राष्ट्रगान के अपमान के विरोध में एबीवीपी का सामूहिक राष्ट्रगान, माफी की मांग मुंगेर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मुंगेर विश्वविद्यालय में सीनेट बैठक के दौरान राष्ट्रगान के कथित अपमान के विरोध में विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया। “जहाँ हुआ राष्ट्रगान का अपमान, वहीं करेंगे हम उसका सम्मान” अभियान के तहत सैकड़ों छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए और राष्ट्रगान गाकर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। छात्र नेताओं का आरोप है कि सीनेट बैठक के दौरान कुलपति प्रो. संजय कुमार और कुलसचिव घनश्याम राय द्वारा राष्ट्रगान का अपमान किया गया। इसे लेकर विभिन्न छात्र संगठनों में आक्रोश है और दोनों पदाधिकारियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने तथा कार्रवाई की मांग की जा रही है। परिषद के राष्ट्रीय कला मंच के नगर प्रमुख राज अभिजीत कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने कहा कि 12 फरवरी 2026 को प्रेस कांफ्रेंस कर पहले ही विरोध की घोषणा की गई थी। सिंडिकेट सदस्य भारत सिंह जोशी ने विश्वविद्यालय में पेमेंट गेटवे के जरिए अधिक राशि वसूली और परीक्षा पुस्तिकाओं की कोडिंग के नाम पर लाखों रुपये भुगतान का आरोप लगाया। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की। छात्र नेताओं ने यह भी कहा कि परिषद को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं और प्रशासन को साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहिए।

- Post by Kumar Mithun1
- साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा कल्याणपुर से एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है1
- hanumanganj Chakradhar1
- सुल्तानगंज के कृष्णानंद स्टेडियम में चल रहे कुमार अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट सीजन-2 का सोमवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। यह रोमांचक मैच इलेवन स्टार बरहेपुरा और लक्ष्मी स्पोर्ट्स क्लब इटहरी के बीच हुआ। आयोजन समिति द्वारा निर्धारित समय में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद निर्णायक परिणाम के लिए ट्राई ब्रेकर कराया गया। ट्राई ब्रेकर में लक्ष्मी स्पोर्ट्स क्लब इटहरी ने 6 गोल दागे, जबकि इलेवन स्टार बरहेपुरा की टीम 5 गोल ही कर सकी। इस तरह इटहरी की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। कार्यक्रम का उद्घाटन अरुण स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक अरुण कुमार की उपस्थिति में हुआ। वहीं कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के संभावित एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार पोद्दार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल में किक मारकर खेल का विधिवत शुभारंभ किया। मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उपाध्याय, कुंदन फौजी, सचिव शशि चौधरी सहित कई कार्यकर्ता और हजारों खेल प्रेमी मौजूद रहे।1
- महाशिवरात्रि पर पुलिस लाइन मे उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, शिव बारात में शामिल हुए #ssp सुरक्षा चाक चौबंद1
- बेगूसराय- कार्यालय कक्ष में DM की अध्य्क्षता में नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित, दिए कई निर्देश कार्यालय कक्ष में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्य्क्षता में नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक सोमवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में पुलिस अधीक्षक मनीष, सिविल सर्जन, वरीय उप समाहर्ता समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक के दौरान मादक पदार्थों की रोकथाम एवं कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गयी. जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिये आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिये.1
- Post by THE LIVE2
- Post by Kumar Mithun1