कर्मी महिला घायल, बाइक क्षतिग्रस्त
एसओजी की गाड़ी के टक्कर से स्वास्थ्य कर्मी महिला घायल, बाइक क्षतिग्रस्त
अहरौला। थाना क्षेत्र के  यूबीआई बैंक के सामने बुधवार दोपहर में तेज गति से आ रही एसओ जी की गाड़ी ने स्कूल गाड़ी में टक्कर मारी उसके बाद  बाइक लेकर खड़े आशा बहू प्रियंका (35) पत्नी चिंतामणि निवासी पखनपुर सीएचसी से दवा लेकर वापस घर जा रहे थे की  एसओ जी की गाडी सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी और स्वास्थ्य कर्मी महिला प्रियंका गिरकर गंभीर रूप  से घायल हो गई प्रियंका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है वहीं मौके पर बड़ी संख्या में जुटी आशा बहू में भारी आक्रोश था मौके पर आशा  ब्लॉक संयोजक रीना उपाध्याय ने वर्तमान आशा संघ की निवर्तमान अध्यक्ष बृजबाला सिंह बड़ी संख्या में आशायें मौजूद थी।थानाध्यक्ष  मंतोष कुमार सिंह ने बताया की सूचना मिली है की एसओ जी की गाड़ी तकनीकी खराबी से अनियंत्रित होकर टकराई है घायल महिला से बात की गई है और हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।
    user_RUPESH TIWARI
    RUPESH TIWARI
    फूलपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कजरी तीज महोत्सव में राम अवध यादव पीजी कॉलेज के छात्र अस्मित सेठ हुए सम्मानित शाहगंज (जौनपुर)। स्थानीय उत्सव वाटिका, शाहपंजा में आयोजित कजरी तीज महोत्सव में राम अवध यादव पीजी कॉलेज के छात्र अस्मित सेठ को उनकी मनमोहक प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि 19 अगस्त 2026, बुधवार को दोपहर 3 बजे से क्राइम रिसर्च इंटेलिजेंट ब्यूरो ट्रस्ट किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बिट्टो किन्नर के निवेदन पर कजरी तीज महोत्सव का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में कजरी गीत कंपटीशन एवं महिला संगीत का आयोजन हुआ। इसी मंच पर राम अवध यादव पीजी कॉलेज के छात्र अस्मित सेठ ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति से प्रभावित होकर भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी ओबीसी प्रकोष्ठ वेद प्रकाश जायसवाल ने उन्हें मंच पर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि कजरी तीज हरियाली, खुशहाली और सौभाग्य का पावन पर्व है और इस तरह के आयोजनों से लोकसंस्कृति को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में क्षेत्र की कई महिलाओं और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
    2
    कजरी तीज महोत्सव में राम अवध यादव पीजी कॉलेज के छात्र अस्मित सेठ हुए सम्मानित 
शाहगंज (जौनपुर)। स्थानीय उत्सव वाटिका, शाहपंजा में आयोजित कजरी तीज महोत्सव में राम अवध यादव पीजी कॉलेज के छात्र अस्मित सेठ को उनकी मनमोहक प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि 19 अगस्त 2026, बुधवार को दोपहर 3 बजे से क्राइम रिसर्च इंटेलिजेंट ब्यूरो ट्रस्ट किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बिट्टो किन्नर के निवेदन पर कजरी तीज महोत्सव का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में कजरी गीत कंपटीशन एवं महिला संगीत का आयोजन हुआ।
इसी मंच पर राम अवध यादव पीजी कॉलेज के छात्र अस्मित सेठ ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति से प्रभावित होकर भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी ओबीसी प्रकोष्ठ वेद प्रकाश जायसवाल ने उन्हें मंच पर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि कजरी तीज हरियाली, खुशहाली और सौभाग्य का पावन पर्व है और इस तरह के आयोजनों से लोकसंस्कृति को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में क्षेत्र की कई महिलाओं और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
    user_Rajkumar Ashq
    Rajkumar Ashq
    Teacher जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • वाराणसी में मां गंगा ने पखारे मां शीतला के चरण,गर्भगृह में घुसा बाढ़ का पानी वाराणसी। काशी में मां गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।गंगा का पानी अब घाटों से होते हुए मंदिरों के गर्भगृह तक पहुंच गया है।बनारस में इसे बहुत शुभ माना जाता है। तस्वीर में दिख रहा यह दृश्य दशाश्वमेध स्थित मां शीतला माता मंदिर का है,जहां बाढ़ का पानी मां के दरबार में प्रवेश कर गया है और मां के चरणों को स्पर्श कर रहा है। मान्यता है कि जब-जब गंगा का पानी बढ़कर मां शीतला के पैर पखारता है,तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है।इसे मां गंगा द्वारा मां शीतला का अभिषेक माना जाता है।मंदिर के गर्भगृह में करीब घुटने तक पानी भर गया है, फिर भी माता का श्रृंगार वैसा ही दिव्य बना हुआ है।फूल-मालाओं से सजी मां की मुस्कुराती हुई मूर्ति भक्तों को आशीर्वाद दे रही है। उधर, गंगा का बढ़ाव इतना तेज है कि पानी जल पुलिस चौकी के ऊपर तक पहुंचने लगा है। जल पुलिस और एनडीआरएफ को अलर्ट पर रखा गया है। घाटों का संपर्क टूट गया है और सभी घाट जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन लगातार लोगों से घाटों से दूर रहने की अपील कर रहा है। भक्त इसे आपदा नहीं, बल्कि दो माताओं का मिलन बता रहे हैं। जय मां गंगे! जय मां शीतला!
    1
    वाराणसी में मां गंगा ने पखारे मां शीतला के चरण,गर्भगृह में घुसा बाढ़ का पानी
वाराणसी। काशी में मां गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।गंगा का पानी अब घाटों से होते हुए मंदिरों के गर्भगृह तक पहुंच गया है।बनारस में इसे बहुत शुभ माना जाता है।
तस्वीर में दिख रहा यह दृश्य दशाश्वमेध स्थित मां शीतला माता मंदिर का है,जहां बाढ़ का पानी मां के दरबार में प्रवेश कर गया है और मां के चरणों को स्पर्श कर रहा है।
मान्यता है कि जब-जब गंगा का पानी बढ़कर मां शीतला के पैर पखारता है,तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है।इसे मां गंगा द्वारा मां शीतला का अभिषेक माना जाता है।मंदिर के गर्भगृह में करीब घुटने तक पानी भर गया है, फिर भी माता का श्रृंगार वैसा ही दिव्य बना हुआ है।फूल-मालाओं से सजी मां की मुस्कुराती हुई मूर्ति भक्तों को आशीर्वाद दे रही है।
उधर, गंगा का बढ़ाव इतना तेज है कि पानी जल पुलिस चौकी के ऊपर तक पहुंचने लगा है। जल पुलिस और एनडीआरएफ को अलर्ट पर रखा गया है। घाटों का संपर्क टूट गया है और सभी घाट जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन लगातार लोगों से घाटों से दूर रहने की अपील कर रहा है।
भक्त इसे आपदा नहीं, बल्कि दो माताओं का मिलन बता रहे हैं।
जय मां गंगे! जय मां शीतला!
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • खूंखार सांड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल; ग्रामीणों में दहशत जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला (चंदौली)। स्थानीय ग्राम सभा निवासी 60 वर्षीय प्रमोद यादव पर गुरुवार को एक खूंखार सांड ने अचानक हमला कर दिया। सांड के हमले में प्रमोद यादव के चेहरे, कंधे और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उनकी तस्वीर सामने आई है। पीड़ित प्रमोद यादव के अनुसार, उनके दरवाजे पर बंधी गाय रस्सी तोड़कर पास के खेत की ओर चली गई थी। वह गाय की रस्सी पकड़कर वापस घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया। प्रमोद यादव ने साहस दिखाते हुए सांड के सींग को पकड़ लिया और मदद के लिए अपने बड़े भाई बीरेंद्र को आवाज लगाई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख सांड वहां से भाग गया, जिससे प्रमोद यादव की जान बच सकी। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सांड बेहद आक्रामक और खतरनाक हो चुका है। आरोप है कि इस वर्ष अब तक वह कई लोगों को घायल कर चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि खतरनाक एवं आवारा सांडों को जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान अथवा गौशाला भेजा जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।
    1
    खूंखार सांड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल; ग्रामीणों में दहशत
जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
टांडाकला (चंदौली)। स्थानीय ग्राम सभा निवासी 60 वर्षीय प्रमोद यादव पर गुरुवार को एक खूंखार सांड ने अचानक हमला कर दिया। सांड के हमले में प्रमोद यादव के चेहरे, कंधे और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उनकी तस्वीर सामने आई है।
पीड़ित प्रमोद यादव के अनुसार, उनके दरवाजे पर बंधी गाय रस्सी तोड़कर पास के खेत की ओर चली गई थी। वह गाय की रस्सी पकड़कर वापस घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया।
प्रमोद यादव ने साहस दिखाते हुए सांड के सींग को पकड़ लिया और मदद के लिए अपने बड़े भाई बीरेंद्र को आवाज लगाई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख सांड वहां से भाग गया, जिससे प्रमोद यादव की जान बच सकी।
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सांड बेहद आक्रामक और खतरनाक हो चुका है। आरोप है कि इस वर्ष अब तक वह कई लोगों को घायल कर चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि खतरनाक एवं आवारा सांडों को जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान अथवा गौशाला भेजा जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जौनपुर आंधी पानी से बचने के लिए घर के पेड़ की छटाई की गई जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के गांवो में "मानसून और आंधी से बचने के लिए घर के बड़े पेड़ की सूखी टहनियां काटी गईं। सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम।
    1
    जौनपुर आंधी  पानी से बचने के लिए घर के पेड़ की छटाई  की गई
जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के गांवो में 
"मानसून और आंधी से बचने के लिए घर के बड़े पेड़ की सूखी टहनियां काटी गईं। सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम।
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जौनपुर व्यूरो रिपोर्ट यूपी के जौनपुर में गुरुवार की सुबह प्राइवेट बस से टकराने के बाद स्कूल वेन पलट गई
    1
    जौनपुर व्यूरो रिपोर्ट यूपी के जौनपुर में गुरुवार की सुबह प्राइवेट बस से टकराने के बाद स्कूल वेन पलट गई
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Jaunpur, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.